Mental Health - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मानसिक स्वास्थ्य पर युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश : अवसाद, चिंता और आत्महत्या रोकथाम के मुद्दों को रचनात्मक तरीके से किया प्रस्तुत
जयपुर। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को अवसाद, चिंता तथा आत्महत्या रोकथाम के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से मनोचिकित्सा केन्द्र, जयपुर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, भावनात्मक स्वास्थ्य, अवसाद और चिंता की पहचान तथा आत्महत्या रोकथाम जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतिभागियों ने अपने पोस्टरों के संदेश और विषयवस्तु के बारे में उपस्थित लोगों के सामने जानकारी भी दी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। अधिकारियों ने युवाओं से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने और मानसिक परेशानी से जूझ रहे लोगों को समय पर सहायता, परामर्श एवं उपचार से जोड़ने की अपील की। गौरतलब है कि 10 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक मानसिक स्वास्थ्य माह मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में मनोचिकित्सा केन्द्र के अधीक्षक डॉ. योगेश सतीजा, डीएनओ डॉ. गजानंद वर्मा सहित चिकित्सा एवं मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञ मौजूद रहे।