BJP Lead Jaipur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा को बढ़त: 309 नगरीय निकायों के परिणाम में BJP के 979 पार्षदों की जीत
जयपुर। राजस्थान में 309 नगरीय निकायों में सदस्य पदों के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी हैं। अब तक हुई मतगणना में 47 नगर परिषदाें और 252 नगर पालिकाओं में भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, झालावाड़ में कांग्रेस पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है यहां कुल 45 वार्डो में से 29 कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई है। भाजपा ने 13 वार्ड जीते हैं। वहीं 2 वार्डो में निर्दलीय और 1 वार्ड में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है। झालावाड़ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का क्षेत्र है और भाजपा का गढ़ माना जाता है। भाजपा ने बाड़मेर नगर परिषद में 15 साल बाद अपना दबदबा कायम किया है यहां भाजपा को 55 वार्डो में से 29 में जीत हासिल हुई है। सबसे ज्यादा चौकाने वाला परिणाम बांरा नगर परिषद का है यहां, अब तक 60 वार्डो में से 25 के नतीजे आ गए है इनमें आम आदमी पार्टी को 16, कांग्रेस को 6 और भाजपा को 3 वार्डो में सफलता मिली है। चुरू नगर परिषद के 60 वार्डो में से भाजपा को 30, कांग्रेस  को 24 में जीत हासिल हुई है अन्य 6 वार्डो में निर्दलीयों ने अपना दबदबा कायम किया हैं।

आकोला नगर पालिका के 20 वार्डो में से कांग्रेस के 12 भाजपा ने 7 सीटें जीती है। वहीं 1 सीट पर निर्दलीयों ने बाजी मारी है। इसी प्रकार कपासन के 25 वार्डो में काग्रेस ने 13 सीटों पर जीत दर्ज कराई हैं। बामणवास नगर पालिका में कांग्रेस ने 9, भाजपा ने 7 और निर्दलीयों ने 4 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कराई है। जैसलमेर नगर परिषद के 45 वार्डो में से भाजपा ने 25, कांग्रेस ने 16 और निर्दलीयों ने 4 वार्डो में जीत दर्ज कराई है। इसी प्रकार बालोतरा नगर परिषद में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। यहां 55 वार्डो में से भाजपा ने 29, कांग्रेस ने  23 और निर्दलीयों ने 3 पर सफलता हासिल की है।

श्रीगंगानगर की सादुलशहर नगर पालिका में निर्दलीयों ने अपना दबदबा कायम किया है। यहां 25 वार्डो में से 22 पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की है। भाजपा को 2 और कांग्रेस को 1 वार्ड में सफलता मिली है। दौसा जिले की महुवां नगर पालिका  के 35 वार्डो में से भाजपा को 17, कांग्रेस को 4 और निर्दलीयों को 14 वार्डो में जीत हासिल हुई है। यहां, पति और पत्नी ने अलग अलग वार्डो से चुनाव जीता हैं। पालिका पूर्व अध्यक्ष वियज शंकर ने वार्ड संख्या 22 और उनकी पत्नी तथा पूर्व सरपंच प्रेम देवी ने वार्ड नंबर 25 से चुनाव जीता है। अजमेर नगर निगम में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

धौलपुर नगर परिषद के 60 वार्डो में से कांग्रेस को 27, भाजपा को 11 , बसपा को 3 और 19 वार्डो में निर्दलीयों ने जीत दर्ज कराई है। हनुमानगढ़ जिले के रावतसर नगर पालिका में भाजपा का खाता भी नहीं खुल पाया। यहां, कुल 35 वार्डो में से 17 में कांग्रेस और निर्दलीयों ने 18 वार्डो में बाज़ी मारी है। सीकर नगर  परिषद में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है। यहां कांग्रेस को 38, भाजपा को 22 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को 1 और निर्दलीय को 4 वाडोर् में सफलता मिल है।

भाजपा प्रत्याशी को केवल 1 वोट मिला

पर्वतसर नगर पालिका के वार्ड संख्या 13 में भाजपा के प्रत्याशी कैलाश चंद को मात्र एक मत हासिल हुआ है। यहां कांग्रेस के हीना खानम को 376 और निर्दलीय रशीद खां को 195 वोट मिले हैं।

घोषित परिणामों में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 979 सदस्यों की जीत के साथ सबसे आगे हो गई है। निर्वाचन विभाग के अनुसार दस नगर निगमों, 47 नगर परिषद एवं 252 नगरपालिकाओं की मतगणना सुबह आठ बजे शुरु हुई और इसके बाद धीरे धीरे चुनाव नतीजे घोषित होने लगे, जिसमें पूर्वाह्न ग्यारह बजे तक भाजपा के 979 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस के 793, निर्दलीय 453, भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) पांच, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) चार एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) चार पार्षदों ने अब तक अपनी जीत हासिल की है।

उल्लेखनीय है कि 309 निकायों में 38 हजार 889 उम्मीदवारों ने अपनी चुनावी किस्मत आजमाई। दो चरणों में 10167 वार्डों के लिए मतदान हुआ जबकि 77 वार्डों में सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो गया।

राजस्थान में 309 नगरीय निकायों में सदस्य पदों के लिए हुए चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार सुबह आठ बजे शुरु हो गई। निर्वाचन विभाग के अनुसार दस नगर निगमों, 47 नगर परिषद एवं 252 नगरपालिकाओं के दो चरणों में गत नौ एवं ग्यारह सितंबर को मतदान के बाद आज संबंधित सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरु हो गई। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की जा रही है और इसके बाद इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के मतों की गिनती की जायेगी और रुझान मिलने शुरु हो जायेंगे तथा धीरे धीरे परिणाम भी घोषित होने लग जायेंगे।

मतगणना में इन निकायों में चुनाव लड़े 38 हजार 889 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला हो जायेगा। मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं इंतजाम किए गए हैं और बिना अधिकृत प्रवेश पत्र के मतगणना केंद्र में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया गया। दोनों चरणों में दस हजार 167 वार्डों के लिए मतदान हुआ जबकि 77 वार्डों में सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो गया।

पहले चरण में नौ सितंबर को 162 नगर निकायों में सदस्य पदों के लिए चुनाव हुआ जिसमें चार नगर निगम, 27 नगरपरिषद एवं 131 नगरपालिका शामिल थी और इनमें 73 नवगठित नगरीय निकाय है। पहले चरण में इन निकायों में 76.42 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे चरण में 11 सितंबर को छह नगर निगम, 20 नगरपरिषद एवं 121 नगरपालिकाओं सहित 147 नगरीय निकायों में चुनाव हुआ जिनमें 40 नवगठित नगरीय निकाय शामिल हैं। दूसरे चरण में 71.69 प्रतिशत मतदान रहा। निकायों में सदस्य पदों पर चुनाव के बाद 21 सितंबर को निकाय के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।