jharkhand news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, JSSC CGL और CDPO परीक्षा रद्द करने के सरकार के आदेश पर लगाई अंतरिम रोक
रांची। झारखंड सरकार की ओर से जेएसएससी सीजीएल और सीडीपीओ परीक्षा को रद्द करने के फैसले पर झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को रोक लगा दी। कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि इस मामले में भी सेम ऑर्डर फॉलो किया जाएगा। मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने 15 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। हाई कोर्ट के न्यायधीश जस्टिस दीपक रौशन के कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखा। वहीं, प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, अधिवक्ता अमृतांश वत्स समेत अन्य अधिवक्ताओं ने पक्ष रखा। मामले में हस्तक्षेपकर्ता की ओर से अधिवक्ता अपराजिता भारद्वाज ने अपनी दलीलें पेश कीं। वहीं, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा।

हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद जेएसएससी सीजीएल और सीडीपीओ परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। सरकार के परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ सीजीएल अभ्यर्थियों की ओर से शुक्रवार को ही हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने फिलहाल सरकार के रद्द करने के फैसले पर रोक लगा दी। ज्ञातव्य है कि झारखंड सरकार ने राज्य में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर कई परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। इसी क्रम में जेएसएससी सीजीएल और सीडीपीओ परीक्षा को भी रद्द किया गया था। सरकार के इस फैसले के बाद चयनित अभ्यर्थियों और परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी।

इससे एक दिन पहले, गुरुवार को भी झारखंड हाईकोर्ट ने 11वीं से 13वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा और फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा को रद्द किए जाने के राज्य सरकार के फैसले पर रोक लगा दी थी। अब जेएसएससी सीजीएल और सीडीपीओ परीक्षा के मामले में भी कोर्ट के अंतरिम आदेश से अभ्यर्थियों को राहत मिली है। मामले की अगली विस्तृत सुनवाई 15 सितंबर को होगी।

कोडरमा में कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं का धरना: तेज धूप में बिगड़ी कई की तबीयत, पढ़ाई में लापरवाही के आरोप पर प्रखंड कार्यालय में दिया धरना
कोडरमा। झारखंड में कोडरमा जिले सतगावां प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं का आक्रोश एक बार फिर सड़क पर दिखा। छात्राओं ने 15 अगस्त को विद्यालय में पढ़ाई में कथित लापरवाही और शिक्षकों के व्यवहार को लेकर शिकायत की थी। छात्राओं का कहना था कि उनकी परीक्षाएं नजदीक हैं, लेकिन नियमित रूप से पढ़ाई नहीं कराई जा रही है। वहीं, पढ़ाई को लेकर वार्डन से सवाल करने पर कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।

छात्राओं के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के दिन अपनी समस्याएं जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों के सामने रखने के बावजूद पांच दिन बीत जाने के बाद भी शिकायतों पर कोई ठोस पहल नहीं हुई। कार्रवाई नहीं होने से नाराज छात्राओं ने शुक्रवार को सतगावां प्रखंड कार्यालय पहुंचकर धरना शुरू कर दिया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। धरने के दौरान तेज धूप में कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत खराब होने पर स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। छात्राओं का आरोप है कि जब वे अपनी समस्याओं को लेकर धरने पर बैठीं तो काफी देर तक जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से उनकी बात सुनने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई।

छात्राओं का कहना है कि वे आंदोलन करने नहीं, बल्कि अपनी पढ़ाई और सम्मान के साथ रहने का अधिकार मांग रही हैं। उनका सवाल है कि जब शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होगा तो आखिर वे अपनी बात किसके सामने रखें? कस्तूरबा की छात्राओं के इस आंदोलन ने सरकारी आवासीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था और छात्राओं की समस्याओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्राओं ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि बेहतर शिक्षा, सम्मानजनक व्यवहार और अपनी शिकायतों के समाधान को लेकर है।

लातेहार हादसा: मौत के मलबे में अपनों को तलाशते लोगों के बीच पहुंचे सांसद बैद्यनाथ राम, दर्द देख नम हुईं आंखें ; राज्यसभा सांसद ने लिया राहत-बचाव कार्य का जायजा
लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले डेढ़टंगवा घाटी में हुए हृदयविदारक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। सड़क पर बिखरा मलबा, क्षतिग्रस्त वाहन और अपनों को खोने के बाद बिलखते स्वजन... शनिवार की शाम का यह मंजर किसी को भी भीतर तक हिला देने वाला था। हादसे की सूचना मिलते ही राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौत के मलबे के बीच अपनों को तलाशते लोगों का दर्द उन्होंने करीब से देखा तो माहौल और भी भावुक हो गया।

सांसद ने घटनास्थल पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। पुलिस, प्रशासन और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बचाव कार्य में जुटे लोगों से बात कर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की स्थिति भी जानी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता था कि क्षतिग्रस्त आटो को हटाने और उसमें फंसे शवों को निकालने में बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। घटनास्थल के बाद सांसद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचे। अस्पताल में हादसे से प्रभावित लोगों और मौजूद ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।

यहां पीड़ित परिवारों के स्वजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। अपनों को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं हो रहा था। किसी की आंखों में आंसू थे तो किसी की जुबान पर सिर्फ एक सवाल आखिर यह कैसे हो गया। बैद्यनाथ राम ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद हादसा है। इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ प्रशासन और जनप्रतिनिधि खड़े हैं।

झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का सीएम हेमंत सोरेन को पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड में छात्र आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर प्रदर्शनकारी छात्रों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने और उनकी मांगों का समाधान निकालने की अपील की है। राहुल गांधी ने गत 14 अगस्त को सोरेन को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन संविधान में निहित लोकतांत्रिक अधिकारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और कांग्रेस पार्टी छात्रों के इस अधिकार का पूरा समर्थन करती है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में छात्र राज्य में आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बताते हुए छात्रों की मांगों को जायज करार दिया। पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा गठित समिति के माध्यम से छात्रों के साथ संवाद शुरू किए जाने की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि कई मांगों पर सरकार और छात्रों के बीच सहमति बनी है लेकिन इसके बावजूद आंदोलन जारी है और कुछ छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री सोरेन से प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रतिनिधियों से स्वयं मुलाकात करने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे सरकार की प्रतिबद्धता मजबूत होगी और छात्रों की शेष चिंताओं के समाधान का रास्ता साफ होगा। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य देश के युवाओं में है और संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ा होना जरूरी है।

JPSC परीक्षा पर बड़ा फैसला: परीक्षा रद्द करने को तैयार सोरेन सरकार, CID करेगी परीक्षाओं की जांच
रांची। झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने की दिशा में सहमति जताई है। राज्य की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि छात्रों से दो दौर की बातचीत के बाद उनकी कई मांगों पर सहमति बनी है। सरकार ने TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं की जांच राज्य की CID से कराने का फैसला किया है। जांच के दायरे में JSSC-CGL समेत अन्य परीक्षाओं को भी शामिल किया गया है।

मंत्री ने कहा कि जांच 90 दिनों में पूरी कराने का प्रयास होगा और जरूरत पड़ने पर मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा। जांच की निगरानी न्यायिक समिति करेगी। JSSC-CGL के परिणाम और नियुक्तियों का मामला सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों तथा न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ा होने के कारण सरकार ने छात्रों से सहयोग की अपील की है।

दीपिका पांडेय ने कहा कि सरकार का लक्ष्य भर्ती प्रक्रिया में सुधार करना और भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं की गुंजाइश खत्म करना है। उन्होंने भाजपा पर छात्रों के मुद्दे का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया।

कोड़रमा में सड़क हादसा: कांवरियों से भरी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 3 की मौत; 34 से ज्यादा घायल
रांची। झारखंड के कोडरमा जिले में शुक्रवार सुबह कांवरियों से भरी बस और एक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 से अधिक कांवरिया घायल हो गए। इनमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास हुआ। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय शिवम कुमार, उसकी 60 वर्षीय दादी सुंदर बाला और 60 वर्षीय चचेरे दादा नवल किशोर के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बस में नेपाल के रौतहट जिले के कांवरिया सवार थे। ये सभी करीब चार दिन पहले नेपाल से देवघर पहुंचे थे और बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद शुक्रवार की अहले सुबह देवघर से बिहार के राजगीर के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान पोखरडीहा मोड़ के पास बस की अनियंत्रित ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सीटों के बीच फंस गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद सतगावां पुलिस ने भी मौके  पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सात यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान लगी आग, कोई जनहानि नहीं
रांची। उच्च न्यायालय में अदालत में चल रही सुनवाई के दौरान अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हुई, लेकिन कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया और किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार झारखंड हाई कोर्ट के कोर्ट नंबर-2 में सुनवाई के दौरान ही शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गयी। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को बुझाया गया। इस हादसे में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि जब कोर्ट रूम में आग लगी, तब कोर्ट की कार्यवाही चल रही थी और न्यायाधीश भी कोर्ट रूम में ही उपस्थित थे। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने या किसी नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं, आग लगते ही कोर्ट रूम में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। वहां मौजूद वकील और मुवक्किल भी आग लगते ही बाहर की ओर जाने लगे, लेकिन आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे समय रहते किसी बड़ी अनहोनी होते-होते रह गई। कुछ देर के लिए अदालत का कामकाज भी रोकना पड़ा। लेकिन आग पर काबू के साथ ही सभी ने राहत की सांस ली।

डेढ़ हजार फीट गहरी खाई में गिरा पर्यटक
देवघर। झारखंड के देवघर में त्रिकुट पहाड़ के रोप-वे पर बड़ा हादसा हो गया। हादसा तब हुआ जब पहाड़ पर बने मंदिर की तरफ एक साथ 26 ट्रॉलियां रवाना कीं। इससे तारों पर अचानक भार बढ़ गया और रोलर टूट गया। तीन ट्रॉलियां पहाड़ से टकरा गई। इससे दो ट्रॉलियां नीचे गिर गई। इनमें सवार 12 लोग जख्मी हो गए और दो लोगों की मौत हो गई। बाकी ट्रॉलियां आपस में टकराकर रुक गई। इन ट्रॉलियों में सवार श्रद्धालु फंस गए इनमें छोटे बच्चे और महिलाएं भी हैं। बचाव कार्य में स्पेशल कमांडो के अलावा वायु सेना, सेना और एनडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं।

अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू आॅपरेशन को रोक दिया गया। हादसे में अब भी 14 जिंदगियां फंसी हुई हैं। रेस्क्यू के वक्त शाम साढ़े पांच बजे 48 वर्षीय पर्यटक का हेलिकॉप्टर में चढ़ने के दौरान सेफ्टी बेल्ट टूट गया। इससे वह करीब डेढ़ हजार फीट गहरी खाई में गिर गया।

झारखंड में 10 लाख का इनामी टीपीसी कमांडर गिरफ्तार
रांची। झारखंड में प्रतिबंधित संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के मोस्ट वांटेड कमांडर भीखन गंझू को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल टीम ने यह गिरफ्तारी की है। टीपीसी कमांडर दस लाख इनामी भीखन गंझू को रांची के पंडरा से गिरफ्तार किया  गया है। भीखन पंडरा क्षेत्र में छिपकर रह रहा था।

इसी दौरान रांची पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार भीखन गंझू से पुलिस की टीम लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ अहम जानकारी मिलने की संभावना है।

नक्सलियों ने एक भय का वातावरण बनाने का किया है काम : सोरेन
रांची। हर चुनौती का सामना कर झारखंड जगुआर से लेकर अब लक का लंबा सफर तय करते हुए यहां पहुंचा है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के टेंडरग्राम स्थित जगुआर हेड क्वार्टर कैंपस में आयोजित झारखंड जगुआर के 14वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इसके गठन से लेकर अब तक का सफर तय करने में कई वीरों को खोया है। राज्य में शांति और उन्नति का माहौल बनाए रखने में सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य के माहौल के बीच नक्सलियों ने एक भय का वातावरण बनाने का काम किया है। राज्य में यहां के आदिवासी एवं मूलवासी प्राकृतिक सुंदरता के बीच जीवन व्यतीत कर रहे थे। नक्सलियों ने लोगों को दिग्भ्रमित कर एक नकारात्मक माहौल उनके बीच बनाने का कार्य किया है, लेकिन झारखंड पुलिस और झारखंड जगुआर ने उन्मूलन अभियान चलाकर राज्य में फिर से एक बेहतर वातावरण सृजन करने में अहम भूमिका निभाई है।

झारखंड में कोरोना के 3749 नए मामले आए सामने
रांची। झारखंड में 24 घंटे के दौरान कोरोना से 2807 मरीज ठीक  हुए है और 3749 नए मामले सामने आए है, जबकि इससे 3 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ विभाग के अनुसार कोविड-19 का आंकड़ा 399275 हो गया है। प्रदेश में कोरोना के 33189 सक्रिय मामले है। अब तक 360894 मरीज ठीक हुए है। 5192 मरीज की मौत कोरोना से हुई है।

झारखण्ड में सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत
बोकारो। झारखण्ड में बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र में पेटरवार रांची-बोकारो मार्ग पर सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत हो गयी तथा छह अन्य गंभीर घायल हो गए।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बेरमो) सतीश चन्द्र ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने युवकों के वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन में सवार चार युवकों की मौत हो गयी।