first time - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खराब फॉर्म के चलते टेस्ट रैंकिंग में फिसले कोहली, 6 साल में पहली बार विराट टॉप-10 से बाहर
दुबई। खराब फॉर्म से गुजर रहे भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली छह साल में पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष-10 से बाहर हो गये हैं।

आईसीसी की ओर से बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार, कोहली चार पायदान फिसल कर 714 रेटिंग के साथ 13वें स्थान पर आ गये हैं। कोहली ने पहली बार 21 नवंबर 2016 को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष-10 में जगह बनायी थी। वह 2,053 दिनों तक शीर्ष 10 में बने रहे। खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट की दो पारियों में सिर्फ 31 (11, 20) रन बनाये थे।

इसी बीच, भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एजबेस्टन टेस्ट में 146 और 57 रन के स्कोर के साथ रैंकिंग में बड़ी छलांग लगायी है। पंत पांच पायदान ऊपर उठकर 801 की रेटिंग के साथ टेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर आ गये हैं। कोरोना के कारण इस टेस्ट से बाहर रहे रोहित शर्मा एक पायदान फिसल कर नौंवे स्थान पर आ गये हैं, जबकि पिछली पांच पारियों में चार शतक लगाने वाले इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने 11 पायदान की छलांग लगाकर 10वां स्थान हासिल कर लिया है। पटौदी ट्रॉफी में इंग्लैंड के मैन ऑफ द सीरीज रहे जो रूट 923 रैंकिंग के साथ शीर्ष टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं।

पहली बार भामाशाह मंडी में सुगंधा धान की आवक
कोटा। भामाशाह मंडी में इस साल पहली बार सुगंधा धान की आवक हुई है। मंडी में लगभग 100 बोरी धान बिकने के लिए आया। इस धान के दाम अच्छे मिलने से किसान का चेहरा खिल उठा। आमतौर पर धान की फसल बरसात के मौसम में तैयार की जाती है। इस साल रावतभाटा क्षेत्र के किसान ने नवाचार करते हुए पहली बार बरसात के पहले ही धान सुगंधा की फसल तैयार की। अब उसे बेचने के लिए मंडी में लाया है।

फसल चक्र को कृषि विभाग में 2 श्रेणियों में बांट रखा है। जिन्हें रबी व खरीफ की श्रेणी माना जाता है। इस किसान ने जो धान सुगंधा की फसल की है वह न तो रबि में आती है नहीं खरीफ श्रेणी में। रावतभाटा क्षेत्र के धावद कला निवासी रामभरोसे ने बताया कि राणा प्रताप सागर के डूब क्षेत्र में इस बार गर्मी के मौसम भी पर्याप्त पानी था इस कारण उसने धान की फसल करने का निर्णय किया था। धान की फसल में पानी की ज्यादा जरूरत होती है। भरपूर पानी होने से धान की फसल अच्छी हो गई। मंडी में फसल के दाम भी अच्छे मिल गए। इस फसल से उसे 340000 की कमाई हो गई। रावतभाटा क्षेत्र के किसान ने गर्मी के मौसम में इस फसल को बोया था। राणा प्रताप सागर बांध के डूब क्षेत्र में किसान ने इस फसल को तैयार किया। करीब 2 माह तक भरपूर पानी के बीच इसमें सिंचाई की। यह फसल मात्र 60 दिन की अवधि में ही तैयार हो जाती है। भामाशाह मंडी में करीब 100 बोरी बेचने के लिए लाए किसान को अच्छे दाम मिलने से उसका चेहरा खिल उठा। मंडी में 3401 प्रति क्विंटल की बोली लगाई। मंडी के प्रमुख व्यापारी महेश खंडेलवाल ने बताया कि इस फसल को बरसात के मौसम में तैयार किया जाता है लेकिन इस किसान ने गर्मी में ही इस फसल को तैयार कर लिया।

ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचीं सानिया, पहली बार विम्बलडन के मिश्रित युगल में बनाई जगह
लंदन। भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने क्रोएशियाई साथी मेट पाविक के साथ मिलकर गेबरियेला डाब्रोस्की और जॉन पियर्स की मिश्रित युगल जोड़ी को हराकर विम्बलडन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सानिया-मेट की जोड़ी ने सोमवार को हुए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के जॉन पियर्स और कनाडा की गेबरियेला डाब्रोस्की को 6-4, 3-6, 7-5 से शिकस्त दी। सानिया ने इस जीत के साथ पांच साल बाद किसी ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सानिया पहली बार विम्बलडन के मिश्रित युगल सेमीफाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले वह 2011, 2013 और 2015 के क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो चुकी हैं। छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया मिर्जा 2009 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 फ्रेंच ओपन और 2014 यूएस ओपन का मिश्रित युगल का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। सेमीफाइनल में भारतीय-क्रोएशियाई जोड़ी का सामना रोबर्ट फराह-जेलेना ओस्तापेनको या नील स्कूप्सकी-डेजीरे क्रॉजकि में से किसी एक जोड़ी से होगा।

फीफा विश्व कप 2026 की मेजबानी पहली बार तीन देशों को
न्यूयॉर्क। फुटबॉल के सबसे बड़े आयोजन फीफा विश्व कप 2026 की मेजबानी  पहली बार तीन देशों द्वारा की जाएगी। फीफा ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। फीफा ने बताया कि 2026 विश्व कप में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी और इसका आयोजन अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको के 16 शहरों में किया जाएगा। अमेरिका के अटलांटा, बॉस्टन, डलास, ह्यूस्टन, कैनसस सिटी, लॉस एंजिल्स, मियामी, न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी, फिलाडेल्फिया, सैन फ्रांसिस्को और सिएटल सहित 11 शहरों को आयोजन के लिये चुना गया है। फीफा की योजना के अनुसार अमेरिका 80 में से 60 मैचों का आयोजन करेगा, जिसमें क्वार्टरफाइनल के बाद से नॉकआउट स्टेज के सभी मुकाबले शामिल होंगे। अमेरिका 1994 के बाद पहली बार पुरुष विश्व कप मैचों की मेजबानी करने जा रहा है। मेक्सिको के जिन शहरों में मैच आयोजित होंगे उनमें मेक्सिको सिटी, ग्वाडलजारा और मॉन्टेरी का नाम शामिल है। पहली बार विश्व कप की मेजबानी  कर रहे कनाडा के वैंकूवर और टोरंटो में भी मैच आयोजित होंगे।

फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने कहा, ''आज एक ऐतिहासिक दिन है।   मेजबान शहरों और राज्यों के लोगों के लिये, फीफा के लिये, कनाडा, अमेरिका और मेक्सिको के लिये, जो दुनिया का सबसे बेहतरीन आयोजन करने जा रहे हैं। हम उनके साथ एक अभूतपूर्व विश्व कप का आयोजन करने के लिये तत्पर हैं। यह आयोजन फुटबॉल को वैश्विक बनाने के हमारे लक्ष्य में गेम-चेंजर के रूप में काम करेगा।

प्रदेश में पहली बार जयपुर के राजस्थान अस्पताल में जेनिक्यूलर आर्टरी एम्बोलिजेशन
जयपुर। प्रदेश में पहली बार जयपुर के राजस्थान अस्पताल में घुटनों के ऑस्टियो आर्थराइटिस के लिए जेनिक्यूलर आर्टरी एम्बोलिजेशन किया। मरीज 63 वर्षीय महिला को दोनों घुटनों के ऑस्टियो आर्थराइटिस की समस्या थी। उन्हें रोजाना सुबह दोनों घुटने के जोड़ में अकड़न साहनी पड़ रही थी। एक बार में खड़े होने में वे असमर्थ थीं और सहायता के बिना दैनिक दिनचर्या आगे नहीं बढ़ रही थी। आर्थराइटिस वर्गीकरण के अनुसार उनका केस केएल ग्रेड-3 का था, उन्हें दोनों घुटनों का टोटल नी रिप्लेसमेंट करवाने की सलाह दी थी।

इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी टीम के मुख्य डॉ. रघुनाथ नागवेकर एवं डॉ. मनीष राजपूत ने जेनिक्यूलर आर्टरी एम्बोलिजेशन का विकल्प बताया। डॉ. राजपूत ने बताया कि मरीज ऑपरेशन नहीं चाहती थी। जांच में जब यह देखा की महिला की हड्डी में कोई विकृति नहीं है तब इस क्रिया को योग्य माना गया। डॉ नागवेकर ने कहा कि एम्बोलिजेशन प्रोसीजर में घुटने के सायनोवियम को रक्त पहुंचाने वाली जेनिक्युलर आर्टरी से रक्त पहुंचाना कम कर दिया है। ऐसा करने पर घुटने के जोड़ की सूजन कम हो जाती है, जिससे दर्द में लम्बे समय तक आराम मिलता है। यद्यपि कई सावधानियां रखनी होती हैं, लेकिन नियम से यदि घुटनों की फिजियोथैरपी करें तो मरीज एक अच्छे अरसे तक ऑपरेशन को टाल सकता है। इस मरीज का यह मिनिमल इन्वेसिव प्रोसीजर किया। इसके बाद मरीज दूसरे दिन बिना किसी दर्द के अपने आप चलकर घर गई। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. एसएस अग्रवाल ने बताया कि हमारे यहां युवा डॉक्टरों की टीम नवाचार करने में आत्मविश्वास नहीं खोती है। मैनेजमेंट भी अपनी अफॉर्डेबल ट्रीटमेन्ट पॉलिसी के तहत उन्हें प्रोत्साहित करता है।

फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार होंगी महिला रैफरी
कतर। फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल के अंत में कतर में होना है। यह वर्ल्ड कप अपने आप में एतिहासिक होगा। इस बार कई ऐसी चीजें होंगी जो पहली बार वर्ल्ड कप इतिहास में देखने को मिलेंगी। पहली बार दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टूर्नामेंट मिडिल ईस्ट में होगा। पहली बार वर्ल्ड कप नवंबर-दिसंबर में खेला जाएगा और अब पहली बार इस टूर्नामेंट में महिलाएं रेफरी की भूमिका में नजर आएंगी। वर्ल्ड कप का आयोजन 21 नवंबर से 18 दिसंबर तक होगा।

फीफा ने टूर्नामेंट के लिए दुनिया भर से 36 रेफरी, 69 असिस्टेंट रेफरी और 24 वीएआर अधिकारियों का चयन किया है। तीन महिलाओं को रेफरी के तौर पर चुना गया है। फ्रांस की स्टेफनी फ्रेंपार्ट, रवांडा की सलिमा मुकानसांगा और जापान की योशिमि यामाशिता वर्ल्ड कप के दौरान रेफरी की भूमिका में दिखाई देंगी। इन तीनों के अलावा असिस्टेंट रेफरी के तौर पर ब्राजील की नुएजा बैक, मैक्सिको की करेन डियाज मेडिना और अमेरिका की कैथरिन नेसबीट को चुना गया है।

स्टेफनी यूईएफए चैंपियंस लीग के मैच में रेफरी की भूमिका निभाने वाली पहली महिला थीं। इसके अलावा वो  वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन में भी नजर आ चुकी हैं। रवांडा की सलिमा इस साल अफ्रीका कप के मैच में रेफरी की भूमिका निभाने वाली पहली महिला बनी थीं। वहीं जापान की योशिमि यामाशिता ने इस साल एएफसी चैंपियंस लीग के दौरान इतिहास रचा था। वो इस टूर्नामेंट में रेफरी बनने वाली पहली महिला बनी थीं।

राजस्थान के इतिहास में पहली बार, जब गहलोत अचानक पहुंचे सीएस के चेम्बर में
जयपुर। उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर से लौटने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को सचिवालय मुख्य सचिव उषा शर्मा के चेंबर में पहुंचे। यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री सीधा बिना किसी सूचना के मुख्य सचिव के चेंबर में पहुंचे हो।

12:55 पर सीएस चेम्बर पहुंचे सीएम -
दरअसल ब्यूरोक्रेसी में एक संदेश देने के लिहाज से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज खुद चलकर मुख्य सचिव के चेंबर में पहुंचे और सरकार की नीतिगत योजनाओं को लेकर लंबी चर्चा की। सीएम के इस तरह के एक्शन के पीछे यह माना जा रहा है कि सरकार अब ब्यूरोक्रेट्स को यह मैसेज देना चाहती है कि वह किसी भी तरह से सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कोताही नहीं बरतें . सरकार अब सीधे योजनाओं की मॉनिटरिंग कर रही है। जानकार यह भी मानते हैं कि मुख्यमंत्री अगर इस तरह से तो ब्यूरोक्रेट्स के किसी चेंबर में अचानक पहुंचते हैं तो अन्य ब्यूरोक्रेट्स के लिए भी एक मैसेज होता है कि वह कभी भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं .

इन बिंदुओं पर चर्चा संभव -
सीएम गहलोत और सीएस उषा शर्मा के ईच चेंबर अम्बी चर्चा चल रही है। माना यह जा रहा है कि गुड गवर्नेंस और सर्विस डिलीवरी , डेवलपमेंट,शिविर में उठे बिंदुओं , जनजाति क्षेत्र के विकास, वित्त,गृह से जुड़ी योजनाओं को लेकर विचार हो संभव है।

सुरक्षा महकमा हुआ अलर्ट -
अचानक सीएम के आने से सुरक्षा विभाग महकमा भी अलर्ट हो गया . पुलिसकर्मी और अन्य टीम पहुंची सीएस ऑफिस के बाहर पहुंची . बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव से मुलाकात करने मुख्यमंत्री खुद उनके चेंबर भी जा रहे हैं . इसकी सूचना सीएस उषा शर्मा को भी सीएम के पहुंचने से महज 2 मिनट पहले दी गई हालांकि सीएम पहुंचते उससे पहले सीएस अपने चेंबर से बाहर आकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रिसीव किया .

सीएम ने किया ट्वीट -
सीएम गहलोत की सीएस उषा शर्मा से मुलाकात को लेकर ट्वीट किया जिसमें गहलोत ने लिखा कि शासन सचिवालय में मुख्य सचिव के कार्यालय पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की, किस प्रकार से बजट घोषणाओं का समयबद्ध रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित हो और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाया जाए इसे लेकर चर्चा हुई। इस दौरान गहलोत के प्रमुख सचिव कुलदीप राका और वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा भी मौजूद रहे

भारत पहली बार थॉमस कप के फाइनल में पहुंचा
बैंकाक।  भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने एचएस प्रणय के निर्णायक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन की बदौलत डेनमार्क को शुक्रवार को 3-2 से हराकर पहली बार थॉमस कप के फाइनल में प्रवेश करने के साथ ही इतिहास रच दिया।  भारतीय टीम इससे पहले 1952, 1955 और 1979 में सेमीफाइनल में पहुंची थी। भारत का खिताब के लिए रविवार को होने वाले फाइनल में इंडोनेशिया से मुकाबला होगा।  भारतीय टीम 43 साल के अंतराल के बाद सेमीफाइनल में खेल रही थी। प्रणय ने रेस्मस गेमके के खिलाफ पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए 13-21, 21-9, 21-12 से जीत हासिल की और भारत को फाइनल में पहुंचा दिया।

इससे पूर्व भारतीय पुरुष  बैडमिंटन टीम ने गुरुवार को मलेशिया को 3-2 से हराकर 43 साल के लम्बे इन्तजार के बाद थॉमस कप टूर्नामेंट  के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। भारत 2020 में पिछले संस्करण के क्वार्टर फाइनल में हार गया था।  किदाम्बी श्रीकांत, एच इस प्रणय और चिराग शेट्टी तथा सात्विक सैराज रैंकीरेड्डी की जोड़ी ने अपने अपने मुकाबले जीतकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। विश्व के सातवें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन अपना मुकाबला हार गए।

शुरुआती मैच में हारे लक्ष्य
पहले मैच में लक्ष्य सेन को विश्व के नंबर छह खिलाड़ी ली जी जिया ने हरा दिया, जिसके बाद भारतीय टीम बैकफुट पर चली गई। इस मैच से पहले सेन ने जी जिया के खिलाफ खेले गए दोनों मैच जीते थे। हालांकि इस मैच में मलेशिया के जी जिया सेन पर हावी रहे और उन्होंने सेन को 23-21, 21-9 से मात दी। चिराग शेट्टी और रैंकीरेड्डी की भारतीय पुरुष जोड़ी ने दूसरे मैच में स्कोर बराबर किया। इस जोड़ी ने फॉर्म में चल रहे गोह स्जे फी और नूर इजुद्दीन को हराकर मैच 21-19, 21-15 से जीता।

वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय शतरंज टीम का चयन जयपुर में होगा
जयपुर। राष्ट्रीय अमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता की मेजबानी पहली बार जयपुर को मिली है। यह प्रतियोगिता 3 से 7 मई तक होगी और देशभर से साढ़े तीन सौ से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। दिमागी कश्मकश के इस खेल में करीब 150 खिलाड़ी राजस्थान के होंगे। राजस्थान शतरंज एसोसिएशन के सचिव अशोक भार्गव के अनुसार जयपुर में 2018 में राष्ट्रीय महिला शतरंज का आयोजन हुआ लेकिन अमेच्योर नेशनल पहली बार यहां हो रही है।

एक साथ छह राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं होंगी
भार्गव ने बताया कि गैर पेशेवर खिलाड़ियों की रेटिंग के अनुसार प्रतियोगिता तीन रेटिंग वर्ग अंडर-2300, अंडर-2000 और अंडर-17 वर्ग में पुरुष और महिला वर्ग में खेली जाएगी। इस तरह एक साथ छह राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं होंगी और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारत की टीमों का चयन इसी के आधार पर होगा।

कोई अंतरराष्ट्रीय या ग्रैंडमास्टर नहीं होगा
गैर पेशेवर होने के कारण प्रतियोगिता में कोई अंतरराष्ट्रीय या ग्रैंड मास्टर नहीं होगा। सिर्फ फिडे मास्टर स्तर तक के खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता में एंट्री की अंतिम तिथि 21 अप्रैल रखी गई है। प्रतियोगिता में तीन लाख रुपए से अधिक की पुरस्कार राशि होगी। केरल के एफरामे एम मुख्य तकनीकी निर्णायक होंगे। उदयपुर के राजेन्द्र तेली उप मुख्य निर्णायक होंगे।

वर्ल्ड ब्रिज चैंपियनशिप : फाइनल में पोलैंड से होगा मुकाबला
जयपुर। इटली में खेली जा रही 45वीं वर्ल्ड ब्रिज चैंपियनशिप में शुक्रवार को भारत की सीनियर टीम ने नया इतिहास रच दिया। भारत ने सेमी फाइनल में फ्रांस को 225-197 अंकों से पराजित कर पहली बार डी ओरसी कप सीनियर टीम चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया है। फाइनल में भारत का मुकाबला पोलैंड से होगा। पोलैंड ने दूसरे सेमी फाइनल में डेनमार्क को 232-195 अंकों से शिकस्त दी। ब्रिज फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष और राजस्थान ब्रिज एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनबंधु चौधरी ने आज यहां बताया कि वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत पहली बार फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2019 में वुहान वर्ल्ड चैंपियनशिप में रहा, जहां टीम ने कांस्य पदक जीता। भारत ने आज छठे और आखिरी सत्र में 48 अंकों की मजबूत बढ़त के साथ शुरुआत की। गैर खिलाड़ी कप्तान और कोच रामरत्नम कृष्णन की अगुवाई में राजेश दलाल, सुकामल दास, अनिल पांडे, सुब्रत साहा और अशोक कुमार की भारतीय टीम ने हालांकि आखिरी सत्र में 21-41 का ही स्कोर बनाया लेकिन कुल 225-197 के स्कोर के साथ भारतीय टीम फाइनल में पहुंचने में सफल रही।

बरमुडा बाउल का फाइनल स्विटजरलैंड और नीदरलैंड के बीच
बरमुडा बाउल ट्रॉफी के लिए पुरुष टीम चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला स्विटजरलैंड और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा। स्विटजरलैंड ने सेमी फाइनल में यूएसए-1 और 230-182 अंकों से पराजित किया, वहीं दूसरे सेमी फाइनल में नीदरलैंड्स ने नॉर्वे को 192-78 अंकों से शिकस्त दी।

स्वीडन और टर्की महिला वर्ग के फाइनल में
स्वीडन ने कड़े मुकाबले में पोलैंड को 215-213 अंकों से पराजित कर वेनिस कप महिला टीम चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में स्वीडन का मुकाबला टर्की से होगा, जिसने दूसरे सेमी फाइनल में इंग्लैंड को 236-193 अंकों से हरा फाइनल में जगह बनाई। वुहान कप मिश्रित टीम चैंपियनशिप का फाइनल फ्रांस और यूएसए-1 के बीच होगा। फ्रांस ने सेमी फाइनल में जर्मनी को 228-154 से और यूएसए-1 ने इटली को 221-151 अंकों से हरा फाइनल में जगह बनाई।

पहली बार मुस्लिमों ने टाइम्स स्क्वायर पर पढ़ी नमाज
न्यूयॉर्क। अमेरिका के इतिहास में पहली बार मुसलमानों ने तरावीह की नमाज को न्यूयॉर्क के विश्वप्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर की सड़क पर अदा किया है। अपनी तरह की इस दुर्लभ घटना में हजारों की तादाद में मुस्लिम इकट्ठा हुए और शनिवार को रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत होने पर तरावीह की नमाज पढ़ी। इस बीच मुस्लिमों के सड़क पर नमाज पढ़ने से सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है। कई लोग जहां टाइम्स स्क्वायर पर नमाज पढ़ने का समर्थन कर रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग हैं जो इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं। गल्फ टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब मुस्लिमों ने टाइम्स स्क्वायर जैसी चर्चित जगह पर नमाज पढ़ी है। इस कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि अमेरिका में रह रहे मुस्लिम चाहते थे कि रमजान को न्यूयॉर्क सिटी के इस बहुचर्चित स्थान पर मनाया जाए और दूसरों को यह बताया जाए कि इस्लाम एक शांतिपूर्ण धर्म है।

लोगों का रास्ता रोकने की कोई जरूरत नहीं
आयोजकों ने कहा कि हम सभी लोगों को अपने धर्म के बारे में बताना चाहते थे जो इसके बारे में नहीं जानते थे। इस्लाम शांति का धर्म है। मुस्लिमों का पवित्र रमजान महीना शनिवार को शुरू हुआ है। चांद दिखाई देने के बाद रमजान का ऐलान किया गया था। इस बीच टाइम्स स्क्वायर पर नमाज पढ़ने को लेकर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है। यह टॉप ट्रेंड पर भी रहा।

अब जेईई-मेन की तर्ज पर इतिहास में पहली बार दो सेशन में होगी बिटसेट परीक्षा
जयपुर। जेईई-मेन के बाद देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के रूप में जाने जानी वाली बिटसेट (बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा) इतिहास में पहली बार दो सेशन में होगी। बिटसेट परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ऐसा पहली बार हो रहा कि यह परीक्षा भी दो बार होगी। देश के इंजीनियरिंग संस्थान बिट्स पिलानी की प्रवेश परीक्षा बिटसेट में इस वर्ष बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जेईई-मेन की भांति ही इस वर्ष यह परीक्षा दो सेशन में करवाई जा रही है। परीक्षा का पहला सेशन 20 से 26 जून के मध्य तथा दूसरा सेशन 22 से 26 जुलाई के मध्य आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों को दोनों सेशन में बैठने का अवसर मिलेगा। दोनों सेशन में परीक्षा देने पर उच्चतम बिटसेट स्कोर के आधार पर बिट्स में प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थी 21 मई तक बिट्स के दोनों परीक्षा सेशन के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी चाहे तो अभी पहले सेशन के लिए आवेदन कर सकता है और दूसरे सेशन के लिए आवेदन करने का उसे पुन: मौका दिया जाएगा। दोनों सेशन के आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क 5400 रुपए छात्रों एवं 4400 रुपए छात्राओं के लिए रखा गया है।

बदले पैटर्न में होगी परीक्षा
बिट्सेट-2022 के परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया है। इस वर्ष यह परीक्षा 130 प्रश्नों की होगी, जिसमें फिजिक्स, कैमेस्ट्री के 30-30 प्रश्न, मैथ्स के 40 प्रश्न, इंग्लिश प्रोफिशियंसी के 10 प्रश्न, लॉजिकल रीजनिंग के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर देने पर 3 अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर देने पर 1 नम्बर की ऋणात्मक मार्किंग रहेगी, पूरा प्रश्नपत्र 390 अंकों का होगा, जबकि गत वर्ष तक बिट्स में 150 प्रश्न पूछे जाते थे और कुल पेपर 450 अंकों का होता था। ऐसे में अब विद्यार्थियों को गत वर्ष के मुकाबले 20 प्रश्न कम हल करने होंगे। बदले पैटर्न में फिजिक्स, कैमेस्ट्री के 10-10 प्रश्न एवं मैथ्स व इंग्लिश प्रोफिशियंसी में 5 प्रश्न कम किए गए हैं, अपितु लॉजिकल रिजनिंग के 10 प्रश्न बढ़ा दिए हैं।

यह होगी पात्रता
आईआईटी एनआईटी में प्रवेश के लिए इस वर्ष बोर्ड पात्रता को हटा दिया गया है, परन्तु बिट्स पिलानी में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को 12वीं बोर्ड परीक्षा में फिजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथ्स में औसतन 75 प्रतिशत अंकों की बोर्ड पात्रता को पूरा करना अनिवार्य है। कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि इसके अतिरिक्त इन तीनों विषयों में अलग-अलग विद्यार्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। यह बोर्ड पात्रता सारी कैटेगिरी के लिए समान रूप से लागू होगी।