Election Results - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हार गए रामबाबू झालानी, लेकिन हौसला नहीं टूटा : दिव्यांग निर्दलीय प्रत्याशी ने पेश की जज्बे की मिसाल
जयपुर। नगर निगम चुनाव की मतगणना में वार्ड नंबर 104 से निर्दलीय प्रत्याशी रामबाबू झालानी को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन चुनाव परिणाम ने उनके हौसले को नहीं तोड़ा। दिव्यांग होने के बावजूद झालानी पूरे उत्साह के साथ मतगणना केंद्र पहुंचे और चुनाव परिणाम को सहजता से स्वीकार किया।

रामबाबू झालानी का चुनाव मैदान में उतरना ही अपने आप में जज्बे की मिसाल रहा। उन्होंने वार्ड के मतदाताओं के बीच पहुंचकर अपनी बात रखी और पूरी मजबूती से चुनाव लड़ा। हालांकि परिणाम उनके पक्ष में नहीं रहा, लेकिन चेहरे पर मायूसी के बजाय आगे भी लोगों के लिए काम करने का संकल्प नजर आया। इस चुनाव में वार्ड नंबर 104 से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद खंडेलवाल ने जीत दर्ज की।

वहीं, मतगणना केंद्र पर दिव्यांग प्रत्याशी और लोगों के लिए समुचित सुविधाएं नहीं होने का मुद्दा भी सामने आया। झालानी को मतगणना स्थल पर आने-जाने और बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ा। उनका कहना था कि चुनाव प्रक्रिया में दिव्यांगों की भागीदारी बढ़ाने की बात तो होती है, लेकिन मतदान और मतगणना केंद्रों पर उनकी सुविधा का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा जाता।

हार के बावजूद रामबाबू का हौसला कायम रहा। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम भले ही पक्ष में नहीं आया, लेकिन जनता की सेवा का जज्बा आगे भी बरकरार रहेगा।

नगर निगम चुनाव : विद्याधर नगर में भाजपा का दबदबा, तीन वार्डों में निर्दलीय और एक में कांग्रेस जीती
जयपुर। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम चुनाव के परिणामों में भाजपा का दबदबा नजर आया। अब तक सामने आए परिणामों के अनुसार, वार्ड 3, 4, 12 और 14 में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं वार्ड 2 में कांग्रेस प्रत्याशी ने बाजी मारी। इसके अलावा वार्ड 1, 5 और 11 में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर राजनीतिक दलों को झटका दिया। परिणाम सामने आने के साथ ही विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कई वार्डों में मुकाबला बेहद नजदीकी रहा, जबकि कुछ वार्डों में प्रत्याशियों ने स्पष्ट बढ़त के साथ जीत दर्ज की।

विद्याधर नगर क्षेत्र के इन परिणामों को आगामी स्थानीय राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास तौर पर निर्दलीय प्रत्याशियों की तीन वार्डों में जीत ने चुनावी समीकरणों को प्रभावित किया है। कांग्रेस को एक वार्ड में जीत मिली, जबकि भाजपा चार वार्डों में विजयी रही।

नगर निगम चुनाव : अब तक की मतगणना में भाजपा 35 और कांग्रेस 28 पर जीती, 4 सीट पर निर्दलीय विजयी
जयपुर। नगर निगम जयपुर के 150 वार्डो के चुनाव में अब तक हुई मतगणना में भाजपा को 35 सीटों पर सफलता मिली है और कांग्रेस को 28  सीट और 4 सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज कराई है।

भाजपा की ओर मेयर पद के प्रबल्ल दावेदार सुनील कोठारी वार्ड नं 112 से और शैलेंद्र भागर्व वार्ड नंबर 43 से चुनाव जीत गए हैं। मतगणना के दौरान वार्ड नंबर 25 और 47 में ईवीएम खराब होने के कारण मतगणना को बीच में रोक दिया गया हैं।

सुबह 10 बजे तक : जयपुर नगर निगम में 19 सीटों पर बीजेपी आगे, कांग्रेस 11 और एक पर निर्दलीय की जीत
जयपुर। नगर निगम के चुनाव में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनता दिख रहा है अब तक के चुनावी मतगणना परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर में 150 में से 19 वार्ड जीत लिए हैं, वहीं कांग्रेस 11 पर और एक सीट पर निर्दलीय की जीत हुई है।

वार्ड नंबर 1 में निर्दलीय उम्मीदवार मोहनलाल कुमावत, वार्ड नंबर 2 में कांग्रेस के मणिराज, वार्ड नंबर 11 में बीजेपी के शैलेंद्र शर्मा, वार्ड 12 में बीजेपी के राजेंद्र सैनी, वार्ड 21 में कांग्रेस के राकेश लाटा, वार्ड 22 में बीजेपी के वीरेंद्र सिंह, वार्ड 23 में बीजेपी के विकास बारेठ, वार्ड 31 में बीजेपी के विजय अग्रवाल, वार्ड 32 में कांग्रेस की सीमा शर्मा, वार्ड 41 में बीजेपी के दया सिंह, वार्ड 42 में बीजेपी के अशोक रावतानी , वार्ड 46 में बीजेपी के शैलेंद्र भार्गव, वार्ड 44 में बीजेपी के नवीन भंडारी, वार्ड 51 में बीजेपी के मनमोहन गुर्जर, वार्ड 52 में कांग्रेस के हनुमान सैनी, वार्ड 61 में कांग्रेस के सुरेश मीणा, क्वॉड 71 में कांग्रेस के फेस हसन, वार्ड 81 में बीजेपी के ब्रह्मकुमार, वार्ड 83 में बीजेपी के नेटवर कुमावत, वार्ड 91 में कांग्रेस के सीताराम मेहरा, वार्ड वार्ड में बीजेपी की शीला शर्मा, वार्ड 101 में बीजेपी के रवि शंकर शर्मा, वार्ड 102 में कांग्रेस की शिलागुर्जर, वार्ड 111 में बीजेपी के संजय जयसवाल, वार्ड 112 में बीजेपी के सुनील कोठारी, वार्ड 113 में कांग्रेस के गजनफर अली, वार्ड 121 में बीजेपी के नीरज अग्रवाल, वार्ड 122 में बीजेपी केघनश्याम, वार्ड 123 में बीजेपी की पूनम, वार्ड 124 में कांग्रेस की कांटा देवी , वार्ड 141 में बीजेपी के सतीश शर्मा चुनाव जीत गए हैं।

विद्याधर नगर विधानसभा : वार्ड 1 में निर्दलीय, वार्ड 2 से कांग्रेस और 11 में भाजपा ने दर्ज की जीत
जयपुर। नगर निगम चुनाव के नतीजों में वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की, जबकि वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस और वार्ड नंबर 11 में भाजपा प्रत्याशियों ने बाजी मारी। वार्ड 1 में निर्दलीय प्रत्याशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराकर जीत हासिल की।

वहीं, वार्ड 2 से कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे। वार्ड 11 में भी भाजपा ने जीत दर्ज कर पार्टी का परचम लहराया। इन नतीजों के बाद संबंधित वार्डों में समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया।

नगर निगम चुनाव : किशनपोल में भाजपा का दबदबा, वार्ड 111 और 112 में जीत
जयपुर। नगर निगम जयपुर के चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह शुरू हुई। मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और केंद्र के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्डों के नतीजे सामने आने के साथ ही प्रत्याशियों और समर्थकों में उत्साह नजर आया। वार्ड-112 से भाजपा के सुनील कोठारी ने 905 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं वार्ड-111 से भाजपा के संजय जायसवाल ने 469 वोटों से चुनाव जीत लिया। दोनों वार्डों में जीत के बाद भाजपा समर्थकों ने खुशी जताई।

मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से अतिरिक्त इंतजाम किए गए। मतगणना के दौरान प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही प्रवेश दिया गया। नतीजे सामने आने के साथ ही समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया।