police station - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कछुआ चाल से चल रहा थाने का भवन निर्माण कार्य, डेढ़ साल होने के बाद भी पूरा नहीं हो सका काम
जमवारामगढ़। आजादी से पहले निर्मित पुराने जमवारामगढ़ थाना भवन से पुलिस कब नए भवन में स्थानांतरित होगी, यह कहना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है। पुराने थाने के दाईं तरफ 3 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन थाने के नवीन भवन का निर्माण किया जा रहा है, जो कछुआ चाल से चल रहा है। भवन का निर्माण कार्य राजस्थान पुलिस अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड की देखरेख में किया जा रहा है। शिलान्यास के बाद तकनीकी खामियों के चलते निर्माण कार्य वर्ष 2024 में ही रुक गया था, जिसे जनवरी 2025 में दोबारा शुरू किया गया। अब निर्माण कार्य को चलते हुए करीब 11 महीने का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक पहली मंजिल की छत का कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है। वर्तमान में पहली मंजिल की छत डालने के लिए सेंटिग और लोहे की बंधाई का कार्य जारी है।

अनुमान है कि इस माह के अंत तक पहली मंजिल की छत का कार्य पूरा होगा। प्रथम मंजिल पर पुरुष एवं महिला लॉकअप, मालखाना, एएसआई वर्क स्टेशन, एसआई कक्ष, मेल टॉयलेट, कंप्यूटर कक्ष, थानाधिकारी कक्ष, एफआईआर पंजीयन कक्ष, ड्यूटी ऑफिसर कक्ष तथा हथियार कक्ष बनाया जाएगा। मौके पर डिस्प्ले बोर्ड के अभाव ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में संवेदक से बात करनी चाही लेकिन फोन रिसीव नहीं होने से बात नहीं हो सकी।

मालपुरा गेट थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अपहरण व लूट के 7 आरोपी गिरफ्तार, ब्रेजा कार व लूट का माल बरामद
जयपुर। जयपुर पूर्व पुलिस ने अपहरण और लूट की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए मात्र 24 घंटे में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम, दो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार बरामद की है।

घटना का विवरण
पुलिस उपायुक्त  पूर्व संजीव नैन  ने बताया कि 23 अगस्त को परिवादी उस्मान खान ने मामला दर्ज करवाया। उसने बताया कि 22 अगस्त को उसे नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया गया और ब्रेजा कार में जबरन बैठाकर साथी दीपक वर्मन सहित अगवा कर लिया गया। दोनों को पत्रकार कॉलोनी स्थित एक निर्माणाधीन भवन में ले जाकर डंडों और वायर से पीटा गया। बदमाशों ने कैश, मोबाइल फोन छीन लिए और पीड़ित के खाते से 11 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए।

पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आसाराम चौधरी और एसीपी सांगानेर विनोद कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और रातभर ऑपरेशन चलाकर देवली (टोंक) से आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी

1. राजवीर मीणा (27) – सवाईमाधोपुर, हाल पटेल मार्ग मानसरोवर

2. कमलेश बैरवा (26) – टोंक, हाल सुमेर नगर विस्तार

3. सुरेश गुर्जर (25) – दूदू, हाल पत्रकार कॉलोनी

4. तेजवीर सिंह राठौड़ उर्फ तेजू बन्ना (22) – नागौर, हाल बामण की थड़ी

5. राजवीर जाटवा – मानसरोवर

6. हनी सिंह जादौन उर्फ मोहित सिंह (18) – अलवर, हाल विनायक विहार मानसरोवर

7. शिव विजय (26)  टोंक, हाल विजय पथ मानसरोवर

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी बापर्दा गिरफ्तार किए गए हैं और न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी लूट, चोरी और मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं। पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

कार की टक्कर से महिला सब-इंस्पेक्टर घायल
कोटा। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में गुुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला सब-इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका उपचार चल रहा है। कुन्हाड़ी थाना एएसआई लटूरलाल ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर कौशल्या गालव गुरुवार की सुबह करीब दस बजे ड्यूटी के लिए अपने घर से पुलिस थाना कुन्हाड़ी आ रही थी। वह स्कूटी पर थी तभी कुन्हाड़ी पेट्रोल पंप के पास  एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी  और कार चालक फरार हो गया। हादसे में सब-इंस्पेक्टर कौशल्या गंभीर रूप से घायल हो गई  उनके सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस व राहगीरों ने उन्हें तुरंत ही पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है। सूचना पर उनके परिजन अस्पताल आ गए।  मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज  चेक किए है।

पुलिसवालों ने थाने में फौजी को निर्वस्त्र कर पीटा पुलिस ने बुलवाया: फौज की बाप है पुलिस
जयपुर। शहर की शिप्रापथ पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में तैनात एक फौजी को नंगा कर उसके साथ मारपीट की। पुलिस यहीं नहीं थमी बल्कि उससे यह तक बुलवाया कि पुलिस  फौज की बाप है। इस शर्मनाक घटना को लेकर एक उपनिरीक्षक और तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सारे प्रकरण की जांच एडीसीपी साउथ पारसमल जैन को सौंपी गई है। घटना रविवार की बताई गई है। इस घटना का खुलासा सोमवार को उस समय हुआ जब उद्योग और सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ थाने पहुंचे और उन्होंने जमकर पुलिसकर्मियों की क्लास लगाई।  इस दौरान मंत्री ने बीच में बोलने पर एसीपी को कहा कि आपने बेसिक मैनर्स भी नहीं सीखे हैं क्या? केबिनेट मंत्री के थाने पहुंचने और पुलिस की बर्बरता को लेकर हंगामा मच गया। इसके बाद एसआई बन्नालाल और सिपाही शिवराज, दयाराम और रोशनलाल को लाइन हाजिर कर दिया।
राज्यवर्धन राठौड़ पहुंचे शिप्रापथ थाने, लगाई पुलिसकर्मियों की क्लास
केबिनेट मंत्री राज्यवर्धन ने मीडिया से कहा कि कश्मीर में तैनात सैनिक जयपुर में आया। उसे शिप्रापथ थाने में पकड़कर निर्वस्त्र करके उसकी डंडों से पिटाई की। फिर निर्वस्त्र कर लोगों के बीच में बैठाकर दोहराते हैं कि पुलिस भारतीय सेना की बाप है। ये उन पुलिसकर्मियों की घिनौनी मानसिकता दिखाता है जिन्होंने यह कार्रवाई की। मैं वर्दी में रहा हूं। राजस्थान पुलिस पर विश्वास है कि ऐसी घिनौनी मानसिकता वाले पुलिसवालों की जांच और इलाज करवाएं। ऐसे लोग समाज के लिए खतरा है। देश की रक्षा करने वालों को वर्दी की धौंस दिखाना कायरता है। राठौड़ ने कहा, यह भी सरकार की जीरो टोलरेंस में आता है। पुलिस को पावर देश के संविधान और सरकार ने दी है। उसके पीछे जिम्मेदारी भी है, जो सरकार ने दी है। मैंने सैनिक की मेडिकल रिपोर्ट देखी है। तस्वीरें देखी हैं।

परिचित के केस में पहुंचे थाने
जानकारी के अनुसार सेना का जवान अरविंद कश्मीर में तैनात है। उसके परिचित को पुलिस ने हुक्का बार में पकड़ा था। इस मामले को लेकर अरविंद 11 अगस्त को शिप्रापथ थाने पहुंचे। थाने में पुलिसवालों ने ठीक से उनसे व्यवहार नहीं किया। उन्होंने खुद के सेना में होने का परिचय भी दिया। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे गालियां देते हुए हवालात में डाल दिया और फिर नंगा कर जमकर पिटाई कर दी।

अफसरों को लगाई फटकार
थाने में राठौड़ जब पुलिसवालों से मारपीट की जानकारी लेने लगे तो एसीपी संजय शर्मा बीच में ही बोलने लगे। तब मंत्री ने कहा कि यहां खड़े नहीं रहना चाहते तो अपने दफ्तर जाइए। मंत्री राज्यवर्धन ने एसीपी संजय शर्मा के बीच में बोलने पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि आपको प्रोटोकॉल और बेसिक मैनर्स ही नहीं पता। पुलिस के अंदर वर्दी है तो अलग रोब हो गया है क्या। कोई धैर्य, कोई पेशेंस, कुछ है, कोई जनता की सेवा मन में है या दादागिरी है।

फौजी के साथ मारपीट करने के मामले में एक एसआई समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जांच एडीसीपी साउथ पारस जैन को सौंपी है।
बीजू जॉर्ज जोसफ,
पुलिस आयुक्त जयपुर आयुक्तालय

शहर चौकी पर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक
सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर शहर में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के मध्यनजर शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने एंव सम्पर्कदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए जिला पुलिस द्वारा आज शहर पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति समिति की बैठक शहर पुलिस उपाधीक्षक हेमेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में शांति समिति से जुड़े सदस्यों सहित सर्व धर्मों के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे । बैठक में कोतवाली थाना अधिकारी राजवीर सिंह ,शहर पुलिस चौकी इंचार्ज जितेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान शहर पुलिस उपाधीक्षक हेमेंद्र शर्मा ने सर्व समाज से रविवार को निकल जाने वाली कावड़ यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी और शांतिपूर्ण एंव सद्भावना के साथ धार्मिक आयोजन को पूरा करने की अपील की। गौरतलब है कि शोलेश्वर महादेव से कांवड़ यात्रा सुबह दस बजे रामद्वारा आएंगे। जहाँ ढाई बजे तक विश्राम करने के बाद कांवड़ यात्रा रामद्वारा से खंडार तिराहा, सदर बाजार होते गलता मंदिर पहुंचेगी।

इस दौरान दो सौ कांवड़िए कावड़ यात्रा में मौजूद रहेंगे। इस दौरान अघोरियों की ओर से शिव लीला दिखाई जाएगी। जिसे लेकर 150 पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात किया जायेगा। वहीं पुलिस प्रशासन यात्रा के दौरान ड्रोन से भी निगरानी भी रखेगा। शांति समिति की बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कल रविवार को आयोजित होने वाली कावड़ यात्रा सहित आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर सर्व समाज के लोगो एंव शांति समिति सदस्यों से कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की ,पुलिस अधिकारियों की अपील पर सभी लोगो ने पुलिस का सहियोग करने एंव शहर में शांति एंव कानून व्यवस्था तथा सामाजिक सौहार्द बनाये रखने का आश्वासन दिया ।

पाली में कांस्टेबल ने थाने में खुद को मारी गोली, पत्नी से चल रहा था विवाद
पाली। थाने में एक कांस्टेबल में खुद को सर्विस राइफल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद थाने में मौजूद साथी पुलिस में यह सब देख घबरा गए। घटना देर रात पाली के औद्योगिक नगर थाने की 1.30 बजे की है सुसाइड के दौरान शिवपुरा थाना के लापावास निवासी भरत चौधरी ड्यूटी पर तैनात इस हादसे में उसकी मौत हो गई।

प्राथमिक जानकारी के सामने आया कि भरत अपनी पत्नी पिंकू से विवाद चल रहा था। दोनों काफी समय से अलग रह रहे थे।

औद्योगिक थाना प्रभारी पाना चौधरी ने बताया कि चौधरी की रात ड्यूटी थी उसके पास खुद की राइफल रखी थी अचानक जब फायरिंग की आवाज सुनी तो हम लोग कमरे में पहुंचे वह अचेत पड़ा था। बताया जा रहा कि भरत ने राइफल को अपने गले पर रख गोली चलाई। ऐसे में गोली सिर से निकाल कर कमरें की छत पर जा लगी।

इधर घटना के बाद पाली पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट की मौके पर पहुंचे और शव को बांगड अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। सुसाइड से पहले कांस्टेबल ने व्हाट्सएप पर अपनी फोटो के साथ स्टेटस भी लगाया था इसमें लिखा था कि आज हम हैं कल हमारी याद रहेगी। जब हम ना होंगे तो हमारी बातें होगी। कांस्टेबल का गांव में ही मकान बन रहा है यह भी सामने आया है। सुसाइड से पहले भरत ने अपने घर के खर्चे का हिसाब भी अपने भाई को भेजा। थाना अधिकारी ने बताया कि भरत 2015 बैच का कांस्टेबल है। उसकी पत्नी पिंकू भी कांस्टेबल है जो अभी पाली के महिला थाने में तैनात है। मृतक के 8 साल की बच्ची भी है।

अटरू थाने का हैड कांस्टेबल और दलाल 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
अटरू। बारां जिले के अटरू थाना क्षेत्र की कृषि उपज मंडी में हैड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और एक दलाल बिट्टू शर्मा उर्फ सुनील  को कोटा एसीबी टीम ने शुक्रवार  रात को रंगे हाथों 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। थाने में झगड़े के दर्ज केस को हल्का करने की एवज में आरोपियों ने यह रिश्वत राशि ली। कोटा एसीबी के एएसपी मुकुल शर्मा ने बताया कि फरियादी ओमप्रकाश ने बताया कि एक माह पूर्व अटरू में सट्टे के खाईवाल मुकेश नाई से उसके भाईयों का झगड़ा हुआ था। जिस पर पुलिस ने धारा 326 में मुकदमा दर्ज किया था। उस केस को हल्का करने की एवज में दलाल बिट्टू शर्मा उर्फ  सुनील ने 20 हजार की मांग की। तब पैसे न होने से उसने कानों की बालियां बतौर रकम ले ली। जिन्हें वापस लेकर 10 हजार देते हुए दलाल को कृषि मंडी में कोटा एसीबी ने शुकवार रात में दबोचा वहीं थाना हेड जितेन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी की भूमिका की भी होगी जांच
इस कारवाई में अभी कोटा की टीम लगी हुई है। एसीबी सूत्रों ने बताया कि इस प्रकरण में थाना प्रभारी की भूमिका की भी जांच की जाएगी। वहीं दलाल से अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है। एसीबी टीम ने नकद राशि रखने के लिए प्रयोग में ली गई शर्ट को भी जब्त किया है। एएसपी मुकुल शर्मा और सीआई पृथ्वीराज मीणा की टीम ने कारवाई को अंजाम दिया। बता दे आपको कि अटरू थाने में बीते 5 वर्षों में यह तीसरी कारवाई है। पूर्व में बूंदी एसीबी सीआई तरूण कांत सोमानी,एसीबी सीआई हरि सिंह, सीआई पृथ्वीराज मीणा द्वारा कारवाई की जा चुकी है।

मासूम बेटी की मौत पर भी दिल नही पसीजा
उधर फरियादी ओम प्रकाश ने बताया कि उसकी तीन वर्षीय मासूम बेटी की आकस्मिक मृत्यु होने के बावजूद रिश्वत के पैसे को लेकर उसे बार बार दलाल बिटटू शर्मा द्वारा तकाजा किया जा रहा था। मासूम की मौत पर भी उसने कोई इंसानियत नहीं दिखाई और उसका पूरा मकसद सिर्फ रिश्वत लेने का ही रहा।

पुलिस थाने के बाहर जब्त कार में लगी आग, शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से लगी आग
जोधपुर। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाने के बाहर आज सुबह एक जब्तसुदा पड़ी कार में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते कार में लगी आग से वह बुरी तरह से जलकर नष्ट हो गयी। हालांकि कार पहले से ही भंगार स्थिति में वहां रखी हुई थी। बाद में दमकल की गाड़ी वहां पहुंची और आग को काबू पाया। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया ऊपर से निकल रही बिजली लाइन में शार्ट सर्किट होना माना जा रहा है।

चौहाबो थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि सुबह थाने के बाहर जब्तसुदा एक कार में आग लगी थी। बाद में दमकल की गाड़ी वहां पहुंची और कार में लगी आग को बुझाया गया। कार काफी समय से जब्तसुदा होने से पड़ी थी और उसके अंदर की एसेसरिज भी लगभग खत्म हो चुकी थी। थानाधिकारी दवे ने बताया कि ऊपर से विद्युत लाइन निकल रही है, जिसमें संभवत: शार्ट सर्किट हुआ और चिंगारी से यह आग लग गई।

चोरियों को लेकर सरेचा गांव के ग्रामीणों ने लूणी का किया घेराव, थाने में घुसे महिलाएं और पुरूष
जोधपुर। शहर के निकटवर्ती लूणी तहसील के सरेचा गांव और आसपास क्षेत्र में बढ़ रही चोरियां और पुलिस द्वारा उन पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर आज ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। कई बार पुलिस को आगाह किए जाने के बावजूद पुलिस नहीं चेती। सुबह काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर लूणी थाने पहुंचे और यहां पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने थाने का घेराव किए जाने के साथ थाने के अंदर ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर बाद में मामला शांत करवाया।

दरअसल, लूणी तहसील के सरेचा गांव में दो घरों मेें चोरी हुई थी। मामला 1 मई का है। एक घर से बाइक भी चुराई गई, जो कि बाद में कांकाणी में लावारिस हालत में मिली थी। जिन घरों में चोरी हुई वहां लाखों का माल था। इस बारे पुलिस में रिपोर्ट दिए जाने पर भी अब तक चोरों का पता नहीं लग पाया।

ग्रामीण भीमाराम पटेल एवं नारायण पटेल के साथ काफी संख्या में लोग लूणी थाने के बाहर जमा हो गए। लोगों ने जमकर प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शन करने वालों में पुरूषों के साथ महिलाएं भी शामिल थी। उन्होंने पुलिस को खरीखोटी सुना डाली। एसीपी बोरानाडा नरेंद्र सिंह देवड़ा और थानाधिकारी हुकमसिंह आदि ने ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत करवाया।

थाने से फरार हत्या का आरोपी पांच घंटें में गिरफ्तार
कोटा। कबाड़ी फिरोज बैंडा हत्याकांड के आरोप में रिमांड पर चल रहा आरोपी  चाचा मुरली उर्फ सद्दाम किशोरपुरा थाने से संतरी को गच्चा देकर फरार हो गया। कोटा पुलिस ने  पीछा करते हुए  पांच घंटें में आरोपी को चंबल रिवर फ्रिंट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी  सुबह करीब साढ़े दस बजे  संतरी को बाथरूम जाने के बहाने  सलाखों से निकला और थाने की दीवार को फांद कर भाग गया। आरोपी के भागने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी, एएसपी प्रवीन जैन सहित अन्य पुलिस अधिकारी थाने पर पहुंचे और स्थित के बारे में जानकारी के बाद ड्यूटी कर रहे संतरी राजेन्द्र को पुलिस अधीक्षक ने लाइन भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि आरोपी  को कबाड़ी  फिरोज बैंडा की हत्या के आरोप में 24 जून 2023 को निरुद्ध किया था। इसके बाद उसे नाबालिग मानते हुए बाल न्यायालय में पेश किया जहां से संप्रेषण गृह में भेजा गया। उस समय इसकी उम्र के कोई ठोस दस्तावेज नहीं मिलने के कारण नाबालिग समझा गया था, लेकिन डिप्टी एसपी अमर सिंह राठौड़ को उसकी उम्र पर कुछ शक होने के कारण उसके पूर्व में पढ़ाई करने वाले स्कूल का दस्तावेज मंगवाया गया। जिसमें उसकी उम्र हत्या के समय 18 साल तीन महीना थी। इस अधार पर आरोपी चाचा मुरली उर्फ सद्दाम निवासी कवरपुर जिला बूंदी को फिर से संप्रेषण गृह से पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर बुधवार को लाया गया । इसके बाद से वह थाने में बंद था। सुबह करीब नौ-दस बजे आरोपी ने संतरी राजेन्द्र कुमार को बाथरूम जाने के लिए कहा संतरी ने बैरिक से बाहर निकाला  इसके बाद वह मौका पाकर पुलिस कर्मचारियों के देखते-देखते ही दीवार फांद फरार हो गया। इसके बाद सूचना पर पुलिस थानाधिकारी हरलाल मीणा ने पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को पकड़नें के लिए दोपहर एक बजे 11 हजार रुपए के  इनाम की भी घोषणा कर दी थी। आरोपी को पकड़ने के लिए  टीम बनाई गई। टीम ने पीछा करते हुए रिवर फ्रिंट के पास से दबोच लिया।

चाकसू के शीतला में हुई दिन दहाड़े फायरिंग को लेकर ग्रामीणों का धरना, 10 दिन पहले हुई थी घटना
चाकसू। चाकसू के शीतला में 10 दिन पूर्व युवक पर  दिन दहाड़े हुई फायरिंग के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को मांग को लेकर ग्रामीणों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। ग्रामीण पुलिस थाने के बाहर टेंट लगाकर सुबह 11 बजे से धरना दे रहे है। धरना व प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर ACP संध्या यादव, शिवदासपुरा एवं सांगानेर सदर थाने के थानाधिकारी  जाब्ते समेत पुलिस मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाईश की। ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए है। ग्रामीणों ने SP को मौके पर बुलाने की मांग की। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कोई ठोस आश्वासन ग्रामीणों को नहीं मिला है। इससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराज़गी है। लोगों ने धरना जारी रखने की बात कही है। लोगों का आक्रोश देखते हुए मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पूर्व जिला परिषद सदस्य भूणाराम गुर्जर ने बताया कि 19 मई को दिन दिहाड़े चौसला गांव निवासी सियाराम गुर्जर पर फायरिंग की घटना हुई। वारदात में बाइक सवार 2 बदमाशो का एक CCTV फुटेज भी समाने आया, लेकिन  आरोपी पुलिस की पकड़ से अब भी दूर हैं।

तेरह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म
कोटा । कोटा ग्रामीण के  कैथून पुलिस थाना क्षेत्र में  शनिवार को एक 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म  का मामला सामने आया है।   इस मामले में  पुलिस ने  पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ  पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर  अनुसंधान शुरू कर दिया है । पुलिस ने  बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया  जहां से उसे बालिका गृह भेज दिया गया है।  बाल कल्याण समिति  सदस्य मधुबाला शर्मा ने बताया कि बालिका ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि उसकी तीन बहने हैं । बालिका दूसरे नंबर की  है ।  26 जनवरी की रात 8:00 बजे बालिका हैंडपंप पर पानी भरने गई थी । उस समय एक युवक जिसे उसने एक दो बार पहले भी देखा था और वह  युवक उसके पिता की दुकान पर एक दो बार आया था।   वह  उसे वहां मिला  और बहला-फुसलाकर अपने साथ  मोटर साइकिल पर बैठा कर रात को खेत की तरफ ले गया।  सुनसान एरिया में ले जाकर युवक ने बालिका से दुष्कर्म किया। बाद में  रात्रि को बालिका को वही युवक उसे परिजनों के पास छोड़कर चला गया  उधर बालिका के परिजनों ने बालिका के नहीं मिलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बालिका ने परिजनों से मिलने के बाद पूरा घटनाक्रम बताया। तब  परिजनों ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।  बालिका के 161 के बयान और मेडिकल हो चुका है।  बालिका के 164 के बयान बाकी है। बालिका को संरक्षण की आवश्यकता होने पर बाल कल्याण समिति ने  अस्थाई आश्रय दिया है।