bhankrota - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भांकरोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एरिया डोमिनेशन अभियान में 35 किलो 876 ग्राम गांजा जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत भांकरोटा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 35 किलो 876 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

हनुमान प्रसाद (पुलिस उपायुक्त, जयपुर पश्चिम) ने बताया कि विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजीव गुप्ता के सुपरविजन और सहायक पुलिस आयुक्त बगरू हेमेन्द्र शर्मा के निर्देशन में अंजाम दिया गया।
थानाधिकारी श्रीनिवास (भांकरोटा) ने चार टीमों का गठन कर थाना क्षेत्र को चार हिस्सों में बांटकर अभियान चलाया।

संदिग्ध महिला से मिला गांजा

अभियान के दौरान केशोपुरा भांकरोटा स्थित 25 मंजिला के पास सड़क किनारे बैठी एक महिला पुलिस को देखकर तेजी से जाने लगी। शक होने पर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुमन देवी (38) निवासी केशोपुरा भांकरोटा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास रखी प्लास्टिक की थैली से 76 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

सर्विस सेंटर के पास से 35 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

इसी अभियान के दौरान बिंदायका रोड स्थित श्याम मोटर्स एंड सर्विस सेंटर के सामने एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टों के साथ बैठा मिला। पुलिस को देखकर वह भी वहां से जाने लगा। पूछताछ में उसने अपना नाम भंवर लाल कुमावत (34) निवासी मारवालों की ढाणी, थाना जोबनेर, जयपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास रखे चार प्लास्टिक कट्टों से 35 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपी

सुमन देवी (38) – निवासी केशोपुरा, भांकरोटा, जयपुर
भंवर लाल कुमावत (34) – निवासी मारवालों की ढाणी, थाना जोबनेर, जयपुर
पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में गांजा कहां से लाया गया और किसे सप्लाई किया जाना था, इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ जारी है। जयपुर पश्चिम पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी

महिला ने युवक से की दुष्कर्म की कोशिश, नाकामयाब होने पर काटा प्राइवेट पार्ट
जयपुर/बगरू। भांकरोटा थाना इलाके में युवती ने एक योग टीचर का प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराकर खुद मौके से फरार हो गई। सूत्रों से मिली जनकारी के मुताबिक महिला युवक के साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाना चाहती थी, जिस समय यह घटना घटित हुई उस समय युवक नशे में था, एंव होश आने पर बुरी तरह से तिलमिला उठा, खून से लथपथ था। युवक के दर्द से चिल्लाने के बाद महिला ने युबक को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया और मौके से फरार हो गई। मामले की जाँच भांकरोटा थाना पुलिस कर रही है, पीड़ित युवक मूलतः बीकानेर का रहने वाला है, 3 वर्षो से युवक भांकरोटा क्षेत्र में रह रहा है और कई जगह योग की क्लासेज ले रहा था।

पीड़ित युवक ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती 35 वर्षीय रीमा नाम की महिला से हुई थी। दोनों एक ही काम से जुड़े थे तो दोनों के बीच बातचीत शुरू होने लगी। दोनों आपस में एक-दूसरे से मिलने भी लगे और दोनों का एक दुसरे के घर आना जाना शुरू हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित महिला भी योग साधक है और कई जगह योग की पढाई करवाती है। पीड़ित ने बताया की कुछ दिनों से हमारा एक दुसरे के घर आना जाना लगा रहता था। 16 नवंबर को पीड़ित आरोपित महिला के घर दूध और सब्जी लेकर गया था, उसने बताया की महिला ने फोन करके उसे बुलाया था। दोनों ने पहले खाना बनाया और खाना खाने के बाद युवक घर जाने लगा तो महिला ने कहा की वह भी उसके साथ ही चलेगी। इसके बाद दोनों पीड़ित के घर पहुंचे जहा जाकर देखा तो पीड़ित को चक्कर आने लगे और कुछ देर बाद वो बेहोश हो गया। होश आने के बाद युवक ने देखा की उसका प्राइवेट पार्ट काटकर अलग पड़ा मिला। पीड़ित ने चीख पुकार की लेकिन किसी ने नही सुना बाद में महिला को फोन लगाया तो महिला ने माफी मांगी फिर खुद अस्पताल लेकर भर्ती करवाकर फरार हो गई। पीड़ित ने पुलिस को बताया की महिला ने जबरदस्ती सम्बन्ध बनाने की कोशिश की। महिला के दो बच्चे है, जिसमे एक बेटी कॉलेज की छात्र भी है। आरोपी महिला ने ऐसा क्यों किया अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है।युवक दो दिन अस्पताल में भर्ती रहा, जहां सर्जरी के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। युवक को खाने में कोई नषीली चीज दी गई थी, जिससे वह बेहोश हो गया, आरोपी की इस हरकत से वह नपुंसक हो गया है। छुट्टी मिलने के बाद युवक ने भांकरोटा थाने में केस दर्ज करवाया। रिपोर्ट में युवक ने बताया कि नशीला पदार्थ खिलाकर जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाना चाहती थी। विफल होने पर प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस ने आरपी युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।