Deputy Mayor - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सात में से छह निगमों में भाजपा के उप महापौर, बीकानेर में बहुमत के बाद भी हारी कांग्रेस
जयपुर। राजस्थान में हुए सात नगर निगमों के उपमहापौर के चुनाव में छह में भाजपा ने जीत हासिल की है। कांग्रेस एक भी निगम में अपना उप महापौर नहीं बना पाई। एक निगम पाली में निर्दलीय उप महापौर बना है। इस चुनाव में बीकानेर में बड़ा उलटफेर हो गया। यहां कांग्रेस के पास बहुमत होने के बाद भी भाजपा ने अपना उप महापौर बना लिया।

यहां कांग्रेस पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की। बीकानेर में महापौर पद पर सोमवार को कांग्रेस के अनिल कल्ला ने जीत हासिल की थी। नगर निगम अलवर, उदयपुर और भीलवाड़ा में भी भाजपा के उप महापौर बने हैं। उप महापौर के चुनाव में सबसे रोचक मुकाबला अजमेर में हुआ, जहां भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों को 40-40 वोट मिले। ऐसे में लॉटरी से भाजपा के हेमंत सांखला जीत गए। पाली में भी लॉटरी से फैसला हुआ। यहां निर्दलीय महबूब टी ने जीत दर्ज की। डीग नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं मिला। उदयपुर में भाजपा के दिनेश भट्ट उप महापौर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस के लक्ष्मीनारायण मेघवाल को 32 मतों से हराया। इसी प्रकार अजमेर नगर निगम में भाजपा के हेमंत सांखला उप महापौर बने हैं। उन्होंने लॉटरी से कंग्रेस के नोरत गुर्जर को हराया। अलवर नगर निगम में भाजपा के अजय पूनिया उप महापौर पद पर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस की ममता सैनी को 16 मतों से मात दी। बीकानेर में भाजपा के पंकज गहलोत ने कांग्रेस की नसीमा बानो को 2 मतों से हराकर उप महापौर निर्वाचित हुए हैं। पाली नगर निगम में भी लॉटरी से परिणाम निकला। यहां निर्दलीय महबूब टी चुनाव जीते हैं। उन्होंने भाजपा के विक्रमपाल सिंह को हराया। भीलवाड़ा में भाजपा के राधेश्याम सोमानी उप महापौर पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। भरतपुर नगर निगम में भाजपा की अंबिका सैनी ने कांग्रेस के गजेन्द्र सैनी को 34 मतों से हरा कर उप महापौर बनी है। नगर परिषदों में भी काफी उलटफेर हुआ है। सभापति पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में भाजपा को 31 और कांग्रेस को 14 नगर परिषदों में जीत हासिल हुई थी। एक नगर परिषद में आम आदमी पार्टी और एक में निर्दलीय सभापति बना था। उप सभापतियों के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में भाजपा को 13 नगर परिषदों में ही सफलता मिली है। यानी कि सभापति के मुकाबले उपसभापति पद पर आठ सीटें कम मिली है।

अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार, 47 नगर परिषदों में से भाजपा के 23, कांग्रेस के 15, निर्दलीय 8 और आम आदमी पार्टी का एक उप सभापति निर्वाचित हुआ है। नगर परिषद किशनगढ़ में भाजपा के मनेन्द्र सिंह खंगारोत, पुष्कर की भाजपा की लक्ष्मी पाराशर, बालोतरा में भाजपा के कांति लाल हुंडिया, बांसवाड़ा में भाजपा के चंकी शाह, बारां में आप के तेजस सुमन, बाड़मेर में भाजपा की कन्या देवी, ब्यावर में भाजपा के दीक्षांत हरचंदानी, बूंदी में भाजपा के संजय भूटानी, चित्तौड़गढ़ के भाजपा के सुदर्शन रामपुरिया, निम्बाहेडा में भाजपा के नीलेश मेहता, चूरू में भाजपा के ओमप्रकाश इंदौरिया, सरदारशहर में कांगे्रस की अफसाना बानो, सुजानगढ़ में कांग्रेस की सोनिका शर्मा, दौसा की कांग्रेस की सुनीता सैनी, डीडवाना में भाजपा का हरीश मोदी, कुचामन सिटी में भाजपा के बाबूलाल, मकराना में कांगेस फरहान गहलोत, डीग में निर्दलीय प्रदीप कुमार शर्मा, धौलपुर में निर्दलीय रेखा कोली, डूंगरपुर में भाजपा के अनिल पटेल, श्रीगंगानगर में भाजपा की पुष्पा देवी, हनुमानगढ़ में निर्दलीय सोनू बंसल, चौंमू में भाजपा के बाबूलाल सैनी,शाहपुरा में भाजपा की पूजा गुप्ता, जैसलमेर में मधुबाला देवी और जालोर में कांग्रेस के सैयद मुमताज अली उपसभापति पद पर निर्वाचित हुए हैं। इसी प्रकार नगर परिषद झालावाड में कांग्रेस के फारूख अहमद, झुंझुंनू में कांग्रेस के वीरेन्द्र डारा, हिण्डौनसिटी में निर्दलीय विक्रम सिंह तोमर, करौली के कांग्रेस के अमिनुद्दीन खान, भिवाड़ी में निर्दलीय सुभिक्षा पटेल, खैरथल में निर्दलीय सुमित रोधा, तिजारा में कांग्रेस के नितिन जैन, बहरोड़ में भाजपा के रामनरेश यादव, कोटपूतली में भाजपा के गोपाल अग्रवाल, नागौर में निर्दलीय शरीफ कुरैशी, फलोदी में भाजपा के महेन्द्र सोनी, प्रतापगढ़ में कांग्रेस की रेखा जैन, राजसमंद में  भाजपा के मोहन कुमावत, गंगापुरसिटी में कांग्रेस के मुजाहिद खान, सवाईमाधोपुर में भाजपा की माया गोयल, सलूम्बर में निर्दलीय डॉ.लव व्यास, फतेहपुर में भाजपा के रामावतार, सीकर में कांग्रेस के अशोक चौधरी, सिरोही के कांग्रेस में ईश्वर सिंह डाबी टोंक में कांग्रेस की फरजाना सैय्यद  और  लालसोट में कांग्रेस के ब्रजमोहन सैनी उपसभापति निर्वाचित हुई हैं।