clean sweep - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बांग्लादेश ने विश्व चैंपियन का क्लीन स्वीप किया
मीरपुर।  बांग्लादेश ने मंगलवार को मीरपुर के शेर-ए- बांग्ला स्टेडियम में विश्व चैंपियन टीम इंग्लैंड को तीसरे टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में 16 रन से हरा दिया। इसी के साथ बांग्लादेश ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खो कर 158 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खो कर 142 रन ही बना सकी। बांग्लादेश के लिटन दास को 73 रन की शानदार पारी के लिए प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया। नजमुल हुसैन शान्तो को प्लेयर आफ द सीरीज चुना गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी कर रही मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज लिटन दास ने 57 गेंदों पर 73 रन बनाए। 55 रन पर टीम का पहला विकेट गिरा। उनके अलावा नजमुल हुसैन शान्तो ने नाबाद 47 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद और क्रिस जॉर्डन ने 1-1 विकेट लिया।

इंग्लैंड की खराब शुरूआत : लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही। फिल सॉल्ट और डेविड मलान ने पारी की शुरूआत की। साल्ट शून्य पर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। उनके अलावा जोस बटलर ने 40 और क्रिस वोक्स ने 13 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के तसकीन अहमद ने 2 विकेट लिए।

थॉमस कप: भारत ने जर्मनी को 5-0 से किया क्लीन स्वीप
बैंकॉक। भारत ने रविवार को द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप थॉमस कप के अपने पहले मुकाबले में जर्मनी के खिलाफ 5-0 की दमदार जीत हासिल की।  भारत के लिए लक्ष्य सेन ने यहां इम्पैक्ट एरिना में ग्रुप-सी का पहला मैच जीतकर जर्मनी के खिलाफ 1-0 की बढ़त हासिल की। सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने करीबी युगल मैच जीतकर बढ़त को 2-0 पर पहुंचा दिया।  इसके बाद, शीर्ष शटलर किदांबी श्रीकांत ने तीन गेम खेलकर भारत को 3-0 तक पहुंचाया, जिसके बाद एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला की युगल टीम, और एचएस प्रणय ने सीधे सेटों में अपनी जीत के साथ भारत को विजय दिलाई।

लक्ष्य सेन की आसान जीत
विश्व कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने शुरुआती मैच में मैक्स वीसकिर्चेन पर 21-16, 21-13 से आसान जीत दर्ज की। सात्विक और चिराग ने जोंस राल्फ्टी जेनसेन और मार्विन सीडेल को 21-15, 10-21, 21-13 से हराया।

पहला गेम हार श्रीकांत ने जीत दर्ज की
तीसरे मैच के पहले गेम में हारने के बाद, श्रीकांत ने काई हेंड्रिक शेफर के खिलाफ करीब एक घंटे तक चले मैच में 18-21, 21-9, 21-11 से जीत दर्ज की। चौथे गेम में अर्जुन और ध्रुव की युगल टीम ने गीस और जान कॉलिन वोएलकर को 25-23, 21-15 से हराया। प्रणय एच एस ने भारत के दबदबे को जारी रखते हुए मैथियास किक्लिट््ज को 21-9, 21-9 से हराकर शुरुआती मुकाबले में जर्मनी पर 5-0 से क्लीन स्वीप किया।

भारत का अगला मुकाबला कनाडा से
भारत का अगला मुकाबला कनाडा के साथ है, जहां वह अपनी बेहतरीन फॉर्म को जारी रखना चाहेगा।

भारत-श्रीलंका मैच कल, रोहित के 400वें अंतरराष्ट्रीय मैच में कलीन स्वीप पर फोकस
बेंगलुरु। जीत से लबरेज भारत कप्तान रोहित शर्मा के 400वें अंतरराष्ट्रीय मैच में शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप के लिए उतरेगा। बेंगलुरु में पिंक बॉल टेस्ट में रोहित बड़ा कीर्तिमान हासिल करने की मंशा से उतरेंगे। रोहित का यह भारत के लिए 400वां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होगा। रोहित इसी के साथ विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर और पांच अन्य भारतीयों के एलीट क्लब में शामिल होंगे, जिन्होंने देश के लिए 400 या इससे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

भारतीय कप्तान इस सूची में शामिल होने वाले नौवें भारतीय बनेंगे। 2007 में पदार्पण करने वाले रोहित ने भारत के लिए अब तक 44 टेस्ट, 230 वनडे और 125 टी-20 मैच खेले हैं। यह उनका 45 वां टेस्ट और 400वां अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा। भारत ने उनकी कप्तानी में मोहाली में पिछला टेस्ट पारी और 222 रन के अंतर से जीता था। मोहाली टेस्ट विराट कोहली का 100वां टेस्ट भी था।

कुल मिलाकर यह घर पर भारत का तीसरा पिंक-बॉल टेस्ट मैच होगा। नवंबर 2019 में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ़ कोलकाता में और फऱवरी 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ़ अहमदाबाद में पिंक-बॉल टेस्ट मैच खेला है। भारत ने तीन दिनों के भीतर ही इन दोनों मैचों में जीत दर्ज की थी।अब यह देखना होगा कि मोहाली टेस्ट को तीन दिन के अंदर पारी से जीतने वाली भारतीय टीम इस टेस्ट को भी तीन दिन के अंदर समाप्त करती है या नहीं।

इस बीच दूसरे टेस्ट के लिए अक्षर पटेल की भारतीय टीम में वापसी हुई है। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर को बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की जगह टीम में शामिल किया गया है। मोहाली टेस्ट के लिए अक्षर अनुपलब्ध थे। वह कोविड-19 से लडऩे के साथ-साथ पिंडली की चोट से उबर रहे थे। पहले टेस्ट के लिए टीम की घोषणा करते हुए बीसीसीआई की रिलीज में बताया गया था कि अक्षर की फ़टिनेस का आकलन करने के बाद उनका चयन दूसरे टेस्ट के लिए किया गया है। कुलदीप ने पहला टेस्ट नहीं खेला था, जहां भारतीय टीम तीसरे स्पिनर के तौर पर जयंत यादव के साथ गई। जयंत दोनों पारियों में विकेट नहीं ले पाए थे, जबकि रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 15 विकेट बांटे।

अगर भारत दूसरे टेस्ट में तीसरे स्पिनर के साथ जाता  है तो टीम अक्षर के पांच टेस्ट के रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें सीधा जयंत की जगह एकादश में शामिल कर सकती है। अक्षर ने पांच टेस्ट में 11.86 की औसत से 36 विकेट अपने नाम किए हैं। बेंगलुरु में एसजी की गेंद से डे-नाइट टेस्ट होगा, जिससे अक्षर के चयन की संभावना और बढ़ जाती है। भारत का पिछला डे-नाइट टेस्ट अहमदाबाद में हुआ था, जहां उन्होंने 70 रन देकर 11 विकेट लिए थे, जिससे दो दिन के अंदर इंग्लैंड टेस्ट हारी और वह प्लेयर ऑफ़ द मैच बने थे।

दूसरे टेस्ट में रवींद्र जडेजा विश्व के नंबर एक टेस्ट ऑलराउंडर के रूप में उतरेंगे।  जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ मोहाली में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए जडेजा ने पहले 175 रनों की धाकड़ पारी खेली और फिर जब गेंदबाजी करने आए तो मैच में कुल 9 विकेट भी झटक लिए।

दूसरे स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का भी मोहाली में बेहतरीन प्रदर्शन रहा था। पहली पारी में अर्धशतक बनाने के अलावा उन्होंने मैच में कुल छह विकेट हासिल किये थे। अश्विन इन छह विकेटों के साथ महान तेज गेंदबाज कपिल देव से आगे निकल गए हैं और सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन के निशाने पर अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन का 439 विकेटों का रिकार्ड रहेगा जिसे तोडऩे के लिए उन्हें सिर्फ चार विकेटों की जरूरत है।

इस बीच श्रीलंका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज पथुन निसंका पीठ की परेशानी के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं जबकि पहले टेस्ट से बाहर रहे दुष्मंत चमीरा टखने की चोट से पूरी तरह न उबर पाने के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। निसंका का बाहर होना श्रीलंका के लिए गहरा झटका है। निसंका ने पहली पारी में नाबाद 61 और दूसरी पारी में छह रन बनाये थे।

श्रीलंका के लिए उसकी बल्लेबाजी चिंता का सबब है। मोहाली में उसकी बल्लेबाजी दो दिन के अंदर सिमट गयी थी। निसंका के बाहर होने से श्रीलंका के लिए परेशानी और बढ़ जायेगी। सीरीज में बराबरी हासिल करने लिए श्रीलंका को मोहाली के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

बेंगलुरु टेस्ट के लिए 100 फीसदी दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दे दी गयी है। जून 2018 के बाद बेंगलुरु पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। जनवरी 2020 में अंतिम बार इस मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय मैच का आयोजन हुआ था जब ऑस्ट्रेलिया ने एक छोटी वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था। रोहित शर्मा के शतक ने भारत को सीरीज जिताई थी।

39 साल में पहली बार विंडीज को वनडे सीरीज में किया क्लीन स्वीप
अहमदाबाद। रोहित शर्मा की कप्तानी में नया इतिहास रचते हुए भारत ने वेस्ट इंडीज को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 96 रन से हराकर 3 मैचों की वनडे सीरीज में पहली बार क्लीन स्वीप कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर (80) और रिषभ पंत (56) के अर्द्धशतकों की बदौलत वेस्ट इंडीज के समक्ष 266 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में मेहमान टीम 37.1 ओवर में 169 रनों पर सिमट गई। ओडियन स्मिथ ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन और दीपक चाहर व कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए।

कृष्णा रहे प्लेयर ऑफ द सीरीज
भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। दोनों टीमों के बीच पहली वनडे सीरीज 1983 में खेली गई थी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने 39 साल में पहली बार यह सफलता हासिल की है। वेस्ट इंडीज की टीम 3 बार टीम इंडिया के खिलाफ क्लीन स्वीप कर चुकी है। श्रेयस अय्यर प्लेयर आॅफ द मैच और प्रसिद्ध कृष्णा प्लेयर आॅफ द सीरीज रहे।

स्कोर बोर्ड:
भारत पारी :     रन    गेंद    4    6
रोहित बो. जोसफ    13    15    3    0
धवन को. होल्डर बो. स्मिथ    10    26    0    1
विराट को. होप बो. जोसफ    0    2    0    0
श्रेयस को. ब्रावो बो. वाल्श    80    111    9    0
पन्त को. होप बो. वाल्श    56    54    6    1
सूर्यकुमार को. ब्रूक्स बो. अलीन    6    7    1    0
सुन्दर को. स्मिथ बो. होल्डर    33    34    2    1
चाहर को. होप बो. होल्डर    38    38    4    2
कुलदीप को. होप बो. होल्डर    5    8    0    0
सिराज बो. होल्डर    4    6    1    0
कृष्णा अविजित    0    0    0    0
अतिरिक्त :     20
कुल : 50 ओवर में 265 रन.
विकेट पतन : 1-16 (रोहित), 2-16 (विराट), 3-42 (धवन), 4-152 (रिषभ पंत), 5-164 (सूर्य कुमार), 6-187 (श्रेयस अय्यर), 7-240 (दीपक चाहर), 8-250 (कुलदीप यादव), 9-261 (वाशिंगटन सुन्दर), 10-265 (मोहम्मद सिराज).
गेंदबाजी : केमार रोच 7-0-39-0, अलजारी जोसफ 10-1-54-2, ओडिएन स्मिथ 7-0-36-1, जेसन होल्डर 8-1-34-4, फेबियन अलीन 8-0-42-1, हैडन वाल्श 10-0-59-2.

वेस्ट इंडीज पारी :     रन    गेंद    4    6
होप पगबाधा सिराज    5    9    1    0
ब्रेंडन किंग को. यादव बो. चाहर    14    13    2    0
ब्रावो को. विराट बो. कृष्णा    19    30    3    0
ब्रूक्स को. अय्यर बो. चाहर    0    3    0    0
पूरन को. रोहित बो. कुलदीप    34    39    2    1
होल्डर को. रोहित बो. कृष्णा    6    12    1    0
फेबियन को. पंत बो. कुलदीप    0    1    0    0
अलजारी को. विराट बो. कृष्णा    29    56    1    2
स्मिथ को. धवन बो. सिराज    36    18    3    3
वाल्श को. रोहित बो. सिराज    13    38    1    0
केमार रोच अविजित    0    4    0    0
अतिरिक्त :     13
कुल : 37.1 ओवर में 169 रन.
विकेट पतन : 1-19 (शाई होप), 2-25 (ब्रेंडन किंग), 3-25 (एस. ब्रूक्स), 4-68 (डेरेन ब्रावो), 5-76 (जैसन होल्डर), 6-77 (फेबियन अलीन), 7-82 (निकोलस पूरन), 8-122 (ओडिएन स्मिथ), 9-169 (हैडन वाल्श), 10-169 (अलजारी जोसफ).
गेंदबाजी : दीपक चाहर 8-1-41-2, मोहम्मद सिराज 9-1-29-3, प्रसिद्ध कृष्णा 8.1-1-27-3, कुलदीप यादव 8-0-51-2, वाशिंगटन सुन्दर 4-0-17-0.

कप्तानी में रो-हिट : भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से किया क्लीन स्वीप
कोलकाता। कप्तान रोहित शर्मा (56) के शानदार अर्धशतक और लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल (9 पर 3) की घातक गेंदबाजी तथा हर्षल पटेल (18 और 26 पर 2) के हरफनमौला खेल की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे और अंतिम टी-20 क्रिकेट मैच में रविवार को 73 रन से पराजित  कर तीन मैचों  की सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। भारतीय टीम  तूफानी शुरुआत और अंतिम ओवरों में जोरदार प्रहारों की बदौलत  निर्धारित 20 ओवरों में सात  विकेट पर 184 रन का मजबूत स्कोर बनाया और न्यूजीलैंड को 17.2 ओवर में 111 रन पर ढेर कर सीरीज को क्लीन स्वीप किया।

ओपनर्स ने दी तूफानी शुरुआत
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत लोकेश राहुल और रविचंद्रन अश्विन को आराम देकर इशान किशन और युजवेंद्र चहल को टीम में लाये। भारत को रोहित और किशन ने तूफानी शुरुआत दी और पहले छह ओवर में 69 रन ठोक डाले। रोहित और किशन दोनों ने ही इस दौरान जमकर शॉट लगाए। रोहित ने 56 रन की अपनी पारी का तीसरा छक्का लगाते हुए टी-20 में अपने 150 छक्के पूरे किये।

चाहर ने 8 गेंदों पर बनाए नाबाद 21 रन
श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर ने पांचवें विकेट के लिए 36 रन जोड़े लेकिन इसके बाद एक रन के अंतराल में दोनों बल्लेबाज आउट हुए। वेंकटेश को ट्रेंट बोल्ट ने चैपमैन के हाथों कैच कराया जबकि श्रेयस को एडम मिल्ने ने आउट किया। वेंकटेश ने 15 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए जबकि श्रेयस ने 20 गेंदों में दो चौकों के सहारे 25 रन बनाए। हर्षल पटेल ने 11 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाये। अक्षर पटेल दो रन पर नाबाद रहे जबकि दीपक चाहर ने आठ गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 21 रन बनाए। भारत की पारी  184 रन के मजबूत स्कोर पर जाकर थमी।

न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तानी संभाल रहे सेंटनेर 27 रन पर तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे: सेंटनर ने झटकें पहले तीन विकेट
भारत को पहला झटका लेफ्ट आर्म स्पिनर मिशेल सेंटनर ने सातवें ओवर में किशन को आउट कर दिया। किशन ने 21 गेंदों पर 29 रन में छह चौके लगाए। सेंटनर ने इस ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। सूर्य लगातार दूसरे मैच में सस्ते में आउट हुए। षभ पंत छह गेंदों में चार रन बनाकर सेंटनर के दूसरे और पारी के नौंवें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। पंत का विकेट 83 के स्कोर पर गिरा।

सोढ़ी ने रोहित को पवेलियन लौटाया
कप्तान रोहित ने चौका मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन फिर वह लेग स्पिनर ईश सोढ़ी को रिटर्न कैच दे बैठे। रोहित ने आगे निकलकर जोरदार शॉट लगाया लेकिन गेंद सोढी के दाएं हाथ में जाकर जैसे चिपक गई।  रोहित अपना 26वां अर्धशतक बनाने के बाद आउट हुए। उन्होंने 31 गेंदों पर 56 रन में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। रोहित का विकेट 103 के स्कोर पर गिरा।

स्कोर बोर्ड
भारत पारी :     रन    गेंद    4    6
रोहित को. एंड बो. सोढ़ी     56    31    5    3
इशान को. सिर्फट बो. सेंटनर    29    21    6    0
सूर्यकुमार को. गुप्तिल बो. सेंटनर    0    4    0    0
पंत को. नीशम को. सेंटनर     4    6    0    0
अय्यर को. मिशेल बो. मिल्ने     25    20    2    0
वेंकटेश को. चैपमैन बो. बोल्ट     20    15    1    1
अक्षर अविजित     2    4    0    0
हर्षल हिट विकेट बो. फर्ग्युसन     18    11    2    1
दीपक चाहर अविजित     21    8    2    1
अतिरिक्त :     9
कुल : 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन।
विकेट पतन : 1-69 (इशान), 2-71 (सूर्यकुमार), 3-83 (पंत), 4-103 (रोहित), 5-139 (वेंकटेश), 6-140 (अय्यर), 7-162 (हर्षल).
गेंदबाजी : बोल्ट 4-0-31-1, मिल्ने 4-0-47-1, फर्ग्युसन 4-0-45-1, सेंटनर 4-0-27-3, सोढ़ी 4-0-31-1.

न्यूजीलैंड पारी  :     रन    गेंद    4    6
गुप्तिल को. सूर्यकुमार बो. चहल     51    36    4    4
मिचेल को. हर्षल बो. अक्षर     5    6    1    0
चैपमैन स्टं. पंत बो. अक्षर     0    2    0    0
फिलिप्स बो. अक्षर     0    4    0    0
सिर्फट रनआउट     17    18    1    0
नीशम को. पंत बो. हर्षल     3    7    0    0
सेंटनर रनआउट     2    4    0    0
मिल्ने को. रोहित बो. वेंकटेश     7    6    0    1
सोढ़ी को. सूर्यकुमार बो. हर्षल     9    11    2    0
फर्ग्युसन को. एंड बो. दीपक     14    8    0    2
बोल्ट अविजित     2    2    0    0
अतिरिक्त :     1
कुल : 17.2 ओवर में 111 रन।
विकेट पतन : 1-21 (मिचेल), 2-22 (चैपमैन), 3-30 (फिलिप्स), 4-69 (गुप्तिल), 5-76 (सिर्फट), 6-76 (नीशम), 7-84 (सेंटनर), 8-93 (मिल्ने), 9-95 (सोढ़ी), 10-111 (फर्ग्युसन).
गेंदबाजी : भुवनेश्वर 2-0-12-0, दीपक चाहर 2.2-0-26-1, अक्षर 3-0-9-3, युजवेन्द्र 4-0-26-1, वेंकटेश 3-0-12-1, हर्षल 3-0-26-2.
प्लेयर ऑफ द मैच : अक्षर पटेल (भारत)
प्लेयर ऑफ द सीरीज : रोहित शर्मा (भारत)

मध्य क्रम में अब भी सुधार जरुरी है : रोहित शर्मा
प्लेयर ऑफ द सीरीज बने भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टी-20 रविवार को  जीतने और सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बावजूद कहा कि मध्य क्रम में अब भी सुधार की जरूरत है।  रोहित ने मैच के बाद कहा, अच्छी शुरुआत करना हमेशा से सबसे अधिक जरूरी होता है। ओस की वजह से गेंद बल्ले पर भी अच्छे से आती  है। हां, मध्य क्रम में अब भी सुधार की जरूरत है, लेकिन निचले मध्य क्रम ने अच्छा खेला। हर्षल पटेल ने इस सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी की, चहल, अक्षर, अश्विन तीनों स्पिनरों ने बेहतरीन गेंदबाजी की, केएल राहुल बेहतरीन थे। वेंकटेश अय्यर हमारे लिए काफी उपयोगी साबित होने वाले हैं। यह हमारे लिए बढ़िया है कि हमारे गेंदबाज भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और आगे आने वाले समय में भी यही टीम का टेमप्लेट होने वाला है।

भारत वाकई बढ़िया खेला : सेंटनर
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारत से सीरीज 0-3 से गंवाने के बाद कहा कि भारत ने वाकई बढ़िया खेला।  तीसरे टी-20 के बाद सेंटनर ने कहा, उनकी टीम काफी बेहतर थी। आज ओस का भी कुछ अधिक प्रभाव दूसरी पारी में देखने को नहीं मिला, लेकिन भारत में आप इस बारे में कुछ भविष्यवाणी भी नहीं कर सकते। केन विलियमसन एक बड़े खिलाड़ी हैं, निश्चित रूप से उनकी कमी खली। एक स्पिनर के रूप में आपको यहां पर परेशानी आ सकती है, लेकिन मैंने परिस्थितियों से तालमेल बिाया और इस तरह की गेंदबाजी कर पाया।