vice-chairperson - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

झालावाड़ जिले में कांग्रेस का दबदबा, 8 में से 4 निकायों में जीत
झालावाड़। नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत मंगलवार को नगर परिषद झालावाड़ में उपसभापति और जिले की सात नगर पालिकाओं में उपाध्यक्ष पद के चुनाव हुए। घोषित परिणामों में कांग्रेस ने चार निकायों में जीत दर्ज की, जबकि भाजपा के तीन प्रत्याशी विजयी रहे। पिड़ावा में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की।
झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस के फारूक अहमद उपसभापति निर्वाचित हुए। उन्होंने 31 मत प्राप्त कर भाजपा के राजेंद्र कुमार सुमन को 17 मतों से हराया।

भवानीमंडी में कांग्रेस के विनय आस्तोलिया ने भाजपा के अमित पाटनी को हराया। विनय को 26 और अमित को 14 मत मिले।

पिड़ावा में निर्दलीय सगीर अहमद मुन्ना खां ने कांग्रेस की परवीन खान को चार मतों से हराया। सगीर को 12 और परवीन को 8 मत मिले। सगीर को भाजपा के छह पार्षदों और एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन मिला।

झालरापाटन में भाजपा की किरण भील ने 22 मत हासिल कर कांग्रेस के नवीन को आठ मतों से हराया।

मनोहरथाना में  ग्राम पंचायत से नगरपालिका बनने के बाद पहली बार हुए उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा की गायत्री देवी विजयी रहीं। उन्हें 13 मत मिले, जबकि कांग्रेस के तनवीर कुरैशी को 4 मत मिले।

अकलेरा में  भाजपा के अश्वनी मंगल उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने 25 मत हासिल कर कांग्रेस के आफताब खान को 17 मतों से हराया।

खानपुर में कांग्रेस के अमीर मोहम्मद ने 18 मत प्राप्त कर भाजपा के राहुल गौत्तम को 11 मतों से पराजित किया।

डग में पहली बार हुए उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के कृष्ण पाल सिंह विजयी हुए। उन्हें 14 मत मिले, जबकि भाजपा के सुरेंद्र सिंह परिहार को 6 मत प्राप्त हुए। नगरपालिका के सभी 20 पार्षदों ने मतदान किया।