Business Destroyed - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आग से राख हुए कारोबार को मदद का इंतजार, दूसरे दिन भी बंद रहा मणिहारों का कटला
जयपुर। मणिहारों का कटला स्थित सेठी कॉम्पलेक्स में हुए भीषण अग्निकांड के दूसरे दिन भी मणिहारों का कटला और पुरोहित जी का कटला बंद रहे। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा और आग की चपेट में आए व्यापारी दुकानों के बाहर खडेÞ नुकसान का जायजा लेते नजर आए। व्यापारियों के मुताबिक आग से करोड़ों रुपए का माल जलकर राख हो गया है। अब उन्हें प्रशासन और सरकार से राहत की उम्मीद है। सेठी कॉम्पलेक्स में 20 से अधिक दुकानें और गोदाम आग की चपेट में आए थे।

लाखों रुपए टैक्स, फिर भी बदले में कोई सुविधा नहीं :

सेठी कॉम्पलेक्स में पांच दुकानों के मालिक राजेश कुमार जैन ने बताया कि यहां उनकी पांच दुकानें चलती हैं। यहां  करीब 250 दुकानें हैं जो सरकार को सालाना 35-40 लाख रुपए का यूडी टैक्स देते हैं। जिसका कोई फायदा नहीं मिलता है। हमारे साथ हादसा हुआ, लेकिर अभी तक कोई मदद नहीं मिली। सरकार से उम्मीद है कि वे अब हमारी मदद करें। व्यापारियों ने चार-पांच करोड़ की लागत से सुरक्षा इंतजाम किए थे। वह भी फेल हो गया।

नजर न लगे इस यंत्र को :

स्थानीय व्यापारी सुरेश ने बताया कि उनकी दुकान भी इसी कॉम्पलेक्स में पहली मंजिल पर है। जिसमें वे जूते चप्पल समेत अन्य सामान भी बेचते हैं। कटले में एक ही छत के नीचे जरूरत का हर सामान मिलता है। लेकिन आपात स्थिति में निपटने के लिए कुछ भी नहीं है। वहीं कॉम्पलेक्स में लगे फायर फाईटिंग सिस्टम के नट पूरी तरह से जाम हैं। हॉज पाइप की जगह उसमें नीबू मिर्ची लटके पड़े हैं। सिस्टम की नाकामी का खामियाजा पूरा कॉम्पलेक्स उठा रहा है। नुकसान सिर्फ जले हुए सामान का ही नहीं है मार्केट बंद रहने से अन्य दुकानों का कारोबार भी प्रभावित है।

आग की सूचना पर स्नान छोड़कर दौड़ा आया :

मणिहारों के खंदे में दुकान चलाने वाले सुरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे वे अपने शास्त्री नगर स्थित घर पर नहा रहे थे। उसी दौरान किसी परिचित का फोन आया कि खंदे में दुकानों में आग लग गई। सुनते ही पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। क्योंकि रोजगार का एकमात्र साधन ही हमारी दुकान है। घर वालों को बताए बिना आनन-फानन में दौडा और बड़ी चौपड़ पर मणिहारों के खंदे स्थित दुकान को देखा। यहां पुलिस और दमकलें इतनी थी कि एक बार तो लगा कि सब कुछ खत्म हो गया । लेकिन पुलिस कर्मियों से बातचीत की तो पता चला कि आग सेठी कॉम्पलेक्स के दूसरे माले पर लगी । मेरी दुकान सुरक्षित है यह सुन कर चैन की सांस ली।