Seva Diwas - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मोदी का मूल मंत्र जन सेवा ही प्रभु सेवा, अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा संकल्प: भजनलाल शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर एक माह तक चलने वाले जनसेवा कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया के सबसे बड़े नेताओं में शामिल हैं। उन्होंने अपने जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण के लिए समर्पित किए हैं। भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हैं और देशभर में इस अवसर पर सेवा गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। उनका मूल मंत्र है—जन सेवा ही प्रभु सेवा। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी जनसेवा की यात्रा वर्ष 2001 में शुरू हुई थी। राजस्थान से भी उनका विशेष लगाव रहा है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने राजस्थान की जनता के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने नर्मदा के पानी की मांग नहीं की थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान को नर्मदा का पानी उपलब्ध कराया। प्रदेश में भी इस अवसर पर ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे, यह हमारी सरकार का संकल्प है। हमारा प्रयास है कि अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। सरकार जनता के पास पहुंचे, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान समय पर किया जा सके। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से इसी आधार पर काम किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि सरकार के काम का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान रक्तदान से लेकर गरीब कल्याण तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 23 सितंबर को आशीर्वाद का दीप कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। प्रत्येक बूथ, कार्यकर्ता और योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लोगों को जोड़कर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को सपनों का भारत चित्रकला के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प से जोड़ा जाएगा। महापुरुषों के जीवन और योगदान के बारे में जानकारी दी जाएगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं और बच्चों को अपनी संस्कृति एवं इतिहास पर गर्व करने का संदेश दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नमो सेवा—अनकही कहानियां के माध्यम से लोगों तक ऐसी कहानियां पहुंचाई जाएंगी, जिनसे उन्हें प्रेरणा मिले और वे आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माताओं और बहनों के लिए कई अविस्मरणीय कार्य किए हैं। योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के जीवन में आए बदलाव की कहानियां भी लोगों तक पहुंचाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा एवं सुशासन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के प्रमुख पहलुओं को भी लोगों के सामने रखा जाएगा। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यों से लेकर वाराणसी के सांसद के रूप में उनकी भूमिका और जनसेवा के कार्यों की जानकारी भी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सेवा गतिविधियों में जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सेवा सेतु कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश की लोक कला और पर्यटन स्थलों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जाएगी। युवाओं और स्टार्टअप को जनसेवा से जोड़ा जाएगा। सरकारी विभागों द्वारा चयनित नवाचारों को क्रियान्वित करने का कार्य भी किया जाएगा। मदन राठौड़ ने कहा—मोदी ने देश का नाम विश्वभर में रोशन किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के निडरता, मित्रता और हौसले से जुड़े कई किस्से हैं। उन्होंने देशभर का भ्रमण किया और दुनिया के कई देशों की यात्रा की तथा कई भाषाओं का ज्ञान प्राप्त किया। राठौड़ ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी का गुजरात मॉडल देशभर में चर्चित हुआ। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने भारत का नाम विश्वभर में रोशन किया। प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत का निर्माण करना चाहते हैं। देश की सेवा के लिए उनके चिरायु होने की कामना के साथ प्रदेशभर में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।