kota fire - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्कूटी में लगी आग से तीन मंजिला मकान में फैली लपटें, दो झुलसे
कोटा। जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित महावीर नगर प्रथम के एक मकान में शनिवार तड़के अचानक आग लग गई। नीचे खड़ी स्कूटी में लगी आग मकान में ऊपर तक पहुंच गई। जिससे मकान में रहने वाले दो जने बुरी तरह से झुलस गए। जबकि मौके पर पहुंचे फायरमैन की मुस्तैदी से परिवार के 7 सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया। नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि महावीर नगर प्रथम स्थित मकान में आग लगी थी। सूचना पर श्रीनाथपुरम् फायर स्टेशन से दो दमकलें मौके पर पहुंची और फायरमैन रोहित मीणा, हरिओम, महेश व वाहन चालक रामकुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि परिवार में एक महिला साधना व उनका जेठ हरीश झुुलस गए थे जिन्हें तलवंडी स्थित निजी अस्पराल में भर्ती कराया गया।

हरीश के मामा महेश चंद माहेश्वरी ने बताया कि हरीश व उनका छोटा भाई महावीर नगर प्रथम स्थित जैन मंदिर के पास तीन मंजिला मकान में रहते हैं। शनिवार सुबह करीब 4 से 4.30 बजे करीब मकान में धुंआ हुआ तो उनके छोटे भांजे की पत्नी साधना की आंख खुली। उसने कमरे का दरवाजा खोला तो बाहर आग लगी हुई थी। उसने शोर मचाया और परिवार के अन्य लोगों को जगाया। लेकिन तब तक आग मकान में ऊपर तक पहुंच चुकी थी। ऐसे में सभी लोग घबरा गए। इसके बाद निगम के फायर अनुभाग को सूचना दी। वहां से दो दमकलें मौके पर पहुंची और करीब आधे से पौन घंटे में आग बुझाई।

नीचे खड़ी स्कूटी से लगी आग
महेश चंद ने बताया कि मकान में नीचे की तरफ मुख्य द्वार के पास अदर की तरफ तीन स्कूटी खड़ी थी। संभावना है कि उनमें आग लगी। जिससे वह आग सीढिय़ों के रास्ते होते हुए ऊपर की तरफ पहुंच गई। जिससे नीचे और ऊपर दोनों भाईयों के परिवारों में अफरा तरफरी मच गई। आग लगने से परिवार के लोगों को बचाने के प्रयास में बड़ा भांजा हरीश भी झुलस गया।आग बुझाने के बाद परिवार के लोगों को सीढिय़ों के रास्ते ही सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बच्चे समेत अन्य लोग सुरक्षित
फायरमैन रोहित मीणा ने बताया कि स्कूटी में आग लगने से आग व धुंआ पूरे मकान में फैल गया था। गैस के तीन सिलेंडर भी रखे हुए थे जिन्हें सुरक्षित किया गया। इसके बाद परिवार के 5 बच्चों समेत अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग लगने से मकान में काफी सामान जल जाने से  नुकसान भी अधिक हुआ है। रोहित ने बताया कि यदि समय रहते लोगों को बाहर नहीं निकाला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। महेश चंद ने बताया कि आग व धुएं से मकान गर्म हो गया। जिससे उसे काफी नुकसान हुआ है। समय पर यदि दमकल कर्मी नहीं पहुंचते तो कई लोगों की जान जा सकती थी।

फर्नीचर मार्केट की दुकान में भीषण आग, दो दमकलों ने पाया काबू
कोटा। गुमानपुरा थाना क्षेत्र के शॉपिंग सेंटर स्थित फर्नीचर मार्केट में शनिवार सुबह एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर निगम के सब्जी मंडी फायर स्टेशन से दो दमकलें मौके पर पहुंचीं और फायरमैन ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि शॉपिंग सेंटर स्थित फर्नीचर मार्केट में एक दुकान में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही दो दमकलों को मौके पर रवाना किया गया। आग एसएस एंटरप्राइजेज नामक फर्नीचर की दुकान में लगी थी।

पीछे की दीवार में मिला बड़ा छेद
व्यास के अनुसार, दुकान के पीछे की तरफ से आग लगने की बात सामने आई है। मौके पर दुकान की पिछली दीवार में एक बड़ा छेद भी मिला है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कोई व्यक्ति चोरी की नीयत से दुकान में घुसा हो और वहां किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग लगी हो। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

आसपास की दुकानों तक फैल सकती थी आग
फर्नीचर मार्केट में आसपास कई अन्य दुकानें भी हैं। फर्नीचर और अन्य सामान ज्वलनशील होने के कारण आग के तेजी से फैलने की आशंका थी, लेकिन दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे आसपास की दुकानों तक आग पहुंचने से रोक दी गई और बड़ा हादसा टल गया।आग की घटना में एसएस एंटरप्राइजेज की दुकान में रखा फर्नीचर और अन्य सामान काफी हद तक जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।