complete - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोटा मंडल में वंदे भारत का इंतजार, तैयारियां पूरी
कोटा। वंदे भारत प्लानिंग की स्पीड ऐसी ही बनी रही तो अगले तीन महीनों में राजस्थान को 3 और नई वंदे भारत ट्रेनें मिलने की संभावना है। हालांकि अब तक मिली दोनों ट्रेने उत्तर पश्चिम जोन को मिली है। पश्चिम मध्य रेलवे जोन के कोटा मंडल में वंदे भारत ट्रेन संचालन का इंतजार लंबा होता जा रहा है। कोटा से वंदे भारत ट्रेन का संचालन कब शुरू होगा इसको लेकर कोटा मंडल के अधिकारियों के पास अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है।

डीआरएम मनीष तिवारी ने  बताया कि कोटा मंडल में वंदे भारत ट्रेन के सभी ट्रायल सफल रहे है। कोटा मंडल ने ट्रेन के संचालन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। रेलवे मंत्रालय की ओर से घोषणा का इंतजार है। वंदे भारत  ट्रेन का संचालन आगामी विधान सभा चुनाव से पहले पहले होगा या अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पूर्व इसको लेकर अभी अधिकारियों के पास कोई अपडेट नहीं है। हालांकि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव  उत्तर पश्चिम जोन व राजस्थान पर खासे मेहरबान नजर आ रहे हैं।  अपने वादे के मुताबिक उन्होंने राजस्थान में वंदे भारत ट्रेन की तादाद को बढ़ाना शुरू कर दिया है। पिछले तीन महीनों में उन्होंने 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात राजस्थान को दे दी है। अब 3 नई और वंदे भारत पर काम शुरू हो चुका है।

उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के संभावित तीन ट्रेन रूट तैयार, कोटा मंडल में रूट नहीं पता
कोटा रेल मंडल से भी एक वंदे भारत ट्रेन शुरू होनी है। लेकिन कोटा उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में नहीं आता है। अधिकारियों के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में आने वाली तीन नई वंदे भारत ट्रेनों के रूट लगभग तैयार कर लिए हैं। लेकिन उन पर आखिरी मुहर रेलवे बोर्ड ती तरफ से लगेगी।  वहीं जनप्रतिनिधियों का दबाव भी इन ट्रेनों रूट को बदल सकता है। लेकिन संभावित रूट्स को देखा जाए जयपुर से उदयपुर, गंगानगर से बीकानेर होते हुए दिल्ली और जयपुर से इंदौर के बीच वंदे भारत लगभग तय मानी जा रही है।

कोटा को वंदे भारत मिली तो राजस्थान में छह ट्रेन हो जाएंगी
राजस्थान में दो वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। पहली वंदे भारत अजमेर से दिल्ली के बीच चल रही है। वहीं दूसरी  ट्रेन 7 जुलाई को जोधपुर से साबरमती के बीच शुरू हुई है। उत्तर पश्चिम रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक 3 और वंदे भारत ट्रेनें राजस्थान को मिलने जा रही है। अगर रेलवे जोन के हिसाब से देखा जाए तो अकेले उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के हिस्से में 5 वंदे भारत होगी। अगर इस जोन से बाहर जाए तो राजस्थान के हिस्से में 6 वंदे भारत आएंगी जिसमें एक कोटा मंडल ट्रेन है। तीन संभावित ट्रेनों में जयपुर- इंदौर और जयपुर- उदयपुर, श्रीगंगानगर- दिल्ली वाया बीकानेर चलने की संभावना है।

वंदे भारत के रैक तमिलनाडू के चेन्नई में हो रहे तैयार
देश के अलग अलग हिस्सों में चलने वाली सभी वंदे भारत के रैक तमिलनाडू के चेन्नई में तैयार हो रहे हैं।  रेलवे सूत्रों के मुताबिक चेन्नई में राजस्थान की बाकी बची वंदे भारत की ट्रेनों के रैक तेजी से तैयार हो रहे हैं।  तीनों रूट्स की फाइल रेलवे बोर्ड भेजी जा चुकी है।  उन पर अब अंतिम मुहर लगनी बाकी है।  जैसे ही इन रूट्स पर मुहर लग जाएगी उसी समय तीनों वंदे भारत की अलग अलग तारीखों की भी घोषणा हो जाएगी। कोटा मंडल वंदे भारत ट्रेन भी शीघ्र चलाने को लेकर जनप्रतिनिधि प्रयास कर रहे है।

इनका कहना है
वंदे भारत ट्रेन के संचालन को लेकर कोटा मंडल ने सभी तैयारियां पूरी कर रखी है। नई ट्रेन के संचालन   का काम मंत्रालय करता है। वो कब इसकी घोषणा  करेंगे का इंतजार है। कोटा मंडल में वंदे भारत ट्रेन के सभी सफल ट्रायल हो चुके है। वंदे भारत के जैसे जैसे  रैक तैयार हो रहे ट्रेनों की घोषणा होती जा रही है। कोटा मंडल में अभी रूट और संचालन को लेकर कोई भी अपडेट नहीं आए है।
-मनीष तिवारी, डीआरएम कोटा

कल पूरा जयपुर बंद, उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद हिंदू संगठनों ने लिया फैसला
जयपुर। कल गुरूवार को जयपुर बंद का ऐलान हुआ है। उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद हिंदूवादी और व्यापारिक संगठनों ने बुधवार को बैठक कर इसका ऐलान किया है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर जयपुर बंद रहेगा। हिूंदू संगठनों ने हत्याकांड के बाद पुलिस और सरकार नाराजगी जाहिर करते हुए बंद का फैसला लिया। बुधवार को हिंदू समाज के कई प्रतिनिधियों की  बैठक हुई। बैठक में RSS, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण सहित हिंदू सगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया। जिसके बाद कल जयपुर बंद का ऐलान करते हुए। 3 जुलाई को जयपुर में बड़े प्रदर्शन की रणनीति तैयार की। साथ ही विरोध प्रदर्शन में 1 लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया गया।

उदयपुर घटना को लेकर आसींद बंद
राजस्थान में उदयपुर घटना को लेकर भीलवाड़ा में हिंदू समाज की ओर से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग के साथ अन्य मांगों को लेकर जुलूस निकाला गया वहीं जिले का आसींद कस्बा आज बुधवार को बंद रहा। भीलवाड़ा में सर्व हिंदू समाज की ओर से सूचना केंद्र से एक जुलूस निकाला गया जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए हैं यह जुलूस शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ कलेक्ट्री पहुंचा जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया विश्व हिंदू परिषद के विजय ओझा के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस में बजरंग दल के साथ ही विभिन्न समाज के लोग शामिल हुए।  उधर आसींद कस्बे में बजरंग दल के साथ ही विभिन्न संगठनों द्वारा बंद रखा गया। बंद के मद्देनजर पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

उल्लेखनीय है कि उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की निर्मम हत्या का एक आरोपी मूलत: आसींद का रहने वाला बताया जा रहा है और करीब आठ दस साल पहले वह उदयपुर जा बसा था, जिसे लेकर भी पुलिस ऐहतियात बरत रही है। इसके अलावा जिला कलेक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु ने भीलवाड़ा जिले के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की फिर अपील की है। सिंधु ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में चौकसी लगातार करने के निर्देश दिया है।

चीन बना रहा है अपना स्पेस स्टेशन, काम पूरा करने के लिए अंतरिक्ष में भेजे 3 एस्ट्रोनॉट्स
बीजिंग। चीन अपना स्पेस स्टेशन बना रहा है, जो फिलहाल अधूरा है। रविवार को चीन ने तीन एस्ट्रोनॉट्स को इस काम को पूरा करने के लिए अंतरिक्ष में भेजा है। यहां वे काम करेंगे और छह महीने तक रहेंगे, क्योंकि स्पेस स्टेशन अब एडवांस स्टेज में पहुंच गया है।  शेनझोउ-14 अंतरिक्ष यान को ले जाने वाला एक लॉन्ग मार्च-2 एफ रॉकेट रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 10:44 बजे गांसु के उत्तर-पश्चिमी प्रांत में जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से छोड़ा गया। शेनझोउ को चीनी भाषा में डिवाइन वेसल कहा जाता है। इस मिशन के कमांडर हैं चेन डोंग, जिनके साथ लियू यांग और कैयी जुजे भी हैं। ये तीनों तियान्हे पर छह महीने बिताएंगे। 43 साल के चेन, 2016 में शेनझोउ 11 मिशन पर गए थे, यह उनका दूसरा मिशन है और कमांडर के तौर पर पहला। 43 साल की लियू, 2012 में शेनझोउ 9 में अंतरिक्ष में जाने वाली चीन की पहली महिला बनी थीं, ये उनकी दूसरी यात्रा है। जबकि, 46 साल के कैयी, पहली बार अंतरिक्ष की यात्रा कर रहे हैं।

2021 में बनना शुरू हुआ था स्पेस स्टेशन

शेनझोउ-14 चालक दल के चार मिशनों में से तीसरा और कुल 11 मिशनों में से सातवां मिशन है। इनकी मदद से इस साल के अंत तक अंतरिक्ष स्टेशन का काम पूरा कर लिया जाएगा। चीन ने अप्रैल 2021 में तियान्हे के प्रक्षेपण के साथ, अपने तीन-मॉड्यूल वाले स्पेस स्टेशन का निर्माण करना शुरू किया था। तियान्हे का आकार एक बस से छोड़ा बड़ा है। इसकी लंबाई 16.6 मीटर है। टी-आकार का स्पेस स्टेशन पूरा हो जाने के बाद, तियान्हे अंतरिक्ष यात्रियों के रहने के लिए क्वार्टर बनाएगा। शेनझोउ-14 के बाद, बाकी दो मॉड्यूल-लैबोरेटरी केबिन वेंटियन और मेंगटियन जुलाई और अक्टूबर में लॉन्च किए जाएंगे। चीन का स्पेस स्टेशन एक दशक के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसका वजन 180 टन होगा। द्रव्यमान के हिसाब से यह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन का लगभग 20% होगा।

महिला की आंख कुतरने का मामला : जांच हुई पूरी, समीक्षा के बाद ही दोषियों पर होगी कार्रवाई
कोटा । महाराव भीमसिंह अस्पताल में 16 मई को एक महिला की आंख की पलक कुतरने के मामले में जांच कर रही कमेटी ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट अधीक्षक को सौंप दी है। लेकिन अधीक्षक और जांच कमेटी में शामिल एक डॉक्टर के अस्वस्थ्य होने से सौंपी गई रिपोर्ट पर समीक्षा नहीं हो सकी। जिससे इस घटना के जिम्मेदारों की जवाबदेही तय नहीं हो सकी है। राजस्थान के स्वास्थ्य मॉडल की धज्जियां उड़ाने वाली शर्मनाक घटना के बाद भी अस्पताल प्रशासन की ओर से चूहों और कांक्रोच को पकड़ने के लिए किसी पेस्टीसाइड कार्यक्रम की शुरुआत नहीं की। वहीं दूसरी ओर शहर की कई स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा चूहे पकड़ने के लिए पिजरें अस्पतालों के वार्डो में रखवा दिए। कई वार्डो में चूहा पकड़ने की प्लेटे लगाई जिसमें रोज तीन से चार चूहे पकड़ में आ रहे है। वार्ड बॉय का कहना है कि जब से चूहे पकड़ने की प्लेटे रखी है तब से हर वार्ड में तीन से चार चूहे पिजरों व प्लेट पर चिपक रहे है। सबसे ज्यादा चूहे मेडिकल वार्ड से पकड़ में आ रहे हंै। इसके अलावा स्ट्रोक वार्ड, नेत्र वार्ड, अस्थि रोग वार्ड में रोज एक दो चूहे पकड़ में आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अस्पताल में पेस्टीसाइड कार्यक्रम चल रहा तो इतने चूहे कहां से आ रहे है। तीमारदारों का कहना है कि पिछले छह माह से इस अस्पताल में क्रांकोच, चूहे, खटमल को नष्ट करने के लिए प्रशासन की ओर से कोई गंभीर कदम नहीं उठाए जिससे अस्पताल की चूहों का आंतक हो गया है।

स्वयंसेवी संस्थाओं ने दान किए पिजरें
अस्पताल में मंगलवार को हुई महिला की पलक कुतरने की घटना के बाद शहर की विभिन्न संस्थाओं ने अस्पताल में चूहों को पकड़ने के लिए पिजरे भेंट किए एक संस्थाने दस पिजरें भेट किए वहीं अन्य संस्थाओं की ओर चूहे पकड़ने की प्लेट्स भेंट की। इसके अलावा अस्पताल प्रशासन की ओर से भी चूहों को पकड़ने के लिए वार्डो और नर्सिंग स्टाफ रूम में पिजरे रखवाए जिससे चूहे पकड़े जा सके।

हर वार्ड में चूहों ने बना रखे  बिल
अस्पताल में भर्ती मरीज के तीमारदार राम किशन ने बताया कि चूहों का आंतक देखना है तो रात के समय आए। वार्ड में चूहे धमाल चौकड़ी मचाते हैं। फर्श पर सोने वालों के ऊपर से कूदफांद करते है। एमबीएस अस्पताल के हर वार्ड में चूहों बिल बना रखे है। एक वार्ड से दूसरे वार्ड में घूमते रहते है। अस्पताल के सफाई कर्मियों ने बताया कि अभी तक छोटे चूहे पिजरों व प्लेट में फंस रहे बड़े चूहे प्लेट्स को कूतर कर भाग जाते है। तीमारदारों ने बताया कि पिछले दो दिन से पिजरे और प्लेट रखने के बाद चूहे अब खूले में कम दिखाई दे रहे लेकिन मरीजों के लिए रखे फल और खाने पर हाथ साफ करने से अभी नही चूक रहे है।

16 मई को हुई थी घटना
एमबीएस अस्पताल के न्यूरो स्ट्रोक यूनिट में जीपी कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय रूपवती पिछले 51दिनों से भर्ती है। उसका पूरा शरीर पेरेलाइज है। वो शरीर का कोई हिस्सा हिला नहीं सकती। साथ ही बोल भी नहीं सकती है।
महिला के पति देवेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि  16 मई तड़के  3 बजे वह अपनी पत्नी के पास ही आईसीयू में था। उसकी दाईं आंख की पलकों को चूहा कुतर गया।  बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष  ने अस्पताल दौरा कर मरीज की कुशक्षेम पूछी और अस्पताल की व्यवस्था सूधारने के निर्देश दिए। साथ जांच कमेटी गठित कर दोषियों खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए।

घटना  के पांच दिन बाद भी  जवाबदेही नहीं हो सकी तय
एमबीएस अस्पताल में महिला की आंख की पलक कुतरने की घटना के पांच दिन बाद भी अस्पताल प्रशासन इस घटना के जिम्मेदारों व दोषियों की जवाबदेही तय नहीं कर सका। जांच कमेटी के सदस्यों ने अपनी रिपोर्ट अधीक्षक को सौंप दी लेकिन अधीक्षक के अवकाश पर चलने और एक अन्य जांच कमेटी के सदस्य डॉक्टर के अस्वस्थ्य होने से रिपोर्ट की समीक्षा नहीं हो सकी। अस्पताल प्रशासन अब सोमवार तक रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की बात कर रहा है।

इनका कहना है...
महिला की आंख की पलक कूतरने की घटना की जांच पूरी हो चुकी है। लेकिन जांच कमेटी के सदस्य डॉ. एचके गुप्ता के अस्वस्थ्य होने से जांच समीक्षा होने में विलंब हो रहा है। एक दो दिन में उनके स्वस्थ्य होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए पांच सदस्यों की एक कमेटी बनाई है जिसमें डॉ. आरडी मीणा, डॉ. एचके गुप्ता, डॉ. समीर टंडन,डॉ. नवीन सक्सेना, नर्सिंग सुपरडेंट द्वारा जांच कर रिपोर्ट सौंप दी है। सोमवार तक समीक्षा होने की संभावना है। अस्पताल में पेस्टीसाइड कंट्रोल अभियान जारी है। अस्पताल में चूहे, मच्छर, कीट, कांकरोच को नियंत्रण करने का अभियान चलाया जा रहा है।
- डॉ. समीर टंडन, उप अधीक्षक एमबीएस अस्पताल कोटा

जांच कमेटी की रिपोर्ट समिट हो चुकी है लेकिन मैं अवकाश पर होने से रिपोर्ट का अध्ययन नहीं कर सका। सोमवार को लौटने के बाद ही रिपोर्ट की समीक्षा कर जवाबदेही तय की जाएगी।
- डॉ. नवीन सक्सेना, अधीक्षक एमबीएस अस्पताल कोटा

कांग्रेस का नव संकल्प चिंतन शिविर कल से होगा शुरू, सभी तैयारियां पूरी, कई कांग्रेसी दिग्गज पहुंचे उदयपुर
जयपुर। राजस्थान के उदयपुर में 13 से 15 मई के बीच आयोजित कांग्रेस के चिंतन शिविर को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसी बीच  दिग्गज कांग्रेसी नेताओं का उदयपुर पहुंचना शुरू हो गया है। तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, धर्मेंद्र राठौड़, पुखराज पाराशर जैसे नेता पहुंच चुके हैं। वहीं कांग्रेस के चिंतन शिविर का मिनट टू मिनट कायक्रम भी पार्टी की और से जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी जहां दिल्ली से विशेष विमान से सीधे उदयपुर पहुंचेगी तो वहीं राहुल गांधी 12 मई की रात को ट्रैन के माध्यम से उदयपुर के लिए रवाना होंगे।

चिंतन शिविर के बाद 16 मई को सभी बड़े कांग्रेसी नेता बेणेश्वर धाम जाएंगे
उदयपुर में तीन दिन के चिंतन शिविर के बाद 16 मई को सभी बड़े कांग्रेसी नेता बेणेश्वर धाम जाएंगे। राष्ट्रीय चिंतन शिविर में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के नेतृत्व में करीब 500 से ज्यादा देश भर के दिग्गज नेता शामिल होगें।

इवेंट कम्पनी ने संभाला जिम्मा
शिविर की तैयारियों का जिम्मा एक इवेंट कम्पनी को दिया गया है। जो नेताओं के खाने-पीने से लेकर उनके ठहरने तक की पूरी जिम्मेदारी संभाल रही है। शिविर में होने वाली बैठकें ताज अरावली में ही होंगी और एक ही दिन में अलग-अलग सेशन चलेंगे। वहीं 500 लोगों की क्षमता वाला एक कॉमन बैठक के लिए बड़ा डोम तैयार किया जा रहा है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता ताज अरावली में रुकेंगे। वहीं अन्य नेताओं के लिए अनंता रिसॉर्ट और लैमन ट्री में कमरे बुक किए गए हैं।

चिंतन शिविर का मिनट टू मिनट कार्यक्रम:
13 मई , चिंतन शिविर का पहला दिन
. 12 बजे सभी डेलिगेट्स शिविर स्थल पर एकत्र होगें
. 1 बजे लंच ब्रेक होगा
. 2 बजे काग्रेंस अध्यक्ष का आगमन
. 2.04 पर आयोजन समिति अध्यक्ष की ओर से स्वागत
. 2.06 पर स्वागत भाषण
. 2.10 बजे काग्रेंस अध्यक्ष का उद्घाटन भाषण
. 3 बजे समूह चर्चा होगी

14 मई, चिंतन शिविर का दूसरा दिन:
. 10.30 बजे से समूह चर्चा का आगाज
. 1.00 बजे लंच ब्रेक
. 2.30 से 7.30 बजे तक समूह चर्चा
. 8 बजे 6 समन्वय समितियों के समन्वयकों की मिटिंग
. 15 मई, चिंतन शिविर का तीसरा और अंतिम दिन
. 10 बजे समिति समन्वयकों द्धारा तैयार की गई रिर्पोट काग्रेंस अध्यक्ष को सौंपी जाएगी
. 11 बजे काग्रेंस कार्य समिति की बैठक होगी जिसमें इन रिर्पोट्स को चर्चा के बाद अंतिम रुप दिया जाएगा
. 1 बजे फोटो सेंशन होगा
. इसके ठीक बाद लंच ब्रेक
. 2.30 बजे चिंतन शिविर स्थल पर सभी प्रतिभागी जुटेगें
. 3 बजे तत्कालीन काग्रेंस अध्यक्ष का समापन भाषण होगा
. साथ ही काग्रेंस अध्यक्ष का भाषण भी होगा
. राजस्थान पीसीसी चीफ की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा
. 4.15 पर राष्टगान के साथ नव संकल्प शिविर का समापन होगा

पाकिस्तान में कोई भी सरकार कभी 5 साल पूरे क्यों नहीं कर पाई, समझिए कारण
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान की आजादी एक साथ हुई। दोनों मुल्कों का पहले बंटवारा हुआ और फिर एक देश धर्म के नाम पर पाकिस्तान बन गया और एक धर्मनिरपेक्ष देश भारत बन गया। पाकिस्तान की राजनीतिक हालत ये है कि वहां पर आज तक कोई भी सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे नहीं कर पाई। पाकिस्तान की सरकार में हमेशा से ही सेना का दखल रहा है। यहां पर भले ही अपनी सरकार का चुनाव आवाम करती हो मगर सत्ता में सेना का दखल हमेशा से रहा है।

आजादी के बाद क्या हाल रहा?
पाकिस्तान और भारत एक साथ आजाद हुए थे। पाकिस्तान में पहले 10 साल में 7 प्रधानमंत्री बन गए। इसमें सबसे ज्यादा समय तक पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की सरकार चली जिनके चौथे साल 1951 में हत्या कर दी गई।

सेना की क्या भूमिका रही है
जिस तरह पहले 10 साल के आखिरी 6 साल में छह प्रधानमंत्री बने उससे साफ  था कि जनता में नाराजगी बढ़ रही थी और लोगों का लोकतंत्र से भरोसा ही उठ रहा था। इसी का फायदा सेना प्रमुख अयूब खान ने उठाया। उन्होंने 1959 के आम चुनाव से पहले तत्कालीन राष्टÑपति इस्कंदर मिर्जा के साथ मिलकर सैनिक शासन लागू कर दिया। 1959 से 1969 तक पाकिस्तान में सैन्य शासन ही रहा।

भुट्टो का दौर और जिया उल हक का शासन
अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते अयूब खान को सत्ता से हटना पड़ा लेकिन बीच में 13 दिनों को छोड़कर सेना का ही शासन रहा। इसके बाद 1973 से 77 तक पाकिस्तान में जुल्फि कार अली भुट्टो का दौर 4 साल तक चला। जिन्हें 1977 में सेना प्रमुख मोहम्मद जिया उल हक ने हटाकर सेना का शासन लागू कर दिया। बाद में भुट्टो को फांसी दे दी गई इसके बाद जिया उल हक का सैनिक शासन 1985 तक चला।

बेनजीर भुट्टो और नवाज शरीफ का दौर कैसा रहा
पाकिस्तान के लोकतंत्र के इतिहास में साल 1988 के चुनाव बेहद अहम रहा इन चुनाव में वोटों की बेटी बेनजीर भुट्टो प्रधानमंत्री बनीं। वह पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री भी बनी। 2 साल बाद 1990 में पाकिस्तान में फिर आम चुनाव हुए इस चुनाव में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) को सबसे ज्यादा सीटें मिली और नवाज शरीफ  प्रधानमंत्री चुने गए। इसके बाद 1999 तक नवाज और बेनजीर भुट्टो का दौरा 1999 में एक बार फिर मुशर्रफ  ने शासन लागू कर दिया। यूसुफ  रजा गिलानी और नवाज शरीफ  का 2017 में नवाज शरीफ  की नियुक्ति को कोर्ट द्वारा अयोग्य ठहरा दिया गया और 2018 में इमरान खान प्रधानमंत्री बने।

लंबित भर्तियों को तय समय पर पूरी करने की मांग
जयपुर। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ ने राज्य सरकार से एक बार फिर लंबित भर्तियों को तय समय पर पूरी करने की मांग की है। महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने एक लाख भर्तियां करने की घोषणा की है जिससे बेरोजगारों में काफी खुशी है। लेकिन इन भर्तियों की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने की बेरोजगार सरकार से मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन भर्तियों को तय समय पर पूरा करने के लिए सरकार को अभी से ही प्लानिंग करनी होगी और प्रक्रिया शुरू करनी होगी। जिससे कि लाखों बेरोजगारों को फायदा मिल सके और उनको सरकारी नौकरी मिल सके यादव ने बताया कि अभी तक सरकार ने एक लाख भर्तियां पूरी करने के संबंध में कोई भी पुख्ता तैयारी के संबंध में जानकारी नहीं नहीं दी है। ऐसे में बेरोजगार राज्य सरकार से जल्द से जल्द एक लाख भर्तियों की प्रक्रिया शुरू करने और तय कार्यक्रम जारी करने की मांग की है।

हम दो-हमारे दो : राजस्थान का सपना पूरा : 19 जिलों में ‘बच्चे दो ही अच्छे’ की सोच से पूरा टारगेट
जयपुर।  देश में अभी भी 14 जिलों में बच्चे दो ही अच्छे की सोच बनना बाकी है। इन जिलों में अभी भी नव दंपत्ति के परिवार में तीन या इससे अधिक बच्चे पैदा हो रहे हैं। अगर इन जिलों में हालात सुधरे तो प्रदेश में परिवार में बच्चों का औसत दो से भी कम हो जाए और जनसंख्या वृद्वि पर बड़ा ब्रेक लगे। राहत की बात यह भी है कि शहरी क्षेत्रों में नई पीढ़ी एक बच्चे से ही अपने परिवार को पूर्ण मानने लगी है। शहरी क्षेत्रों में एनएफएचएस सर्वे के सैंपल सर्वे में औसतन 1.7 ही बच्चे नव दंपत्तियों के परिवार में पैदा हो रहे हैं। ग्रामीण में यह दो से मामूली ज्यादा 2.1 है।

देश में इंदिरा गांधी की सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण को बालकवि बैरागी के लिखे हम दो-हमारे दो का नारा दिया था। राजस्थान में अब जाकर यह सपना पूरा हुआ है, लेकिन प्रदेश के इस सपने को पूरा करने के भागीदार केवल 19 जिले ही हैं।

इन बातों पर चिंता, सभी जिलों में छोटे परिवार को जरुरी
1. महिलाओं पर ही छोटे परिवार का जिम्मा, पुरुष नसबंदी को क्यों नहीं आते
चिकित्सा विभाग सालाना परिवार नियोजन पर 150 करोड़ रुपए खर्च करता है। नसबंदी कराने पर प्रोतसाहन के रूप में 1400-2000 रुपए तक दिए जा रहे हैं। चिंतनीय यह है कि पुरुष छोटे परिवार के लिए महिलाओं को ही आगे कर रहे हैं। उनकी भागीदारी शून्य ही है। प्रदेश में 42.4 फीसदी महिलाएं गर्भनिरोधक उपाय जैसे आॅपरेशन या अन्य साधन से गर्भधारण होने से रोक रही हैं। लेकिन पुरुष मात्र 0.3 फीसदी यानी कहें तो शून्य नसबंदी कराने ही आ रहे हैं।

2. 7.6 फीसदी दंपत्ति परिवार नियोजन की पहुंच से बाहर
चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूरे प्रदेश में दो बच्चों का परिवार नियोजित करने के लिए 72 फीसदी नई दंपत्ति के पास इसके साधन या गर्भनिरोधक उपाय की पहुंच होनी जरुरी है। लेकिन अभी 7.6 फीसदी कम यानी 64.4 फीसदी तक ही यह पहुंच पा रहे हैं। इससे प्रजनन दर कई जिलों में ज्यादा है। परिवार कल्याण के परियोजना निदेशक डॉ. गिरीश द्विवेद्वी की माने तो इन तक चिकित्सा विभाग की पहुंच नहीं बनी है या फिर ये नियोजन के साधन लेने नहीं आ रहे हैं। नियोजन को तय टारगेट पूरा हो जाए तो सभी जिलों में छोटे परिवार का सपना भी पूरा हो जाएगा।

3.  शिक्षा बेहद जरुरी
जिन 14 जिलों में प्रजनन दर ज्यादा है यानी बच्चे 3 या इससे अधिक हो रहे हैं। उनमें शिक्षा का प्रतिशत ज्यादातर में कम है। इसके चलते जागरुकता भी समानुपाती कम ही है। इसलिए छोटे परिवार की सोच विकसित करने के लिए शिक्षा का स्तर बढ़ाने की जरुरत है। वहीं इनमें बॉर्डर जिले, आदिवासी जिले, मरूस्थली जिलों की संख्या सर्वाधिक है। संभागीय मुख्यालयों में केवल मात्र उदयपुर ऐसा जिला है जहां प्रजनन दर 3 या इससे अधिक है।

19 जिले जहां दो बच्चों की सोच बनी
अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, जोधपुर, कोटा, नागौर, प्रतापगढ़, सीकर, टोंक।

14 जिले जहां परिवार अभी भी बड़ा
बाड़मेर, बांसवाड़ा, जालौर, जैसलमेर, उदयपुर, पाली, राजसमंद, सिरोही, सवाईमाधोपुर, धौलपुर, बारां, भरतपुर, डूंगरपुर, करौली।

रीट : लेवल-2 के संशोधित परिणाम से बहुत कम परीक्षार्थी होंगे प्रभावित
अजमेर। रीट के मुख्य समन्वयक और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डी.पी. जारोली ने कहा है कि हमने रीट का आयोजन पूरी पारदर्शिता के साथ किया है। डॉ. जारोली सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 26 सितम्बर को सम्पन्न हुई रीट परीक्षा लेवल-2 की अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र की ख सीरीज के केवल एक प्रश्न संख्या 74 के संबंध में विषय विशेषज्ञों ने दो विकल्पों को सही माना। इसके आधार पर पूर्व के सही उत्तर ए और सी के स्थान पर बी व सी को सही माना गया है। संशोधित परिणाम इसी के आधार पर जारी किया गया है। उन्होंने बताया प्रश्न पुस्तिका की ख सीरीज का प्रश्न संख्या 74,  ‘सीरीज का प्रश्न संख्या 81, छ सीरीज का प्रश्न संख्या 72 तथा ट सीरीज का प्रश्न संख्या 65 समान था।

उन्होंने बताया कि केवल रीट परीक्षा का लेवल-2 की मूल परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी किया जाएगा। लेवल-1 का संशोधित परिणाम जारी नहीं किया जाएगा। वहीं 16 अक्टूबर को अलवर में आयोजित लेवल-2 का परीक्षा परिणाम भी यथावत रहेगा।

क्या है मामला
2 नवम्बर को जारी रीट परीक्षा के परिणाम में लेवल-2 के स्तर पर 6 प्रश्नों में बोनस और 7 प्रश्नों में दो विकल्पों को सही मानते हुए परीक्षा परिणााम घोषित किया गया था। कुछ परीक्षार्थियों की आपत्ति के आधार पर अंग्रेजी विषय में एक प्रश्न में दो विकल्पों को सही माना गया। इसके आधार पर संशोधित परीक्षा परिणाम, जिसमें भी 6 प्रश्नों में बोनस यथावत है तथा 7 प्रश्नों में दो विकल्प सही माने है, उसमें एक के दो विकल्प में से एक विकल्प परिवर्तित हुआ है। इसके अनुसार परीक्षा परिणाम जारी करने का निर्णय लिया गया है। इसमें बहुत कम यानि नहीं के बराबर न्यून परीक्षार्थी केवल एक अंक से प्रभावित होंगे।

टीम पूरी : राज्यपाल ने 11 कैबिनेट और चार राज्य मंत्रियों को दिलाई शपथ
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत टीम के 11 कैबिनेट और चार राज्यमंत्रियों को राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को शपथ दिलाई। राजभवन में आयोजित समारोह में इन 15 मंत्रियों ने 35 मिनट में शपथ ली। इससे पहले मुख्यमंत्री ने शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल से आग्रह किया। मुख्य सचिव निरंजन कुमार आर्य ने राज्यपाल से समारोह शुरू करने की अनुमति मांगी। शाम को चार बजे आयोजित इस समारोह में राज्यपाल ने सबसे पहले हेमाराम चौधरी को शपथ दिलाई। सबसे अंत में जाहिदा को शपथ दिलाई गई। दूसरे नंबर पर महेंद्रजीत सिंह मालवीय और तीसरे नंबर पर रामलाल जाट ने शपथ ली।  समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, भाजपा के उप नेता राजेन्द्र राठौड़ समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

ये बने कैबिनेट मंत्री
हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, महेश जोशी, विश्वेन्द्र सिंह, रामलाल जाट, रमेश मीणा, ममता भूपेश बैरवा, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविंद राम मेघवाल और शकुंतला रावत।

ये बने राज्य मंत्री
बृजेंद्र सिह ओला, मुरारीलाल मीणा, राजेंद्र गुढ़ा और जाहिदा खान।

यह था तीसरा शपथ ग्रहण समारोह
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार का यह तीसरा शपथग्रहण समारोह था। इससे पहले 17 दिसम्बर 2018 को राजभवन से बाहर रामनिवास बाग में आयोजित समारोह में केवल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शपथ ली थी। उसके बाद 24 दिसम्बर 2018 को राजभवन में हुए समारोह में 23 मंत्रियों ने शपथ ली थी। दोनों बार ही पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ने शपथ दिलाई थी।

अब बीस काबीना और नौ राज्यमंत्री
जयपुर। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंत्रियों की फुल टीम बन गई है। इस टीम में 20 काबीना मंत्री और नौ राज्य मंत्री हैं। टीम के मुखिया गहलोत समेत मंत्रिपरिषद में कुल तीस सदस्य हो गए हैं। अब मंत्रिपरिषद में एक भी पद खाली नहीं है।

फुल टीम में ये हैं काबीना मंत्री
बीडी कल्ला, शांति धारीवाल, परसादीलाल मीणा, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, उदयलाल आंजना, प्रताप सिंह खाचरियावास, सालेह मोहम्मद, हेमाराम चौधरी, महेन्द्रजीत मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेन्द्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश बैरवा, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविन्दराम मेघवाल और शकुंतला रावत।

ये हैं राज्य मंत्री
भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, राजेन्द्र सिंह यादव, डॉ. सुभाष गर्ग, बृजेन्द्र सिंह ओला, मुरारीलाल मीणा, राजेन्द्र गुढ़ा और जाहिदा खान।