Bikaner Visit - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महिलाओं को आजीविका, किसानों का कल्याण सुनिश्चित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों का कल्याण, महिलाओं को आजीविका तथा युवाओं को रोजगार सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री गुरुवार को बीकानेर में सेवा संवाद कार्यक्रम-सेवा संकल्प यात्रा अभियान को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गत 25 वर्षों से एक-एक क्षण सेवा के लिए समर्पित रहा है।

चार जातियों-युवा, महिला, किसान और मजदूर का सशक्तिकरण किया जा रहा है। सेवा के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वडनगर से वाराणसी तक की सेवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राजस्थान में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।

ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर रहा प्रदेश :

हमारा प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है और आज राजस्थान अन्य राज्यों को बिजली दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सामाजिक सरोकार के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वच्छ भारत अभियान, एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियानों ने समाज और देश को नई दिशा दी है। राजस्थान भी उनके एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर हरियालो राजस्थान अभियान चला रहा है, जिसके अंतर्गत 5 वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इसमें से अब तक 28 करोड़ पौधे लगा चुके हैं।

आतंकवाद, तुष्टीकरण को किया खत्म :

सीएम ने कहा कि 2014 से पहले हमारा देश आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण से प्रभावित था लेकिन जब से प्रधानमंत्री ने देश की कमान संभाली स्थितियां पूरी तरह से बदल गई। देश में इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर गरीब कल्याण की योजनाओं में बड़ा बदलाव आया है। 2014 में हमारे देश की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी। लेकिन आज देश विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज दुनियाभर के छोटे से लेकर बड़े देशों की नजर भारत पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम की भावना से काम हो रहा है। के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हुए संवाद को वीसी के माध्यम से देखा। मुख्यमंत्री ने बाइक राइडर्स से संवाद कर उनके अनुभव जाने। इस दौरान उन्होंने कलश यात्रा और वडनगर से वाराणसी जा रहे बाइक रैली को रवाना किया। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायकगण सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री के संवाद को देखा :

इससे पहले मुख्यमंत्री ने बीकानेर में वेटरनरी कॉलेज में सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत आयोजित हो रही बाइक रैली के राइडर्स के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  संवाद को वीसी के माध्यम से देखा। मुख्यमंत्री ने बाइक राइडर्स से संवाद कर उनके अनुभव जाने। इस दौरान उन्होंने कलश यात्रा और वडनगर से वाराणसी जा रहे बाइक रैली को रवाना किया। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायक सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।