self - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गहलोत आज से जोधपुर दौरे पर, तीन दिन में देंगे कई सौगाते, दैनिक नवज्योति के स्व. कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में सीएम कल होंगे शामिल
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज मंगलवार से तीन दिवसीय जोधपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कई सौगातें देंगे। गहलोत शाम साढ़े 4 बजे जयपुर से रवाना होकर जोधपुर पहुंचेंगे। दौरे के दौरान गहलोत रीजनल कैंसर इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखेंगे।  विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास लोकार्पण कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। बुधवार को दैनिक नवज्योति के  स्व. कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में शिरकत करेंगे।  हैल्थ केयर अचीवर्स सम्मान समारोह में भी मुख्यमंत्री गहलोत शिरकत करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत 30 जून को सुबह जोधपुर के सर्किट हाउस में  जनसुनवाई करेंगे। कृषि विश्वविद्यालय के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम, सुमेर स्कूल के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। 30 जून को मुख्यमंत्री गहलोत का शाम 6 बजे जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।

सीकर में वकील के आत्मदाह पर अधिवक्ताओं का हल्ला-बोल: परिजनों को मुआवजा राशि और सरकारी नौकरी की मांग
टोंक। जिला अभिभाषक संघ टोंक ने सीकर जिले के खंडेला में वकील हंसराज मावलीया के आत्मदाह को लेकर निंदा करते हुए न्यायालय परिसर से रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया और अधिवक्ताओं ने संघ अध्यक्ष अक्षय बैरवा के नेतृत्व में जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अधिवक्ता की मृत्यु के दोषी व्यक्तियों एसडीएम राकेश कुमार एवं थानाधिकारी खंडेला घासीराम मीना की शीघ्र गिरफ्तारी कर तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने एवं अधिवक्ता के परिजनों को मुआवजा राशि व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तुरंत देने की मांग की।

जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अक्षय बैरवा के नेतृत्व में सचिव मनोज गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, देवी प्रकाश तिवारी, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, आनंद गोयल, मेघराज चौधरी, हिम्मतसिंह शक्तावत, महावीर तोगड़ा, तेजमल जैैन, विशाल श्रीवास्तव, राकेश शर्मा, बेणी प्रसाद गुर्जर, अशोक कासलीवाल, कुसूम विजय, अक्षय गोयल, हनुमान प्रसाद जांगिड़, रामदेव बैरवा, कमल साहू, जुगनू शर्मा, रईस अंसारी, कमलेश यादव, कैलाश शर्मा, राजेश गुर्जर, शाहाब अहमद, भजन लाल सैनी, रमा चौधरी, राधेश्याम चांवला, प्रदीप लोढ़ा, प्रेमचंद जैन, दौलतराम चौधरी, कमलेश सोलंकी, बाबूलाल गुनसारिया, रामलक्ष्मण साहू, ओमप्रकाश शर्मा, निखिल गुप्ता सहित कई अधिवक्ता रैली के रुप में प्रदर्शन करते हुए न्यायालय परिसर से रवाना हुए और घंटाघर चौराहे पर पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए जिला कलक्टर कार्यालय तक पहुंच कर प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने दिए ज्ञापन में बताया कि हमारे अधिवक्ता परिवार के सदस्य हंसराज मावलीया सीकर जिले के खंडेला उपखंड में नियमित प्रेक्टिशनर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे, 9 जून को एसडीएम राकेश कुमार और थानाधिकारी खंडेला घासीराम मीना के विरुद्ध भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ते हुए आत्मदाह कर शहीद हो गए है।
सोशल मीडिया, समाचार पत्र एवं खंडेला बार से प्राप्त सूचनाओं से स्पष्ट है कि विगत कुछ समय से उक्त एडीएम व थानाधिकारी ने मिलकर अधिवक्ता हंसराज का जीना दुभर कर दिया था, उन्हे इस हद तक प्रताड़ित किया गया कि आत्मदाह के लिए मजबूर होना पड़ा। वायरल हुए वीडियो में हमारे अधिवक्ता साथी हंसराज चीख चीख कर कह रहे है कि उक्त दोनों ने उनका जीना दुभर कर दिया, उनकी इस समस्त घटना और उनकी मौत के जिम्मेदार यही दोनों व्यक्ति हैं। इस हृदय विदारक घटन से अधिवक्ता परिवार अत्यंत दुखी है और जिला अभिभाषक संघ टोंक इस घटना की घोर निंदा करता है।

साथ ही अधिवक्ताओं ने संपूर्ण न्यायिक कार्य को शुक्रवार को स्थगित रखकर अधिवक्ता हंसराज मावलीया को श्रद्धांजलि देते हुए राजस्व न्यायालयों में पनप रही भ्रष्टाचारिता के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया और शहीद हुए अधिवक्ता की मृत्यु के दोषी व्यक्तियों एसडीएम राकेश कुमार एवं थानाधिकारी खंडेला घासीराम मीना की शीघ्र गिरफ्तारी कर तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने एवं अधिवक्ता के परिजनों को मुआवजा राशि व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तुरंत देने की मांग की।

आत्मनिर्भर भारत
मोदी सरकार ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दे रखा है और इसके तहत ही बाहर से मंगाई जाने वाली कई वस्तुओं में कटौती भी कर चुकी है। इसी क्रम में अब वाणिज्य मंत्रालय ने कुछ ऐसी वस्तुओं की पहचान की है जिनका उत्पादन अपने देश में ही बढ़ाया जा सकता है। इसीलिए इन चीजों को धीरे-धीरे बाहरी देशों से मंगवाने की प्रक्रिया बंद की जानी चाहिए। वाणिज्य मंत्रालय ऐसी 102 वस्तुओं की सूची जारी की है और संबंधित मंत्रालयों को इनके आयात में कटौती करने को कहा है। गौरतलब है कि इन 102 वस्तुओं की देश के कुल आयात में भागीदारी 57 फीसदी से अधिक है। इनमें से 18 वस्तुएं ऐसी हैं, जिनका आयात लगातार बढ़ रहा है। जबकि देश में उनके उत्पादन की भरपूर संभावनाएं हैं। जिन वस्तुओं के आयात में कटौती की सलाह दी गई है, वे मुख्य रूप से कोकिंग कोयला, कुछ मशीनरी उपकरण, रसायन और डिजिटल कैमरा शामिल हैं। कुछ वस्तुएं ऐसी हैं, जिनका अपने देश में भी भरपूर उत्पादन होता है, मगर आयातित माल की वजह से उन्हें घरेलू बाजार में उचित भागीदारी नहीं मिल पाती। जबकि सरकार ने स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहन व प्राथमिकता देने पर जोर दे रखा है। काफी संख्या में लोगों ने ‘मेड इन चाइन’ वस्तुओं की खरीद लगभग बंद कर दी हैं। जब हम निजी कंप्यूटर, पाम आॅयल, सूरजमुखी का तेल, यूरिया, फास्फोरिक एसिड आदि वस्तुएं अपने देश में बनाने की क्षमता रखते हैं और उत्पादन भी कर रहे हैं तो इनका आयात करना देश के लिए ही घाटे का सौदा है। फिर हम भारत को आत्मनिर्भर कैसे बना सकते हैं। काफी समय से इस बात को लेकर चिंता जताई जाती रही है कि देश में आयात तो बढ़ रहा है और निर्यात लगातार घट रहा है। आयात बढ़ने का सीधा अर्थ है कि देश में विदेशी कंपनियों का दखल बढ़ना। निर्यात न बढ़ने से घरेलू उत्पादकों पर दोहरी मार पड़ती है। उन्हें विदेशी बाजार में जगह नहीं मिल पाती और घरेलू बाजार में विदेशी वस्तुओं का बोलबाला बढ़ने से उन्हें अपने बाजार से प्रोत्साहन नहीं मिल पाता। भारत में ऐसी मानसिकता बढ़ गई है कि लोग ही नहीं सरकारों को भी विदेशों से सामान मंगवाना आसान लगता है। आज कुछ विदेशी कंपनियों ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। उनकी वस्तुएं सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण होती है। भारतीय उत्पादकों को भी इस व्यापार नीति पर गौर करना चाहिए। हालात से निपटने के लिए कमर कस कर विदेशी ब्रांडों को मात दी जानी चाहिए। सरकार को आयात घटाने व निर्यात बढ़ाने के लिए अपनी नीतियों में भी बदलाव करने की जरूरत है।