goverment - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान जलदाय विभाग में 16 तकनीकी कर्मचारियों को फोरमैन पदोन्नति : 3 महीने के आंदोलन की जीत, सीएम भजनलाल का आभार
जयपुर। राजस्थान जलदाय विभाग ने 16 तकनीकी कर्मचारियों को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के फोरमैन द्वितीय पद पर नियमित पदोन्नति देने के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश और वरिष्ठता के आधार पर लिया गया।मुख्य अभियंता प्रशासन दिनेश गोयल ने पदोन्नति आदेश जारी किए। पद स्थापन के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

राजस्थान वॉटर वर्क्स कर्मचारी संघ पिछले तीन महीनों से तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा था। पदोन्नति के आदेश जारी होने पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप यादव और प्रवक्ता बाबूलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी और जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा का आभार व्यक्त किया।

राजस्थान में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा : 5 नए संस्कृत विद्यालय खोले, 8 स्कूल क्रमोन्नत
जयपुर। कोटा जिले की विधानसभा रामगंजमंडी की पंचायत समिति खैराबाद की ग्राम पंचायत सातल खेड़ी के गांव सातलखेड़ी खान सहित पांच जिलों में नए संस्कृत विद्यालय खोले जाने की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। इसी के साथ तीन प्राथमिक विद्यालय को उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा पांच उच्च प्राथमिक विद्यालय को वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से क्रमोन्नत करने की भी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति सरकार ने जारी कर दी है।

संस्कृत शिक्षा विभाग के शासन उप सचिव रेखा सांवरिया के जारी आदेश अनुसार स्वीकृत पांच नवीन संस्कृत प्राथमिक विद्यालय में कोटा जिले के खैराबाद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सातलखेड़ी के गांव सातल खेड़ी खान, ब्यावर जिले की मसूदा विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति मसूदा की ग्राम पंचायत शिखरानी में गांव शिखरानी,टोंक जिले की निवाई विधानसभा में पंचायत समिति निवाई की ग्राम पंचायत लालवाड़ी के गांव विजय गोविंदपुरा में,डूंगरपुर जिले की विधानसभा आसपुर की पंचायत समिति साबला की ग्राम पंचायत बोड़ीगामा के गांव बोड़ीगामा तथा भीलवाड़ा जिले की विधानसभा सहाड़ा की पंचायत समिति रायपुर की ग्राम पंचायत नाथडीयावास के गांव भील बस्ती शामिल है।

8 विद्यालय क्रमोन्नत:
तीन प्राथमिक विद्यालयों अजमेर संभाग के नागौर जिले के राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय डोडू, जोधपुर संभाग के जालौर में राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, पुनमाजी,रेबारी का बेरा दादाल तथा भरतपुर संभाग के धौलपुर जिले में राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, पुरानी छावनी को उच्च प्राथमिक स्तर पर क्रमोन्नति करने की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई है। पांच उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालयों को वरिष्ठ उपाध्याय स्तर पर क्रमोन्नत किया गया है। इसमें कोटा संभाग के बारां जिले का राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय कुंज विहार, गणेश मंदिर, अटरू रोड तथा कोटा संभाग के ही झालावाड़ जिले का राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय नंदपुर, पनवाड़, खानपुर, बीकानेर संभाग में हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा का राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, 3 एमओडी ,अजमेर संभाग के जैतारण जिले के ब्यावर का मातु श्रीमति रुकमा बाई रणछोड़ सिंह राजपुरोहित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय मोहराई तथा अजमेर संभाग के अजमेर जिले के पीसांगन का राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, पुष्कर शामिल है।

अखिलेश का सरकार पर तीखा पलटवार : बोले- इतना बड़ा झूठ न बोलें, पद की गरिमा का रखें ख्याल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मेट्रो संचालन को लेकर दिए गए बयान पर समाजवादी पार्टी ( सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बगैर पलटवार करते हुए कहा कि जिसका प्रमाण सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है और जनता ने साक्षात अनुभव किया हो, उसको लेकर इतना बड़ा झूठ नही बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफ़ेद झूठ बोलने से व्यक्ति की गरिमा भी गिरती है और उन सभी पदों की प्रतिष्ठा और मान-मर्यादा भी जिन पर वो बैठता है।

शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि “ आज तो झूठ भी अपने आप को लज्जित महसूस कर रहा होगा। इतना बड़ा झूठ भी नहीं बोलना चाहिए कि इंसान औरों की ही नहीं अपनी निगाह में भी गिर जाए। सफ़ेद झूठ बोलने से व्यक्ति की गरिमा भी गिरती है और उन सभी पदों की प्रतिष्ठा और मान-मर्यादा भी जिन पर वो बैठता है। सत्ता का ऐसा भी क्या लालच कि उस बात को झूठ बताना जिसके प्रमाण हर तरह से सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं और जनता ने जिसका ख़ुद साक्षात अनुभव किया हो। इतना बड़ा झूठ बोलना तभी संभव होता है, जब व्यक्ति या तो चेतना खो दे या सच्चाई या अपने आदर्श और सत्य के संस्कार। ऐसे महाझूठ वक्ता दरअसल अपने लोगों को महामूर्ख समझते हैं। वो मानते हैं कि उनके अनुयायी उनकी हर बात को सच ही मानेंगे लेकिन ऐसा होता नहीं है। भाजपा और उनके संगी-साथियों और वाहिनीवादियों की सोच ही यही है कि झूठ बोलकर अपने लोगों को ठगो। आज तो भाजपाई गुट के वो सब लोग शर्म से ज़मीन में गड़ गए होंगे जो ऐसे लोगों के लिए हर तर्क-कुतर्क से बाज नहीं आते थे और इनकी ईमानदारी की गारंटी देते थे। ”

अखिलेश यादव ने कहा कि “ अपनी नहीं तो पद की गरिमा का ही मान रखिए। वैसे उनसे सच की उम्मीद करना बेकार है जो महाकुंभ जैसे पावन और धार्मिक अवसर पर सनातनी हिंदुओं की मृत्यु पर झूठ बोलने का घोर पाप कर चुके हैं।”  गौरतलब है कि एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि हम लोग जब आए थे तो यूपी के अंदर एक भी सिटी में मेट्रो रेल का संचालन नही होता था, आज छह शहरों में हो रहा है।

कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान : जयपुर पदाधिकारियों ने किए हस्ताक्षर, बोहरा ने कहा- भाजपा जीत के लिए सभी तरह के हथकंडे अपनाती है
जयपुर। कांग्रेस के आह्वान पर जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को पीसीसी मुख्यालय पर वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया। जयपुर कांग्रेस प्रभारी रोहित बोहरा और जयपुर जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी की अध्यक्षता में हुए अभियान कार्यक्रम में उपस्थित पीसीसी और जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर अपना विरोध जताया।

इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए बोहरा ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी कामुद्दा उठाकर भाजपा की चोरी पकड़ी है। भाजपा के इस संविधान विरोधी कृत्य को जनता के सामने उजागर किया है। भाजपा जीत के लिए सभी तरह के हथकंडे अपनाती है। राहुल गांधी के खुलासे के बाद भाजपा नेता जनता का ध्यान भंग करने के लिए हिन्दू मुस्लिम करने लग जाते हैं। कभी मोदी की मां को गाली का प्रायोजित मुद्दा बनाते हैं तो कभी विदेश दौरे पर चले जाते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता भी राहुल गांधी के उठाए मुद्दे पर घर घर जाकर भाजपा की वोट चोरी की सच्चाई को उजागर करें। जिलाध्यक्ष तिवाड़ी ने कहा कि कार्यकर्ता ऐसे महत्वपूर्ण अभियान में भी नदारद रहेंगे तो उन्हें निष्क्रिय मानकर पार्टीअनुशासनात्मक कार्यवाही करेगी। हमें भाजपा के संविधान विरोधी कृत्यों का मिलकर जबाव देना है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें लोगों से उनका वोट देने का अधिकार भी छीनना चाहती है, लेकिन कांग्रेस संविधान विरोधी ऐसे कार्यों को सफल नहीं होने देगी।

सभी कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर कराकर इसे राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। इस मुद्दे पर कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक अपना विरोध दर्ज कराएगी। अभियान में कांग्रेस नेता डॉ अर्चना शर्मा, विक्रम सिंह शेखावत, पीसीसी संगठन महासचिव ललित तूनवाल सहित कई नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अफगानिस्तान भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, 1000 तंबू और 15 टन खाद्य सामग्री भेजी; विदेश मंत्री ने जताई संवेदना
नई दिल्ली। भारत ने अफगानिस्तान में भूकंप से हुई भारी तबाही के बाद मदद का हाथ बढाते हुए तत्काल सहायता के तौर पर वहां एक हजार तंबू तथा 15 टन खाद्य सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर ख़ान मुत्तक़ी से बात कर भूकंप के कारण हुई जान-माल की हानि पर संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस कठिन समय में भारत अफगानिस्तान के साथ है। उन्होंने कहा कि भारत ने काबुल में एक हजार तंबू पहुँचाए हैं। काबुल स्थित भारतीय मिशन द्वारा कुनार तक 15 टन खाद्य सामग्री भी तुरंत पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत की ओर से कल और राहत सामग्री भेजी जाएगी।

डा.जयशंकर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि “ आज अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर ख़ान मुत्तक़ी से बात की। भूकंप में हुई जान-माल की हानि पर अपनी संवेदना व्यक्त की। भारत ने आज काबुल में 1000 परिवारों के लिए तंबू पहुँचाए हैं। भारतीय मिशन द्वारा काबुल से कुनार तक 15 टन खाद्य सामग्री भी तुरंत पहुँचाई जा रही है। कल से भारत से और राहत सामग्री भेजी जाएगी। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। इस कठिन समय में भारत अफ़ग़ानिस्तान के साथ है।”

उल्लेखनीय है कि पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के कुनार और नांगरहार प्रांतों में रविवार रात आये भूकंप कम से कम 800 से अधिक लोगों की मौत हो गई और इस प्राकृतिक आपदा में 2500 से अधिक घायल हुए हैं। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार अफगानिस्तान के पूर्वी भाग में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र नंगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद से 27 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में आठ किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की ओर भारत का कदम, कैबिनेट ने दी बोली की मंजूरी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रमंडल खेल 2030 के लिए बोली प्रस्तुत करने के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी। साथ ही मेजबानी सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करने को भी मंजूरी दे दी। (एचसीए) से संबंधित मंत्रालयों, विभागों और प्राधिकरणों से आवश्यक गारंटी और बोली स्वीकार होने की स्थिति में गुजरात सरकार को आवश्यक अनुदान सहायता की मंजूरी भी ली जाएगी।

72 देशों के एथलीट राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेंगे। इसमें बड़ी संख्या में एथलीट, कोच, तकनीकी अधिकारी, पर्यटक, मीडियाकर्मी आदि शामिल होंगे, जो खेलों के दौरान भारत आएंगे, जिससे स्थानीय व्यवसायों को लाभ होगा और राजस्व प्राप्त होगा।

अहमदाबाद एक आदर्श मेजबान शहर है जो विश्व स्तरीय स्टेडियम, अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं और एक उत्साही खेल संस्कृति प्रदान करता है। दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, 2023 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल की सफलतापूर्वक मेजबानी करके अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर चुका है।

खेलों के अलावा, भारत में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी पर्यटन को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन और लाखों युवा एथलीटों को प्रेरित करने जैसे स्थायी प्रभाव छोड़ेगी। इसके अलावा, खेल विज्ञान, कार्यक्रम संचालन और प्रबंधन, रसद और परिवहन समन्वयक, प्रसारण और मीडिया, आईटी और संचार, जनसंपर्क और संचार तथा अन्य क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में पेशेवरों को अवसर मिलेंगे।

इस तरह के विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित आयोजन से राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना प्रबल होगी। यह एक साझा राष्ट्रीय अनुभव प्रदान करेगा और हमारे राष्ट्र का मनोबल बढ़ाएगा। यह एथलीटों की नई पीढ़ी को खेलों को एक करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करेगा और सभी स्तरों पर खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में 1,400 करोड़ से अधिक मूल्य की रेल परियोजनाएं राष्ट्र को लोकार्पित की
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपने गुजरात दौरे के दौरान 1,400 करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं की एक श्रृंखला राष्ट्र को लोकार्पित की। इनमें महेसाणा-पालनपुर रेल लाइन का दोहरीकरण, कलोल-कडी-कटोसन रोड रेल लाइन तथा बेचराजी-रणुंज रेल लाइन के साथ-साथ कटोसन रोड और साबरमती के बीच नई यात्री ट्रेन और रणुंज मार्ग से होते हुए बेचराजी स्टेशन से उत्तर भारत के लिए पहली समर्पित ऑटोमोबाइल मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाना शामिल है। मुख्य समारोह अहमदाबाद में आयोजित किया गया और इस कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। साथ ही, कडी रेलवे स्टेशन और बेचराजी में स्थानीय समारोह आयोजित किए गए, जिनमें संबंधित सांसद, विधायक, स्थानीय प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। इन परियोजनाओं से विशेष रूप से उत्तरी गुजरात के महेसाणा, पाटन, बनासकांठा, गांधीनगर और अहमदाबाद जिलों को लाभ होगा। इनसे क्षेत्रीय संपर्क में वृद्धि, औद्योगिक विकास को बढ़ावा, लॉजिस्टिक्स दक्षता में सुधार और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण को भी बढ़ावा
65 किलोमीटर लंबी महेसाणा-पालनपुर रेल लाइन का दोहरीकरण 537 करोड़ की लागत से पूरा किया गया है, जबकि 37 किलोमीटर लंबी कलोल-कडी-कटोसन रोड रेल लाइन को 347 करोड़ की लागत से ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया गया है। इसी प्रकार, 40 किलोमीटर लंबी बेचराजी-रणुंज रेल लाइन को भी 520 करोड़ की लागत से ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया गया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से विशेष रूप से महेसाणा, बनासकांठा और पाटन जिलों के लिए सुगम, सुरक्षित और अधिक निर्बाध संपर्क सुनिश्चित हुआ है। इनसे दैनिक यात्रियों, पर्यटकों और व्यवसायों के लिए यात्रा काफी आसान हो गई है, साथ ही क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण को भी बढ़ावा मिला है।

यात्री ट्रेनों के रुकने की समस्या कम हुई
रेल लाइन के दोहरीकरण से लाइन क्षमता में वृद्धि हुई है, जिससे अहमदाबाद-दिल्ली कॉरिडोर पर तेज गति वाली ट्रेनें चलाना संभव हो गया है। इस परियोजना के पूरा होने से ट्रैफिक कंजेशन में कमी तथा क्रॉसिंग के कारण अनावश्यक यात्री ट्रेनों के रुकने की समस्या कम हुई है, जिससे ट्रेनों की समय पालनता सुनिश्चित हुई है। इस विकास से अधिक यात्री सेवाओं की शुरूआत के साथ-साथ माल ढुलाई की दक्षता में भी सुधार हुआ है, जिससे गुजरात की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिली है।

यात्री-माल ढुलाई संपर्क को महत्वपूर्ण बढ़ावा
37 किलोमीटर लंबी कलोल-कडी-कटोसन रोड रेल लाइन को 347 करोड़ की लागत से ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया गया है। इस परियोजना ने क्षेत्र में यात्री और माल ढुलाई संपर्क को महत्वपूर्ण बढ़ावा दिया है। इस गेज परिवर्तन ने राष्ट्रीय ब्रॉड-गेज रेल नेटवर्क के साथ निर्बाध एकीकरण सुनिश्चित किया है, जिससे माल और लोगों की तेज और अधिक कुशल आवाजाही संभव हुई है। यह परियोजना विशेष रूप से स्थानीय यात्रियों, कडी और कलोल के आसपास के छोटे व्यवसायों और उद्योगों के लिए लाभदायक है, जो गुजरात के महत्वपूर्ण औद्योगिक और कृषि केंद्र हैं। यह यात्रा के समय को भी कम करता है, अहमदाबाद और गांधीनगर तक पहुंच को बेहतर बनाता है और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देता है। बेचराजी-रणुंज रेल लाइन का गेज परिवर्तन राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के लिए प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अनुरूप किया गया है। यह पहल लॉजिस्टिक्स लागत को कम करती है और राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स प्रदर्शन सूचकांक में गुजरात की स्थिति को और मजबूत करती है, जिससे उत्तर गुजरात की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में तेजी आती है और साथ ही भारत के लॉजिस्टिक्स और रेलवे क्षेत्रों में एक मानक स्थापित होता है।

ऑटोमोबाइल मालगाड़ी को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री ने कडी रेलवे स्टेशन से कटोसन रोड-साबरमती मेमू ट्रेन की उद्घाटक सेवा तथा बेचराजी स्टेशन से रणुंज मार्ग होते हुए उत्तर भारत के लिए पहली समर्पित ऑटोमोबाइल मालगाड़ी को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह नई यात्री सेवा धार्मिक स्थलों तक बेहतर पहुँच प्रदान करती है, क्षेत्र के दैनिक यात्रियों को लाभान्वित करती है और जमीनी स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देती है। यह फ्रेट सेवा राज्य के औद्योगिक केंद्रों से संपर्क बढ़ाएगी, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत करेगी और रोजगार के अवसर पैदा करेगी। ये सतत और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन पहल यात्रा के समय को कम करेगी, नए निवेश आकर्षित करेंगी और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को बढ़ावा देंगी। ये सभी रेल परियोजनाएं, विकसित गुजरात के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सासाराम से राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ की शुरु : विपक्षी नेताओं ने एनडीए सरकार को घेरा, लालू-तेजस्वी बोले—इस बार एनडीए को उखाड़ फेंकें
पटना। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रविवार को बिहार के सासाराम से ' वोट अधिकार यात्रा' राज्य की एनडीए गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने के आह्वान के साथ शुरू हुई। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत विपक्षी इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेता भी शामिल हुए।

रैली के दौरान शामिल हुए विभिन्न राजनीतिक कार्यकर्ताओं और आम जनता में जोरदार उत्साह और जोश देखा गया। रैली की शुरुआत से ही जनता को लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को सुनने के लिए उत्सुक नजर आई। साथ में जोरदार नारेबाजी और समर्थन देखने को मिला। इस दौरान जनता नेताओं से जुड़ती हुई दिखी। गौरतलब है कि इस साल अक्टूबर नवंबर माह में बिहार में विधानसभा चुनाव हैं और यात्रा के बहाने विपक्षी महागठबंधन ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। जिसमें कांग्रेस और राजद के अलावा भाकपा माले, वीआईपी पार्टी जैसे दल भी शामिल हुए।

भाजपा को वोट चोरी नहीं करने देंगे : राहुल गांधी
यात्रा की शुरुआत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चेताया कि जनता के सहयोग से वह सत्ताधारी भाजपा को वोट चोरी नहीं करने देंगे। इसके लिए वह आम जनता के बीच जाएंगे और बताएंगे कि कैसे चुनाव आयोग भाजपा का सहयोगी बनकर उसकी मदद कर रहा है। लेकिन अब बहुत हुआ। आगे ऐसा नहीं होने देंगे।

इस बार एनडीए को उखाड़ फेंकें: तेजस्वी यादव
वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव ने जनता से आह्वान किया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकें। क्योंकि यह सरकार वोट चोरी करके संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है। राज्य में हालिया एसआईआर की कवायद में 60 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। जिससे यह लोग वोट देने से वंचित रह जाएंगे।

अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जनता की ओर से हो रही लगातार नारेबाजी से उखड़ गए। उन्होंने कहा कि जिनको उनका भाषण नहीं सुनना है, वह बाहर चले जाएं। असल में, रैली में आई जनता लालू प्रसाद यादव को सुनने के लिए आतुर थी और बेसब्री से लालू यादव के संबोधन का इंतजार कर रही थी। जबकि उस समय खरगे का संबोधन चल रहा था।

लालू ने दिया भाजपा हटाओ का नारा
रैली के सबसे अंत में जनता को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने राज्य की भाजपा जेडीयू सरकार को हटाने का उपस्थित जनता से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी को सारे मतभेद भुलाकर और एकजुट होकर एनडीए सरकार को इस बार सत्ता में नहीं आने देना है। आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मिलकर इस सत्ता के खिलाफ जनता के सहयोग से लड़ रहे हैं और लोकतंत्र को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

मतदाता सूची में हेरफेर के मामले को जनता में ले जाएगी कांग्रेस, पार्टी के प्रदेश प्रभारियों की बैठक में हुई चर्चा
नई दिल्ली। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस कथित रुप से मतदाता सूची में हेरफेर और चुनावी धोखाधड़ी के मामले को आम जनता में ले जाएगी। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन दोनों ही मामलों पर चुनाव आयोग एवं केन्द्रसरकार को हालिया दिनों में घेरा है।

मंगलवार को यहां एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कथित मतदाता सूची में हेराफेरी और चुनावी धोखाधड़ी के खिलाफ एक देशव्यापी अभियान पर विस्तार से चर्चा के लिए पार्टी महासचिवों, राज्य प्रभारियों और अग्रिम संगठनों के प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें खरगे के अलावा, लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, कोषाध्यक्ष अजय माकन, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी, राजस्थान के प्रभारी महासचिव एसएस रंधावा, छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट समेत अन्य पार्टी नेताओं ने भाग लिया।

बैठक के दौरान चर्चा हुई कि संसद में एवं उसके बाहर पार्टी द्वारा उठाए गए कथित वोट चोरी के मुद्दे को जमीनी स्तर पर नीचे तक कैसे ले जाया जाए। इसे हर जिले एवं हर ग्राम पंचायत तक कैसे पहुंचाया जा सकता है। चर्चा के दौरान सभी नेताओं ने अपने सुझाव दिए। बाद में, बकौल सचिन पायलट पार्टी को संदेह है कि मतदाता सूची में विसंगतियां हैं और वोट चोरी हुई है। वहीं, एसएस रंधावा ने कहा कि पहले मतदाता सरकार चुनते थे। अब सरकार ने मतदाताओं को चुनना शुरू कर दिया है।

विभागीय सेवाओं से चार प्रमोटी आईएएस मिलेंगे, यूपीएससी में हुए इंटरव्यू शुरू
जयपुर। प्रदेश को जल्द ही विभागीय सेवाओं से चार और आईएएस मिलने वाले हैं। गुरुवार को दिल्ली में यूपीएससी चयन समिति ने इंटरव्यू पूरे हो गए हैं। इसके लिए मुख्य सचिव सुधांश पंत भी दिल्ली में ही हैं। कुल बीस विभागीय अधिकारियों के नाम राज्य कार्मिक विभाग से इन चार पदों के लिए बीते दिनों यूपीएससी को भेजे थे।

बुधवार को दस विभागीय अधिकारियों के इंटरव्यू हुए जिनमें लेखा सेवा से अमिता शर्मा, जल संसाधन सेवा से अनिल अंबेश, सहकारिता सेवा से भोमाराम, भूपेंद्र सिंह देथा, परिवहन सेवा से धर्मेंद्र कुमार, कृषि विपणन से केसर सिंह, सांख्यिकी सेवा से मुकेश मीणा, नरेंद्र कुमार मेघनानी, नरेश कुमार गोयल और नीतीश शर्मा शामिल हैं। गुरुवार को चिकित्सा सेवा से डॉ. पूनम प्रसाद, परिवहन सेवा से प्रवीण चारण, कृषि सेवा से राजेन्द्र सिंह, विधि सेवा से रमजान अली, कृषि सेवा से राशिद खान, पीडब्यूडी सेवा से संगीत कुमार, सहकारिता सेवा से शुधोधन उज्ज्वल, कॉलेज शिक्षा से श्यामसुंदर ज्यानी, लेखा सेवा से सुरेश वर्मा, आईटी व संचार सेवा से योगेंद्र कुमार जैन के इंटरव्यू हुए हैं।

संसद सुचारू रूप से चलाना सबकी जिम्मेदारी : सर्वदलीय बैठक में 54 दलों ने रखे विचार, रिजिजू ने कहा- छोटे दलों को भी मिलेगा बोलने का पूरा अवसर
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि संसद को सुचारू रूप से चलाना राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है और वैविचारिक विविधता के बावजूद सभी दलों को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले सरकार की तरफ से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को यहां संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि "सर्वदलीय बैठक में आज विभिन्न दलों के 54 सदस्यों ने भाग लिया। यह बैठक बहुत सकारात्मक रही और सदस्यों ने सकारात्मक रूप से ही अपने विचार प्रस्तुत किए। सभी दलों के नेताओं ने सुझाव दिए और सरकार ने उन सभी की सुझाव को नोट कर लिया है। सभी दलों के नेताओं से अनुरोध किया गया है कि मानसून सत्र उत्पादकता पूर्ण रहे, यह सभी को सुनिश्चित करना चाहिए। संसद सत्र का शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संचालन महत्वपूर्ण है। हम अलग-अलग दलों और अलग-अलग विचारधाराओं से हो सकते हैं, लेकिन संसद को सफलतापूर्वक चलाना सभी की ज़िम्मेदारी है।"

उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी दलों की बात ध्यान से सुनी और उस पर ध्यान दिया है। सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष को अच्छे समन्वय के साथ काम करना चाहिए। रिजुजू का कहना था कि राजनीतिक दल अलग-अलग विचारधारा के हो सकते हैं और यह स्वाभाविक है लेकिन संसद चलती रहे यह सबकी जिम्मेदारी है। संसद चलाना जितनी सरकार की जिम्मेदारी है उतना ही जिम्मेदार विपक्ष भी है।

उन्होंने कहा कि कम सांसदों वाले दलों की मांग रहती है कि उन्हें बोलने का संसद में पर्याप्त समय नहीं दिया जाता है।  रिजुजू ने कहा कि भले ही संसद में संख्या के हिसाब से सदस्यों को बोलने का मौका दिया जाता है लेकिन सरकार का प्रयास रहेगा कि जिन दलों के एक दो सदस्य हैं उन्हें बोलने का पर्याप्त मौका मिले इसके लिए सरकार की तरफ से पहल की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि "एक, दो सांसदों वाले दलों को बोलने के लिए कम समय मिलता है, क्योंकि समय उनकी संख्या के अनुसार आवंटित किया जाता है। लेकिन हमने इसे संज्ञान में लिया है और छोटे दलों को पर्याप्त समय आवंटित करने पर सहमत हुए हैं। इस मुद्दे को लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति के समक्ष प्रस्तुत करेंगे और फिर कार्य मंत्रणा समिति में इस मुद्दे को उठाएंगे।"

कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर, बिहार का मुद्दा, विदेश नीति का मुद्दा संसद में उठाया जाएगा। इसके अलावा इस सरकार में अनुसूचित जाति, जनजाति और महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। इन मुद्दों को भी सदन में उठाया जाएगा।

निकाय-पंचायत चुनाव की रणनीति में जुटी भाजपा : वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत एक साथ चुनाव की तैयारी, संगठन ने शुरू की बैठकों की श्रृंखला
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी अब आगामी नवंबर, दिसंबर में प्रस्तावित निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने की तैयारी कर रहा है। राजस्थान सरकार इस बार वन स्टेट वन इलेक्शन की नीति के तहत पंचायत और निकाय के चुनाव एक साथ करने की तैयारी कर रही है।

ऐसे में भारतीय जनता पार्टी अब इसकी प्रारंभिक स्तर पर तैयारी में लग गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ प्रदेश भर के नेताओं से निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति बनाने में जुटे हैं। रविवार को बीजेपी ऑफिस में प्रदेश महामंत्री स्तर पर इसे लेकर दोपहर 12 बजे प्राथमिक स्तर की बैठक भी हुई है।