N Chandrasekaran Reappointment - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टाटा सन्स बोर्ड ने चंद्रशेखरन का कार्यकाल पांच साल बढ़ाया, लिस्टिंग की तैयारी भी शुरू; नोएल टाटा ने प्रस्ताव का विरोध किया
मुंबई। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद भी टाटा संस के चेयरमैन बने रहेंगे। निदेशकमंडल ने गुरुवार को हुई बैठक में मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें और पांच साल के लिए नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी। इससे पहले चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को निदेशकमंडल को सूचित किया था कि उन्होंने 20 फरवरी 2027 को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद पुनर्नियुक्ति के लिए अपना नाम विचार के लिए नहीं रखने का निर्णय लिया है। इससे पहले 24 फरवरी 2026 की निदेशकमंडल की बैठक में एक सदस्य के समर्थन न देने के कारण उनका कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज हो गया था। उनका फरवरी 2027 के बाद पद छोड़ने का फैसला इसी परिप्रेक्ष्य में था।

टाटा संस ने गुरुवार को एक मीडिया बयान में कहा, "17 सितंबर 2026 को निदेशक की बैठक में चंद्रा (चंद्रशेखरन) ने अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के निदेशकमंडल के अनुरोध को स्वीकार कर लिया। इसके बाद बोर्ड ने बहुमत से प्रस्ताव पारित किया कि उनका मौजूदा कार्यकाल खत्म होने पर उन्हें अगले पांच साल के लिए कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर फिर से नियुक्त किया जाए।" गौर करने वाली बात यह है कि आज की बैठक में भी निदेशकमंडल ने प्रस्ताव बहुमत से पारित किया है, सर्वसम्मति से नहीं।

बयान में कहा गया है कि गत 03 सितंबर को टाटा संस के निदेशकमंडल की नियुक्ति एवं वेतन समिति की बैठक में 12 अगस्त के चंद्रशेखरन के पत्र और उन्हें कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर फिर से नियुक्त करने के मुद्दे पर चर्चा की गई। उचित विचार-विमर्श के बाद और उनके योगदान तथा टाटा ग्रुप के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए समिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया जाए और निदेशकमंडल की अगली बैठक में उनकी दोबारा नियुक्ति की सिफारिश की जाए। चंद्रशेखरन साल 2017 से टाटा संस के चेयरमैन हैं।