mamta bhupesh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शहर कांग्रेस की बैठक में हंगामा, जयचन्दों को कार्यकारिणी में शामिल करने के लगे आरोप
जयपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए शुक्रवार को जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी की जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में लोकसभा पर्यवेक्षक ममता भूपेश की मौजूदगी में हंगामा हो गया। कांग्रेस के महेश कराड़िया ने इस दौरान जयचंदों को जिला कार्यकारिणी में शामिल करने का आरोप लगाया।

दरअसल, जिलाध्यक्ष आरआर तिवाडी की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में पर्यवेक्षक ममता भूपेश लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर उपस्थित कांग्रेसजनों से राय मशविरा कर रहीं थी। उन्होंने दावेदारों से अपने बायोडाटा भी मांगे। इसी दौरान कुछ कांग्रेसियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस के महेश कराड़िया ने हंगामा करते हुए जिलाध्यक्ष तिवाड़ी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जयपुर शहर कांग्रेस कार्यकारिणी में जयचंदों को शामिल किया गया है। जिन लोगों ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हराने का काम किया, उन्हें जिला कार्यकारिणी में जगह दी गई है। इस बीच ममता भूपेश कार्यकर्ताओं से समझाईश करती नजर आईं। कुछ समय बाद मामला शांत हुआ। इससे पहले जिलाध्यक्ष तिवाडी ने बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस नेताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया।

पैरामेडिकल स्टाफ है महत्वपूर्ण कड़ी, हमें इनकी सेवाओं पर है गर्व : ममता भूपेश
झुंझुनूं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा की क्रियान्विति में मंगलवार को स्थानीय राजकीय बीडीके अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री एवं महिला बाल विकास विभाग की मंत्री ममता भूपेश की मौजूदगी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पाली से जिले में 21 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नर्सिंग कॉलेज का वर्चुअल शिलान्यास किया गया। गहलोत ने अपने उद्बोधन में राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री ममता भूपेश ने नर्सिंग स्टॉफ, नर्सिंग विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में देश में सिरमौर है। कोरोना प्रबंधन, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच योजना, मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के द्वारा प्रदेश के लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने नर्सिंग कॉलेज खुलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी प्रदेश भर में जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि 21 करोड़ की लागत से यह नर्सिग कॉलेज बनेगा तथा दिसम्बर 2023 तक इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। कार्यक्रम में अपने संबोधन में खेतड़ी विधायक एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ.जितेन्द्र सिंह ने भी बतौर चिकित्सक अपने अनुभव साझा किए।

उन्होंने कहा कि जिले में खेतड़ी का सीएचसी सबसे पुराने अस्पतालों में से एक है। कोरोनाकाल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिले को सभी संसाधन उपलब्ध करवाये जिससे लोगों की जान बचाई जा सकी। वहीं नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा ने प्रभारी मंत्री ममता भूपेश की कार्यशैली की तारीफ की। सुंडा ने कहा कि कोरोनाकाल में बीडीके अस्पताल में बेहतरीन कार्य हुआ यही वजह थी कि दिगी के मरीज भी बीडीके अस्पताल में भर्ती होते थे और उनका सफल ईलाज भी हुआ। बुहाना प्रधान हरिकिशन यादव ने कहा कि नर्सिंग कॉलेज खुलने से जिले को काफी लाभ मिलेगा। सीएमएचओ डॉ.राजकुमार डांगी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास दिलाया कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं इसी तरह बेहतर बनी रहेंगी। कार्यक्रम में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.कपूर थालोर ने भी बीडीके अस्पताल की उपलब्धियों के बारे में बताया। प्रभारी मंत्री भूपेश ने कार्यक्रम स्थल पर चिरंजीवी योजना के टैग लगे गुब्बारों को भी छोड़ा  इसके बाद मंत्री भूपेश ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की और से लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन करते हुए योजनाओ की प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर सीएम सलाहकार डॉ. जितेंद्र सिंह, जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी, एसपी मृदुल क छावा, नगर परिषद चेयरमैन नगमा बानो, पीएमओ डॉ. कमलेश झझड़िया, बाय सरपंच तारादेवी पूनियां मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एडीईओ उम्मेद सिंह महला ने किया।

पैरामेडिकल स्टाफ  हमारी धरोहर

ममता भूपेश ने कहा कि पैरामेडिकल स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण कड़ी है। अकेला चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ  के सहयोग के बिना कार्य नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि पैरामेडिकल स्टाफ में भी अधिकांश लोग डॉक्टर बनने की पढ़ाई करते हैं लेकिन डॉक्टर नहीं बन पाने पर पैरामेडिकल सेवाओं में आते हैं तो मलाल बना रहता है कि वे डॉक्टर नहीं बन पाए लेकिन पैरामेडिकल स्टाफ  खुद को कमतर बिल्कुल नहीं समझें। ममता भूपेश ने कहा कि पैरामेडिकल स्टाफ  हमारी धरोहर हैं। पैरामेडिकल स्टाफ की सेवाओं पर हमें गर्व है। चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ  दोनों एक ही रेलपथ की दो पटरियां हैं। भूपेश ने कहा कि जल्द ही प्रदेश की 1 करोड़ 40 लाख माताओ बहनों को स्मार्टफोन दिया जायेगा। राज्य सरकार ने अब मातृ वंदन योजना में दूसरी डिलीवरी पर भी पोषण के लिए 6 हजार रुपए की सहायता राशि देना शुरू की है।

आगे बढ़ें, जीत हासिल कर जिले का नाम रोशन करें : ममता
दौसा। महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने तथा आमजन में आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए के लिए राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 40 लाख से अधिक खिलाडियों ने भाग लेकर इतिहास रचा है। ममता भूपेश रामकरण जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रही थी। उन्होने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलते आगे बढ़े, जिला स्तर से जीत दर्ज कर प्रदेश में अपनी ग्राम पंचायत, पंचायत समिति व जिले का नाम रोशन करें।  मंत्री ने घोषणा करते खिलाड़ियों से कहा कि किसी भी खेल में राज्य स्तर पर जीत हासिल कर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का जिला स्तर पर भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर जीत हासिल करने वाली टीम के खिलाड़ियों को स्वयं के स्तर से `1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान हासिल करने वाली टीम को 51 हजार तथा तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम के खिलाडियों को 21 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रदेश स्तर से जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों के लिए जिला स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता करते कृषि विपणन मंत्री मुरारी लाल मीना ने कहा कि प्रदेश में खेलों का महाकुंभ ‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक की जिला स्तरीयप्रतियोगिता का आज से शुभारम्भ हो गया है। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल, मानव इतिहास का सबसे बड़ा खेल आयोजन होगा। इसमें प्रदेश भर के 30 लाख से अधिक लोग भागीदारी निभा रहे है।

उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल को सकारात्मक खेल भावना के साथ खेलें तथा एक दूसरे खिलाड़ी से सीखने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों की बदौलत प्रदेश में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण फिर से बनेगा तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की हिट राजस्थान-फिट राजस्थान की परिकल्पना साकार हो सकेगी। उन्होने कहा कि दौसा जिले की सभी 11 पंचायत समितियों में विभिन्न खेलों में 977 से अधिक खिलाडियों का चयन कर 94 टीमों का गठन किया गया है। कृषि विपणन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष के शासनकाल में दौसा जिले का चहुमुंखी विकास हुआ है। समारोह में कलक्टर कमर चौधरी ने कहा कि  जिले में खेलों के नियमित आयोजन के लिये सभी ग्राम पंचायतों में खेल मैदान विकसित करने का कार्य किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, टेनिसबॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, हॉकी और शूटिंग वॉलीबॉल खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेलों के दौरान सांय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी व फ्लेगशिप योजनाओ, बजट घोषणा के बारे में जानकारी दी जायेगी। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच योजना, सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिये फ्लेक्स, बैनर लगाकर प्रदर्शन किया गया है।  समारोह में जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, सभापति ममता चौधरी, प्रधान प्रहलाद मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीना, उपखण्ड अधिकारी संजय गोरा, नगर परिषद आयुक्त विश्वामित्रा मीना, उप जिला प्रमुख मानधाता मीना, पूर्व प्रधान डी सी बैरवा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम मीना, मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी राजाराम मीना, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजीव शर्मा, श्रीमती मनीषा शर्मा, नांगल राजावतान के उप प्रधान जयंत कुमार मीना, आर के जोशी विद्यालय के संस्था प्रधान वेदव्यास मीना, शारीरिक शिक्षक, छात्र, छात्रा एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे। समारोह के बाद मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्र् ममता भूपेश, कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारीलाल मीणा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुये ध्वजा रोहण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली।

गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की चर्चा, केंद्रीय नेतृत्व करेगा तय : ममता
दौसा। महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि राहुल गांधी लगातार केन्द्र सरकार व प्रधानमंत्री की गलत नीतियों और तानाशाही सरकार के खिलाफ मुखर होकर आवाज बुलंद कर रहे हैं और हम सब की आवाज बन रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की भावना है कि एक बार फिर राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें। मंत्री ममता भूपेश ने जनसुनवाई के दौरान कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी कांग्रेस को लगातार मजबूती दे रहे हैं और हम सब की मंशा है कि राहुल गांधी एक बार फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें। राहुल पिछले कुछ वर्षो से केन्द्र की तानाशाही सरकार के खिलाफ जमकर बोल रहे है, जनता की आवाज बने हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राष्टÑीय अध्यक्ष बनने की चर्चा पर कहा कि यह केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा कि कौन अध्यक्ष बनेगा, लेकिन हम सब यही चाहते हैं कि राहुल गांधी जिस तरीके से केंद्र सरकार की गलत नीतियों का मुकाबला कर देश की जनता के साथ खड़े हैं और उसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं ऐसे में उनको अध्यक्ष बनना चाहिए।

ईआरसीपी के मामले में कहा कि प्रदेश में इस बार मानसून की काफी मेहरबानी रही है, अधिकांश बांधों में पानी की लगातार आवक बनी हुई है। दौसा जिले के अधिकांश बांधों में लगातार पानी आ रहा है। केन्द्र सरकार को शीध्र ही ईआरसीपी को राष्टÑीय परियोजना घोषित करना चाहिए। दौसा सहित आसपास के 13 जिले कृषि आधारित है, ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कर दिया जाता है तो किसानों के लिए ये परियोजना वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करती है तो राज्य सरकार इस परियोजना को अपने स्तर पर पूरा करेगी। जिस पर राज्य सरकार ने अपना काम भी शुरू कर दिया है। ईआरसीपी को देकर केन्द्र सरकार को कोई राजनीति नहीं करनी चाहिए, ये किसानों से जुड़ा संवेदनशील मामला है।

ब्यूरोक्रेसी हमारे ऊपर हावी नहीं, हम ब्यूरोक्रेसी से काम करवाते हैं:ममता भूपेश
जयपुर। पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह की भरतपुर जनसुनवाई में अफसरों पर काम नहीं करने के आरोप लगाने के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने अलग प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ब्यूरोक्रेसी हमारे ऊपर हावी नहीं है। हम ब्यूरोक्रेसी से काम कराते हैं।

मुझे नहीं लगता हमारी सरकार का सिस्टम गलत काम कर रहा है-ममता
पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए ममता ने कहा कि हो सकता है किसी मुद्दे पर विश्वेंद्र सिंह के साथ ऐसा हुआ हो, लेकिन मुझे नहीं लगता हमारी सरकार का सिस्टम गलत काम कर रहा है। हम जनता के सेवक बनकर काम करते हैं। मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश है कि ब्यूरोक्रेसी किसी प्रकार से हावी होकर काम नहीं करेगी। हम जनतांत्रिक व्यवस्था में काम कर रहे हैं और मुझे नहीं लगता कि किसी प्रकार की ब्यूरोक्रेसी हावी है। सरकार पूरी तरह से मुस्तैद होकर काम कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश में सभी विभाग ऐतिहासिक काम कर रहे हैं।

सरकार हर मुद्दे पर काम कर रही- ममता
राजस्थान की जनता के लिए आज चिरंजीवी योजना हो चाहे दूसरे विभागों से जुड़ी समस्या हो हमारी सरकार हर मुद्दे पर काम कर रही हैं। इसमें ब्यूरोक्रेसी के हावी होने का कोई सवाल नहीं है। सरकार की स्कीम लॉन्च करना और इंप्लीमेंट करना हमारे काम है। ब्यूरोक्रेसी सिर्फ हमारा सहयोग करती है। ब्यूरोक्रेसी हमारे ऊपर हावी होकर, सिस्टम पर हावी होकर काम नहीं कर सकती। हम ब्यूरोक्रेसी से काम कराते हैं। प्लान बनते हैं, स्कीम चलती है, इस तरह की कोई बात नहीं है। हर मंत्री स्वतंत्र है और विभाग को सही से चला रहा है।

वहीं मंत्रियों के काम नहीं करने की शिकायत पर ममता भूपेश ने कहा कि हमारे दरवाजे सदा खुले रहते हैं। कोई भी आकर मिल सकता है, अगर किसी व्यक्ति विशेष को कोई समस्या हो तो इस सवाल का जवाब तो खुद ही दे सकते हैं। मंत्रियों के दरवाजे खुले रहते हैं। मुख्यमंत्री ने भी सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी से मिलिए। कोई अगर व्यक्तिगत शिकायत दे रहा है तो इसका जवाब नहीं दे सकते।

हॉर्स ट्रेडिंग पर-
मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के हॉर्स ट्रेडिंग के बयान पर ममता भूपेश ने कहा कि पूरे देश में खरीद-फरोख्त की राजनीति हो रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि एक तरफ तो देश आजादी का 75वां  साल मना रहा हैं। दूसरी तरफ चुनी हुई सरकारों को बदलने का काम हो रहा है। महाराष्ट्र में चुनी हुई सरकार को गिराया गया। कर्नाटक, मध्यप्रदेश में चुनी हुई सरकारों को गिराया गया। राजस्थान में सरकार पर सियासी संकट आया था। राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग का प्रयास किया गया था, लेकिन हमारी एकजुटता से फेल हो गया। खरीद-फरोख्त की राजनीति बीजेपी ने शुरू की है।

एनटीटी भर्ती अभ्यर्थियों का ममता भूपेश के सामने पीसीसी में हंगामा
जयपुर। पूर्व प्राथमिक शिक्षा अध्यापक (एनटीटी) भर्ती के अभ्यर्थियों ने पीसीसी जनसुनवाई में पहुंचकर महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के सामने हंगामा किया। भर्ती प्रक्रिया में अभी तक नियुक्तियां नहीं देने से आक्रोशित अभ्यर्थियों ने सरकार से तुरंत भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने की मांग की। जनसुनवाई के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश से मुलाकात कर अभ्यर्थियों ने अपनी मांग रखी, तो मंत्री ने जल्द नियुक्तियां देने में विभागीय कारणों की जानकारी दी। यह सुनते ही अभ्यर्थी आक्रोशित हो गए और मंत्री के सामने ही हंगामा करने लगे।

सेवादल कार्यकर्ता अभ्यर्थियों को समझाने लगे, तो अभ्यर्थी उनसे भी उलझ पड़े। पीसीसी पदाधिकारियों ने उनसे अलग होकर बात की। काफी देर समझाइश के बाद अभ्यर्थी वहां से गए। अभ्यर्थियों ने कहा कि हम भर्ती प्रक्रिया के लिए संघर्ष कर रहे है। उन्हें नियुक्ति नहीं देकर विभाग उनके साथ अन्याय कर रहा है। हमारी मांग पर यदि जल्द कार्रवाई नहीं हई, तो हम उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, क्योंकि अब हमारे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

पीसीसी में मंत्री दरबार: बृजेंद्र ओला और ममता भूपेश ने सुनी लोगों की समस्याएं
जयपुर। पीसीसी में लगे मंत्री दरबार में बुधवार को परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला और महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने लोगों की फरियाद सुनी। पीसीसी महासचिव वेदप्रकाश सोलंकी,सचिव राजेन्द्र मूंड और शोभा सोलंकी ने मंत्रियों का सहयोग किया। जनसुनवाई के दौरान एनटीटी भर्ती अभ्यर्थी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, संविदा कर्मचारी बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी कई पुरानी समस्याएं मंत्री ममता भूपेश को बताई। वहीं लोग तबादलों से जुड़े मामले लेकर भी पीसीसी पहुंचे। ओला से आरटीओ और डीटीओ ऑफिस से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों ने कई परिवहन अफसरोंं की कार्यशैली पर सवाल उठाए। दोनों मंत्रियो ने सभी शिकायतों पर एक्शन लेते हुए विभागीय अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए।

सरकार का चिंतन शिविर: मंत्रियों को बेहतर परफॉरमेंस की चिंता, कामो पर हो रहे अपडेट, जो काम अटके उनकी जान रहे वजह, बैठक में रखेंगे बात
जयपुर। राजस्थान सरकार की ओर से साढ़े तीन साल में विभाग वार् हुए कामो की स्थिति जांचने के लिए और आगामी कामो की रणनीति बनाने के लिए 21 और 22 जुलाई को सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में चिंतन शिविर होने जा रहा है। इस शिविर में सभी मंत्री अपने विभागो के काम, उपलब्धियों और आगामी कामो की रणनीति बताएंगे।

खुद के बेहतर परफॉरमेंस को भी साबित करेंगे। इसके चलते इन दिनों सभी मंत्री अपने विभागों में हुए कामो की आला अधिकारियों से बेठक करके समीक्षा कर रहे है और अब तक की विभाग की उपलब्धियों से अपडेट हो रहे हैं। अधिकारियों से कॉन्ग्रेस के चुनाव में किये गए विभाग के वायदों, बजट की घोषणाओं के क्रियान्वयन, विभाग के इनोवेशन इत्यदि पर पूरी तरह अपडेट हो रहे है। बैठक में मंत्री अपनी मोनिटरिंग, उनके एक्शन, अब तक कामो से अपनी परफॉरमेंस साबित करेंगे। मंत्रियों को अपनी बेहतर परफॉर्मन्स की चिंता है। ऐसे में वे चिंतन शिविर में अपनी कुशलता बताने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। विभाग में जिन कामो को लेकर आ रही समस्याएं, आर्थिक समस्या इत्यदि पर भी अपनी बात  बेबाकी से रखेंगे। चिंतन शिविर को लेकर सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने बताया कि सरकार जनता के कामो को लेकर सवेदनशील है, चाहती है कि बेहतर से बेहतर जन कल्याणकारी काम हो सके। मैं और मंत्रिमंडल के सभी सदस्य चिंतन शिविर को लेकर अपने अपने डिपार्टमेंट की योजनाओं कामों से अपडेट हो रहे हैं साथ ही इसका प्रेजेंटेशन तैयार किया जा रहा है जो चिंतन शिविर में सभी मंत्री रखेंगे सरकार की मंशा है कि जनता ने उन्हें सत्ता में लाने के लिए वोट दिया है ऐसे में उनके ज्यादा से ज्यादा काम हो सके।

नाबालिक बच्ची को बेचने का मामला: बच्ची के परिजनों के लेकर किरोड़ीलाल पहुंचे मंत्री के आवास, कार्रवाई नहीं होने पर धरने की दी चेतावनी
जयपुर। धरना किंग के नाम से विख्यात किरोड़ीलाल मीणा फिर सुर्खियों में आ गए है। दरअसल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा जयपुर की रामनगरिया इलाके से गायब हुई नाबालिक दलित बच्ची के परिजनों को लेकर अस्पताल रोड स्थित महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के घर जा पहुंचे। जहां उन्होंने नाबालिक बच्ची के परिजनों को न्याय दिलाने तक धरना देने की चेतावनी दी, तो मंत्री ममता भूपेश ने परिजनों को और किरोड़ी लाल को आवास में बुलाकर पूरा मामला समझा। इस दौरान मंत्री ने परिजनों को कार्रवाई का विश्वास दिलाया। वहीं किरोड़ी ने कहा कि दलित बच्ची 2 साल पहले के मामले में अभी भी न्याय का इंतजार कर रही है। पुलिस ने बच्ची को बाल सुधार गृह भेचने की जगह उसे वेश्यावृत्ति के गिरोह के हाथों मैं ही सौंप दिया। ममता भूपेश के पास वह इसके न्याय की मांग को लेकर आए हैं। किरोड़ी ने तल्ख अंदाज में साफ कहा है कि अगर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह मंत्री के घर के बाहर ही धरने पर बैठ जाएंगे।

सदन में घिरे सरकार के ज्यादातर मंत्री, विधायकों के सवालों का नहीं दे पाए संतोषजनक जवाब
जयपुर। विधानसभा विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान सरकार के ज्यादातर मंत्री सदन में घिरते नजर आए। विधायकों की ओर से पूछे गए सवालों का जलदाय मंत्री महेश जोशी, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, जनजाति मंत्री अर्जुन बामणिया, आबकारी मंत्री परसादी लाल मीणा, महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। हालांकि स्पीकर सीपी जोशी ने मंत्रियों का बचाव करते नजर आए।

दरअसल, प्रश्नकाल में भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने जयपुर जिले में बजट घोषणा के मुताबिक ट्यूबवेल और हेड पंप स्वीकृति को लेकर जानकारी लेनी चाही। वहीं विधायक सुरेश टांक ने किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों पर पेयजल कनेक्शन को लेकर सवाल उठाया, लेकिन जलदाय मंत्री महेश जोशी दोनों ही सवालों का जवाब नहीं दे पाए इससे विधायक असंतुष्ट नजर आए। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ग्रेटर भिवाड़ी इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाने की योजनाओं को लेकर सवाल पूछते हुए कहा कि योजना के लिए भौगोलिक क्षेत्र ही तय नहीं हुआ, लेकिन निजी खातेदारों को मुआवजा का वितरण कर दिया गया। सवाल में हस्तक्षेप करते हुए नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि बिना क्षेत्र का निर्धारण हुए मुआवजा कैसे दिया जा सकता है? जवाब में उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि रीको की ओर से योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है, इसलिए प्रभावितों को मुआवजा दिया जा रहा है। रावत का सवाल से संबंधित जवाब नहीं आने पर स्पीकर सीपी जोशी ने कहा कि इस सवाल को नए सिरे से लाया जाए। विधायक रुपाराम ने मकराना विधानसभा क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण से जुड़ा मामला उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में प्राइवेट ठेकेदार की तरफ से पोषाहार वितरण में घोटाला किया जा रहा है। सवाल के जवाब में महिला विकास मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि पोषाहार वितरण का सरकारी एजेंसियों के जरिए ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोशाहार का वितरण किया जाता है, निजी ठेकेदार की कोई जानकारी नहीं है। स्पीकर ने कहा कि विभाग की भी जिम्मेदारी होती है। इसका मंत्री संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी।

विधायक नरेंद्र नागर ने खानपुर विधानसभा क्षेत्र में माडा योजना के गांव को लेकर सवाल पूछा, लेकिन जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री अर्जुन बामणिया संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। विधायक ज्ञानचंद पारख ने प्रदेश में शराब कारोबार से जुड़े परिवारों के उत्थान के लिए नवजीवन योजना के लाभार्थियों को अब तक दिए गए लाभ के बारे में जानकारी लेनी चाही, लेकिन आबकारी मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि आवेदन समाज कल्याण विभाग की ओर से स्वीकृत किए जाते हैं, विभाग सिर्फ मांग के अनुसार राशि मुहैया करवाता है। मीणा के जवाब से पारख ने असंतुष्टि जाहिर की। विधायक संयम लोढ़ा ने सिरोही विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में नरेगा कार्य के प्रस्ताव स्वीकृत नहीं करने का मामला उठाया। लोढ़ा ने कहा कि प्रस्ताव स्वीकृत क्यों नहीं किए गए? इसका ग्रामीण विकास मंत्री रमेश मीना संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। विधायक शोभा चौहान ने पशुधन बीमा योजना में पशुओं का बीमा से संबंधित सवाल पूछा, लेकिन मंत्री लालचंद कटारिया सवाल के जवाब में घिरते नजर आए। आखिर उन्होंने कहा कि 15 दिन में इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन आज की तारीख में पशु बीमा योजना लागू नहीं है।

तीन साल में 5793 दुष्कर्म के मामले दर्ज, केवल 129 प्रकरणों में हुई 398 आरोपियों को न्यायालय से सजा
जयपुर। राज्य विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश में नाबालिग एवं छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म/बलात्कार के मामलों को लेकर विपक्ष में सरकार को घेरने की कोशिश की। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की ओर से उठाए गए इस सवाल के जवाब में संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि एक जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2022 तक कुल प्रकरण 5793 दर्ज हुए हैं। इनमें 129 मामलों में न्यायालय की ओर से 398 आरोपियों को सजा सुनाई गई है।

हालांकि महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने सदन की कार्रवाई शुरू होते ही कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है, ऐसे में महिलाओं अत्याचार से जुड़े सवाल को स्थगित किया जाए। स्पीकर सीपी जोशी ने उन्हें अनुमति नहीं दी और प्रश्नकाल शुरू कर दिया। पहला सवाल नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने हंसते हुए कहा कि प्रदेश में 3 साल में जो दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं उनमें केवल 129 मामलों में ही पोक्सो कोर्ट की ओर से आरोपियों को सजा दी गई है ऐसे में यहां तो पोक्सो कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ चालान समय पर पेश नहीं हो पाया या इन औरतों की ओर से निर्धारित समय में आरोपियों को सजा नहीं देगी जवाब में संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि प्रदेश में नाबालिग एवं छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म/बलात्कार के मामलों में वर्ष 2019 से 31 जनवरी 2022 तक कुल 6628 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से  कुल 129 प्रकरणों में 398 आरोपियों को न्यायालय से सजा हुई। कुल 4631 प्रकरणों में न्यायालय में चालान पेश किया तथा  283 प्रकरणों में चालान पेश किया जाना शेष है। पुलिस मुख्यालय की ओर से समय-समय पर आदेश निर्देश परिपत्र जारी किये गये हैं। ऐसे अपराधों को रोकने के लिए किए सरकार की ओर से कई कदम उठाए जा रहे है।

महिलाओं और दलितों का अब प्रतिनिधित्व बढ़ा : भूपेश
जयपुर। राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने जा रहीं ममता भूपेश ने  बताया कि इतिहास में पहली बार दलित समाज के चार जनप्रतिनिधियों को कैबिनेट में मौका मिला है। इसके साथ ही कैबिनेट में सभी वर्गों का समावेश किया गया है और अब लक्ष्य है कि प्रदेश की आम जनता के हित में काम किए जा सके। पहले जो विभाग दिया गया था, उसमें कई नवाचार करने की कोशिश की। सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए ममता भूपेश ने कहा कि कैबिनेट में महिलाओं की संख्या बढ़ी है और जहां तक कांग्रेस में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की बात है, तो कांग्रेस नेताओं जैसी सोच किसी की नहीं है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि लोकल बॉडी में उन्होंने महिलाओं को आरक्षण दिया। राजनीति के हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान है।  महिला राष्ट्रपति महिला प्रधानमंत्री से लेकर के लोकसभा अध्यक्ष तक कांग्रेस ने दी। कांग्रेस महिलाओं के प्रति दोहरी नीति नहीं रखती। उन्होंने कहा कि विचारों का मतभेद कई बार परिवारों में हो जाता है। इसमें अस्थिरता वाली कोई बात नहीं है। पार्टी के नेता-कार्यकर्ता सब एक हैं। इसी का नतीजा रहा कि पंचायती राज चुनाव हो, चाहे जिला परिषद के चुनाव या फिर उपचुनाव, सभी में कांग्रेस ने बढ़त हासिल की है। कांग्रेस का श्रेष्ठता का प्रमाण यही है कि कई जगह बीजेपी की जमानत तक जब्त हुई। बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर है। यही वजह है कि उन्हें तीन कृषि कानून वापस लेने पड़े।