cleanliness survey - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के तहत निगम हेरिटेज की पहल, गोविंद देव जी मंदिर परिसर में चलाया विशेष सफाई अभियान
जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों के चलते नगर निगम जयपुर हैरिटेज की ओर से हवामहल जोन के वार्ड 27 स्थित गोविंद देव जी मंदिर परिसर एवं जलेबी चौक क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान उपायुक्त स्वास्थ्य प्रवीण कुमार के मार्गदर्शन में सेंट्रल नगर निगम जयपुर हेरिटेज मुख्यालय द्वारा संचालित किया गया। अभियान के दौरान सफाई मित्रों ने गोविंद देव जी मंदिर परिसर, जलेबी चौक एवं आस-पास की सड़कों की संपूर्ण सफाई की। झाड़ू लगाकर, कचरा एकत्र कर और समग्र सफाई सुनिश्चित करते हुए क्षेत्र को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाया गया।

इस अवसर पर सफाई मित्रों ने सफाई करने के साथ ही आमजन से भी अपील की कि वे अपने आस पास सफाई बनाए रखें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और स्वच्छ जयपुर सुंदर जयपुर की दिशा में सहयोग करें। इस दौरान आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने कहा कि धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की सफाई हमारी प्राथमिकता है। स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों की नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी मिलकर स्वच्छता को संस्कार बनाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का लोग उपयोग नहीं करें।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 : हेरिटेज निगम की सक्रिय तैयारियां, निगम आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने किया निरीक्षण
जयपुर। जयपुर नगर निगम हेरिटेज स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 को लेकर पूरी तरह सक्रिय है। निगम आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने सिविल लाइन जोन के वार्ड 37 में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से फीडबैक लिया और निवासियों को घर पर दो अलग-अलग डस्टबिन रखने व कचरा केवल हूपर में डालने के लिए जागरूक किया। आयुक्त ने निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों की रोजाना उपस्थिति दर्ज हो और गलियों में सफाई व्यवस्था और बेहतर की जाए।

साथ ही सभी जोन उपायुक्तों और स्वास्थ्य निरीक्षकों को आदेश दिया गया कि वे ऑफिस पहुंचने से पहले प्रतिदिन एक वार्ड का निरीक्षण करें और शाम को घर लौटने से पूर्व बाजार क्षेत्रों में सुदृढ़ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। निगम का प्रयास है कि वार्ड स्तर से लेकर बाजारों तक स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत कर स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सके।

स्वच्छता सर्वेक्षण के चलते अवकाश रद्द, निगम अधिकारी रहे फील्ड में मौजूद
जयपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 की तैयारियों को लेकर नगर निगम हेरिटज प्रशासन ने रविवार के अवकाश को रद्द किया है। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को फील्ड में रहकर कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम हेरिटेज के आयुक्त अरुण हसीजा ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के चलते रविवार का अवकाश रद्द किया गया है।

वहीं स्वच्छताकर्मी और निगम अधिकारियों को फील्ड में रहकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। निगम अधिकारियों ने हाजिरिगाह में कर्मचारियों की उपस्थिति चेक करने के साथ ही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। जोन उपायुक्त ने वार्ड प्रभारियों के साथ वार्डों का दौरा किया। आयुक्त ने सभी अधिकारियों को सफाई व्यवस्था में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर निगम अधिकारियों का दौरा, सूरजपोल क्षेत्र से 200 किलो प्लास्टिक जब्त
जयपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम हेरिटेज के अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। इस कड़ी में देर रात हेरिटेज निगम के उपायुक्त स्वास्थ्य देवानंद शर्मा ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त स्वास्थ्य ने सूरजपोल में एक ट्रक से गोदाम में प्लास्टिक खाली करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान हैरिटेज निगम की टीम ने करीब 200 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की और व्यापारी को मौके पर बुलाकर 20 हजार रुपए का चालान कर दिया। इस संबंध में उपायुक्त स्वास्थ्य देवानंद शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है।

देर रात को स्वास्थ्य टीम के साथ परकोटा, सी स्कीम, हसनपुरा, एनबीसी, हटवाड़ा, दिल्ली रोड आदि जगहों पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सुबह 4 बजे सूरजपोल बाजार में एक ट्रक से गोदाम में प्लास्टिक खाली की जा रही थी। मौके पर निरीक्षण के दौरान करीब 200 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की गई। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। कारवाई के दौरान गोदाम मालिक को मौके पर बुलाकर समझाइश की और 20 हजार रुपए का चालान भी काटा है।

झूठे साबित हो रहे स्वच्छता सर्वेक्षण के दावे
सांगोद। नगर पालिका सांगोद की ओर से इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर भले ही बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों के बिलकुल उलट है। सांगोद में बपावर रोड स्थित शहीद हेमराज मीणा कॉलोनी के बाहर बह रहा अकेला नाला ही इन दावों की पोल खोलने के लिए काफी है। स्थानीय निवासियों के अनुसार इस नाले की सफाई कई दिनों से नहीं हुई है। जिससे पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई है और नाले से तीव्र दुर्गंध आने लगी है। स्थानीय लोग नगर पालिका से जल्द से जल्द इस नाले की सफाई करवाने की मांग कर रहे हैं। ताकि उन्हें गंदगी और स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सके। वहीं सांगोद के गांधी चौराहा स्थित आधुनिक मूत्रालय की तस्वीर भी सांगोद नगर पालिका के स्वच्छता के दावों के विपरीत ही नजर आ रही है। जहां लगे हुए पॉड्स में गंदगी भरी पड़ी है। मूत्रालय में हाथ धोने के लिए नलों में पानी नहीं आ रहा है। जबकि फर्श पर लगातार बेहिसाब पानी बह रहा है।

ठौर के ठाकुर बने हुए हैं अधिकारी
स्थानीय निवासियों की मानें तो उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों को प्रत्यक्ष रूप से इस समस्या से अवगत करवाया है। लेकिन सफाई करवाना तो दूर ठौर के ठाकुर बने अधिकारी मौके पर आकर इनकी हालत देखना भी उचित नहीं समझते। जिससे इनकी सफाई समय पर नहीं हो पा रही है और आमजन को लगातार परेशान होना पड़ रहा है।

सांगोद के गांधी चौराहे पर स्थित आधुनिक मूत्रालय के हालत बहुत खराब है। यहां लगातार पानी बहता रहता है। ठीक से सफाई नहीं होने के करण आसपास रहने वालों का दुर्गन्ध के चलते जीना मुहाल हो रहा है। कई बार पालिका अधिकारियों को प्रत्यक्ष रूप से मैंने खुद इस समस्या के बारे में अवगत करवाया है। लेकिन अधिकारी कभी कर्मचारी नहीं होने तो कभी पालिका के पास बजट नहीं होने का बहाना बना देते हंै। ऐसे में तमाम प्रयासों के बावजूद समस्या लम्बे समय से जस की तस बनी हुई है।
- केशव राठौर, स्थानीय निवासी, सांगोद

सांगोद नगर पालिका के स्वच्छता को लेकर किए जा रहे दावे पूरी तरह झूठे हैं। पिछले कई महीनों से इस नाले की सफाई नहीं हुई है। जिससे कॉलोनी वासियों को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
- राकेश कुमावत, स्थानीय निवासी, सांगोद

नालों की सफाई निरंतर करवाई जा रही है। जिन नालों की सफाई अभी नहीं हुई है, उनकी सफाई भी अगले एक दो दिन में करवा दी जाएगी। गांधी चौराहे पर आधुनिक मूत्रालय पर भी टूट-फूट सही करवा कर अगले एक दो दिन में सफाई की व्यवस्था करवा दी जाएगी।
- मनोज मालव, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, सांगोद

निगम बनाएगा समस्या समाधान के लिए एप, तत्कालीन महापौर को 2014 में दिया था सुझाव
कोटा। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के साथ ही आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम शीघ्र ही एक एप बनाएगा। जिसके माध्यम से व्यक्ति घर बैठे कचरे से लेकर अन्य समस्याओं को बता सकेगा। जिसका समाधान निगम अधिकारी करेंगे। हालांकि नवज्योति करीब दस साल पहले ही इस तरह का मोबाइल एप को बनाने के लिए नगर निगम को प्रेरित कर चुका है। केन्द्र सरकार की ओर से हर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए स्वचछ भारत मिशन की शुरुआर की गई है। जिसके तहत हर साल स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाता है। हालांकि इस सर्वेक्षण में अभी तक कोटा विशेष उपलब्धी हांसिल नहीं कर सका है। लेकिन अब उस दिशा में प्रयास किए जा रहे है। दो दिन पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निगम अधिकारियों की बैठक ली थी। जिसमें दोनों निगमों के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि नगर निगम ऐसा सिस्टम बनाए जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने घर से ही मृत मवेशी,गंदगी, सीवरेज की सफाई संबंधी शिकायत कर सके और निगम अधिकारी उसका समाधान कर सके। उन्होंने इसके लिए  मोबाइल पर एक एप बनाने के निर्देश दिए हैं। जबकि अभी लोगों को निगम में जाकर या पार्षदों के माध्यम से ही इस तरह की सूचनाएं देनी पड़ रही है। मौखिक व पार्षदों के माध्यम से दी जानी वाली शिकायतों में कई बार समाधान होने में समय लग जाता है। कई शिकायतें पूरी भी नहीं हो पाती है। उनके समाधान के लिए इस तरह का एप बनाने को कहा गया है। जिससे आमजन की समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके। नगर निगम कोटा उत्तर के स्वास्थ्य अधिकारी मोतीलाल चौधरी का कहना है कि लोकसभा अध्यक्ष ने मोबाइल एप बनाने के निर्देश दिए हैं। उन निर्देशों की पालना की जाएगी। उस दिशा में निगम की तकनीकी टीम के माध्यम से उच्च अधिकािरयों के निर्देशन में एप बनाने की तैयारी की जा रही है। इसे शीघ्र ही तैयार कर लिया जाएगा। जिससे लोग घर बैठे ही अपनी समस्याएं बता सकेंगे और उनका समाधान होने के बाद उसकी जानकारी भी दी जाएगी।

तत्कालीन महापौर को 2014 में दिया था सुझाव
लोकसभा अध्यक्ष ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि ऐसा सिस्टम बनाया जाए जिसमें गंदगी और कचरा पड़ा होने की शिकायत मिले तो निगम के स्तर पर उसका 6 घंटे के भीतर समाधान किया जाए।  नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए कोटा उत्तर व दक्षिण में हैल्प लाइन शुरु की हुई है। जिसके नम्बर जगह-जगह पर डिस्प्ले कर रखे है। उन हैल्प लाइन पर सफाई संबंधी शिकायत मिलने पर उनका समाधान किया जा रहा है।

नवज्योति ने दस साल पहले किया था प्रेरित
गौरतलब है कि मोबाइल एप बनाने के लिए दैनिक नवज्योति नगर निगम को दस साल पहले प्रेरित कर चुका है। नगर निगम के पिछले भाजपा बोर्ड में निर्वाचित तत्कालीन महापौर महेश विजय से नवज्योति की खास बातचीत के दौरान वर्ष 2014 में यह मुद्दा उठाया था। उस समय महापौर को बताया था कि गुजरात नगर निगम में इस तरह का मोबाइल एप बना हुआ है। जिसमें आमजन से जुड़ी और निगम संबंधी समस्याओं की शिकायत की जाती है। जिसका समाधान तुरंत होता है। इसी तरह का एप कोटा नगर निगम में भी बनाने की योजना है क्या।  उस समय तत्कालीन महापौर महेश विजय ने बताया था कि निगम का प्रयास है और उस दिशा में काम किया जाएगा। लेकिन उसे पूरा होने में समय लगेगा। हालांकि उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद वर्तमान कांग्रेस बोर्ड का कार्यकाल भी नवम्बर में पूरा होने वाला है। अभी तक नगर निगम उसे लागू नहीं कर सका है।

इसी महीने आएगी केन्द्रीय टीम
इधर स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सफाई का भ।तिक सत्यापन करने केन्द्र की टीम इसी महीने कोटा आएगी।  टीम के 24 फरवरी के बाद कभी भी कोटा आने का कार्यक्रम बन सकता है। निगम अधिकािरयों के अनुसार टीम हमेशा से बिना  सूचना दिए आती है। यहां आने के बाद टीम निगम अधिकािरयों के सम्पर्क में नहीं रहती है। टीम के सदस्य अपने हिसाब से उन्हें दिए गए दिशा निर्देश के हिसाब से ही काम करते है।

सिटीजन फीडबैक जारी
वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए केन्द्र द्वारा जारी सिटीजन फीडबैक के लिंक पर लोगों द्वारा फीडबैक दिया जा रहा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि यह ऑनलाइन सिस्टम है। 31 मार्च तक इसमें फीडबैक दिया जाएगा। निगम का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग इसमें अपनी भागीदारी निभाएं।

स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियां, फिर भी जगह-जगह गंदगी के ढेर
जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों को लेकर नगर निगम जयपुर हेरिटेज की ओर से बड़े-बडे दावे किए जा रहे है, लेकिन हकीकत में शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेÞर पड़े हुए है। ऐसे में लोगों का घरों से बाहर निकला भी दूभर हो रहा है और बदबू के बीच सड़कों पर गुजरना पड़ता है।

शहर की सफाई को लेकर हालांकि निगम हेरिटेज आयुक्त अरूण कुमार हसीजा ने रात्रिकालीन सफाई के साथ ही सभी वार्डों में दो-दो बार सफाई करने के निर्देश दिए है। साथ ही सफाई कार्य से जुडे अधिकारियों के साथ ही जोन उपायुक्तों को प्रतिदिन सुबह के समय सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने के निर्देश देने के बाद भी शहर से कचरा समय पर नहीं उठ पा रहा है।

स्मार्ट सिटी का ‘कचरा’ कर रहा शहर का कचरा
कोटा। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए एक तरफ तो केन्द्रीय टीम कोटा में नगर निगम की सफाई व्यवस्था का भौतिक सत्यापन कर रही है। वहीं दूसरी तरफ निगम का कचरा कामकाज का आईना दिखा रहा है। कोटा उत्तर में सर्वे का काम सोमवार को पूरा हो गया है। मंगलवार से दक्षिण में सर्वे शुरू होगा।  नगर निगम कोटा दक्षिण में दो आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन बन चुके हैं जबकि कोटा उत्तर में इनका काम चल रहा है। वहीं थेगड़ा स्थित निगम के कचरा ट्रांसफर स्टेशन की हालत इतनी अधिक बुरी है कि वहां की दुर्दशा से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  थेगड़ा ट्रांसफर स्टेशन कोटा दक्षिण निगम क्षेत्र में है लेकिन वहां कचरा कोटा उत्तर निगम का जा रहा है। उस ट्रांसफर स्टेशन में कचरे का इतना अधिक अम्बार लगा हुआ है और उसकी चार दीवारी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो रही है। जिससे ट्रांसफर स्टेशन का कचरा चार दीवारी के ऊपर से ही नहीं टूटी जगह से मेन रोड पर गिर रहा है।

आस-पास ही नहींं राहगीर भी परेशान
छावनी से थेगड़ा के मुख्य मार्ग पर स्थित ट्रांसफर स्टेशन का कचरा मेन रोड पर गिर रहा है। जिससे वहां से थेगड़ा समेर रायपुरा तक के लोगों के गुजरने पर गंदगी और दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। आस-पास रहने वाले और दुकानदारों का कहना है कि यहां की व्यवस्था इतनी अधिक खराब है कि कई बार तो दो-दो दिन तक कचरा नहीं उठता। साथ ही सड़क पर गिरे कचरे से दुर्गंध का सामना भी करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कचरे की दुर्गंध के कारण वहां रहना ही नहीं उधर से गुजरना तक मुश्किल हो रहा है।

उत्तर में पूृरा हुआ सर्वे,दक्षिण में आज से
केन्द्रीय टीम द्वारा कोटा उत्तर निगम क्षेत्र में पिछले कई दिन से किया जा रहा सर्वे सोमवार को पूरा हो गया। सूत्रों के अनुसार दिल्ली से आई 4 सदस्यीय टीम ने सोमवार को सेक्टर 3 नयापुरा क्षेत्र में सर्वे किया। यहां की सफाई व्यवस्था से लेकर लोगों  से फीडबैक लेने तक का काम किया गया। सूत्रों के अनुसार टीम अब कोटा शहर के विकास व सौन्दर्यीकरण के कामों को अपने कैमरे में कैद कर उनके फोटोग्राफ लेगी। वहीं सूत्रों के अनुसार कोटा दक्षिण निगम क्षेत्र में सर्वे का काम मंगलवार को शुरू होगा। इसके लिए दिल्ली से 6 सदस्यीय टीम सोमवार को कोटा पहुंची है। टीम के सदस्यों को मंगलवार को मोबाइल पर लोकेशन भेजी जाएगी। जो लोकेशन खुलेगी उसके हिसाब से टीम उसी क्षेत्र में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेगी। यहां भी 80 वार्डों में से अधिकतर में सर्वे किया जाएगा। कोटा में टीम के आने के मद्दे नजर नगर निगम के अधिकारी व निगम की सफाई टीम पूरी तरह से मुस्तैद है। निगम अधिकारियों का कहना है कि टीम अपने हिसाब से आती है और उनके हिसाब से ही काम करती है। उन्हें किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी जाती। टीम कहां जा रही है और क्या देख रही है इसकी जानकारी नहीं है।

सफाई व्यवस्था बताने में नहीं सिटीजन की रूचि
कोटा। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से हर साल होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में एक चौथाई अंक जिस सिटीजन फीडबैक के है। उस बारे में बताने की रूचि शहर वासियों में दिखाई नहीं दे रही है। जबकि इसके  लिए जयपुर से भी टीम कोटा आ चुकी है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए केन्द्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय की ओर से सिटीजन फीडबैक का लिंक जारी किया गया है। जिसे मोबाइल पर डाउनलोड करना है। उसके आधार पर व्यक्ति को अपना पंजीयन कर शहर की सफाई व्यवस्था से संबंधित पूछे गए सवालों के जवाब देने हैं। एक मोबाइल से एक बार ही फीडबैक दिया जा सकेगा।  यह साइट एक माह के लिए खुली है। 15 अगस्त तक ही फीडबैक देना है। इसमें मात्र दस दिन का समय शेष है। लेकिन हालत यह है कि अभी तक तो नगर निगम कोटा दक्षिण में यह आंकड़ा एक हजार के भी पार नहीं कर सका है। नगर निगम कोटा उत्तर में भी कमोवेश यही स्थिति है।

जयपुर से आई थी टीम
सिटीजन फीडबैक के लिए लोगों से सम्पर्क करना व अधिक से अधिक लोगों को इस बारे में बता कर उनसे फीडबैक दिलवाने का काम नगर निगम का है। लेकिन निगम में इतना स्टाफ व संसाधन ही नहीं है कि वे इस काम को बड़े स्तर पर कर सके। यही कारण है कि कोटा शहर की रैकिंग में सुधार के लिए अधिक से अधिक लोग सिटीजन फीडबैक का हिस्सा बन सके। इसके लिए स्वायत्त शासन विभाग जयपुर से चार सदस्यीय टीम गत दिनों कोटा आई थी। दो दिन तक टीम ने शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में जाकर लोगों को जागरूक किया और उनके मोबाइल पर एप डाउन लोड कराया। लेकिन उसके बाद भी हालत यह है कि गिनती के ही लोग अभी तक इसका हिस्सा बन सके हैं। जबकि कोटा की आबादी दस लाख से अधिक है। हर व्यक्ति स्मार्ट व एनड्रायड फोन का उपयोग कर रहा है। वरन् हर घर में जितने व्यक्ति हैं उन सभी के पास मोबाइल है। जिसमें से करीब 50 हजार से एक लाख लोग फीडबैक दे सकते हैं। जबकि अभी तक तो यह संख्या एक हजार के पार भी नहीं पहुंची है।

जानकारी का अभाव
नगर निगम के पार्षदों व लोगों का कहना है कि स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए सिटीजन फीडबैक  लिया जा रहा है। इसकी जानकारी ही नहीं है। नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों को इस बारे में जागरूक ही नहीं किया है। ऐसे में लोगों को जानकारी नहीं होने से सिटीजन फीडबैक कैसे दे पाएंगे।

नगर निगम स्टाफ तक ही सीमित
नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण की ओर से सिटीजन फीडबैक का काम कराया जा रहा है। हालांकि निगम अधिकारियों ने इसकी शुरुआत निगम कार्यालय के कर्मचारियों व अधिकारियों से की है। सेक्टरों पर जमादारों व सफाई निरीक्षकों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। सफाई कर्मचारियों से भी सिटीजन फीडबैक कराया जा रहा है।

इनका कहना है
सिटीजन फीडबैक के लिए केन्द्र की ओर से लिंक जारी किया गया है। उसे सभी के मोबाइल पर डाउन लोड करवाकर अधिक से अधिक लोगों से फीडबैक दिलाया जा रहा है। नगरनिगम के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ ही सभी सफाई कर्मचारियों से सेक्टरों पर यह काम कराया जा  रहा है। जयपुर से भी डीएलबी की कोटा ने दो दिन शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में फीडबैक कराया। निगम के स्तर पर प्रयास है कि सभी व्यापार संगठनों व बड़े समूहों में जाकर फीडबैक  दिलाया जाए। लेकिन बीच-बीच में साइट में कभी सर्वर डाउन हो जाता है तो कभी साइट ही नहीं चलती। इससे समस्या हो रही है। अभी 15 अगस्त तक का समय है। फीडबैक को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
- रिचा गौतम, स्वास्घ्य अधिकारी नगर निगम कोटा दक्षिण

कोटा की रैंकिंग सुधरवाने को डीएलबी की टीम ने मोर्चा संभाला
कोटा। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में नगर निगम कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण की रैंकिग में सुधार के प्रयास तेज हो गए हैं। निगम के साथ ही अब स्वायत्त शासन विभाग (डीएलबी)की टीम भी सहयोग के लिए जुट गई है। डीएलबी से चार सदस्यीय टीम शुक्रवार को कोटा पहुंची। टीम के सदस्यों ने सबसे पहले नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण के कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारयों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने सभी के मोबाइल पर सिटीजन फीडबैक से संबंधित स्वच्छता एप वोट फोर माय सिटी एप्लीकेशन के बारे में जानकारी दी। सभी ने इस एप पर अपने शहर की सफाई के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब दिलवाए।  इसके बाद टीम के सदस्य शहर के विभिन्न कोचिंग व शिक्षण संस्थानों में पहुंची। वहां विद्यार्थियों से लेकर स्टाफ तक को इस एप के बारे में प्रेक्टीकल करके समझाया। डीएलबी से आई टीम में अंजलि, रेणु खट्टर व राहुल ने सुबह से शाम तक कई जगह पर जाकर सिटी जन फीडबैक के लिए जागरूक किया। टीम के साथ नगर निगम कोटा दक्षिण की स्वास्थ्य अधिकारी रिचा गौतम भी मौजूद रही।

नगर निगम कोटा दक्षिण के कार्यवाहक आयुक्त राजेश डागा ने बताया कि डीएलबी से टीम कोटा आई है। वह यहां अधिक से अधिक लोगों से सम्पर्क कर स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए सिटीजन फीडबैक करवाएंगे। जिससे सर्वेक्षण में कोटा की रैकिंग में सुधार हो सके। रैकिंग में सिटी जन फीडबैक का अहम योगदान है। इसके अंक से रैकिंग प्रभावित होती है। स्वास्थ्य अधिकारी रिचा गौतम ने बताया कि टीम के सदस्य दो से तीन दिन कोटा में रहकर अधिक से अधिक लोगों से सिटीजन फीडबैक करवाएंगे। इसके लिए ऐसी जगहों का चयन किया जा रहा है जहां अधिक संख्या में लोग हो। चाहे कोचिंग संस्थान हो या सरकारी व निजी कार्यालय। गौरतलब है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए सिटी जन फीडबैक 15 अगस्त तक दिया जा सकेगा।  यह काम पूरा होने के बाद केन्द्र की टीम कोटा में भौतिक सत्यापन के लिए आएगी। वह भी यहां नगर निगम की ओर से करवाई जा रही सफाई, शौचालयों की सफाई, बाजारों की सफाई, कचरा संग्रहण की व्यवस्था और ट्रेचिंग ग्राउंड समेत कई स्थानों व व्यवस्थाओं को देखेंगे। उसके बाद ही रैकिंग जारी की जाएगी।

अपने शहर के हालातों को शहरवासी देंगे खुद रैंक
कोटा। अपने शहर के हालातों की रैंकिंग अब आप खुद कर सकेंगे।  स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस साल होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए सिटीजन फीडबैक का लिंक जारी कर दिया गया है। जिसमें शहरवासी 15 अगस्त तक शहर की सफाई के बारे में फीडबैक दे सकेंगे। हर साल होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से सिटीजन फीडबैक का लिंक जारी किया जाता है। वैसे यह हर साल जनवरी से मार्च के बीच जारी हो जाता है। लेकिन इस बार यह देरी से जारी किया गया है। नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण में सिटीजन फीैडबैक का लिंक आते ही उसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एक बार ही फीडबैक
सिटीजन फीडबैक का जो लिंक जारी किया गया है। उसमें शहर का हर व्यक्ति अपने मोबाइल से आॅनलाइन फीडबैक दे सकता है। लेकिन एक मोबाइल नम्बर से एक बार ही फीैडबैक दिया जाएगा। एक मोबाइल में डबल सिम होने से दूसरे नम्बर से भी फीडबैक दिया जा सकता है।

9 प्रश्नों के देने होंगे जवाब
सिटीजन फीैडबैक का जो लिंक जारी किया गया है। उसमें व्यक्ति अपना मोबाइल नम्बर डालेगा। उसके बाद ओटीपी आएगा। उसे डालने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। उसमें शहर और सफाई से संबंधित 9 सवाल पूछे जा रहे हैं। जिनका हां या ना में जवाब देना है। जवाब पूरे होने पर उसे सबमिट करना है।ह्णसफाई कर्मचारियों व जमादारों से की शुरुआत नगर निगम कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण ने शहर वासियों से फीडबैक लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम कोटा दक्षिण ने निगम के सफाई कर्मचारियों व जमादारों से स्वयं और अपने परिचित दस-दस लोगों से फीडबैक भरवाने का काम शुरु किया है। वहीं नगर निगम के कर्मचारियों से फीडबैक भरवाया जा रहा है।

केन्द्रीय टीम के आने  की बढ़ी संभावना
स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सिटीजन फीडबैक का लिंक जारी होने के साथ ही अब केन्द्रीय टीम के कोटा आने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि टीम को काफी समय पहले ही आना था। लेकिन इस बार टीम के आने में देरी हुई है। केन्द्रीय टीम कभी भी कोटा आकर शहर की सफाई और लोगों से बातचीत कर भौतिक सत्यापन कर सकती है।

इनका कहना है
सिटीजन फीडबैक का लिंक जारी हो गया है। जिसे नगर निगम के कर्मचारियों व सफाई कर्मचारियों से भरवाया जा रहा है। साथ ही सभी को दस से बीच अन्य लोगों से भरवाने का लक्ष्य दिया गया है। जिससे अधिक से अधिक लोग इसमें अपना योगदान दे सके। इसके अलावा शिक्षण संस्थाओं व सामाजिक संस्थाओं व व्यापार संघों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक कर फीडबैक दिलाया जाएगा। जिससे कोटा की रैकिंग  में सुधार हो सके। शहर वासियों को 15 अगस्त तक फीडबैक देना है। सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक के भी 600 अंक है।
- राजेश डागा, कार्यवाहक आयुक्त नगर निगम कोटा दक्षिण

दक्षिण में सख्ती, उत्तर में अब भी सुस्ती
कोटा। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत नगर निगम कोटा दक्षिण द्वारा जहां पिछले 5 माह से लगातार सख्ती दिखाते हुए गंदगी फैलाने वाले व सड़क अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वही  इस दिशा में नगर निगम कोटा  उत्तर में अभी तक भी सुस्ती छायी हुई है। कोटा शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में बेहतर प्रयास हो सके। इसके लिए कोटा में दो नगर निगम बनाए गए। कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण निगम बनाने का मकसद था कि वार्ड छोटे-छोटे होंगे तो उनकी मॉनिटरिंग व सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जा सकेगा। इसके तहत कोटा के कुल 65 वार्डों की संख्या को ढाई गुना अधिक बढ़ाकर 150 कर दिया गया। कोटा उत्तर में 70 व कोटा दक्षिण में 80 वार्ड बनाए गए। दोनो नगर निगमों में कांग्रेस के बोर्ड हैं। उसके बावजूद दोनों निगमों के कामकाज में काफी भिन्नता है।

कोटा दक्षिण कर रहा लगातार कार्रवाई
शहर में सड़क किनारे व नालों में कचरा व गंदगी डालकर प्रदूषण फेलाने पर नगर निगम कोटा दक्षिण की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम कोटा दक्षिण के कार्यवाहक आयुक्त राजेश डागा के निर्देशन में सभी स्वास्थ्य निरीक्षक ुरोजाना चालान व जुर्माने की कार्रवाई कर रहे हैं। सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर रास्ता अवरुद्ध करने का मामला हो या गंदगी फेैलाने का। इसकी शिकायत मिलने पर या फोटो व वीडियो मिलने पर भी उसकी पुष्टि कर जुर्माना किया जा रहा है। इस मामले में किसी को भी नहीं बक् शा जा रहा। जनवरी से लगातार चालान बनाए जा रहे हैं।

कोटा उत्तर में नहीं दिख रहा काम
कोटा दक्षिण निगम की तुलना में कोटा उत्तर निगम में इस क्षेत्र में काम होता नहीं दिख रहा है। यही कारण है कि कोटा उत्तर निगम क्षेत्र में लोग सड़क पर कचरा भी डाल रहे हैं और निर्माण सामग्री सड़क पर डालकर  रास्ता अवरुद्ध भी कर रहे हैं। लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि नगर निगम कोटा दक्षिण की तुलना में कोटा उत्तर में अधिकारियों की संख्या काफी अधिक है।

पॉश इलाके में ही रास्ते पर निर्माण सामग्री
नगर निगम कोटा उत्तर का सबसे पॉश इलाका है सिविल लाइंस। इस क्षेत्र में स्वायत्त शासन मंत्री का भी आवास है। वहां सरकारी अधिकारी से लेकर डॉक्टर तक रहते हैं। उस क्षेत्र में ही सरेआम बीच  सड़क पर निर्माण सामग्री बजरी, रेत व सरिया डालकर रास्ता अवरुद्ध किया हुआ है। उसके बावजूद उस पर किसी का ध्यान नहीं है। जबकि उस रास्ते से रोजाना स्थानीय लोगों के अलावा अन्य लोग व वाहन भी निकल रहे हैं। परेशानी सभी को हो रही है लेकिन ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नही हो रही। ऐसा सिर्फ सिविल लाइंस में एक जगह पर नहीं कई जगह पर हो रहा है। साथ ही क्षेत्र में कई जगह पर हो रहा है।

दक्षिण में एक अधिकारी, उत्तर में तीन
नगर निगम कोटा दक्षिण में वर्तमान में मात्र एक ही आरएएस अधिकारी है। जबकि कोटा उत्तर में तीन आरएएस अधिकारी है। निगम की हालत यह है कि कोटा दक्षिण में न तो आयुक्त हैं और न ही अतिरिक्त आयुक्त। मात्र उपायुक्त राजेश डागा ही अतिरिक्त आयुक्त व कार्यवाहक आयुक्त का काम देख रहे हैं। जबकि कोटा दक्षिण का क्षेत्र व काम काफी अधिक है। कोटा दक्षिण में दो महिला अधिकारियों को उपायुक्त लगाया हुआ है। जिनमें से एक दयावती सैनी लम्बे अवकाश पर है। जबकि दूसरी रिंकल गुप्ता को राहत कैम्पों में लगा रखा है।  वहीं कोटा उत्तर में अनुभाग भार्गव आयुक्त के पद पर, गजेन्द्र सिंह अतिरिक्त आयुक्त के पद पर और हर्षित वर्मा उपायुक्त के पद पर कार्य कर रहे हैं। हालांकि कोटा उत्तर में पहले तीन  सहायक अभियंताओं को स्वास्थ्य अधिकारी  लगाया हुआ था। उनके स्थान पर वर्तमान में मात्र एक सहायक अभियंता तनुज शर्मा को स्वास्थ्य अधिकारी लगाया हुआ है। जबकि कोटा दक्षिण में रिचा गौतम, कपिल पालीवाल व हरीश सोलंकी समेत चार सहायक अभियंता स्वास्थ्य अधिकारी का काम कर रहे हैं।

5 माह में पौने तीन लाख का जुर्माना
नगर निगम कोटा दक्षिण में गंदगी फैलाने वालों व सड़क अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शिकायत के अलावा निगम के सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो आने पर भी चालान व जुर्माना किया जा रहा है। जनवरी से मई तक 5 माह में करीब पौने तीन लाख रुपए से अधिक की जुर्माना राशि इस मद में वसूल की जा चुकी है। साथ ही लोगों को पाबंद भी किया जा रहा है।
- राजेश डागा, कार्यवाहक आयुक्त, नगर निगम कोटा दक्षिण.

शिकायत पर हो रही कार्रवाई
नगर निगम कोटा उत्तर क्षेत्र में भी गंदगी फेलाने वालों व सड़क पर निर्माण सामग्री डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अधिकतर कार्रवाई शिकायत मिलने पर हो रही है। वैसे व्यक्तिगत रूप से वार्ड में दौरे के दौरान यदि कोई  ऐसा मामला नजर आता तो ऐसा करने वालों को पाबंद करने के साथ ही उनके खिलाफ जुर्माना भी किया जा रहा है। कोटा निगम द्वारा उसका प्रचार नहीं किया जा रहा। इस कारण से लोगों को जानकारी नहीं है। फिर भी यदि कहीं सड़क अवरुद्ध की जा रही है या गंदगी फेलाई जा रही है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- मंजू मेहरा, महापौरनगर निगम कोटा उत्तर