Candidate Names - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर, जोधपुर और कोटा महापौर के नामों का इंतजार होगा खत्म, खुलेगा पिटारा
जयपुर। महापौर की कुर्सी के लिए चल रही सियासी उठापटक की कत्ल की रात गुजर चुकी है। अब शनिवार सुबह जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के लिए बेहद अहम होने वाली है। दोनों प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस की निगाहें अपने-अपने खेमे में चल रहे मंथन पर टिकी हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे तक दोनों दल महापौर पद के लिए अपने-अपने प्रत्याशी के नाम तय कर देंगे। इसके बाद तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी कि शहर की सरकार की कमान किस चेहरे के हाथों में देने का फैसला किया गया है।

महापौर के नाम पर मुहर लगाने से पहले भाजपा और कांग्रेस में गहन विचार-मंथन चल रहा है। पार्टी नेतृत्व के सामने सिर्फ जीतने वाले पार्षद का चयन करने की चुनौती नहीं है, बल्कि क्षेत्रीय संतुलन, जातीय समीकरण, संगठन में सक्रियता, स्थानीय पकड़ और पार्षदों के बीच स्वीकार्यता जैसे कई पहलू भी सामने हैं। यही वजह है कि आखिरी वक्त तक कई नामों पर चर्चा और नामों में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

जयपुर में तो महापौर की कुर्सी को लेकर मुकाबला और भी दिलचस्प है। भाजपा के पास 150 सदस्यीय नगर निगम में 78 सीटों के साथ बहुमत है। कांग्रेस के खाते में 57 और निर्दलीयों के खाते में 15 सीटें हैं। ऐसे में भाजपा के भीतर महापौर पद के लिए कई चेहरे चर्चा में हैं।

भाजपा में इन छह नामों की चर्चा :

जयपुर में भाजपा की ओर से सुनील कोठारी, शैलेन्द्र भार्गव, पुनीत कर्णावत, विमल अग्रवाल, सुभाष सिंघी और भवानी सिंह राजावत के नाम चर्चा में हैं। इनमें पुनीत कर्णावत की संगठनात्मक सक्रियता, विमल अग्रवाल का वैश्य समाज से होना और भवानी सिंह राजावत का राजपूत समाज से होना अलग.अलग सामाजिक समीकरणों के लिहाज से चर्चा में है। सुभाष सिंघी का आरएसएस से गहरा नाता है।

यानी भाजपा के सामने भी सवाल सिर्फ  कौन का नहीं, बल्कि किस समीकरण के साथ कौन का है। जयपुर में वैश्य, राजपूत और ब्राह्मण समाज की ओर से भी अपने-अपने समाज के व्यक्ति को महापौर बनाने को लेकर दबाव की चर्चाएं हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व को संगठन और सामाजिक समीकरणों के बीच संतुलन साधना होगा।

कांग्रेस में भी माथापच्ची :

कांग्रेस में भी महापौर के चेहरे को लेकर मंथन जारी है। पार्टी ने पहले ही संकेत दिए थे कि महापौर पद के लिए कई नामों पर विचार किया जाएगा और 4-5 नामों को शॉर्टलिस्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि शनिवार के फैसले से पहले कांग्रेस की ओर से जयपुर के लिए अंतिम नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। कांग्रेस में हाई ब्रिड फार्मूले पर भी विचार किया जा रहा है। अगर ऐसा होता है, तो इस दौड़ में पुष्पेन्द्र भारद्वाज और अर्चना शर्मा का नाम चर्चा में है। कांग्रेस की ओर से पार्षद धर्मसिंह सिंघानिया, गजनफर अली और भारत मेघवाल का नाम भी चर्चा में है।

क्या पर्ची से निकलेगा महापौर :

महापौर के नाम को लेकर सबसे रोचक चर्चा यह है कि क्या मुख्यमंत्री के चयन की तर्ज पर यहां भी पर्ची वाला फॉर्मूला अपनाया जाएगा, हालांकि यह अभी चर्चा और अटकलों के स्तर पर है, लेकिन यदि ऐसा हुआ तो कई दिनों से चल रही नामों की दौड़ अचानक लॉटरी जैसी हो जाएगी। जिन चेहरों के समर्थक अभी तक जोड़-तोड़ और दावेदारी में जुटे हैं, उनके लिए शनिवार का फैसला सचमुच पर्ची खुलने जैसा हो सकता है।

अब तक पार्षदों की बाड़ाबंदी के बीच रणनीति बनाने में जुटे दोनों दलों के लिए शनिवार का दिन निर्णायक होगा। नाम की घोषणा के साथ ही असली सियासी गणित शुरू होगा कौन साथ है, कौन नाराज है और किस चेहरे के पीछे कितने पार्षद खड़े हैं। यानी शनिवार को सिर्फ  प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं होगी, बल्कि तीनों शहरों की महापौर की कुर्सी का पूरा सियासी खेल भी अगले चरण में प्रवेश कर जाएगा।