Italian Passengers Immigration Breach - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक: बिना आव्रजन प्रक्रिया लुफ्थांसा में सवार हुए तीन यात्री, एयर इंडिया के कर्मचारी निलंबित
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इटली के तीन यात्रियों के आव्रजन प्रक्रिया पूरी किए बिना लुफ्थांसा की उड़ान में सवार होने के मामले में एयर इंडिया के संबंधित कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। तीनों यात्री एयर इंडिया की 'ईजी कनेक्ट' फ्लाइट एआई-1115 से अमृतसर से दिल्ली आए थे। उन्हें यहां से लुफ्थांसा की उड़ान से म्यूनिख जाना था। हवाई अड्डे पर तैनात एयर इंडिया के कर्मचारी ने उन्हें हब एंड स्पोक मॉडल के तहत एयर इंडिया की कनेक्टिंग अंतरराष्ट्रीय उड़ान का यात्री समझकर उन्हें सीधे ट्रांजिट यात्री की तरह अंतरराष्ट्रीय उड़ान क्षेत्र का रास्ता दिखा दिया। इस प्रकार वे बिना सुरक्षा जांच पूरी किए लुफ्थांसा की उड़ान में सवार होने में कामयाब रहे।

नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राम मोहन नायडू ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, "हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के जो कर्मचारी जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को संबंधित रास्ते की तरफ भेजने के लिए तैनात थे, उन्हें दोषी पाया गया है और निलंबित कर दिया गया है।"

उन्होंने बताया कि इस मामले में सुरक्षा में चूक का पता चलने के बाद मंत्रालय ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए एयर इंडिया को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया। एयर इंडिया के अधिकारियों के साथ चर्चा में उनसे पूछा गया कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उन्होंने क्या उपाय किए हैं। उनसे कहा गया है कि सिर्फ एक नहीं, कई सुरक्षा मानक होने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यात्रा की शुरुआत से अंत तक पूरी प्रक्रिया का पुनरावलोकन किया गया है और इसे पहले ज्यादा सुरक्षित बनाया गया है।

उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि हवाई अड्डे की गतिविधियों में सुरक्षा पूरी तरह से मुस्तैद हो, उससे कोई समझौता नहीं हो सकता। यह घटना हमारे लिए भी सीखने का मौका रही। प्रक्रिया में जो भी खामियां थीं उन्हें दूर कर प्रक्रिया को और दुरुस्त कर लिया गया है।"
एयर इंडिया ने सरकार के हब एंड स्पोक मॉडल के तहत अमृतसर सहित तीन शहरों के लिए 'ईजी कनेक्ट' फ्लाइट शुरू की है। इसके तहत यात्री शुरुआती हवाई अड्डे पर ही आव्रजन की प्रक्रिया पूरी कर दिल्ली आकर एक ट्रांजिट पैसेंजर की तरह एयर इंडिया की ही कनेक्टिंग अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़ता है।