AI Shopping Search - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऑनलाइन खरीदारी के फैसले को आसान बनाने की दिशा में MyFaayda की नई पहल, AI से सेकंडों में खोजें सही विकल्प
नई दिल्ली। ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन के बीच एक नई समस्या सामने आ रही है—विकल्पों की कमी नहीं, बल्कि सही विकल्प चुनने की मुश्किल। हजारों प्रोडक्ट्स, अलग-अलग कीमतें, डिस्काउंट, रिव्यू और फीचर्स के बीच उपभोक्ताओं के लिए यह तय करना आसान नहीं रहता कि उनके लिए वास्तव में क्या सही है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए जयपुर स्थित स्टार्ट-अप माईफायदाडॉटकॉम ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को एक नए AI-संचालित खरीदारी खोज और खरीद-निर्णय मंच के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य उपभोक्ताओं को अलग-अलग विकल्पों के बीच बेहतर तरीके से खोजने, समझने और तुलना करने में मदद करना है, ताकि खरीदारी का निर्णय कम समय में लिया जा सके।

माईफायदा का मूल विचार है—“Find the best in seconds.”

प्लेटफॉर्म पर उपयोगकर्ता अपनी जरूरत के अनुसार किसी प्रोडक्ट या खरीदारी से संबंधित जानकारी खोज सकते हैं और उपलब्ध विकल्पों को समझने में सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसका फोकस केवल किसी एक प्रोडक्ट को बेचने पर नहीं, बल्कि उपभोक्ता को सही विकल्प तक पहुंचने में मदद करने पर है।

सिर्फ डील्स नहीं, खरीदने के फैसले पर फोकस

आज ऑनलाइन शॉपिंग में उपभोक्ता अक्सर “सबसे सस्ता क्या है?” से आगे बढ़कर यह जानना चाहता है कि मेरे लिए सबसे उपयुक्त क्या है? इसी बदलाव को ध्यान में रखते हुए माईफायदा का मॉडल केवल डिल्स और डिस्काउंट तक सीमित नहीं रखा जा रहा है। प्लेटफॉर्म पर शॉपिंग गाइड, प्रोडक्ट डिस्कवरी, तुलना, खरीदारी की जानकारी और अलग-अलग कैटेगरी से जुड़ी उपयोगी जानकारी को एक साथ लाने की दिशा में काम किया जा रहा है। माईफायदा का लक्ष्य है कि उपयोगकर्ता को अलग-अलग वेबसाइटों और दर्जनों टेब्स पर जानकारी खोजने के बजाय खरीदारी से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जवाब एक ही जगह पर मिल सकें।

AI के दौर में बदल रहा है शॉपिंग सर्च

AI आधारित सर्च और सिफारिश प्रौद्योगिकी के तेजी से बढ़ते उपयोग ने आॅनलाइन शॉपिंग के तरीके को भी बदलना शुरू कर दिया है। अब उपभोक्ता केवल कीवर्ड के आधार पर सर्च रिसर्च नहीं देखना चाहता, बल्कि अपनी जरूरत को सामान्य भाषा में बताकर प्रासंगिक विकल्प तक पहुंचना चाहता है। माइफायदा इसी बदलती उपभोक्ता व्यवहार को ध्यान में रखते हुए AI-सहायता प्राप्त उत्पाद खोज और निर्णय समर्थन को अपने प्लेटफ़ॉर्म अनुभव का हिस्सा बनाने पर काम कर रहा है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य उपभोक्ताओं को यह समझने में सहायता करना है कि किसी प्रॉडक्ट को खरीदने से पहले किन बातों पर ध्यान देना चाहिए, उपलब्ध विकल्पों में क्या अंतर है और उनकी जरूरत के हिसाब से कौन-से फेक्टर्स महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

भारतीय उपभोक्ताओं के लिए बनाया जा रहा है डिजिटल डिस्कवरी प्लेटफ़ॉर्म

भारत में ई—कॉमर्स के विस्तार के साथ ऑनलाइन उपभोक्ताओं की संख्या और उनकी जरूरतें लगातार बदल रही हैं। छोटे शहरों और नए डिजिटल खरीदार के लिए भी ऑनलाइन उत्पाद चयन पहले की तुलना में कहीं अधिक कॉम्पलेक्स हो गया है। माईफायदा भारतीय उपभोक्ता के लिए खरीदारी की खोज को सरल और व्यावहारिक बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसका उद्देश्य ऐसी जानकारी उपलब्ध कराना है जो किसी वास्तविक खरीदारी के निर्णय में उपयोगी हो—चाहे वह उत्पाद चयन हो, मूल्य तुलना हो, छूट की वास्तविकता समझना हो या किसी श्रेणी के लिए खरीदारी गाइड तलाशना हो। कंपनी का मानना है कि आने वाले समय में ई-कॉमर्स का भविष्य केवल “Buy Now” लिंक्स में नहीं, बल्कि ऐसे डिजिटल अनुभव में होगा जो उपभोक्ता को यह समझने में मदद करें कि *क्या खरीदना चाहिए और क्यों।

“फायदा” का मतलब सिर्फ बचत नहीं

माइफायदा के नाम के पीछे का विचार केवल छूट या पैसे बचाने तक सीमित नहीं है। प्लेटफॉर्म “फायदा” को व्यापक उपभोक्ता लाभ के रूप में देखता है—जिसमें बेहतर विकल्प ढूंढना, समय बचाना, सही जानकारी पाना और खरीदारी का बेहतर निर्णय लेना शामिल है। आने वाले समय में माइफायदा अपने प्लेटफॉर्म पर AI-पावर्ड फाइंडर्स, प्रोडक्ट कम्पेरिजन, शॉपिंग गाइड, डील्स और अन्य उपभोक्ता-केंद्रित डिजिटल उपकरण को विस्तार देने की योजना पर काम कर रहा है। माइफायदा का लक्ष्य एक ऐसी AI-सक्षम उपभोक्ता खोज गंतव्य बनाना है जहां भारतीय उपभोक्ताओं अपनी जरूरत के अनुसार बेहतर चीजें जल्दी खोज सकें।