lakhpatis - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

9 करोड़पति, 76 लखपति और 12 पार्षद हजारी, निगम में बनने वाले नये बोर्ड में रहेगा लखपतियों का पलड़ा भारी
कोटा। नगर निगम कोटा के लिए हुए चुनाव के बाद 97 वार्डों का परिणाम घोषित हो चुका है। जिनमें से भाजपा के 55 और कांग्रेस के 38 पार्षद विजयी हुए हैं। निगम में 9 पार्षद करोड़पति हैं तो 76 लखपति। वहीं 12 पार्षद ऐसे हैं जिनकी सम्पति 1 लाख से भी कम है।
नगर निगम कोटा में 100 वार्ड हैं। चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों द्वारा नामांकन के समय सम्पति का ब्यौरा पेश किया था। मतगणना के बाद विजयी पार्षदों की सम्पति की जानकारी जुटाई तो उसमें सबसे अधिक लखपति पार्षद हैं।

ये हैं करोड़पति पार्षद
नगर निगम के निर्वाचित पार्षदों में 9 पार्षद करोड़पति हैं। जिनमें से 7 भाजपा के हैं और 2 कांग्रेस के हैं। जानकारी के अनुसार सबसे अधिक 4 करोड़ की सम्पति के मालिक हैं वार्ड 23 से भाजपा पार्षद आर.डी. वर्मा। वहीं वार्ड 19 से भाजपा पार्षद राकेश सुमन पुटरा 3.55 करोड़ की सम्पति के मालिक हैं। वार्ड 54 से भाजपा पार्षद विवेक राजवंशी 2 करोड़ के, वार्ड 15 से भाजपा पार्षद शुभम् शर्मा 1.85 करोड़ के, वार्ड 51 से कांग्रेस पार्षद योगेश विजय 1.50 करोड़ की सम्पति के, वार्ड 70 से कांग्रेस पार्षद यूनुस मोहम्मद 1.20 करोड के और वार्ड 2 से भाजपा पार्षद पारस कंव,,वार्ड 7 से भाजपा पार्षद संदीप नंदवाना और वार्ड 33 से भाजपा पार्षद ओम खटाना एक-एक करोड़ की सम्पति के मालिक हैं।

सबसे अधिक भाजपा के लखपति पार्षद
जानकारी के अनुसार नगर निगम के बोर्ड में सबसे अधिक 76 लखपति पार्षद हैं। इनमें भी सबसे अधिक भाजपा के 43, कांग्रेस के 30 पार्षद हैं। वहीं तीन निर्दलीय पार्षद 49, वार्ड 71 व वार्ड 72 के शामिल हैं। लखपति पार्षदों के पास 1 लाख से 75 लाख तक की सम्पत्ति है।

इनके पास है सबसे कम सम्पत्ति
जानकारी के अनुसार निगम में 12 पार्षद ऐसे निर्वाचित हुए हैं जो हजारी हैं। जिनके पास 1 लाख से कम सम्पत्ति है। उनमें भी कई पार्षद तो ऐसे हैं जिनके पास बहुत कम सम्पत्ति है। निर्वाचित पार्षदों में सबसे कम 10 हजार की सम्पत्ति वार्ड 82 से कांग्रेस पार्षद रेहाना अंसारी हैं। ये गृहणी है। इनके बाद वार्ड 66 से कांग्रेस पार्षद संदीप सिंह हैं जिनके पास मात्र 14 हजार रुपए हैं। वार्ड 95 से भाजपा पार्षद कुलदीप मेहरा के पास 25 हजार रुपए, वार्ड 79 से भाजपा पार्षद मोहनलाल सुमन के पास 32 हजार रुपए और वार्ड 74 से कांग्रेस पार्षद अमरनाथ शर्मा के पास 34 हजार रुपए हैं।इनके अलावा वार्ड 1 से भाजपा पार्षद, वार्ड 3 से कांग्रेस पार्षद, वार्ड 25 से भाजपा पार्षद, र्वा 31 से कांग्रेस पार्षद, वार्ड 63 से भाजपा पार्षद , वार्ड 77 से निर्दलीय पार्षद और वार्ड 100 से भाजपा पार्षदों के पास भी हजारों में ही सम्पत्ति है।

चार में से तीन निर्दलीय लखपति
निगम में इस बार मात्र 4 ही पार्षद निर्दलीय निर्वाचित हुए हैं। जिनमें से एक मात्र वार्ड 77 की पार्षद ही हजारों की सम्पत्ति वाली हैं। जबकि इनके अलावा शेष तीन अन्य वार्ड 49, 71 व 72 के निर्दलीय पार्षद भी लखपति हैं।