Crop Damage Compensation Claim - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जालौन में 25 सितंबर को किसान पंचायत करेंगे राकेश टिकैत, अतिवृष्टि मुआवजे समेत किसानों की कई समस्याएं उठेंगी
जालौन। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत 25 सितंबर को जालौन जिले के उरई पहुंचेंगे और राठ रोड स्थित गल्ला मंडी में आयोजित पंचायत में किसानों को संबोधित करेंगे। भाकियू के जिला प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह गौर ने गुरुवार को यह जानकारी साझा करते हुये किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर किसान पंचायत में भाग लेने की अपील की है। उन्होने बताया कि किसान पंचायत में जिले के किसानों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इनमें अतिवर्षा से फसलों और मकानों को हुए नुकसान का दैवीय आपदा कोष एवं फसल बीमा कंपनी से मुआवजा दिलाने की मांग प्रमुख है। किसानों को समय से पर्याप्त मात्रा में खाद और अच्छी गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराने की भी मांग की जाएगी।

भाकियू बिजली की जर्जर लाइनों को बदलने, लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने और किसानों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की मांग भी उठाएगी। इसके साथ ही नहरों की खुदाई व सफाई, क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों की मरम्मत तथा खराब नलकूपों को समय से ठीक कराने की मांग रखी जाएगी। किसानों की अन्ना मवेशियों की समस्या, खराब ग्रामीण सड़कों की मरम्मत और सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन व्यवस्था समाप्त कर पूर्व व्यवस्था बहाल करने का मुद्दा भी पंचायत में उठाया जाएगा। भाकियू का कहना है कि फार्मर आईडी नहीं होने के कारण किसानों को सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।