ASI Death - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चुनाव ड्यूटी के दौरान ASI की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
कोटा। नगर निकाय चुनाव की ड्यूटी के दौरान आरकेपुरम थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम सांखला की अचानक तबीयत बिगड़ने से अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चुनाव ड्यूटी के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।  इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राधेश्याम सांखला को कुछ दिनों पूर्व ही गैंलटरी प्रमोशन देकर हैड कांस्टेबल से एएसआई बनाया गया था। सूचना मिलते ही सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम, एडिशनल एसपी सुभाष चंद्र मिश्रा समेत अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में रखवाया। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। सांखला की बड़ी बेटी आगरा से कोटा आने के बाद शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

कई लोगों को बचाया :

सांखला को अभी हाल में पदोन्नत किया गया था। सांखला ने अपनी ड्यूटी के दौरान कई लोगों को चंबल में डूबने से बचाया था। इसके चलते उन्हें तत्कालीन एसपी डॉ. अमृता दुहन ने सम्मानित भी किया था। इसके बाद उन्हें गैलेंट्री अवार्ड भी मिला था। सीआई दिग्विजय सिंह ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के दौरान राधेश्याम सांखला की ड्यूटी मोबाइल वैन पर लगाई गई थी। वह टीम के साथ सुबह नौ बजे थाने से ड्यूटी के लिए निकले ही थे कि अचानक उनके सीने में दर्द होने पर तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया।