tournament - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फ्रांस में 'हीट डोम' का कहर : भीषण गर्मी से 7 लोगों की मौत, सरकार ने बुलाई आपातकालीन बैठक
पेरिस। फ्रांस में भीषण गर्मी के कारण सात लोगों की मौत के मामले सामने आये हैं और बढ़ते तापमान को देखते हुए दक्षिण-पश्चिम फ्रांस के समुद्र तटों पर सामान्य से अधिक भीड़ उमड़ने लगी है। इसी बीच, सरकार ने सप्ताह के अंत तक जारी रहने की आशंका वाली गर्मी से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। मौसम एजेंसी मेटियो-फ्रांस ने कहा कि सोमवार का दिन फ्रांस में मई माह का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। एजेंसी के अनुसार सप्ताह के दौरान कुछ क्षेत्रों में तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने गुरुवार को प्रमुख मंत्रियों की बैठक बुलाई है जिसमें लू से निपटने के लिए सरकार की तैयारियों की समीक्षा की जायेगी। इसे वर्ष के शुरुआती चरण में असामान्य रूप से तेज गर्मी से जुड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिमों को लेकर बढ़ती चिंता के रूप में देखा जा रहा है। पेरिस में सप्ताहांत के दौरान तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया। शनिवार को वर्ष 2026 में पहली बार तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पेरिस में रविवार को आयोजित 10 किलोमीटर दौड़ के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी। नागरिक सुरक्षा सेवाओं ने इसकी पुष्टि की है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार राजधानी के दक्षिण-पूर्वी उपनगर मैजों-अलफोर्ट में आयोजित एक अन्य दौड़ के दौरान 10 धावकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भी गर्मी का असर देखने को मिला, जहां सोमवार को रोलां-गैरो में दर्शकों और खिलाड़ियों को सामान्य से कहीं अधिक तापमान का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह असामान्य गर्मी "हीट डोम" नामक स्थिति के कारण उत्पन्न हुई है। इसके तहत उत्तरी अफ्रीका से आयी गर्म हवा पश्चिमी यूरोप के ऊपर बने उच्च दबाव क्षेत्र के नीचे फंस गयी है। पूर्वानुमान कर्ताओं का कहना है कि इस कारण तापमान मई के सामान्य स्तर से काफी ऊपर पहुंच गया है और यूरोप के बड़े हिस्से में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि मानव जनित जलवायु परिवर्तन इन चरम परिस्थितियों को और अधिक तीव्र बना रहा है, जिससे हीटवेव अधिक बार, अधिक लंबी और अधिक गंभीर होती जा रही हैं। यूरोप वैश्विक औसत की तुलना में तेजी से गर्म हो रहा है, जिसके चलते सरकारों पर स्कूलों, अस्पतालों, परिवहन नेटवर्क और आवासीय व्यवस्थाओं को बदलती जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप ढालने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया ओपन : गैस्टन के रिटायर होने के बाद सिनर भी आगे बढ़े, लेला, स्टीफंस पहले राउंड में बाहर
मेलबर्न। लेला फर्नांडीज और स्लोएन स्टीफंस मंगलवार को महिला सिंगल्स के पहले राउंड में हारकर 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन से जल्दी बाहर हो गईं। 22वीं सीड फर्नांडीज को इंडोनेशिया की अनसीडेड जेनिस त्जेन ने सीधे सेटों में 6-2, 7-6 से हराया। 23 साल की इस खिलाड़ी की जीत ने दूसरे राउंड  में उनका मुकाबला कैरोलिना प्लिसकोवा से तय किया। इससे पहले प्लिसकोवा शो कोर्ट एरिना में अमेरिकी स्लोएन स्टीफंस को 7-6, 6-2 से हराकर आगे बढ़ीं।

कड़े मुकाबले वाले शुरुआती सेट के बाद, चेक खिलाड़ी ने दूसरे सेट में कंट्रोल बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। जेनिस त्जेन और कैरोलिना प्लिसकोवा बुधवार को दूसरे राउंड में एक-दूसरे का सामना करेंगी। वहीं पुरुष वर्ग में जानिक सिनर भी दूसरे राउण्ड में पहुंच गए, जब उनके प्रतिद्वंद्वी ह्यूगो गैस्टन ने बीमारी के कारण मैच छोड़ दिया।

गैस्टन ने दूसरे सेट के बाद मैच छोड़ा :

दो बार के डिफेंडिंग चैंपियन सिनर मैच पर पूरी तरह से कंट्रोल में थे, 6-2, 6-1 से आगे चल रहे थे, जब फ्रेंच खिलाड़ी ह्यूगो गैस्टन ने पहले सेट के बाद डॉक्टर को बुलाया था। लेकिन वे रॉड लेवर एरिना के अंदर खेलना जारी नहीं रख सके और दूसरे सेट के बाद बाहर हो गए। सिनर ओपन एरा में लगातार तीन ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बनने का लक्ष्य बना रहे हैं।

शेल्टन दूसरे दौर में, मुसेटी भी जीते, फोन्सेका बाहर :

एटीपी रैंकिंग में नंबर 7 खिलाड़ी और पिछले वर्ष के सेमीफाइनलिस्ट बेन शेल्टन ने ह्यूगो हम्बर्ट को 6-3, 7-6(2), 7-6(5) से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने प्रभावशाली रिकॉर्ड में एक और जीत जोड़ी। दो लेफ्टी खिलाड़ियों के मुकाबले में शेल्टन ने 15 ऐस लगाए और अपनी पहली सर्व पर 78 प्रतिशत (72 में से 56) पॉइंट जीते और दो घंटे, 37 मिनट में जीत हासिल की। शेल्टन दूसरे राउंड में गाएल मोंफिल्स या होम क्वालिफायर डेन स्वीनी का सामना करेंगे। एक और टॉप 10 स्टार लोरेंजो मुसेटी भी दूसरे दौर में पहुंच गए। मुसेटी नंबर 5 रैंक वाले इटैलियन खिलाड़ी राफेल कोलिग्नन से 4-6, 7-6(3), 7-5, 3-2 से आगे थे, तब बेल्जियम के खिलाड़ी को मुकाबले से रिटायर होना पड़ा।

सबालेंका, एंड्रीवा और अल्कारेज यूएस ओपन के तीसरे दौर में, पाओलिनी का अगला मुकाबला होगा केसलर से
न्यूयॉर्क। शीर्ष वरीयता प्राप्त बेलारूस की आर्यना सबालेंका, स्पेन के कार्लोस अल्कारेज , पांचवीं वरीयता प्राप्त मीरा एंड्रीवा और सातवीं वरीयता प्राप्त जैस्मीन पाओलिनी ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए यूएस ओपन के तीसरे दौर में जगह बना ली है। आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए गैर-वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी पोलिना कुदेरमेतोवा को सीधे सेटों में 7-6(4), 6-2 से हराकर यूएस ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश किया। सबालेंका का अगला मुकाबला कनाडा की 31वीं वरीयता प्राप्त लेयला फर्नांडीज से होगा, जिन्होंने कल फ्रांस की एल्सा जैक्वेमोट को 6-2, 3-6, 6-2 से हराया था। 2021 में यहां फाइनलिस्ट रहीं फर्नांडीज कड़ी चुनौती पेश कर रही हैं।

एंड्रीवा ने ब्यूरल को पराजित किया :

एक अन्य मैच में 17 वर्षीय एंड्रीवा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्लारा ब्यूरल को 6-3, 6-4 से हराया। दो बार ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनलिस्ट रह चुकी रूसी किशोरी ने संयमित प्रदर्शन करते हुए अपनी उम्र से कहीं अधिक परिपक्वता दिखाई। वह पहली बार न्यूयॉर्क में तीसरे दौर में पहुंचीं हैं। एंड्रीवा का राउंड ऑफ 32 में उनका कनाडा की लेयला फर्नांडीज से मुकाबला होगा।

पाओलिनी का अगला मुकाबला केसलर से :

दूसरे दौर के एक अन्य मैच में इटली की पाओलिनी ने गैर-वरीयता प्राप्त अमेरिकी किशोरी इवा जोविक को 6-3, 6-3 से हराया। 17 वर्षीय जोविक, जो तीसरी बार ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में खेल रही थीं, ने इस साल की शुरुआत में इंडियन वेल्स में पाओलिनी को तीन सेटों तक धकेला था, लेकिन इस बार यह अनुभवी इतालवी खिलाड़ी बहुत मजबूत साबित हुई। पोआलिनी का सामना तीसरे दौर में अमेरिका की 32वीं वरीयता प्राप्त मैककार्टनी केसलर से होगा।

जोकोविच और टेलर फिट्ज भी आगे बढ़े :

पुरुष वर्ग में चौथी वरीयता प्राप्त संयुक्त राज्य अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने दक्षिण अफ्रीका के लॉयड हैरिस को 4-6, 7-6 (3), 6-2, 6-4 से हराया, जबकि 38 वर्षीय अनुभवी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने दूसरे दौर में अमेरिका के ज़ाचरी स्वेज्दा को 6-7 (5), 6-3, 6-3, 6-1 से हराया। अन्य पुरुष एकल मुकाबलों में जर्मनी के जान-लेनार्ड स्ट्रफ ने डेनमार्क के 11वीं वरीयता प्राप्त होल्गर रून  को पांच सेटों के मैराथन मुकाबले में 7-6 (5), 2-6, 6-3, 4-6, 7-5 से हराया, और बेल्जियम के 23 वर्षीय राफेल कॉलिग्नन ने नॉर्वे के 12वीं वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड को 6-4, 3-6, 3-6, 6-4, 7-5 से हराया।

विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने मटिया बेलुची को हराकर यूएस ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश किया। अल्कारेज ने इटली के मटिया बेलुची को मात्र दो घंटे से भी कम समय में 6-1, 6-0, 6-3 से हराया। 22 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी ने अपने पिछले 43 मैचों में से 41 में जीत हासिल की है और लगातार आठवें टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के प्रयास में हैं। अल्काराज का अगले दौर में सामना इटली के 32वीं वरीयता प्राप्त लुसियानो डार्डेरी से होगा। लुसियानो डार्डेरी ने अमेरिकी वाइल्ड कार्डधारी एलियट स्पिजिरी को 6-0, 7-6(3), 2-6, 6-4 से हराया।

जीत के साथ आगाज करने मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, कप्तान ने की रिंकू के धमाकेदार प्रदर्शन की भविष्यवाणी
कोलकाता। भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को यहां ईडेन गार्डन पर खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत के साथ सीरीज का आगाज करने के इरादे से उतरेगी। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बुधवार को प्रेस कान्फ्रेंस में कोलकाता में रिंकू सिंह के संभावित धमाकेदार प्रदर्शन की भविष्यवाणी की। उन्होंने मजाकिया अन्दाज में कहा कि रिंकू सिंह को मैं इस ग्राउण्ड पर ढेर सारे छक्के मारते हुए देख रहा हूं। कोलकाता उनका होम ग्राउण्ड है और उन्होंने यहां काफी मैच खेले हैं।  सीरीज में मोहम्मद शमी की भी वापसी हुई है। शमी की वापसी पर सूर्यकुमार ने कहा कि किसी भी अनुभवी गेंदबाज की टीम में वापसी हमेशा फायदेमंद होती है। शमी की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी। उनकी मेहनत और अनुभव टीम के लिए अमूल्य हैं।

ईडन में ओस का प्रभाव :

ईडन गार्डन्स की ओस पर सूर्यकुमार ने कहा कि हमने अभ्यास के दौरान ओस का अनुभव किया। भीगी गेंद से गेंदबाजी और फील्डिंग का अभ्यास किया। मैच के दौरान भी दोनों टीमों के लिए परिस्थितियां समान रहेंगी।  सूर्यकुमार के अनुसार  यह मैच केवल टीम संयोजन और रणनीति पर निर्भर नहीं होगा, बल्कि खिलाड़ियों की मानसिकता और परिस्थितियों से तालमेल बैठाने की क्षमता भी जीत-हार तय करेगी।

हार्दिक पांड्या ग्रुप लीडरशिप का हिस्सा :

भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले टी-20 मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि हार्दिक पांड्या अच्छे मित्र और ग्रुप लीडरशिप का हिस्सा है उनके साथ काम करने में कोई समस्या नहीं हैं। सूर्यकुमार ने आज यहां बातचीत में कहा, हार्दिक और मेरे बीच जो रिश्ता है, वह बेहद अच्छा रहा है। हम दोनों कई सालों से एक साथ खेल रहे हैं। 2018 में मैं जब मैं मुंबई की टीम में गया तब से हम साथ खेल रहे हैं। यहां बस मेरे पास एक अतिरिक्त जिम्मेदारी है। लेकिन जब मैं आईपीएल खेलने जाऊंगा तो यह जिम्मेदारी उनके पास होगी और मैं थोड़ा आराम कर सकूंगा। लेकिन मैदान पर हम हमेशा एक अच्छे दोस्त रहे हैं। हार्दिक हमेशा से ही टीम के लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा रहे हैं। मैदान पर और मैदान के बाहर वह सभी फैसलों का हिस्सेदार होते हैं।

साधना, मिराया और पद्मजा ने जीते खिताब
जयपुर। सीकर की साधना सिकरवाल ने एसएमएस स्टेडियम बैडमिंटन कोर्ट्स पर खेली जा रही ओएन दीक्षित मेमोरियल जयपुर जिला बैडमिंटन में पायल शर्मा को 22-20, 23-21 से पराजित कर महिला एकल का खिताब जीत लिया। अंडर-11 गर्ल्स के एकल फाइनल में मिराया फगेरिया ने आराध्या बिश्नोई को 19-21, 21-16, 21-14 से हरा खिताब अपने नाम किया। गर्ल्स अंडर-15 का एकल खिताब पद्मजा सिंह ने हासिल किया। पद्मजा ने फाइनल में आराध्या ढींगरा को 21-15, 21-18 से शिकस्त दी।

लड़कों के अंडर-11 फाइनल में नैतिक बंसल ने लक्षित रेवाड़ को 21-14, 21-15 से हरा खिताब अपने नाम किया। सबसे लंबे चले अंडर-13 बालक वर्ग के सेमी फाइनल में सिद्धार्थ ने प्रणब मूलचंदानी को 21-18, 28-23, 22-20 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमी फाइनल में मनाविक भारद्वाज ने अद्विक मित्तल को 21-17, 21-13 से परास्त किया। लड़कियों केअंडर-19 सिंगल्स के सेमी फाइनल में अद्विका अग्रवाल ने रेवा अवस्थी को 21-8, 21-13 से और प्रियांशी सैनी ने ओजस्विता दुबे को 21-10, 21-6 से हरा फाइनल में प्रवेश किया। आयोजन सचिव अतुल गुप्ता के अनुसार मुख्य अतिथि आशीष सराफ  और जिला बैडमिंटन के सचिव मनोज दासोत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनकी हौसला अफजाई की।

टीम इंडिया अपने सभी ग्रुप मैच दुबई में खेलेगी
नई दिल्ली। आठ साल बाद अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। यह टूनार्मेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा। पाकिस्तान के अलावा इस टूनार्मेंट की मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) करेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को आगामी टूनार्मेंट का कार्यक्रम जारी कर दिया। टूनार्मेंट की शुरूआत 19 फरवरी से होगी जबकि फाइनल नौ मार्च को खेला जाएगा। भारत क्वालीफाई करने पर दुबई में खेलेगा फाइनल : आठ टीमों के इस टूनार्मेंट में 15 मैच होंगे। भारतीय टीम के सभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। वहीं, बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे। यह टूनार्मेंट 19 दिनों तक चलेगा।

पाकिस्तान में रावलपिंडी, लाहौर और कराची मैचों की मेजबानी करेंगे। पाकिस्तान के हर एक मैदान पर तीन-तीन ग्रुप मैच खेले जाएंगे। लाहौर दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा। अगर भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं करता है तो लाहौर ही नौ मार्च को फाइनल की मेजबानी भी करेगा। अगर भारत क्वालीफाई करता है तो फाइनल दुबई में खेला जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में रिजर्व डे होंगे। भारत से जुड़े तीन ग्रुप मैच और पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा।

23 फरवरी को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान :

गत चैंपियन पाकिस्तान 19 फरवरी को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से टूनार्मेंट की शुरूआत होगी। पाकिस्तान का आखिरी लीग मैच बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में 27 फरवरी को खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच लीग मैच 23 फरवरी (रविवार) को दुबई में खेला जाएगा।

भारत और पाक ग्रुप ए में :

पाकिस्तान के अलावा भारत के ग्रुप में अन्य दो टीमें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं। महामुकाबले से पहले भारत का सामना 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा और पाकिस्तान से भिड़ने के बाद टीम 2 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। ये सभी मैच दुबई में खेले जाएंगे।

10 साल के दर्शिल नागर सीनियर तीरंदाजी में दिखाएंगे दम
कोटा। कहते हैं कि काबिलियत और प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती और पूत के लक्षण पालने में ही दिख जाते हैं। इन्हीं कहावतों के उदाहरण के कोटा के दर्शील नागर जो हैं तो सिर्फ 10 साल के लेकिन खेलेंगे सीनियर प्रतियोगिता में। दर्शील इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर सीनियर वर्ग में खेल चुके हैं। जिस उम्र में बच्चे मां की गोद से नहीं उतरा करते हैं, उस उम्र में दर्शील तीरंदाजी में राज्य स्तर प्रतियोगिता में सिल्वर पदक जीत चुके हैं। जिसके बाद इस बार फिर से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंच चुके हैं।

साढ़े सात साल की उम्र से चलाना शुरू किया तीर
दर्शील नागर ने महज 7.5 साल की उम्र से ही तीर चलाना शुरू कर दिया था। जिसके बाद नियमित अभ्यास कर रहे हैं। दर्शील के पिता वीरेंद्र नागर ने बताया कि दर्शील घर पर अपनी बहन के साथ अकेला रहता था तो मोबाइल और टीवी देखने की आदत पड़ने लग गई थी। जिसके बाद हमने आदत को खत्म करने के लिए इसे अलग अगल खेलों में खेलने के लिए भेजा तो दर्शील ने सबसे ज्यादा रूची तीरंदाजी में दिखाई। जिसके बाद इसे छावनी स्थित श्री पंचमुखी तीरंदाजी अकेडमी में भर्ती करा दिया। जहां लगातार अभ्यास करने के बाद एक साल में ही दर्शील ने राज्य स्तरीय में पदक जीत लिया। दर्शील छोटी सी उम्र में ही आॅलंपिक जाने की इच्छा रखता है और उसके लिए मेहनत भी खूब करता है।

सुबह तीरंदाजी फिर स्कूल  शाम को तीरंदाजी
मात्र 10 के दर्शील नागर एक वयस्क खिलाड़ी की तरह अपना रूटीन फॉलो करते हैं। कोच बृजपाल सिंह ने बताया कि दर्शील सुबह 5 बजे ही उठ जाते हैं जिसके बाद वार्म अप और स्ट्रेचिंग कर 7.30 बजे स्कूल की ड्रेस में ही अकेडमी पहुंच जाते हैं। जहां लगभग दो घंटे का अभ्यास करने के बाद दर्शील स्कूल चला जाता है। वहीं स्कूल से दो बजे घर आने के बाद खाना खाकर थोड़ा आराम कर शाम को 4 बजे अकेडमी पहुंच जाता है। जहां 7 बजे तक फिर से अभ्यास करता है। दर्शील के पिता वीरेंद्र नागर ने बताया कि दर्शील तीरंदाजी के लिए इतना प्रतिबद्ध है कि वो ना टीवी देखता है और ना मोबाइल चलता है, साथ ही डाइट का भी खुद से ही ध्यान रखता है और एक समय केवल दलिया और रबड़ी लेता है।

कोटा से ये खिलाड़ी भी लेंगे भाग
तीरंदाजी कोच बृजपाल सिंह ने बताया कि राजस्थान आर्चरी एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीरंदाजी टूनार्मेंट में कोटा से इंडियन राउंड में देवरत सिंह जादौन, स्वतंत्र सिंह, मनीष खटीक, सूर्यांशु राजावत, विनय वर्मा, खुशी राठौर तथा रिकवर राउंड में समर सिंह, कार्तिक सुवालका, शिवम गुर्जर, मयंक परिहार एवं कंपाउंड राउंड में दर्शील नागर, अरविंद सैनी के साथ बालिका वर्ग में लहर कछावा, हिमांशी राजावत भाग लेंगे। वहीं लहर कछावा हाड़ौती क्षेत्र की पहली ऐसी प्लेयर हैं जो एक महीने पहले एशियन गेम्स का ट्रायल भी दे चुकी हैं।

एमएनआईटी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट की करेगा मेजबानी
जयपुर। मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी 23 से 25 मार्च तक एमएनआईटी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महेश कुमार जाट ने बताया कि इस साल का एमएनआईटी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट संस्थान द्वारा आयोजित अब तक का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स टूर्नामेंट होगा। संस्थान के निदेशक डॉ. एनपी पाढ़ी और छात्र कल्याण के डीन प्रो. महेश कुमार जाट ने भारत के विभिन्न कॉलेजों में सभी खेल जगत को आमंत्रित किया है। संस्थान देश भर के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से 800-1000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी की उम्मीद कर रहा है। संस्थान परिसर में कुल 10 से अधिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। खेल में फुटबॉल, क्रिकेट, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, जिम टूर्नामेंट, शतरंज, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और लॉन टेनिस शामिल हैं।

छात्रों और आगंतुकों को दो सांस्कृतिक संध्याओं का आनंद लेने का अवसर मिलेगा, जिसमें मोरू सपेरा समूह के कलाकारों द्वारा नृत्य, गायन व हास्य कला का प्रदर्शन किया जायेगा। इसके साथ ही दर्शको के लिए भी कई अनौपचारिक खेल और मजेदार स्पर्धाएं हैं। आयोजित की जाने वाली 10 खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी 57 ट्राफियां और 510 पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। एमएनआईटी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि राम कुमार गहलावत हैं, जो भारतीय बास्केटबॉल खेल जगत के  एक प्रमुख व्यक्तित्व हैं और ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित हैं। एमएनआईटी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के सुचारू संचालन के लिए संस्थान परिसर का तदनुसार नवीनीकरण किया गया है, जबकि छात्र समिति इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। इस खेल प्रतिस्पर्धा के आयोजन को लेकर सभी उत्साहित है।

मेजबान एमएनआईटी के कपिल ने 1500 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड
जयपुर। एनआईटी जयपुर के कपिल ने एमएनआईटी जयपुर की मेजबानी में शुरू हुई इंटर एनआईटी खेलकूद प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत लिया। एनआईटी सूरत के सुनील सीके ने रजत और एनआईटी वारांगल के अनिल मदाराजू ने कांस्य पदक जीता। तीन दिवसीय इंटर एनआईटी स्पोर्ट्स में बास्केटबाल, टेनिस और एथलेटिक्स की स्पर्धाएं होंगी। इसमें 22 एनआईटी के 900 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी लवमीत कटारिया और विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजयपाल लाम्बा ने खेलों की मशाल प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मेजबान संस्थान की कप्तान मधुरिमा गुप्ता ने खिलाड़ियों को शपथ दिलवाई। प्रतियोगिता के संरक्षक और एमएनआईटी जयपुर के निदेशक प्रोफेसर एनपी पाढी ने खेलों के महत्व को बताते हुए कहा कि शारीरिक विकास के साथ सामाजिक संपर्क और आपसी सौहार्द्र बढ़ाने का खेल के सर्वश्रेष्ठ माध्यम हैं। लवमीत कटारिया ने सफल खिलाड़ी बनने के लिए अनुशासन को जरूरी बताया वहीं अजयपाल लाम्बा ने कहा कि खेलकूद हमें जीतना सिखाते हैं।

स्मृति मंधाना ने 30 गेंदों पर लगाया अर्द्धशतक
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना के शानदार अर्धशतक की मदद से सदर्न ब्रेव ने ट्रेंट रॉकेट्स को 10 विकेट से हराकर द हंड्रेड क्रिकेट टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में अपनी जगह सुरक्षित की। मंधाना ने 30 गेंदों पर अर्द्धशतक पूरा किया और 31 गेंदों पर 57 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को 10 विकेट से जिताया।

उनकी इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के भी शामिल थे। उन्होंने डैनियल वायट के साथ नाबाद 94 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई। इससे पहले लॉरेन बेल ने 10 रन देकर चार विकेट लिए और रॉकेटस की टीम को आठ विकेट पर 88 रन ही बनाने दिए। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए मंधाना और इंग्लैंड की बल्लेबाज डैनी वायट ने अपनी टीम को 44 गेंद शेष रहते ही जीत दिला दी। वायट ने 25 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली।

बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में सिंधु
सिंगापुर। भारत की पीवी सिंधु ने चीन की हान युई पर रोमांचक जीत दर्ज करते हुए सिंगापुर ओपन 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सिंधु ने सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हान को रोमांचल क्वार्टर फाइनल में 17-21, 21-11, 21-19 से पराजित किया।

सिंधु का फाइनल में जगह बनाने के लिए जापान की सायना कावाकई से मुकाबला होगा। भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों गेम जीतकर एक घंटे दो मिनट में मैच समाप्त कर दिया।

पुलिस-जनता के बीच बनेगा समन्वय : 21 जून से शुरू होगा हॉफ-पिच क्रिकेट टूर्नामेंटबीट कांस्टेबल के नेतृत्व में हर थाने से बनेगी 24-24 टीम
जयपुर। सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सद्भाव कायम करने और पुलिस-आमजन के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए जयपुर कमिश्नरेट की नॉर्थ जिला पुलिस के द्वारा हॉफ-पिच क्रिकेट टूर्नामेंट हीरो कप 21 जून से शुरू किया जाएगा। टूर्नामेंट में नॉर्थ जिले के सभी पुलिस थानों की 24-24 टीमें बनाई जाएगी, ताकि थाने के सभी मोहल्लों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। यह टीमे बीट प्रभारी के नेतृत्व में बनेगी, जिनमें 18 से 35 साल के युवा शामिल होंगे। इन टीमों के शुरुआती मैच गली, मोहल्ले और पार्क में होंगे। यह सभी मैच नॉकआउट होंगे। उसके बाद इन टीमों से थाने की एक सर्वश्रेष्ट विजेता टीम चुनी जाएगी। फिर सभी 14 पुलिस थानों की 1-1 विजेता टीम और 2 टीमें पुलिस उपायुक्त कार्यालय एवं सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय की होगी। इन दोनों टीमों में पुलिस अधिकारी और कांस्टेबल शामिल होंगे, जिनके मैच थाने की टीमों के साथ होंगे। इस प्रकार 16 टीमों में पुन: आपसी मुकाबला बड़े मैदान में होगा। सभी मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को पुरुस्कृत किया जाएगा। विजेता टीम को ट्रॉफी मिलेगी। गुरुवार को क्रिकेट टूर्नामेंट के लोगो का विमोचन किया गया। टूर्नामेन्ट का फाइनल मैच तीन जुलाई को होगा।