Bikaner Municipal Corporation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अजमेर-पाली-अलवर में बड़ा उलटफेर, भाजपा ने महापौर पद पर कब्जा जमाया
जयपुर। राजस्थान के पांच नगर निगम समेत 273 निकायों में महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। अजमेर, पाली और अलवर में बड़ा उलटफेर देखते ही बनता है। जहां वार्ड चुनाव में कांग्रेस आगे थी या स्थिति त्रिशंकु थी, वहां भाजपा ने निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से महापौर पद हासिल कर लिया।
अजमेर नगर निगम में भाजपा की अनामिका शर्मा 43 वोटों से महापौर चुनी गईं। कांग्रेस की किरण गढ़वाल को 37 वोट मिले। कांग्रेस के 37 पार्षदों के बावजूद निर्दलीयों के झुकाव से भाजपा को जीत मिली। पाली में भी उलटफेर हुआ।

भाजपा की नमिता बुबकिया 33 वोटों से महापौर बनीं, जबकि कांग्रेस के पास अधिक पार्षद थे। अलवर में भाजपा की सुमनलता अग्रवाल ने जीत दर्ज की। उदयपुर में भाजपा के पारस सिंघवी आसानी से महापौर बने, जबकि बीकानेर में कांग्रेस के अनिल कल्ला विजयी रहे। बाड़ेबंदी और क्रॉस वोटिंग के आरोपों के बीच कई निकायों में निर्दलीय पार्षदों ने किंगमेकर की भूमिका निभाई। नतीजों से साफ है कि संख्या बल के बावजूद जोड़-तोड़ ने कई जगह समीकरण बदल दिए। जयपुर, जोधपुर और कोटा के चुनाव 25 सितंबर को होंगे।

राजस्थान में 273 निकायों के प्रमुख के चुनाव के लिए मतदान: राजनीतिक दल और निर्दलीय पार्षद पहुंचे चुनाव आयोग, आज ही घोषित होंगे परिणाम
जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के तहत बीकानेर, अजमेर, उदयपुर एवं पाली नगर निगम सहित 273 निकायों में महापौर और अध्यक्ष पद के लिए सोमवार सुबह दस बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरु हो गया। सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं प्रमुख विपक्ष कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय पार्षद अपने मतदान के लिए निधार्रित मतदान केन्द्रों पर पहुंचने लगे हैं। भाजपा और कांग्रेस के पार्षद का बसों के जरिए मतदान केन्द्र पहुंचना शुरु हो गया।

निर्वाचन विभाग के अनुसार मतदान के बाद मतगणना शुरु होगी। उल्लेखनीय है कि गत 309 निकायों के लिए दो चरणों नौ एवं 11 सितंबर को मतदान कराया गया और 14 सितंबर को मतगणना हुई थी। इनमें मतगणना के दिन जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम एवं कोटा जिले की सुकेत नगरपालिका में ईवीएम की तकनीकी खराबी के कारण 16 सितंबर को पुनर्मतदान के कारण इन चार निकायों के महापौर एवं अध्यक्ष का चुनाव 25 सितंबर को होगा।

शेष 305 में से 32 निकायों में प्रमुख निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इस कारण आज 227 निकायों में यह मतदान हो रहा है। 22 सितंबर को निकायों में उपाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। प्रदेश के दस निगमों में भरतपुर एवं भीलवाड़ा में भाजपा के महापौर निर्विरोध चुने गये हैं और बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, पाली एवं अलवर नगर निगम के महापौर का आज चुनाव हो रहा है।

7 नगर निगमों में मेयर चुनाव का परिणाम

नगर निगम

कुल वार्ड

विजेता

पार्टी

पराजित उम्मीदवार

पार्टी

जीत का अंतर

उदयपुर

80

पारस सिंघवी

भाजपा

पूनम कंवर

कांग्रेस

30

अजमेर

80

अनामिका शर्मा

भाजपा

किरण गढ़वाल

कांग्रेस

6

अलवर

65

सुमनलता अग्रवाल

भाजपा

कमलेश शर्मा

कांग्रेस

19

बीकानेर

80

अनिल कल्ला

कांग्रेस

सुरेंद्र

भाजपा

30

पाली

65

नमिता बुड़ाकिया

भाजपा

राजबाला हिंदू

निर्दलीय

4

भीलवाड़ा

70

जसवंत कंवर

भाजपा, (निर्विरोध)

भरतपुर

65

अनुराधा सिंह

भाजपा, (निर्विरोध)

श्रीविजयनगर में कांग्रेस सर्मथकों और पुलिस के बीच झड़प, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

पार्षदों की बाड़ेबंदी ने कई जगह तनाव बढ़ा दिया है। श्रीविजयनगर में कांग्रेस समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जहां पार्षदों के अपहरण के आरोप लगे। यहां फायरिंग की सूचना भी है। तिजारा नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित व निर्दलीय 18 पार्षदों को हरियाणा में रोकने का मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा। केकड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल मित्तल पर भाजपा पार्षद को 51 लाख रुपये का ऑफर देने के आरोप लगे, ऑडियो वायरल होने के बाद शिकायत दर्ज हुई।राजसमंद में भाजपा के 27 पार्षद बाड़ेबंदी से निकलकर मतदान के लिए पहुंचे। लक्ष्मणगढ़ के सुखधाम में लोसल पार्षदों की बाड़ेबंदी को लेकर हंगामा हुआ। भाजपा और कांग्रेस दोनों अपने पार्षदों को सुरक्षित रखने में जुटे हैं, जबकि निर्दलीयों की खरीद-फरोख्त के आरोप भी लग रहे हैं। क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच आज का परिणाम शहरों की सत्ता तय करेगा।

7 नगर निगम में किस पाटी ने कितनी सीट जीती

<colgroup><col style="width:20%;" /><col style="width:20%;" /><col style="width:20%;" /><col style="width:20%;" /><col style="width:20%;" /></colgroup>

नगर निगम

कुल वार्ड

भाजपा

कांग्रेस

निर्दलीय

उदयपुर

80

53

23

4

अजमेर

80

32

33

11

अलवर

65

28

23

14

बीकानेर

80

27

42

11

पाली

65

21

29

15

भरतपुर

65

20

7

38

भीलवाडा

70

45

10

15

अलवर में महापौर पद के लिये मतदान शुरु

राजस्थान में अलवर नगर निगम में साेमवार को महापौर पद के लिए चुनाव सुबह दस बजे शुरू हो गया । नगर निगम कार्यालय में 65 पार्षदों के मतदान की प्रक्रिया होगी।   सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नगर निगम के चारों तरफ अवरोधक लगाये गये हैं और अवांछित वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है।चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस है। नगर निगम परिसर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और अधिकारी पूरे चुनाव पर निगरानी रख रहे हैं। चुनाव अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अंबालाल मीणा की निगरानी में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। मतदान पूर्वाह्न 10 बजे से शुरु हो गया हो जो दोपहर दो बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी और महापौर के नाम की घोषणा होगी। पुलिस अधीक्षक अलवर सुधीर चौधरी के निर्देश पर चुनाव को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नगर निगम की ओर जाने वाले कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

गिरफ्तार निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल चार दिन की पुलिस हिरासत में

राजस्थान में हनुमानगढ़ नगर परिषद सभापति चुनाव के ठीक पहले निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल को वर्ष 2003 के कथित फर्जी पट्टा मामले में गिरफ्तार करके सोमवार को सुबह संगरिया में एक न्यायिक मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया गया। न्यायिक अधिकारी सोनाक्षी पांडे ने श्री बंसल को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पेशी के बाद खुफिया पुलिस की अपराध शाखा का दल कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें हनुमानगढ़ की ओर ले गया।

सुबह करीब पांच बजे एमजेएम सोनाक्षी पांडे के आवास पर पेशी हुई। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) बीकानेर सतपालसिंह के नेतृत्व में तीन वाहनों के काफिले में श्री बंसल को संगरिया लाया गया। संगरिया पहुंचते ही पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया। थाने के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया और आवागमन पर निगरानी बढ़ा दी गई।

उल्लेखनीय है कि नगर परिषद चुनाव के नतीजे आने के बाद सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता संदीप सोनी की शिकायत पर शुक्रवार रात हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में विधायक गणेशराज बंसल के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। इनमें श्री बंसल के साथ उनकी पत्नी संतोष बंसल (तत्कालीन सभापति), तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी भंवरलाल सोनी और अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। यह मामला वर्ष 2003 में हनुमानगढ़ नगर परिषद द्वारा सेक्टर 9-एल में सरकारी जमीन पर कथित रूप से जारी किए गए आवासीय पट्टों से जुड़ा है।

श्रीविजयनगर में मतदान के दौरान गोलीबारी से हड़कंप मचा

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर में सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान कथित गोलीबारी की सूचना से हड़कंप मच गया कई पार्षदों के कथित अपहरण की रिपोर्टें सामने आने के बाद तनाव बढ़ गया। चार पार्षदों को बाउंसरों द्वारा कथित रूप से जबरन ले जाने की सूचना फैल गई है। एक पार्टी के समर्थकों पर गोलीबारी का आरोप लगाया गया है। घटना के विरोध में श्रीविजयनगर मंडी बंद कर दी गई। पार्षदों को बाजूवाला की ओर ले जाने की सूचना से लोगों में आक्रोश है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पीलीबंगा में भाजपा के अरविंद जोशी बने पालिकाध्यक्ष

राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अरविंद जोशी नगर पालिका के अध्यक्ष चुने गए हैं। सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अरविंद जोशी को 19 और कांग्रेस के पुरुषोत्तम दास को 16 मत प्राप्त हुए। पार्षद के चुनाव में भाजपा को 18 और कांग्रेस को 15 वार्डों में सफलता मिली थी जबकि दो वार्डो में निर्दलीय पार्षद चुने गए थे। अध्यक्ष पद के नतीजे घोषित होने के बाद माना जा रहा है कि एक निर्दलीय भाजपा के और एक निर्दलीय कांग्रेस के पक्ष में चला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वाह्न 10 बजे मतदान आरंभ होने से करीब आधा घंटा पहले ही भाजपा के पार्षद नगर पालिका में पहुंच गए थे जबकि कांग्रेस के पार्षद करीब साढ़े 10 बजे मतदान करने के लिए पहुंचे।

गुलाबपुरा में मतदान से पहले निर्दलीय संतोष देवी कांग्रेस में हुई शामिल

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले गुलाबपुरा की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है जहां अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी संतोष देवी गुर्जर ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। कांग्रेस जिला देहात अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामलाल जाट और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हंगामी लाल मेवाड़ा की मौजूदगी में उन्हें विधिवत कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। संतोष देवी गुर्जर के कांग्रेस में शामिल होने से गुलाबपुरा नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव का समीकरण बदल गया है। खास तौर पर ऐसे समय में यह घटनाक्रम सामने आया है, जब अध्यक्ष पद के लिए पार्षदों के बीच समर्थन जुटाने की कवायद निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है।

गुलाबपुरा नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं। हाल ही में हुए चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 14, कांग्रेस 10, निर्दलीय 10 और आरएलपी का एक पार्षद चुना गया है। अध्यक्ष पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 18 पार्षद हैं। ऐसे में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका शुरू से ही महत्वपूर्ण बनी हुई थी। अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी संतोष देवी गुर्जर का कांग्रेस में शामिल होना इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि वह स्वयं अध्यक्ष पद की दौड़ में थीं। अब उनके कांग्रेस में आने के बाद कांग्रेस के साथ उनके समर्थन का सवाल भी चुनावी समीकरण का अहम हिस्सा बन गया है।

तिजारा सभापति चुनाव से पहले कांग्रेस समर्थित 18 पार्षद पंचकूला में रोके गए

अलवर। राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के तहत तिजारा नगर पालिका सभापति चुनाव से ठीक पहले कथित रूप से कांग्रेस समर्थित पार्षदों को हरियाणा में पंचकूला में रोके जाने से विवाद उत्पन्न हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस समर्थित पार्षदों के बाड़े से लौट रहे 18 पार्षदों को हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने राेककर कथित रूप से हिरासत में ले लिया। यह जानकारी सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बताया जा रहा है कि पार्षदों को लेकर जा रही बस और कई अन्य गाड़ियां पंचकूला थाना क्षेत्र में खड़ी मिली हैं। घटनाक्रम सामने आने के बाद तिजारा से लेकर पंचकूला तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस समर्थित पार्षदों को रोककर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटनाक्रम के विरोध में कांग्रेस नेता इमरान खान पंचकूला में धरने पर बैठ गए हैं, जबकि तिजारा के पूर्व विधायक संदीप यादव तिजारा में धरने पर बैठे हैं। कांग्रेस नेताओं ने पूरे मामले में प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए सभापति चुनाव निरस्त कराने की मांग उठाई है।

वहीं तिजारा में विरोध के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बाजार बंद कराने का आह्वान किया। कई इलाकों में दुकानें बंद होने से शहर की राजनीतिक गतिविधियां सड़क पर उतर आईं। चुनाव से कुछ घंटे पहले सामने आए इस घटनाक्रम से तिजारा का सियासी माहौल गरमा गया है और स्थिति तनावपूर्ण बताई जा रही है। तिजारा में बाजी पूरी तरह निर्दलियों के हाथों में हैं। यहां कुल 35 वार्ड हैं, जिनमें 31 निर्दलीय, तीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एक कांग्रेस का पार्षद निर्वाचित हुआ है।

तीन निकायों में अध्यक्ष पद पर भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत

नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में अध्यक्ष पद के चुनाव के परिणाम सामने आने लगे हैं। कानोता नगर पालिका में कांग्रेस के प्रत्याशी रामकिशन बैरवा सभापति निर्वाचित हुए। बैरवा ने अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत दर्ज कर कांग्रेस का परचम लहराया। वहीं चौमूं नगर परिषद में भाजपा के प्रत्याशी आशीष दुसाद चेयरमैन निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रजनी सैनी को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। इसी तरह शाहपुरा नगर परिषद में भाजपा के प्रत्याशी रवीश खटाना अध्यक्ष निर्वाचित हुए। खटाना ने कांग्रेस प्रत्याशी मेघा चौधरी को पराजित किया। नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के परिणामों के साथ ही स्थानीय स्तर पर राजनीतिक समीकरणों की तस्वीर भी स्पष्ट होने लगी है। तीनों निकायों के परिणामों में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला देखने को मिला।

जयपुर जिले में कहीं भाजपा का दबदबा, कहीं कांग्रेस ने जमाया कब्जा

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले के नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें चोमू एवं शाहपुर नगर परिषद में भाजपा ने जीत दर्ज की है इसके साथ ही 9 नगर पालिका भी भाजपा के खाते में गई है इसके साथ ही कांग्रेस ने पांच नगर पालिकाओं में जीत दर्ज की है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि जिले के अधिकांश निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि कई निकायों में कांग्रेस भी अध्यक्ष पद हासिल करने में सफल रही।

शाहपुरा नगर परिषद में भाजपा के रविश खटाणा निर्विरोध विजयी रहे। वहीं चौमूं नगर परिषद में भाजपा के आशीष दुसाद ने कांग्रेस प्रत्याशी को 21 वोट से हराकर अध्यक्ष पद हासिल किया। बगरू नगर पालिका में भाजपा के संतोष चौहान 7 वोट से, बस्सी में भाजपा की निर्मला खोलिया 9 वोट से विजयी रहीं। चाकसू में भाजपा की पुष्पा देवी निर्विरोध चुनी गईं। जमवारामगढ़ में भाजपा के राकेश कुमार वर्मा ने 5 वोट से जीत दर्ज की। कालाडेरा नगर पालिका में भाजपा की उर्मिला कुमावत विजयी रहीं। कानोता में कांग्रेस के रामकिशन बैरवा ने 6 वोट से जीत दर्ज की। खेजरोली में कांग्रेस की सुनीता सैनी 11 वोट से विजयी हुईं।

किशनगढ़ रेनवाल में भाजपा की सुनीता अग्रवाल 9 वोट से, मनोहरपुर में कांग्रेस के अर्जुन मोहनपुरिया 7 वोट से और नारायण में कांग्रेस के अब्दुल रज्जाक 5 वोट से विजयी रहे। फागी में कांग्रेस के सुरेश ने 2 वोट से जीत दर्ज की। फुलेरा में भाजपा के राजू शर्मा 10 वोट, सांभर में भाजपा के पवन कुमार मोदी 3 वोट और वाटिका में भाजपा की कमला देवी 3 वोट से विजयी रहीं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जोबनेर और दूदू नगर पालिकाओं के परिणाम अभी घोषित होना शेष हैं।

पाली में बना भाजपा का बोर्ड

पाली में कुल 65 वार्ड

चुनाव नतीजे में भाजपा को 21 और कांग्रेस को 29 में मिली सफलता

15 में निर्दलीय जीते थे।

बोर्ड बनाने के लिए कांग्रेस को 4 और भाजपा को 12 मतों की आवश्यकता थी।

मेयर के चुनाव में निर्दलीयों का समर्थन लेकर भाजपा ने अपना मेयर बना लिया।

कहां किसका बना बोर्ड

पाली नगर निगम में भाजपा का बोर्ड, नमिता बुबकिया बनीं पहली महापौर

कांग्रेस बोर्ड के विरूद्व सांचौर में भाजपा ने मारी बाजी, पुरूषोतम दबे बनेनगर पालिका सभापति

उदयपुर में भाजपा का बना बोर्ड, पारस सिंघवी बने महापौर

डूंडलोद नगर पालिका में बना भाजपा का बोर्ड,

16 निकायों के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित, जोबनेर-दूदू का परिणाम बाकी

11 बीजेपी और 5 निकायों में कांग्रेस जीती

अलवर में भाजपा की सुमनलता अग्रवाल बनी महापौर

बीकानेर में कांग्रेस का दबदबा, अनिल कल्ला बने मेयर

अजमेर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड, अनामिका शर्मा बनी मेयर

बीकानेर में कांग्रेस का बना बोर्ड, पूर्व मंत्री बीडी कल्ला के भतीजे और कांग्रेस नेता अनिल कल्ला बने मेयर

बारां की अटरू नगर पालिका में भाजपा का दबदबा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के भाई कृष्ण मुरारी दिलावर ने कांग्रेस की निशा नैनीवाल ने 3 वोटों से हराया।