arrangement - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर आरटीओ प्रथम में नहीं मिलेंगे रेक्सको गार्ड, उड़नदस्तों पर असर की आशंका
जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम कार्यालय में 1 जून 2026 से राजस्थान एक्स सर्विसमैन कारपोरेशन (रेक्सको) के सुरक्षा गार्ड उपलब्ध नहीं होंगे। रेक्सको ने आरटीओ प्रथम के साथ किया गया अनुबंध समाप्त कर दिया है। इससे परिवहन विभाग के उड़नदस्तों और प्रवर्तन कार्रवाई में परेशानी खड़ी होने की आशंका जताई जा रही है। रेक्सको के रिटायर्ड सूबेदार मेजर बजरंग सिंह ने बताया कि आरटीओ प्रथम कार्यालय ने फरवरी 2026 से अनुबंध का नवीनीकरण नहीं किया। कई बार पत्राचार और संपर्क के बावजूद समझौता आगे नहीं बढ़ाया गया। इसी कारण अब 1 जून से पूर्व सैनिक सुरक्षाकर्मी उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार आरटीओ प्रथम के प्रवर्तन कार्यों और चेकिंग अभियानों में रेक्सको गार्ड महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा और कार्रवाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। विभाग अब वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने में जुटा है।

जयपुर में अमित शाह की सभा, परिवहन विभाग करेगा बसों की विशेष व्यवस्था
जयपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17 जुलाई को जयपुर के दादिया (वाटिका) क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस बड़ी सभा में लगभग एक लाख लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। आमजन की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग विशेष बस व्यवस्था करेगा। इसके तहत निजी बसों के साथ-साथ रोडवेज की बसों को भी अधिग्रहित किया जाएगा।

सभा के लिए बसों की व्यवस्था और संचालन को लेकर परिवहन सचिव शुचि त्यागी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के आरटीओ और डीटीओ के साथ बैठक करेंगी। बैठक में बसों की संख्या, संचालन व्यवस्था, रूट निर्धारण और अन्य लॉजिस्टिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी। विभाग का उद्देश्य सभा में आने वाले लोगों को सुगम और सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराना है।

ईद पर जयपुर में क्या रहेगी यातायात की व्यवस्था.... जानने के लिए पढ़े यह ख़बर
जयपुर। ईदुलजुहा के अवसर पर 10 जुलाई को ईदगाह एवं शहर को विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाज अदा की जायेगी। इस अवसर पर धोबीघाट सर्किल से गलता गेट तिराहा तक दिल्ली रोड पर यातायात का आवागमन बंद रहेगा। जयपुर शहर में विशेष यातायात व्यवस्था की गई है जो निम्न प्रकार रहेगी।

भारी वाहनो का डायवर्जन
भारी वाहनो का डायवर्जन यह व्यवस्था प्रातः 6.00 बजे से लागू होगी।दिल्ली की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को चन्दवाजी से एक्सप्रेस हाईवे रोड़ नम्बर 14 जयपुर की तरफ, आगरा रोड से आने वाले भारी वाहनों को बगराना से रिंग रोड की तरफ, टोंक रोड से दिल्ली रोड़ की तरफ जाने वाले भारी वाहनो को रिंग रोड़ टोंक रोड़ से रिंग रोड़ पर,अजमेर से आकर दिल्ली व सीकर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को 200 फुट बाईपास से एक्सप्रेस हाईवे होते हुए सीकर व दिल्ली जा सकेंगे। दिल्ली की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसे चन्दवाजी से एक्सप्रेस हाईवे, रोड नम्बर 14 बी. के. आई. चामू तिराहा, पानीपच, कलेक्ट्री सर्किल, खासाकोठी, सिन्धी कम्प आ सकेगी। इसी प्रकार सिन्धी कैम्प से दिल्ली जाने वाली रोडवेज की बसे नारायण सिंह तिराहा से रामबाग चौराहा, लक्ष्मी मन्दिर, गोपालपुरा पुलिया के नीचे से त्रिवेणी नगर, रिद्धि-सिद्धि किसान धर्मकांटा, 200 फोट बाईपास चौराहे से एक्सप्रेस हाइव होकर दिल्ली की तरफ जा सकेंगी। टी.पी नगर चौराहा से धोबीघाट के बीच दिल्ली रोड़ पर चलने वाले हल्के चौपहिया व अन्य छोटे वाहन आमेर तिराहा एवं टी.पी नगर चौराहा से आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से संचालित किया जायेगा। 4. लालवास रोड़ से दिल्ली रोड पर आने वाला सामान्य यातायात को सड़वा मोड से डायवर्ट कर आमेर तिराहा की तरफ निकाला जायेगा।रामगढ़ मोड से धोबीघाट की तरफ किसी भी प्रकार का यातायात नहीं जा सकेगा।

रामगंज चौपड से सूरजपोल व सुभाष चौक की तरफ कोई ट्रैफिक नहीं जायेगा
रामगंज चौपड से सूरजपोल और सुभाष चौक की तरफ कोई ट्रैफिक नहीं जायेगा। इसी प्रकार चारदरवाजा से ईदगाह की तरफ बान्दरी का नासिक से चारदरवाजा की तरफ कोई ट्रैफिक नहीं जायेगा। जौहरी बाजार में प्रातः 07.00 बजे से जामा मस्जिद के सामने किसी प्रकार के वाहनों को पार्क नहीं होने दिया जायेगा, अगर नमाज पढ़ने वाले सड़क पर आते है तो बड़ी चौपड व सांगानेरी गेट से यातायात आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से निकाला जायेगा। इन्द्रा बाजार में नमाज के समय यातायात आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से निकाला जायेगा। अजमेरी गेट व शहर के अन्य नमाज स्थलों पर यातायात आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से निकाला जायेगा। एम. डी. रोड पर प्रातः 07.00 बजे से ही मिनर्वा सर्किल से म्यूजियम रोड के बीच किसी भी प्रकार के वाहनों को पार्क नहीं होने दिया जायेगा अगर नमाज पढ़ने वाले सड़क पर आते है तो मिनर्वा सर्किल एवं म्यूजियम रोड एम.डॉ. रोड व धर्मसिंह सर्किल से यातायात आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से निकाला जायेगा। यह व्यवस्था नमाज अदा होने के बाद जब तक नमाज पढ़ने वाले विसर्जित नहीं हो जाते तब तक लागू रहेगी।

जेठ की दोपहरी और 17 घंटे गर्मी में झुलस रहे वन्यजीव
कोटा। राजस्थान की गर्मी अप्रेल से ही रौद्र रूप दिखा चुकी है। पिछले कई दिनों से कोटा जिले के कई इलाके भीषण गर्मी और लू का प्रकोप झेल रहे हैं। प्रचंड गर्मी व गर्म हवाओं के थपेड़ों से जहां इंसान बेहाल हैं वहीं, वन्यजीवों का भी बुरा हाल है। ऐसा ही नजारा इन दिनों कोटा के बायोलॉजिकल पार्क में देखने को मिल रहा है। यहां शाकाहारी व मांसाहारी वन्यजीवों को लू के प्रकोप से बचाने के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। हालांकि, मांसाहारी वन्यजीवों के लिए बड़े कूलर (डक्ट) लगे हैं, जो सुबह 11 से शाम 6 बजे तक ही चलते हैं, फिर इसे बंद कर दिया जाता है। इसके बाद यह कूलर अगले दिन सुबह ग्यारह बजे चालू किए जाते हैं। ऐसे में मांसाहारी वन्यजीव पूरे 17 घंटे गर्मी की तपिश व उमस से बेहाल रहते हैं। वहीं, शाकाहारी वन्यजीवों के लिए डक्टिंग तो छोड़िए पानी का छिड़काव तक समय पर नहीं होता। हालांकि, एनक्लोजर में टीनशेड लगे हैं लेकिन धूप की सीधी किरणों से यहां छांव नहीं रहती। ऐसे में ये बेजुबान दिनभर गर्म हवाओं के बीच रहने को मजबूर हैं। हैरानी की बात यह है, जब नवज्योति ने जिम्मेदारों से डक्ट कुलिंग सिस्टम चलने के समय को लेकर बात की तो सभी ने अलग-अलग समय बताया। साथ ही गर्मी से बचाव के इंतजामों को लेकर इनकी बातों में विरोधाभास नजर आया।

17 घंटे गर्मी में रहने को मजबूर मांसाहारी वन्यजीव
बॉयलॉजिकल पार्क में मांसाहारी वन्यजीवों की कुल संख्या 11 हैं। जिन्हें गर्मी से बचाने के लिए एनक्लोर में कमरेनुमा अलग-अलग पिंजरे बने हुए हैं, जो लगभग 6 गुना 8 साइज के हैं। इनमें बड़ा कूलर (डक्ट) लगा हुआ है, जो सुबह 11 से शाम 6 बजे तक चलता है। इसके बाद इसे बंद कर दिया जाता है। अगले दिन फिर से निर्धारित समय पर चलाया जाता है। ऐसे में शाम से सुबह तक 17 घंटे मांसाहारी वन्यजीवों की पूरी रात गर्मी में गुजरती है।

उमस से भभकते कमरेनुमा पिंजरे
बायलॉजिकल पार्क में तैनात फोरेस्ट गार्ड के अनुसार यहां मांसाहारी वन्यजीवों में 3 पैंथर, 4 भेड़िए, 1 सियार और 3 जरख हैं। इनके एनक्लोजर में ईंट-पत्थर के पक्के मकाननुमा पिंजरे बने हुए हैं। गर्मी से राहत के लिए डक्ट कुलिंग सिस्टम लगा है, जो शाम 6 बजे के बाद बंद कर दिया जाता है। भले ही गार्ड कुछ भी बोलने से बचते रहे लेकिन हकीकत तो यह है, शाम 6 से आधी रात तक सूरज की तपन महसूस होती है। ईंट-पत्थरों के बने पिंजरे उमस से भभकते हैं। प्रचंड गर्मी से जहां इंसान बेहाल है वहीं जिम्मेदारों की करतूत के आगे ये बेजुबान बेबस हैं।

दोहरी मार झेल रहे पैंथर
चिडियाघरों जहां एक तरफ पैंथरों की मेटिंग पर सख्त मनाही है तो वहीं दूसरी ओर उॉन्हें पूरा दिन पिंजरों में बंद रखा जाता है। ऐसे में वे तनाव के साथ गर्मी की दोहरी मार झेल रहे हैं। फोरेस्ट गार्ड के मुताबिक एक दिन में एक ही पैंथर को पिंजरे से बाहर निकाल एनक्लोजर में खुला छोड़ा जाता है। अगले 24 घंटे तक अन्य दोनों पैंथर पिंजरे में ही बंद रहते हैं। समय पूरा होने के बाद दूसरे पैंथर को बाहर निकलने का मौका मिलता है। इस तरह तीसरे पैंथर को 3 दिन बाद खुली हवा में सांस नसीब होती है। अपनी बारी आने तक पिंजरे में रहने वाले पैंथर डक्ट की मदद से दोपहरी तो काट लेता है लेकिन शाम से सुबह तक का समय गर्मी-उमस के बीच ही कटता है।

यहां 2 भालू, एक चोटिल
चिड़ियाघर में दो भालू हैं। नर भालू की उम्र 8 साल तो मादा एक साल की है। जिसे 5 महीने पहले शंभुपुरा गांव से रेस्क्यू कर यहां लाए थे। इस दौरान उसके सिर पर चोट लगने से वह घायल हो गई। हालांकि उसकी मरहम पटटी की जाती है। वहीं, नर भालू को 3 महीने पहले उदयपुर से रेस्क्यू कर कोटा लाए थे। इसे कभी-कभी दौरा पड़ने की शिकायत है। दोनों भालूओं को अलग-अलग समय एनक्लोजर में छोड़ा जाता है। दोपहर को एनक्लोजर में बने वाटर पाइंट पानी के अभाव में सूखे पड़े थे।

गर्मी का मांसाहारी वन्यजीवों पर ये पड़ता है प्रभाव
-    हीट स्ट्रोक का खतरा ज्यादा रहता है।
-    भोजन कम लेना और रूची में गिरावट, जैसे भोजन देख दौड़कर आना, एक्टिवपन में गिरावट, इंसान को देखकर भी रिएक्शन नहीं करना आदि।
-    पानी कम पीना। आंखों से आंसू आना और चमक कम होना।
-    चमड़ी और बालों का रंग फीका होना।
-    शारीरिक गतिविधियां कम हो जाना।
-    बाहरी उद्दीपनों पर हरकत न करना।
-     प्रजन्न क्षमता पर विपरित असर आॅ पड़ता है।

जिम्मेदारों के बयानों में विरोधाभास
24 घंटे चलता है डक्ट  सिस्टम
वन्यजीवों को गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मांसाहारी वन्यजीवों के पिंजरों में डक्ट कुलिंग सिस्टम लगाया हुआ है, जो पूरे 24 घंटे चलते हैं। वहीं, सभी शाकाहारी वन्यजीवों के पिंजरों के आसपास धूप से बचाव के लिए ग्रीन नेट लगाया है।
- महेशचंद शर्मा, रेंजर बायलॉजिकल पार्क इंचार्ज

शाम 7 बजे तक चलाते हैं सिस्टम को
अभेड़ा बायलॉजिकल पार्क में मौजूद वन्यजीवों के लिए व्यवस्थित इंतजाम किए हैं। मांसाहारी एनिमल के पिंजरों में सुबह 9 से शाम 7 बजे तक डक्ट एयरकंडिशनर चलाया जाता है। जबकि, जेकाल के पिंजरों में रात 8.30 बजे तक एयरकंडिशन चालू रखा जाता है। क्योंकि उनके 4 बच्चे भी साथ रहते हैं।
- डॉ. विलास राव गुलाने, वन्यजीव चिकित्सक अभेड़ा बायलॉजिकल पार्क

तापमान के हिसाब से करते हैं कूलिंग
वन्यजीवों को गर्मी से राहत के लिए विशेष इंतजाम किए जाते हैं। खासकर मांसाहारी वन्यजीवों के लिए कूलिंग सिस्टम लगाया है। जिसके चलने के समय में तापमान के हिसाब से बदलाव किया जाता है। मौसम में नमी व ठंडा वातावरण होने पर इसका समय घटा दिया जाता है।
- डॉ. आलोक गुप्ता, डीएफओ वन्यजीव विभाग कोटा

6 बजे तक ही चलता है डक्ट
बायलॉजिकल पार्क में तैनात गार्ड के मुताबिक, डक्ट कुलिंग सिस्टम सुबह 11 से शाम 6 बजे तक चलाया जाता है। इसके बाद इसे बंद कर दिया जाता है, जो अगले दिन निर्धारित समय पर फिर से चलाया जाता है।

एक्पर्ट व्यू
मंसाहारी वन्यजीवों के लिए लगाया गया डक्ट कूलिंग सिस्टम 16 से 18 घंटे चलाया जाना चाहिए। क्योंकि, शाम से लेकर आधी रात तक गर्मी की तपन रहती है। ईंट-पत्थरों से बने कमरानुमा पिंजरे उमस से भभकते हैं। यहां 3 पैंथर हैं, जब एक पैंथर को पिंजरे से एनक्लोजर में छोड़ा जाता है तो दोनों पैंथरों को पिंजरों में ही रखा जाता है। ऐसे में खुले में घुमने वाले पैंथर के पिंजरे का डक्ट बंद कर दूसरे पैंथरों के लिए चला देना चाहिए। वहीं, दूसरे पैंथर को बाहर निकलने का मौका 48 घंटे बाद मिलता है, जबकि तीसरे को खुली हवा में सांस लेने का मौका 72 घंटे बाद मिलता है। ऐसे में इन पैंथर को गर्मी की वजह से हीट स्ट्रोक का खतरा रहता है।
- डॉ. अनिल पांडे, पूर्व वन्यजीव चिकित्सक कोटा चिड़ियाघर

मांसाहारी वन्यजीवों में गर्मी अधिक होती है, इसलिए उन्हें मौसम के हिसाब से अनुकुलित वातावरण में रखना बेहद जरूरी है। यदि तापमान अधिक है तो कुलिंग सिस्टम का समय बढ़ाया जाना चाहिए। जहां डक्ट पहले 8 घंटे चलता है तो समय बढ़ाकर 12 घंटे कर देना चाहिए।
- बाबूलाल जाजू, पर्यावरण विद व पीपुल्स फार एनीमल के प्रदेश प्रभारी

लाखेरी गणगौर समारोह में अव्यवस्थाओं का आलम, दर्शक निराश लौट रहे
लाखेरी। लाखेरी नगर पालिका की ओर से 6 दिवसीय गणगौर महोत्सव में अव्यवस्थाओं का आलम है। लाखों रुपए की फिजुलखर्ची की जा रही है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सुविधाओं के अभाव के कारण दर्शक बैरंग लौट रहे है। सांस्कृतिक समारोह की प्रस्तुतियों के लिए स्टेज की ऊंचाई बहुत कम रखी गई है। जिससे दर्शक कार्यक्रम का मजा तक नहीं ले पा रहे। यहीं नही प्रस्तुतियों की बजाय दो घंटे तो अतिथियों के स्वागत सत्कार में ही खराब किए जा रहे है। गणगौर उत्सव के तहत तीसरे दिन मंगलवार रात को स्टार नाईट पार्टी द्वारा प्रोग्राम की प्रस्तुति सीनियर विद्यालय के प्रांगण में बनाए गए एसीसी सीमेंट फैक्ट्री के रंगमंच मंच पर प्रस्तुतियां दी गई। प्रोग्राम रात्रि के 10:30 बजे प्रारंभ किया गया। उसके पूर्व अतिथियों के स्वागत के में ही 2 घंटे लगाए गए जिससे काफी संख्या में उपस्थित श्रोता अपने घरों की ओर लौटने लगे। श्रोताओं को आयोजन की प्रस्तुतियां पर उदास नजर आए। पूरे कार्यक्रम के दौरान एक बार भी वंस मोर की आवाज कहीं से नहीं आई। एक डेढ़ घंटे बाद ही आधे दर्शकों ने अपने घरों पर जाने का मानस बनाते हुए अपने घरों की ओर चल दिए जिससे 12:00 बजे के बाद आधे से भी कम श्रोता। वहां पर केवल पुलिस प्रशासन और नगर पालिका कर्मचारी वह आयोजन समिति के सदस्य वह कुछ लोग प्रोगाम देखते नजर आए।

गणगौर महोत्सव में की जा रही फिजुलखर्ची
वहां पर मौजूद पूर्व पालिका उपाध्यक्ष गणेश सैनी पूर्व पालिका उपाध्यक्ष दिनेश सैनी ने बताया कि आयोजन समिति द्वारा आयोजन को भव्य बनाने के लिए कॉपी फिजूल पैसा खर्च किया गया है। अगर आयोजन समितियों को एलसीडी में ही प्रोग्राम को दिखाना था तो दर्शकों को के द्वारा अपने घर पर लगी हुई एलसीडी पर ही प्रोग्राम अपने परिवार के साथ देख लेते लेकिन यहां पर दर्शक इसलिए आते हैं। कलाकार को मंच पर रूबरू देखकर प्रोग्राम का आनंद उठा सकें लेकिन यहां पर इस प्रकार का आनंद नहीं उठा पा रहे हैं। यहां पर जो रंगमंच पर स्टेज बना रखा है वह काफी नीचा बना रखा है जिससे दूर से देखने वाले दर्शक को कलाकारों की प्रस्तुती भी नहीं दिख पा रही हैं जिससे आयोजन में किसी प्रकार का लुफ्त उठाने में दर्शकों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इसी प्रकार पालिका के पास मेला ग्राउंड नहीं होने के कारण बाहर से आने वाले दुकानदारों व झूले चकरी वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनको कम जगह पर ही अपना व्यवसाय करके कार्य करना पड़ रहा है जिससे वह अपने आने जाने का खर्चा निकालने में भी काफी मुश्किल का कार्य लग रहा है।

इनका कहना है
पालिका की चेयरमैन आशा शर्मा का कहना है कि समारोह को लेकर व्यवस्थाओं को सुचारू किया जाएगा।

ट्रेनों में फिर से शुरू होगी पैंट्री व्यवस्था
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में फिर से पैंट्री और भोजन की व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है।  रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को यहां भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को पत्र लिखकर कहा कि कोविड महामारी के बाद रेल यात्री सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो गई हैं। लॉकडाउन काफी हद तक हट चुका है, इसलिए रेल मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि ट्रेनों में पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था बहाल की जाए। रेडी टू ईट भोजन भी मिलता रहेगा।  उल्लेखनीय है कि रेलवे ने कुछ दिन पहले ही सामान्य नंबर से रेलवे यात्री ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है।