Cyber Police Raid - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से दुर्व्यवहार: एक आरोपी गिरफ्तार, पांच अन्य की पहचान
जमुई। बिहार के जमुई जिले में मड़वा पहाड़ से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा को सड़क पर रोककर उनके साथ कथित छेड़खानी और दुर्व्यवहार किए जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पांच अन्य लोगों की भी पहचान की है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जमुई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विश्वजीत दयाल ने सोमवार को बताया कि घटना 19 सितंबर की शाम की है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद नाबालिग पीड़ितों और उनके परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी थी। एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो प्रसारित होने के बाद मामले की जांच शुरू की गई और पीड़ितों से संपर्क कर उनके आवेदन के आधार पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

सभी आरोपियों की उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच

उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में स्कूटी से जा रहे एक नाबालिग छात्र और छात्रा को कुछ युवक सड़क पर रोकते और उनके साथ दुर्व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि  प्रारंभिक जांच में घटना में शामिल सभी आरोपी नाबालिग पाए गए हैं और उनकी उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच है।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस

दयाल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पांच अन्य लोगों की भी पहचान की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले का मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।

दोनों पीड़ित जमुई के रहने वाले

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पीड़ित 10वीं कक्षा के छात्र-छात्रा हैं और जमुई शहर के रहने वाले हैं। दोनों 19 सितंबर को कोचिंग करने के बाद स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गए थे। लौटने के दौरान कुछ युवकों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया और उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और इसके दो वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वायरल वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय जांच पूरी होने की प्रतीक्षा करें। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।