Candidate Performance - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

निकाय चुनावों में कमजोर परफोर्मेंस वाले मंत्रियों की रिपोर्ट भेजी दिल्ली, विधानसभावार भाजपा की जीत-हार का आंकलन भी रिपोर्ट में शामिल
जयपुर। प्रदेश में हुए निकाय चुनावों में जिन मंत्रियों और विधायकों के साथ ही संगठन के पदाधिकारियों की कमजोर परफोर्मेंस रही है, उसको लेकर आलाकमान को रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में उन मंत्रियों और विधायकों के बारे में भी बताया गया है, जिनके क्षेत्रों में भाजपा अच्छी बढ़त बना कर बोर्ड बनाए हैं। प्रदेश भाजपा के नेतृत्व ने विधानसभा, जिलेवार तैयार कर केन्द्रीय नेतृत्व को भेज दी है। सभी मंत्रियों के परर्फोमेंस की रिपोर्ट भी इसमें शामिल है। प्रदेश में 65 फीसदी मंत्रियों के क्षेत्र में भाजपा के निकाय प्रमुख और बोर्ड बन गए हैं। 24 में से 14 मंत्री को सफलता मिली है। हालांकि अभी जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम, सुकेत नगर पालिका के निकाय प्रमुख के चुनाव बाकी हैं।

इन मंत्रियों के क्षेत्र में हारी भाजपा :

डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा दूदू, देवस्थान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी सिरोही, सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक बड़ी सादड़ी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री मंजू बाघमार जायल, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा प्रतापगढ़, राज्यमंत्री विजय सिंह की नावां निकायों में कांग्रेस जीती है। वे भाजपा को नहीं जीता पाए।

सीएम सहित इन मंत्रियों को मिली सफलता :

सीएम भजनलाल शर्मा ने भरतपुर में निर्दलीय पार्षदों का बहुमत होने के बावजूद भाजपा का निकाय प्रमुख बनवाया। जैतारण में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, मालपुरा में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, सवाई माधोपुर में किरोड़ीलाल मीणा, गुढ़ामलानी में उद्योग राज्यमंत्री केके विश्नोई, नगर में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, सुमेरपुर में पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, श्रीमाधोपुर में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, रामगंजमंडी में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, अलवर में वन मंत्री संजय शर्मा, लूणकरणसर में खाद्य मंत्री सुमित गोदारा, सांगोद में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, पुष्कर में सिंचाई मंत्री सुरेश रावत अपनी निकायों में भाजपा को काबिज करने में कामयाब रहे।