rohit - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सरकार ने अग्निवीरों के साथ किया धोखा : कर्नल रोहित चौधरी का आरोप, सरकारी नौकरी देने का वादा तोड़ा, ये साफ तौर पर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सरकार पर अग्निवीरों के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पहले सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया था, लेकिन अब गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर बताया है कि रिटायर अग्निवीरों को देश की टॉप दस प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियों में रखा जाएगा। कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रमुख कर्नल रोहित चौधरी ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में अधिसूचना को अग्निवीरों के साथ धोखा बताया और कहा कि यह योजना देश की सुरक्षा और युवाओं के लिए घातक है इसलिए इस योजना को खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार हमारे जवानों के साथ सही नहीं कर रही है। ये साफ तौर पर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले ही'जय जवान अभियान चलाया था और अब'जय जवान अभियान का दूसरा भाग चल रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार कह रहे हैं कि देश को कम प्रशिक्षित सैनिक दिए जा रहे हैं और मोदी सरकार सैनिकों की पेंशन काटकर अपने पूंजीपति मित्रों की तिजोरी भर रही है।

कर्नल चौधरी ने कहा कि हम सभी वचनबद्ध हैं कि अग्निवीर योजना देश की सुरक्षा और युवाओं के लिए घातक है, ये खत्म होनी चाहिए। मोदी सरकार अगर ऑपरेशन सिंदूर में अच्छा काम करने वाले सैनिकों को प्रोत्साहन नहीं दे सकती थी तो उन्हें धोखा भी नहीं दिया जाना चाहिए था। मोदी सरकार ने वादा किया था कि हम अग्निवीरों को सेवानिवृत्त होने के बाद सरकारी नौकरी देंगे लेकिन अब  गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है-जिसमें बताया गया है कि रिटायर होने वाले अग्निवीरों को देश की टॉप 10 प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी में रखा जाएगा। उन्होंने तंज करते हुए सवाल किया कि मोदी सरकार ने सिर्फ 25 प्रतिशत अग्निवीरों को स्थायी किया है तो बाकी वापस लौटकर क्या भाजपा दफ्तर या किसी कंपनी के बाहर दरबान की नौकरी करेंगे। क्या अग्निवीर अब अडानी डिफेंस के अंदर जाएंगे और वहां जाकर एक प्राइवेट आर्मी की तरह काम करेंगे। सरकार अधिसूचना जारी कर कहती है कि अग्निवीरों को सिक्योरिटी एजेंसियों में शामिल करें।

कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रमुख ने कहा कि मोदी सरकार से हमारा सवाल है कि जब अग्निवीरों को पेंशन वाली नौकरी और केंद्र, राज्य की नौकरियों में शामिल करने का वादा किया गया था तो आज उन्हें प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी में क्यों भेजा जा रहा है। आने वाले साल में लौटने वाले अग्निवीरों को पेंशन वाली नौकरी कब और कहां दी जाएगी। हम अग्निवीरों को प्राइवेट आर्मी बनाकर देश-विदेश के युद्ध में झोंकने नहीं दे सकते। हमारा जय जवान अभियान जारी है और हम सैनिकों के हित में सवाल पूछते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब किसानों के लिए तीन काले कानून लाए गए थे तब उससे पहले अडानी ने पूरे देश में जमीन खरीद ली थी। इसी तरह अडानी डिफेंस 2015 में आई, जिसके बाद 2020-22 तक सेना में भर्तियां नहीं हुई। अडानी ने धीरे-धीरे डिफेंस में भी अपना कारोबार बढ़ा लिया। अब इसी कड़ी में अडानी को चार साल के ट्रेंड अग्निवीर सौंपे जाएंगे, जिसे हमें मिलकर रोकना है।

इंग्लैंड में बल्लेबाजों के लिए अनुशासन जरूरी : रोहित
लंदन। इंग्लैंड की परिस्थितियां भले ही बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो सकती हैं, लेकिन भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि अगर एक बल्लेबाज पर्याप्त अनुशासन दिखाए, तो वह इन परिस्थितियों में सफलता हासिल कर सकता है। रोहित शर्मा ने स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम पर कहा कि इंग्लैंड में परिस्थितियां आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होती हैं, लेकिन जब तक आप अनुशासन दिखाने के लिए तैयार हैं, आपको एक बल्लेबाज के रूप में कुछ सफलता मिल सकती है। रोहित की टीम यहां द ओवल मैदान पर बुधवार से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी।

मौसम लगातार बदलता रहता है
रोहित ने कहा कि मैंने यहां (2021 में) बल्लेबाजी करते हुए यह देखा है कि आप कभी भी सेट नहीं होते, क्योंकि मौसम लगातार बदलता रहता है। इसलिए आपको लंबे समय तक ध्यान केंद्रित रखना होता है और यही इस प्रारूप की चुनौती है।आपको यह एहसास हो जाएगा कि गेंदबाज पर कब हावी होना है।

रोहित कोरोना पॉजिटिव, बुमराह करेंगे कप्तानी
बर्मिंघम। भारतीय क्रिकेट टीम नए कप्तान और नए कोच के  मार्गदर्शन में इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट में सीरीज जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेगी जबकि इंग्लैंड का लक्ष्य इस मैच को जीतकर सीरीज ड्रॉ कराना होगा। भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा एजबेस्टन टेस्ट में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह टीम की कप्तानी करेंगे। ऋषभ पंत को उप कप्तान बनाया गया है। रोहित लीसेस्टर के खिलाफ अभ्यास मैच के आखिरी दिन कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। पिछले साल पांच मैचों  की सीरीज में चार टेस्ट खेले गए थे और कोरोना के कारण पांचवां टेस्ट नहीं हुआ था। यही पांचवां टेस्ट एक साल बाद जाकर अब खेला जा रहा  है। भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। सीरीज जीतने के लिए उसे यह मैच जीतना या ड्रा कराना है।

बुमराह बनेंगे 36वें टेस्ट कप्तान
बुमराह भारत की ओर से टेस्ट मैच में कप्तानी करने वाले 36वें खिलाड़ी होंगे। इसके साथ ही 35 साल के बाद एक तेज गेंदबाज भारत के लिए टेस्ट में कप्तानी करने उतरेगा। भारत के दिग्गज आॅलराउंडर रहे कपिल देव ने 1983 से 1987 के बीच 34 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की थी।

इंग्लैंड ने की प्लेइंग इलेवन की घोषणा
इंग्लैंड ने एजबेस्टन टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। तेज गेंदबाजों की अनुभवी जोड़ी स्टुअर्ट ब्राड और जेम्स एंडरसन भारतीय बल्लेबाजों का इम्तिहान लेने के लिए मौजूद रहेंगे। विकेट कीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स को भी टीम में शामिल किया है।

टीम : एलेक्स लीज, जैक क्राउले, ओली पोप, जो रूट, जानी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), सैम बिलिंग्स, मैथ्यू पाट्स, स्टुअर्ट ब्राड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन।

नया कोच, नया कप्तान
जब यह सीरीज शुरू हुई थी तो रवि शास्त्री टीम इंडिया के कोच थे। लेकिन अब भारत के नए कोच राहुल द्रविड़ और नए कप्तान जसप्रीत बुमराह हैं। पिछले साल टीम के कप्तान विराट कोहली थे जो इस बार विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं। इंग्लैंड पिछले साल के मुकाबले बहुत बदल गया है।  उनके कप्तान और कोच बदल गए हैं।

रोहित शर्मा की कोविड रिपोर्ट एक बार फिर से पॉजिटिव, एजबेस्टन टेस्ट में खेलने पर संशय
बर्मिंघम।  भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बुधवार सुबह की कोरोना रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है, इससे उनके एजबेस्टन टेस्ट में खेलने पर संशय बरकरार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  बुधवार शाम और गुरूवार को सुबह उनका दो बार फिर से आरटीपीसीआर टेस्ट होगा, उसके बाद ही कोई आखिरी निर्णय लिया जाएगा। बीसीसीआई की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि रोहित की अनुपस्थिति में भारत का कप्तान कौन होगा। केएल राहुल के दौरे से बाहर होने के बाद किसी को भी उपकप्तान नहीं बनाया गया है। हालांकि जसप्रीत बुमराह इसके प्रबल दावेदार है। इससे पहले श्रीलंका सीरीज के दौरान भी बुमराह को उपकप्तान बनाया गया था। बुमराह ने अभी तक पेशेवर क्रिकेट में कभी भी कप्तानी नहीं की है। अगर ऐसा होता है तो वह कपिल देव के बाद भारत के कप्तान बनने वाले दूसरे विशुद्ध तेज गेंदबाज होंगे। श्रीलंका सीरीज से पहले बुमराह ने कहा था कि वह कभी भी टीम का नेतृत्व करने से पीछे नहीं हटेंगे।

मौका मिला तो सम्मान की बात होगी
बुमराह ने कहा, अगर मुझे किसी भी परिस्थिति में कोई भी मौका मिलता है तो यह मेरे लिए एक सम्मान की बात होगी और मैं इससे पीछे नहीं हटूंगा। जिस भी भूमिका के लिए मुझसे कहा जाएगा मैं उसे पूरी तरह से निभाऊंगा। जब आप टीम के वरिष्ठ सदस्य होते हैं तब आप नेतृत्वकर्ता भी होते हैं। इसलिए यह सिर्फ एक भूमिका ही होती है जो आपको औपचारिक तौर पर मिलती है। मुंबई इंडियंस में एक वरिष्ठ खिलाड़ी के तौर पर मैं अपने कप्तान और अन्य खिलाड़ियों की मदद करता हूं। इस तरह से आप एक नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभाते हैं। मैं सिर्फ व्यक्तिगत संतुष्टि के लिए कप्तान नहीं बनना चाहता।

राजस्थान ने एक स्वर्ण सहित चार पदक जीतकर मारी बाजी
जयपुर। राजस्थान का खेलो इंडिया यूथ गेम्स में रविवार को भी पदक जीतने का सिलसिला जारी रहा। राजस्थान ने एक स्वर्ण  और तीन रजत पदक जीते। इसके साथ ही प्रदेश के दो मुक्केबाजी भी फाइनल में पहुंच गए।  राजस्थान के कपीश सिंह ने लड़कों के रिकर्व तीरंदाजी मुकाबले का स्वर्ण पदक व अजय कुमार नागरवाल ने रजत पदक जीता। मलखंभ में राजस्थान के लिए रोहित और माधवी ने रजत पदक जीते।

फाइनल में अजय को 7-3 से हराया
गुलाबी नगर के कपीश सिंह ने फाइनल में राजस्थान के ही अजय कुमार नागरवाल को 7-3 से पराजित किया। अजय को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पश्चिम बंगाल के जैयुल सरकार ने कांस्य पदक जीता। इससे पूर्व कपीश ने सेमीफाइनल में पश्चिम बंगाल के शोभित मंडल को 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

रोहित और माधवी ने जीते रजत पदक
राजस्थान के खिलाड़ियों ने मलखंभ स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक अपने नाम किए।  बालक वर्ग में रोहित और बालिका वर्ग में माधवी ने उपविजेता रहते हुए रजत पदक जीते। खेलो इंडिया के चीफ डे मिशन रणविजय सिंह चंपावत के अनुसार मुक्केबाजी में कल्पना (57 से 60 किग्रा) और ईशा गुर्जर (60 से 63 किग्रा) फाइनल में पहुंच गई। फाइनल मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे।

रोहित जोशी पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला पर दिल्ली में हमला
जयपुर। मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला पर दिल्ली में हमला किया गया है। कालिंदी कुंज रोड के पास महिला पर कथित तौर पर स्याही फेंकी गयी। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त ईशा पांडे ने कहा कि महिला पर कुछ बदमाशों ने एक तरल पदार्थ फेंका, जो कि नीले रंग का दिखता है। पीड़िता ने कहा कि वह कालिंदी कुंज रोड के पास अपनी मां के साथ जा रही थी। यह ऑटो में 2 लोग आए और उन्होंने पर उस कुछ फेंका। इसके बाद वह वहां से भाग गए।

दिल्ली पुलिस ने रोहित जोशी से की पूछताछ
जयपुर। एक युवती से दुष्कर्म के आरोपों में फंसे प्रदेश के जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी से दिल्ली पुलिस टीम ने पूछताछ की। रोहित जोशी सशर्त अग्रिम जमानत मिलने के बाद पहली बार दिल्ली पुलिस के समक्ष पेश हुए। इससे पूर्व पुलिस ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन जोशी पेश नहीं हुआ था। अब दिल्ली की सदर बाजार थाना पुलिस टीम के पास पेश होकर अपने तथ्य पेश किए और जांच अधिकारी के पूछे गए सवालों के जवाब दिए।

18 मई को पेश होने का दिया था नोटिस
रोहित के खिलाफ बीती आठ मई को दिल्ली के सदर थाने में एक युवती ने दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। दिल्ली के सदर बाजार थाने में तैनात एसआई और जांच अधिकारी शर्मिला यादव ने उनके मकान पर सीआरपीसी की धारा 91/160 का नोटिस चस्पा किया है, जिसमें रोहित जोशी को 18 मई को दोपहर एक बजे थाने में पेश होने को कहा गया है।

कोर्ट ने दुष्कर्म मामले में रोहित जोशी को दी सशर्त अग्रिम जमानत
जयपुर। कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी को दुष्कर्म मामले में राहत मिल गई है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने रोहित को सशर्त अग्रिम जमानत का लाभ दिया है। अदालत ने कहा कि मामले की पीड़िता को राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के जरिए सुरक्षा मिल चुकी है। ऐसे में इसकी संभावना नहीं है कि आरोपी रोहित जोशी पीड़िता को धमकाए या उसे अपने पक्ष में करने के लिए प्रभावित करे। ऐसे में आरोपी को अग्रिम जमानत का लाभ दिया जाता है। अदालत ने कहा कि आरोपी बिना अनुमति दिल्ली और देश छोड़कर बाहर नहीं जाएगा। इसके अलावा वह जांच अधिकारी के सामने उपस्थित हो और भविष्य में भी जांच अधिकारी के बुलाने पर अनुसंधान के लिए उपस्थिति हो। अदालत ने जांच अधिकारी को छूट दी है कि वह परिस्थितियों के अनुसार भविष्य में आरोपी की जमानत रद्द करने के लिए याचिका पेश कर सकता है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि पीड़िता पढ़ी-लिखी युवती है। दस्तावेजों से स्पष्ट है कि वह शुरू से जानती थी कि आरोपी शादीशुदा है। इसके अलावा उसने स्वयं अपने आरोपी और स्वयं के वीडियो और फोटो पोस्ट किए थे। इसके अलावा यह भी विरोधाभासी है कि आरोपी ने पीड़िता का उत्पीड़न किया हो, क्योंकि उसने अपनी पत्नी को तलाक देने के लिए दोनों की सहमति से तलाक की अर्जी पेश की थी और वह पीड़िता से शादी करना चाहता था।

जमानत अर्जी में अधिवक्ता दीपक चौहान ने अदालत को बताया कि पीड़िता आरोपी के विवाहित होने की जानकारी रखती थी और उसने खुद ही प्रार्थी को सोशल मीडिया पर मित्रता का प्रस्ताव भेजा था। इसके अलावा उसने अपनी मर्जी से प्रार्थी के साथ संबंध बनाए थे। वह प्रार्थी की पत्नी बनने का सपना देखती थी और उसने प्रार्थी पर अपनी पत्नी को तलाक देने के लिए दबाव बनाने के साथ ही रुपए मांगने भी शुरू कर दिए। ऐसे में उसे अग्रिम जमानत का लाभ दिया जाए। इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने आरोपी को अग्रिम जमानत का लाभ दे दिया है।

दिल्ली हाईकोर्ट से रोहित जोशी को नहीं मिली राहत
जयपुर। दिल्ली हाईकोर्ट ने केबिनेट मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी की याचिका पर सुनवाई दो माह के लिए स्थगित कर दी है। किसी भी तरह का अंतरिम आदेश नहीं देने के चलते रोहित को किसी तरह की राहत नहीं मिली है। याचिका में रोहित जोशी ने आपसी सहमति से संबंध बनाने की बात कहकर युवती पर हनीट्रेप का आरोप लगाया है। याचिका में कहा गया है कि उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द किया जाए और उसे गिरफ्तारी से भी राहत दी जाए। सुनवाई के दौरान रोहित के अधिवक्ता ने कहा कि वह अग्रिम जमानत याचिका भी पेश करना चाहते हैं। इस पर अदालत ने कहा कि अग्रिम जमानत का उनका कानूनी अधिकार है और कोर्ट उस पर कोई रोक नहीं लगा रही है।

रोहित ने रेप का आरोप लगाने वाली युवती पर हनी ट्रैप मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। बता दें कि पीड़ित युवती ने रोहिश जोशी के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस ने जयपुर में डेरा डाल दिया था। दिल्ली पुलिस ने एक नोटिस चस्पा तक रोहित जोशी को 18 मई को पेश होने को कहा था, लेकिन रोहित जोशी पेश नहीं हुआ।

द. अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा : विराट, रोहित और बुमराह को आराम, राहुल को कप्तानी, राजस्थान का बिश्नोई भी टीम में शामिल
नई दिल्ली। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज  के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टी-20 टीम में कप्तान रोहित शर्मा सहित विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। केएल राहुल इस टीम की कमान संभालेंगे, जिसमें हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक की वापसी हुई है। तेज गेंदबाज उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह इस टीम के नए चेहरे हैं। रिषभ पंत को टी-20 टीम का उपकप्तान बनाया गया है। चोट से उबरने के बाद हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल किया गया है। साथ ही आईपीएल में विस्फोटक बल्लेबाजी करने के बाद दिनेश कार्तिक को भी टीम में वापिस बुलाया गया है। पंजाब किंग्स के लिये वर्षों  से बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रहे अर्शदीप सिंह और आईपीएल 2022 में अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने वाले उमरान मलिक को पहला कॉल-अप भेजा गया है। टीम- केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या , वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम का ऐलान, पुजारा की टेस्ट टीम में वापसी, प्रसिद्ध कृष्णा नया चेहरा
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए चेतेश्वर पुजारा की भारतीय टीम में वापसी हुई है। दक्षिण अफ्रीका में खराब प्रदर्शन के बाद पुजारा को श्रीलंका के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया था। अब काउंटी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर उन्होंने टीम में वापसी की है।  चोट के कारण आईपीएल से बाहर हुए रवींद्र जडेजा को भी 17 सदस्यीय दल में जगह मिली है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा नए चेहरे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ यह टेस्ट एक से पांच जुलाई के बीच एजबेस्टन में खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय दल- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, रिषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

मैं पहली बार खराब फॉर्म से नहीं जूझ रहा हूं : रोहित शर्मा
मुम्बई। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस आईपीएल में अपने प्रदर्शन से काफी निराश हैं लेकिन उनका मानना है कि वह जल्द ही वापसी करेंगे। इस सीजन खेले कुल 14 मुकाबलों में वह केवल 19.14 की औसत और 120 के स्ट्राइक रेट से 268 रन ही बना पाए। ऐसा पहली बार हुआ जब आईपीएल के किसी सीजन में वह एक अर्धशतक तक नहीं बना पाए।

मानसिक पहलू पर थोड़ा काम करने की जरूरत है  : रोहित ने अपनी फॉर्म पर चर्चा करते हुए कहा, काफी चीजें मेरे अनुरूप नहीं गई। हालांकि यह चीजेंं पहले भी मेरे साथ हो चुकी हैं लिहाजा मैं पहली बार इन परिस्थितियों का सामना नहीं कर रहा हूं। मुझे पता है कि क्रिकेट यहां समाप्त नहीं होती अभी आगे काफी क्रिकेट खेलनी है। इसलिए मुझे मानसिक पहलू पर थोड़ा काम करने की जरूरत है ताकि मैं वापस अपनी लय प्राप्त कर सकूं। मुझे बस थोड़े से समायोजन की दरकार है और जब भी मुझे खाली समय मिलेगा मैं इस पर काम करूंगा। रोहित ने इस सीजन मुंबई के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा, यह सीजन हमारे लिए काफी निराशाजनक रहा, हम सीजन की शुरुआत में अपनी योजनाओं को धरातल पर नहीं उतार सके। आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में आपको मॉमेंटम बनाना पड़ता है। शुरुआत में हम एक के बाद एक लगातार मुकाबले हारते रहे। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण यह था कि हम योजनाओं को अपने हिसाब से मैदान में लागू करें लेकिन चीजें वैसी घटित नहीं हुई जैसा हम चाहते थे।

रोहित ने टूर्नामेंट के दूसरे चरण में टीम के प्रदर्शन को लेकर कहा, दूसरे फेज में हमने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही क्षेत्रों में अच्छा किया। यह हमारे लिए सकारात्मक पहलू है, जब आप बड़ा मैच या कोई बड़ा टूर्नामेंट जीतना चाहते हैं तो आपको कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करना होता है।

टी-20 से बाहर रह सकते हैं विराट कोहली और रोहित
कोलकाता। आईपीएल 2022 के ठीक बाद दक्षिण अफ्रीका नौ जून से 19 जून के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिये भारत का दौरा करेगी। साथ ही भारत 16 जून को इंग्लैंड दौरे के लिए भी रवाना होगा। ऐसे में मुमकिन है कि चेतन शर्मा की चयन समिति दोनों सीरीज के लिए दो अलग-अलग टीमों का चयन करे।  क्रिकबज के अनुसार विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रिषभ पंत, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और चेतेश्वर पुजारा को इंग्लैंड दौरे में शामिल किया जाएगा जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इन्हें आराम दिया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पांच टी-20 मुकाबलों में आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जगह दी जा सकती है। शिखर धवन की कप्तानी में तिलक वर्मा, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह टीम में जगह बना सकते हैं।

चयनकर्ताओं की बैठक से पहले आईपीएल में चोटिल हुए सूर्यकुमार यादव के स्वास्थ्य का भी जायजा लिया जाएगा। यह कयास भी लगाये जा रहे हैं कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 खेलने वाली टीम 26 और 28 जून को होने वाले टी-20 मुकाबलों के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी, जबकि वरिष्ठ खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे में व्यस्त होंगे।

मंत्री के संस्कारी बेटे का ऐसा वीडियो, जिससे संस्कार धरे रह जाएंगे
जयपुर। जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी के खिलाफ दिल्ली में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने वाली युवती ने कहा कि नवज्योति से बातचीत में कहा कि मंत्री जोशी के संस्कारी बेटे का ऐसा वीडियो है, जिसे वायरल करने पर उसके संस्कार धरे रह जाएंगे। वक्त आने पर यह वीडियो पेश कर दिया जाएगा। पीड़ित युवती ने कहा कि रोहित उसके साथ मारपीट करता था और जबरन गर्भपात भी करवाया था।

आपका रोहित से परिचय कैसे हुआ?
पीड़िता : साल 2020 में मेरी रोहित से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। उसके बाद हम मिले थे।

- आपकी दोस्ती शादी तक पहुंच गई इस दौरान रिश्ते सही थे क्या?
पीड़िता : हमारे रिश्ते शुरू से लेकर अंतिम तक सही नहीं थे। रोहित ने शुरू से ही शादी का नाटक किया था, उसने जयपुर के सांगानेर में स्थित वाटिका में मेरे साथ फेरे लिए थे। उसने पहले मेरा गर्भपात करवाया उसके बाद शादी के लिए तैयार हुआ था।  संस्कारी बेटे का ऐसा वीडियो है मेरे पास जिससे उसके संस्कार धरे रह जाएंगे।

- आपसे रोहित ने कौन-कौन से वादे किए थे?
पीड़िता: रोहित कहता था कि उसकी पत्नी से उसके रिश्ते ठीक नहीं है। वह जल्द ही मेरे से शादी कर लेगा। उसने खुद की पत्नी से तलाक के पेपर साइन करवाकर वीडियो कॉल कर दिखाए थे।

जब आपकी रोहित से दोस्ती थी, इस दौरान कोई और लड़की उसके जीवन में थी क्या?
पीड़िता: मुझे इस बात का ज्यादा अंदाजा नहीं था। इस बारे में मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकती।

आपकी दोस्ती किन कारणों से बिगड़ी?
पीड़िता: रोहित शुरू से मुझे ब्लैकमेल कर रहा था। वह मेरे साथ मारपीट करता था। हमारी दोस्ती कभी नहीं रही।

आपकी शादी सहमति से हुई थी, अब आप दुष्कर्म का आरोप क्यों लगा रही हो?
पीड़िता:  हमारी शादी सहमति से नहीं हुई। रोहित ने मेरा गर्भपात करवाया। मुझसे मारपीट करता था।