busted - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गुजरात-राजस्थान में नशीली दवा बनाने वाली प्रयोगशालाओं का भंडाफोड़
नई दिल्ली। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गुजरात पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते के साथ मिलकर गुजरात और राजस्थान में नशीली दवा बनाने वाली तीन अत्याधुनिक गुप्त प्रयोगशालाओं का भंडाफोड़ कर 300 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की दवा जब्त की हैं।  ब्यूरो ने शनिवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि इस संयुक्त कार्रवाई में मुख्य रूप से मेफेड्रोन नाम की नशीली दवा बनाने वाली तीन गुप्त प्रयोगशालाओं का भंडाफोड़ किया गया है। ब्यूरो ने कहा है कि अभी चौथी प्रयोगशाला पर छापेमारी जारी है। रात भर कई राज्यों में चले आॅपरेशन में 149 किलोग्राम मेफेड्रोन (पाउडर और तरल रूप में), 50 किलोग्राम एफेड्रिन और 200 लीटर एसीटोन जब्त किया गया। इस अभियान में सात व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं और सरगना की पहचान कर ली गयी है। अब जांच एजेन्सी इन दवाओं के वितरण से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

गहन निगरानी के बाद कार्रवाई
आतंकवाद रोधी दस्ते को गुजरात और राजस्थान से संचालित इन गुप्त प्रयोगशालाओं के बारे में जानकारी मिली थी। तीन महीने से अधिक समय तक चले आॅपरेशन में इस नेटवर्क में शामिल व्यक्तियों के साथ-साथ गुप्त प्रयोगशालाओं की पहचान के लिए गहन तकनीकी और जमीनी निगरानी की गई।

149 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद
संयुक्त टीमों ने तीन संदिग्ध स्थानों राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल, जोधपुर जिले के ओसियां और गुजरात के गांधीनगर जिले में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान कुल 149 किलोग्राम मेफेड्रोन (पाउडर और तरल रूप में), 50 किलोग्राम एफेड्रिन और 200 लीटर एसीटोन की बरामदगी की गई।  गांधीनगर में पकड़े गए लोगों से पूछताछ के आधार पर अमरेली (गुजरात) में एक और जगह की पहचान की गई है, जहां छापेमारी जारी है।

नेटवर्क के सरगना की पहचान
ब्यूरो ने कहा है कि इस नेटवर्क के सरगना की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इन दवाओं के वितरण नेटवर्क, राष्ट्रीय और साथ ही किसी भी अंतर्राष्ट्रीय लिंकेज को ट्रैक करने और पहचानने का प्रयास भी किया जा रहा है।

कश्मीर में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़
जम्मू। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार को एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और  हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि एक खुफिया जानकारी के आधार पर उनकी टीम ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर खारी तहसील के बुर्जाला जंगल इलाके में एक तलाशी अभियान चलाया, जिसमें उऩ्होंने आतंकवादी ठिकानों से हथियार, गोला-बारूद और संबंधित सामग्री के जखीरे बरामद किए।

उन्होंने बताया कि बरामद किए गए सामान में दो राइफल ग्रेनेड, एक यूबीजीएल थ्रोअर, बिना बैटरी वाला एक वायरलेस एंटीना, तार के साथ दो आईईडी, तार के साथ एक डेटोनेटर टाइप, 17 एके47 कार्टिलेज, सात 9 एमएम कार्टिलेज, ग्लिसरीन के जैसे तरल वाली एक कांच की बोतल, एक खाकी जैकेट और एक काले चमड़े का जूता पाया गया। विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अंतरराज्यीय बावरिया गैंग का पदार्फाश, चार गिरफ्तार
नांगलशेरपुर। बालघाट थाना पुलिस ने गत दिनों मोहनपुर गांव में एक ही रात्रि चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली अंतर्राज्यीय बावरिया गैंग का पदार्फाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी धर्म सिंह गुर्जर ने बताया कि गांव मोहनपुर में एक ही रात को चोरी की चार वारदातें के मद्देनजर एसपी नारायण टोगस ने बालघाट थानाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने करीरी खेडिया एवं जोधपुरा के हार मे डेरो पर वर्गी रहते थे जो घटना के बाद से ही क्षेत्र में नजर नहीं आ रहे थे जिन पर शक होने पर पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पहाड़ी के दूसरी तरफ खेड़िया की ओर थाना अधिकारी धर्म सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस दल तैनात किया। पुलिस को देख कर आरोपी पहाड़ में चढ़ गए तथा पुलिस दल पर पथराव करने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए बावरिया गैंग के मुख्य सरगना राजपाल वर्गी पुत्र पूरन सिंह बरगी निवासी मोर घड़ी थाना खेरागढ़ जिला आगरा उत्तर प्रदेश , मानसिंह पुत्र सीताराम बरगी निवासी नथोले का पूरा थाना सूरौठ हाल डेरा जौल खेड़िया थाना टोडाभीम, बबलेश उर्फ राजू उर्फ घीस्या पुत्र गोकुल बरगी निवासी पाडला हाल डेरा जोधपुरा करीरी, को गिरफ्तार कर चोरी का माल सोने का पेंडल, चांदी की कुनकती व चुटकी एवं एक चांदी का सिक्का सहित वारदात में काम ली गई दो मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया

आईवीएफ की आड़ में एग डोनेशन रैकेट का भांडाफोड
उदयपुर। शहर में धडल्ले से खुल रहे आईवीएफ सेंटरों में आईवीएफ के नाम पर एग डोनेशन का एक अवैध कारोबार बन चुका है। इसके जरिए ये सेंटर करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। इस रैकेट का पर्दाफाश करते हुए सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी की टीम ने मधुवन क्षेत्र में हिरण एक्सरे वाली गली में संचालित एंजल एग डोनर सेंटर पर कारवाई करते हुए मौके पर उपलब्ध दस्तावेज व अन्य कागजात जब्त किए।

सीएमएचओ डॉ खराड़ी ने बताया कि सूचना मिली कि मधुवन में एग डोनर सेंटर के रूप में क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है, जहां आईवीएफ के लिए एग डोनेशन क्रिया अवैध रूप से संचालित की जा रही है। एग डोनेशन में 18 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों को भी लिप्त किया जा रहा है। उक्त सूचना पर एंजल एग डोनर सेंटर पर छापा मारा गया। इस पता चला कि इस केंद्र का संचालन मल्लातलाई निवासी सितारा बानो कर रही है जो मौके पर नहीं मिली। क्लिनिक का न तो क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में पंजीयन पाया गया और ना ही बायो मेडिकल वेस्ट का पंजीयन है। मौके पर भारी मात्रा में आईवीएफ में काम आने वाले इंजेक्शन बरामद हुए। इस पर ड्रग कंट्रोलर को बुलाकर ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट में कार्रवाई के लिए कहा गया। इस दौरान इंजेक्शन लगवाने आई महिलाओं के बयान भी लिए गए। हालांकि मौके पर कोई नाबालिग नहीं पाया गया। क्लिनिक पर उपलब्ध समस्त दस्तावेज जब्त कर लिए गए है जिनकी जांच कर आगे की कारवाई को अंजाम दिया जाएगा। बताया गया कि गत दिनों एक नाबालिग की एग डोनेशन के बाद हालत बिगड़ने से मौत होगई थी।

एक कमरे में क्लीनिक
यह क्लिनिक एक कमरे में संचालित होता पाया गया। एक लड़की इसे संभाल रही थी। टीम के सामने ही तीन लड़कियां एग डोनेट के लिए इंजेक्शन लगवाने आई जिनसे सीएमएचओ ने पूछताछ की। क्लिनिक से दवाइयों की आपूर्ति करने वाले लड़के से भी पूछताछ की गई। इस दौरान तीन और महिलाएं आई जिनके नाम-पते नोट किए गए। सोनोग्राफी करना भी पाया गया।

बाहर भी भेजते हैं एग डोनर को
पूछताछ में बताया गया कि सेंटर से एग डोनेट करने के लिए महिलाओं को राजस्थान से बाहर भी भेजा जाता है। एक बार एग डोनेट करने पर 15 से 18 हजार रुपए तक मिलते हैं। मौके पर एग डोनेशन के 200 फार्म मिले जिसमें कुछ के नाम-पते भी मिले हैं।

पूरी खेल एक डोनर की जुबानी
सीमा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि मैं दो वर्ष पूर्व चेकअप करवाने लिए शहर के एक हॉस्पिटल गई, जहां एक महिला ने एग डोनेशन के बारे में बताया। तब से मैं डोनर बन गई। मुझे 15 हजार रुपए मिलते हैं, अगर मैं किसी और को लाती हूं तो 12 हजार रुपए।  ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हूं। डॉक्टर बताते हैं कि यह कोई अपराध नहीं है। इस कारोबार में हॉस्पिटल, डॉक्टर, एजेंट और डोनर का पूरा रैकेट होता है।

ऐसे चलता है रैकेट
डॉक्टर संतान की चाह रखने वाले दंपती से डेढ़ से दो लाख रुपए लेता है। लेडी एजेंट को 25 से 30 हजार मिलते हैं। एजेंट ही डोनर महिला को 12 से 15 हजार देकर हॉस्पिटल तक लाती है।

एग डोनेशन में करीब 8 फीसदी महिलाओं की मौत
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एग डोनेशन में करीब 8 फीसदी महिलाओं की मौत हो जाती है। इसलिए डोनर महिला के पति को जानकारी जरूर देनी चाहिए। जरूरत से ज्यादा एग डोनेट करने वाली महिला को परेशानी हो सकती है। महिला को एलर्जी, यूटरस में सूजन, पेट दर्द और प्रक्रिया में लापरवाही पर डोनर की जान पर बन सकती है।क्लिनिक पर उपलब्ध समस्त दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है जिसकी जांच पड़ताल की जाएगी। सेंटल संचालिका ने स्वयं के बाहर होने की बात कही है, उससे भी पूछताछ की जाएगी। -डॉ. दिनेश खराड़ी, सीएमएचओ

......आईवीएफ1,2,3

अन्तरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 शातिर गिरफ्तार
प्रतापगढ़।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहान द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापगढ  थानाधिकारी रविंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चार सदस्यों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार  23 मार्च को अचलपुर निवासी रामनारायण पिता प्रभुलाल  तेली ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह उसके भाई के साथ पीएनबी गया जहां दो लाख रूपए निकलवा कर बैग में रखे। इस बीच अज्ञात महिला ने बैग की चैन खोल कर राशि चुरा ले गई।  घटना को गंभीरता से लेते हुए शहर कोतवाल रविंद्र सिंह चौधरी ने टीम का गठन किया जाकर पीएनबी बैंक के आस पास भेजा गया। टीम ने आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये तो सीसीटीवी फुटेज में 02 महिला पीएनबी बैंक में फरियादी के बैग से रूपए निकालकर ले जाती हुई नजर आई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एमपी के एक गिरोह को चिन्हित किया।  पुलिस ने इस मामले में   दीपक पिता दिलीप उर्फ पोला सिसोदिया, मोनु पिता शोभाराम सिसोदिया, चंदन सिंह पिता जगजीवन सिंह सिसोदिया, हरवीर सिंह पिता शिवचरण सिंह सिसोदिया निवासी कडियासांसी को हिरासत में लिया जबकि अन्य की तलाश की रही है। कार्रवाई करनेवाली पुलिस टीम पुलिस टीम में थानाधिकारी रविंद्र सिंह के अलावा भानुप्रताप सिंह, रामावतार,मोहनलाल,मुकेश,देदाराम,रमेश कुमार  शामिल थे।

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, हार्डकोर बदमाश मनोज कुमार नेहरा सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 175 किलो डोडा पोस्ट बरामद
जयपुर। अजमेर दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे पर 200 फीट बाईपास के पास वेस्ट जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक  I20 और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद करते हुए हार्डकोर बदमाश मनोज कुमार नेहरा समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कर करधनी इलाके में की गई है। पुलिस ने इनके पास से 175 किलो डोडा पोस्ट बरामद किया है। बदमाश मनोज डोडा पोस्ट वाली कार को एस्कॉर्ट कर रहा था। आरोपी मनोज बीकानेर जेल में राजू ठेठ के सदस्य जयप्रकाश और रामपाल की हत्या में शामिल था। मनोज पर 2000 रुपए का इनाम घोषित था। वह साल 2010 से 2020 तक नेछवा सीकर जेल में रहा। जेल से बाहर होते ही तस्करी के धंधे में शामिल हो गया। पुलिस की टीम ने इनके पास से एक देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस  बरामद किया है। मनोज बदमाश राजू ठेठ को मारने की फिराक में था। कार्रवाई के दौरान मनोज नेहरा और इसके साथियों ने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की टीम ने घेराबंदी करते हुए  पूरे गिरोह को दबोचा लिया। मनोज के अलावा पुलिस की टीम ने अशोक, नितेश, सुरेंद्र सिंह और गोगराज को भी हिरासत में लिया है।

नकली नोट छापने वाले गिरोह का फूटा भांडा, 6 लाख के नोट बरामद
बांसवाड़ा। अरथूना पुलिस थाना ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए। थानाधिकारी हिम्मत कुमार ने बताया कि गत रात्रि मुखबिर की सूचना पर की गई नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से नकली नोटों के 3 हजार 140 रुपये बरामद कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम परमेश्वर पुत्र कुरा पाटीदार निवासी ओड़ा थाना अरथूना बताया। जिस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधार आरंभ किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सांदू व वृत्ताधिकारी सूर्यवीरसिंह के सुपरविजन में नकली नोट छापने के गिरोह की तलाश के लिए अरथूना थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इस टीम ने नकली नोट छापने वाले व्यक्तियों की धरपकड़ की। गांव आंबाफला गुनेसिया थाना लिमड़ी जिला दाहोद गुजरात में विक्रम पुत्र गुलसिंह मुनिया के निवास पर दबिश देकर पकड़ा एवं उसके कब्जे से 6 लाख 3 हजार 100 रुपए के नकली नोट व नकली नोेट छापने के उपकरण रंगीन प्रिंटर, मोबाईल, रंगीज कार्टिज टोनर, 500 रुपये की नोट के आकार के कटे हुए 24 हजार सफेद कागज जिससे एक करोड़ बीस लाख रुपये नकली नोट छापे जा सकते थे बरामद किए गए। नकली नोट छापने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी मुकेश भाई फरार हैै। गिरफ्तार आरोपी परमेश्वर व विक्रम सिंह पूछताछ जारी है।

महिला बन ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश
जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम और साइबर थाना पुलिस ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया है। जिसके मुताबिक अश्लील वीडियो बनाकर ठगी करने वाले गैंग को दबोचा है। पुलिस ने गिरोह के चार शातिर बदमाश सरवेज, अब्बास, मुनफेद और हकीमुद्दीन को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी भरतपुर के रहने वाले है।

यह गिरोह व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के माध्यम से बनाते हैं लोगों का अश्लील वीडियो बनाते और फिर उनसे ब्लैक मेलिंग करत थे। पुलिस पूछताछ में गिरोह ने दो दर्जन से ज्यादा राज्यों में वारदात करना कबूला है। आरोपी 1 साल में सैकड़ों लोगों को शिकार  बना चुके हैं। ये लोग ओएलएक्स साइट पर फर्जी विज्ञापन डाल कर खुद को आर्मी अधिकारी बताते हैं। आरोपियों से आधा दर्जन मोबाइल फोन. सैकड़ों आधार कार्ड. पैन कार्ड के फोटो व अन्य दस्तावेज बरामद हुए है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय पाल लांबा के निर्देशन में हुई कार्रवाई को डीसीपी नार्थ परिस देशमुख और एसपी सुलेश चौधरी के सुपर विजन में सफलता मिली है।

वहीं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा ने  बताया कि गिरफ्तार सरवेज उम्र 27 साल निवासी खेड़ली पहाड़ी भरतपुर हाल बरसाना डेरी जेएनयू हॉस्पिटल के पास खो नागोरियां थाना ने सोशल मीडिया पर महिला बनकर कई लोगों से ठगी की है पुलिस से पूछताछ कर रही है।