accepted - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टीटीपी सरगना ने पाकिस्तानी सेना को दी धमकी, मांगें मानो नहीं तो जारी रहेगी जंग
इस्लामाबाद।   भारत पर झूठ की खोली पोल :हमारा जिहाद जारी रहेगा टीटीपी चीफ ने पाकिस्तान के उस दावे की भी पोल खोल दी जिसमें इस्लामाबाद आरोप लगाता रहता है कि भारत इस आतंकी संगठन को पैसा दे रहा है। मेहसूद ने यह भी कहा कि टीटीपी ने चीनी नागरिकों पर हमला नहीं किया था। उसने कहा कि इस तरह के हमले पाकिस्तानी सरकार अपनी जासूसी एजेंसी के जरिए कराती है ताकि ताकि चीन का शोषण किया जा सके। यह ठीक उसी तरह से है जैसे पाकिस्तान ने अमेरिका का किया था। उसने कहा कि टीटीपी अपनी जमीन के लिए जंग लड़ रही है और तालिबान के साथ तनाव का कोई सवाल ही नहीं उठता है। मेहसूद ने खुलासा किया कि पाकिस्तान की तरफ से इमरान खान के करीबी बदनाम जनरल फैज हामिद बातचीत का नेतृत्व कर रहे हैं।

टीटीपी चीफ ने पाकिस्तान के तमाम विरोध के बाद भी साफ कर दिया है कि वह पाकिस्तान के कबायली इलाके फाटा को खैबर पख्तूनख्वा से अलग करने की मांग पर डटे हुए हैं। वे इस मांग से पीछे नहीं हटेंगे। मेहसूद ने बताया कि पाकिस्तान सरकार के साथ चल रही बातचीत में अभी कोई सफलता नहीं मिली है। आतंकी सरगना ने यह भी साफ कर दिया कि अगर पाकिस्तान सरकार के साथ बातचीत सफल भी हो जाती है तो भी टीटीपी न तो भंग होगा और न ही आत्मसमर्पण करेगा। मेहसूद ने कहा कि अगर पाकिस्तान सरकार के साथ कोई समझौता होता है तो टीटीपी सदस्यों के खिलाफ पाकिस्तान में चल रहे सभी मुकदमे खत्म हो जाएंगे। उसने कहा कि इन हमलों में दोनों ही पक्षों को नुकसान हुआ है लेकिन पाकिस्तानी सरकार को ज्यादा नुकसान हुआ है। आतंकी सरगना ने कहा कि टीटीपी के बढ़ते हमलों से घबराकर पाकिस्तान सरकार बातचीत को मजबूर हुई है। भारत से पैसा मिलने के सवाल पर मेहसूद ने साफ किया कि टीटीपी एक स्वतंत्र आंदोलन है और यह किसी सरकार के नियंत्रण में नहीं है।
उसने कहा कि पाकिस्तान में सेना ही असली फैसले लेने वाली एजेंसी है।

इस्लाम विरोधी है लोकतंत्र: नूर वली मेहसूद
मेहसूद ने कहा कि लोकतंत्र इस्लाम विरोधी है और पाकिस्तान की जनता को टीटीपी में शामिल होना चाहिए या हमारी मदद करनी चाहिए क्योंकि पाकिस्तान का निर्माण इस्लाम के नाम पर हुआ था। उसने यह भी कहा कि टीटीपी को ब्लैक लिस्ट से निकलवाने की जिम्मेदारी भी पाकिस्तानी सेना की है। बता दें कि फाटा को अलग कर इस पश्तून बहुल इलाके में टीटीपी एक शरिया कानून से शासित इलाका बनाना चाहता है जहां पाकिस्तान सरकार का कोई शासन नहीं होगा। इस कानून को लागू करवाने का जिम्मा भी टीटीपी के पास होगा।

इंटेलिजेंस और प्रशासन का अलर्ट मान लिया होता तो नहीं होता उपद्रव
जयपुर। करौली में गुरूवार को 2 घंटे की कर्फ्यू में छूट दी गई। सुबह 9 से 11 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। इस दौरान लोग बाजारों में जरूरी सामान लेने के लिए निकले। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। लेकिन पुलिस मुख्यालय की इंटेलिजेंस और प्रशासन (कानून व्यवस्था) विंग की ओर से धार्मिक आयोजनों को लेकर जारी किए गए अलर्ट को यदि करौली जिला पुलिस ने गंभीरता से लिया होता तो वहां उपद्रव नहीं होता। इन दोनों ही ब्रांच ने मार्च के अंत में प्रदेशभर की जिला पुलिस को अलर्ट जारी किया था, फिर भी करौली में सीआई, डिप्टी एसपी, एएसपी और एसपी ने गम्भीरता नहीं दिखाई और उपद्रवी अपने मंसूबों में कामयाब हो गए। अब पुलिस मुख्यालय ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। उच्चाधिकारियों ने लापरवाह अधिकारियों की पूरी जानकारी सीएमओ को दे दी है। जल्द ही उच्च स्तर पर बड़ी कार्रवाई होगी।

उच्चाधिकारियों ने सीएमओ में रखी बात, लापरवाह पुलिस अफसरों पर हो कार्रवाई
बवाल को समेटने में 3 अधिकारी रातभर जागे
करौली पुलिस की लापरवाही के कारण पुलिस मुख्यालय के अधिकारी भी जूझते नजर आए। उपद्रव को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीजीपी एमएल लाठर, डीजी (इंटेलिजेंस) उमेश मिश्रा और एडीजी (कानून-व्यवस्था) हवासिंह घुमरिया को रातभर जागना पड़ा और पल-पल की खबर रखकर मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस मुख्यालय से भेजे चार आईपीएस में से दो ने बेहतर कार्य किया।

आरपीएस को नाकाबंदी में लगाया
करौली में तनाव शुरू हो गया, कर्फ्यू लगाने के साथ नेटबंदी लागू कर दी गई। पुलिस मुख्यालय से भेजे अधिकारियों ने फील्ड में जाकर दौरा किया तो पता चला कि कानून-व्यवस्था बनाने में लगाए गए जाब्ता भी सही नहीं है। जयपुर से भेजे गए कई आरपीएस अधिकारियों को नाकाबंदी में लगा दिया गया जबकि एएसआई और एसआई स्तर के अधिकारी गाड़ियों में घूमकर स्थिति को देख रहे थे। यह सब देखकर नए तरीके से जाब्ता लगाया गया।

राजाराम को पकड़ने के लिए दबिश
करौली उपद्रव की नामजद एफआईआर में शामिल जयपुर मेयर सौम्या गुर्जर के पति को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। तीन अप्रैल से फरार राजाराम के लिए एक टीम यूपी भी भेजी गई है। करौली उपद्रव में पुलिस अभी तक 22 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस मुख्यालय की प्रशासन शाखा ने धार्मिक आयोजनों को लेकर गत माह में ही लिखित में आदेश जारी कर दिए थे। करौली में इस आदेश को गम्भीरता से नहीं लिया गया। किसी भी लापरवाह अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।
-मोहन लाल लाठर, पुलिस महानिदेशक, राजस्थान

तीन सदस्यीय कमेटी ने सीएम गहलोत को सौंपी रिपोर्ट, दोनों पक्षों की गलती और पुलिस की भी लापरवाही मानी
करौली पथराव मामले में कांग्रेस की गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने मौका स्थल का दौरा कर रिपोर्ट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंप दी है। रिपोर्ट में दोनों पक्षों की गलती मानी है और पुलिस की लापरवाही भी बड़ा कारण है।
इस कमेटी में भरतपुर संभाग प्रभारी विधायक डॉ. जितेन्द्र सिंह, राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष विधायक रफीक खान और करौली प्रभारी ललित यादव थे।  कमेटी सदस्य ललित यादव ने बताया कि रैली निकालने वाले लोगों की गलती यह थी कि वे लगातार भड़काऊ नारेबाजी करते रहे तो वहीं छतों पर मौजूद दूसरे पक्ष की गलती यह थी कि उन्होंने अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रखकर पथराव किया। गहलोत को सौंपी रिपोर्ट में कमेटी ने सिफारिश की है कि सीसीटीवी फुटेज में जो नजर आ रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। घटनाक्रम में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने में किसी भी पार्टी के व्यक्ति ने कोशिश की हो, उसके खिलाफ बिना भेदभाव के सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। रिपोर्ट में पुलिस की भी गलती मानी है।रैली में लाउड स्पीकर बजाने की अनुमति नहीं होने के बावजूद पुलिस ने नहीं रोका। प्रशासन के पास मौजूद 30 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को रैली में नहीं लगाकर रिजर्व में बिठाए रखा। रिपोर्ट में हिंसा और आगजनी घटना में हुए नुकसान का ब्यौरा भी दिया है।

जल्द होगा पार्टी का चिंतन शिविर : कांग्रेस में होंगे व्यापक और आवश्यक बदलाव
नई दिल्ली। देश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस में जल्द ही व्यापक और आवश्यक बदलाव देखने को मिलेंगे। पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने अध्यक्ष सोनिया गांधी से आग्रह किया है कि वह संगठन में सभी जरुरी एवं आवश्यक बदलाव करें। पार्टी की जो भी कमियां एवं खूबियां हैं, उन पर चिंतन शिविर के जरिए गंभीर मंत्रणा की जाएगी। रविवार को करीब पांच घंटे चली मैराथन बैठक के बाद पार्टी ने तय किया है कि संसद के तुरंत बाद एक व्यापक चिंतन शिविर होगा, ताकि लोकसभा चुनाव एवं इससे पहले होने वाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी पूरी मजबूती से सत्ताधारी भाजपा का सामना करने के लिए तैयार हो सके।

सोनिया की अगुवाई में ही आगे बढ़ेगी कांग्रेस
सीडब्ल्यूसी ने अपने प्रस्ताव के जरिए साफ  कर दिया कि कांग्रेस फिलहाल सोनिया गांधी की अगुवाई में ही आगे बढ़ेगी। प्रस्ताव में सोनया गांधी को खुली छूट दी गई कि वह सभी जरुरी बदलाव करें। कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी के प्रति पूरी आस्था एवं निष्ठा जताई गई। ऐसे में स्पष्ट है कि संगठन चुनाव तक कांग्रेस की कमान सोनिया गांधी के हाथों में ही रहेगी।

चुनावी राज्यों की रिपोर्ट पेश
बैठक में चुनावी रिपोर्ट संबंधित नेताओं द्वारा पेश की गई। जहां पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी ने अपनी रिपोर्ट पेश की। तो यूपी की रिपोर्ट प्रियंका गांधी ने प्रस्तुत की। इसी प्रकार गोवा की पी. चिदंबरम एवं हरीश रावत ने चुनाव अभियान समिति के प्रमुख के नाते उत्तराखंड की जानकारी दी।

खुले मन से चर्चा हुई
बैठक के बाद संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि बैठक में सभी मुद्दों पर खुले मन से चर्चा हुई। सभी नेताओं ने अपनी बात रखी। पार्टी के समक्ष खड़ी भावी चुनौतियों पर मंत्रणा की गई। उन्होंने माना कि समय रहते पंजाब में सत्ता विरोधी लहर पर अंकुश नहीं लगाया जा सका। जबकि पार्टी भाजपा के कुशासन को जनता के सामने उजागर नहीं कर सकी, जिससे पार्टी को असफलता मिली, लेकिन पार्टी जिम्मेदार विपक्ष के नाते भाजपा की जनविरोधी रीति नीति का प्रबल विरोध जारी रखेगी।

राहुल गांधी के दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनने की वकालत की
गहलोत बोले : कांग्रेस ने कई हार और जीत एवं उतार-चढ़ाव देखें
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को यहां केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एवं भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पांच राज्यों में पार्टी की करारी हार पर सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक जीवन में हार-जीत एवं कई उतार-चढ़ाव देखें है। इससे हम कतई परेशान नहीं हैं। पार्टी का कार्यकर्ता सब समझता है और उसे आगे क्या करना है। सीएम गहलोत ने एक बार फिर से राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की वकालत की है। मुख्यमंत्री गहलोत यहां पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक में भाग लेने पहुंचे हैं। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के फिर से यह जिम्मेदारी संभालने की पुरजोर वकालत की। सीएम गहलोत ने कहा कि आज जिस प्रकार के देश में हालात बन गए हैं। उस स्थिति में राहुल गांधी को दोबारा से पार्टी की कमान संभालनी चाहिए। क्योंकि गांधी परिवार ही पार्टी को एकजुट रख सकता है। सीएम गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा आज धु्रवीकरण एवं हिन्दुत्व की राजनीति कर रही है। जिसका मुकाबला कांग्रेस ही कर सकती है। कांग्रेस समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। गहलोत ने कांग्रेस में परिवारवाद के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि गांधी परिवार ने पिछले 30 साल से कोई सरकारी ओहदा नहीं संभाला है। बल्कि गांधी परिवार ने देश के लिए कई बलिदान दिए हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि आग लगाना बहुत आसान है। लेकिन उसे बुझाना कठिन काम है।

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में स्वीकृत प्रस्ताव पर CM गहलोत प्रतिक्रिया, कहा,
जयपुर।  राजस्थान केे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश भाजपा के कार्यकारिणी के प्रस्ताव को झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कहा है कि प्रदेश की जनता समझदार है और वो भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा पहचान चुकी है। गहलोत ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पहले दिन स्वीकृत प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा का कार्यकारिणी प्रस्ताव झूठ का पुलिंदा है। किसान  कर्जमाफी, किसान मित्र ऊर्जा योजना, कोविड प्रबंधन समेत हर मुद्दे पर इसमें  केवल असत्य लिखा है। यह तथ्य और तर्कों के परे है और श्री अमित शाह यहां आकर इस झूठ के पुषलदे पर मुहर लगाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समझदार है। वो भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा पहचान चुकी है। पूर्व में भी गृह मंत्री को राजस्थान की जनता ने करारा जवाब दिया है और इस बार भी इनके झांसे में नहीं आएगी चाहे ये कितना भी दुष्प्रचार कर लें। उन्होंने कहा कि हार से घबराकर एवं बौखलाकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री एवं अन्य नेता संसाधनों का दुरुपयोग कर झूठी बयानबाजी करते रहते हैं। वर्ष 2018 में हमारी सरकार बनने के बाद प्रदेश में हुए आठ विधानसभा चुनावों में से छह में कांग्रेस को जीत मिली है। यह हमारे सुशासन पर जनता का भरोसा है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने का दावा करने वाली भाजपा की इन चुनावों में जमानत तक जब्त हुई और तीसरे एवं चौथे स्थान पर रही।

कल शाम 4 बजे होगा गहलोत मंत्रिमंडल का पुनर्गठन
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंत्रिमंडल के तीन काबीना मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए हैं। इस संबंध में तीनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफे की पेशकश की और पत्र भी भेज दिया। इसकी पुष्टि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने की है। जयपुर पहुंचे माकन से शुक्रवार को एयरपोर्ट पर मीडिया को बताया कि गहलोत सरकार के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा और शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने अपने इस्तीफे आलाकमान को सौंप दिए हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए है। तीनों मंत्रियों ने पहले ही संगठन में काम करने की इच्छा जताई थी। आलाकमान ने चौधरी को पंजाब और डॉ. शर्मा को गुजरात का प्रभारी बना दिया। डोटासरा राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। एक पद, एक व्यक्ति के सिद्धांत को अपनाते हुए तीनों ने यह निर्णय लिया है।

कल शाम 4 बजे होगा गहलोत मंत्रिमंडल का पुनर्गठन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल रविवार को राजभवन में गहलोत मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे होगा। जिसके बाद गहलोत मंत्रिमंडल पूनर्गठन की तस्वीर साफ हो जाएगी। हालांकि दैनिक नवज्योति को  विश्वसनिय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन से ज्यादा विधायकों की लॉटरी लग सकती है। वहीं कुछ मंत्रियों को प्रमोशन भी मिलने के आसार है, हालांकि जिन मंत्रियों की प्रफोमेंस खराब थी उनकी छुट्टी होना तय माना जा रहा है। बसपा से आए विधायकों और कुछ निर्दलियों विधायकों की लॉटरी लगना तय है। वहीं सचिन पायलट कैंप को भी इस मंत्रिमंडल पूनर्गठन में सम्मान दिया जाएगा।

सभी मंत्रियों को अगले दो-तीन दिन जयपुर में ही रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल पुनर्गठन की डेडलाइन के बाद सभी मंत्रियों को जयपुर में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी मंत्रियों को सूचना भेज दी गई है कि वे शनिवार की शाम तक जयपुर पहुंचे। वहीं सामान्य प्रशासन विभाग और मंत्रिमंडल सचिवालय ने भी अपनी तैयारियों में लग गया है। हालांकि शुक्रवार देर रात तक राजस्थान मोटर गैराज विभाग को किसी प्रकार की सूचना नहीं थी, लेकिन विभाग में दो दर्जन से भी ज्यादा गाड़ियां पहले ही तैयार हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के रोडमैप पर पार्टी आलाकमान स्तर पर भी सहमति बन गई है। इसके लिए पायलट को भी अवगत करा दिया गया है। असंतुष्ट खेमें को संतुष्ट करने की जिम्मेदारी प्रदेश प्रभारी अजय माकन की है। पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए आलाकमान का संदेश है, जो माकन के जरिए सभी विधायकों को दिया जाएगा। सूत्रों अनुसार प्रदेश प्रभारी अजय माकन अब मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद ही दिल्ली लौटेंगे, तब तक वह जयपुर में ही रहेंगे। मंत्रिमंडल पुनर्गठन में एक दर्जन नए मंत्री शामिल किए जाएंगे। गहलोत मंत्रिमंडल में नौ पद पहले सही खाली चल रहे है और तीन मंत्रियों के इस्तीफे देने के बाद खाली पदों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

रात्रिभोज पर गहलोत और माकन के बीच मंथन : माकन एयरपोर्ट से सीधे की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर पहुंचे। रात्रि भोज के दौरान दोनों के बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंथन हुआ। तीन-चार दिन की यात्रा पर आए माकन शनिवार को जयपुर में ही रहेंगे। हालांकि उनका उदयपुर जाने का कार्यक्रम भी है। सूत्रों अनुसार गहलोत मंत्रिमंडल के पुनर्गठन की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। संभवत: रविवार और सोमवार को पुनर्गठन हो सकता है। मंत्रिमंडल के पुनर्गठन की जानकारी 16 नवम्बर को खुद मुख्यमंत्री भी दे चुके हैं। गहलोत के निवास पर शुक्रवार को हुए रात्रि भोज में गोविन्द सिंह डोटासरा भी शामिल हुए। इस दौरान गहलोत और डोटासरा के बीच मंत्रणा भी हुई।

सभी मंत्रियों से ले सकते हैं इस्तीफे : सूत्रों के अनुसार अगले एक-दो दिन में सभी मंत्रियों के इस्तीफे लिए जा सकते हैं, जिन मंत्रियों को हटाया जाएगा, उनके इस्तीफे स्वीकार किए जाएंगे और बाकियों के अस्वीकार कर दिए जाएंगे।

अभी तेरह जिलों से एक भी मंत्री नहीं
अशोक गहलोत के मौजूदा मंत्रिमंडल में प्रदेश के 13 जिलों से एक भी मंत्री नहीं है। मंत्रिमंडन पुनर्गठन की संभावना के बीच इन जिलों के लोगों की उम्मीदें भी जगी है। मंत्रिमंडल में अभी उदयपुर,  प्रतापगढ़, डूंगरपुर, भीलवाड़ा,  श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं,  सिरोही, धौलपुर, टोंक, सवाई माधोपुर और करौली जिलों से अभी एक भी मंत्री नहीं है। गहलोत के नए मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नामों को लेकर सियासी अटकलों का दौर शुरू हो चुका है। फेरबदल में बाहर होने वालों और उनकी जगह शामिल किए जाने वाले नेताओं को लेकर सियासी हलकों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

सभी मंत्रियों से ले सकते हैं इस्तीफे
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत ने शनिवार शाम 5 बजे सीएमआर में मंत्री परिषद की बैठक बुलाई है। इसमें सभी मंत्रियों के इस्तीफे लिए जा सकते हैं