thieves - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सूने मकान का टूटा ताला, पांच लाख के जेवरात पर फेरा हाथ
कोटा। शहर में सूने मकानों में बढ़ती चोरियों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोटा पुलिस पूर्व में हुई चोरियों का अब तक सुराग नही लगा पाई वहीं नांता थाना क्षेत्र में सोमवार रात को अज्ञात चाेरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपए के सोने -चांदी के जेवरात सहित डेढ़ लाख रुपए  नकद चुरा ले गए। मकान मालिक सोमवार रात को लाइट चली जाने के बाद पास बच्चों के साथ सुसराल चला गया था। मामले में पीड़ित आकाश यादव पुत्र रामधन यादव ने पुलिस थाना नांता में रिपोर्ट दर्ज कराई  जिसमें बताया कि वह अपने परिवार के साथ करणी नगर नांता में रहता  है। पिछले दो दिनों से मकान में लाइट नहीं थीपास में ही ससुराल था तो   वहां चला गया था। मंगलवार को सुबह भाई ने फोन करके चाेरी होने की जानकारी दी। इसके बाद जब मकान पर पहुंचा तो देखा कि मकान के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था ,अलमारी का ताला भी टूटा था। अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर और नकदी नहीं मिले। चोर चांदी के सिक्के भी ले गए।  चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर ही मकान में प्रवेश किया और फिर मकान के अन्य कमरों के तालो को तोड़कर सामान को बिखेर दिया। इस दौरान सामने वाले एक कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर कर नकदी और जेवरात ले गए और बाहर से मुख्य द्वार पर टूटा ताला लटका कर चले गए।  घर पर क्रेडिट कार्ड का बिल भरने के लिए डेढ़ लाख रुपए रखे थे ।

इनका कहना है
नांता थाना क्षेत्र के करणी नगर में एक सूने मकान में सेंधमारी की गई है। पीड़ित की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
- महेश गुर्जर, आरपीएस प्रो. थानाधिकारी नांता कोटा शहर

मध्य प्रदेश में चोरों ने मंदिरों को बनाया निशाना : दिनदहाड़े दानपेटियां तोड़कर नकदी की पार, सीसीटीवी में चेहरा ढके नजर आए चोर
बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।  कल दोपहर अज्ञात बदमाश ने जलाराम मंदिर और हनुमान मंदिर को निशाना बनाते हुए दानपेटियां तोड़कर हजारों रुपये पार कर दिए। दोनों मंदिर आमने-सामने स्थित हैं, जिससे वारदात को अंजाम देना आसान हो गया। घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ है, जिससे उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि, उसके एक हाथ में प्लास्टर बंधा हुआ नजर आ रहा है, जिसे पुलिस अहम सुराग मानते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

शाम के समय जब पुजारी अमिश मिश्रा नियमित पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने दानपेटियां टूटी हुई देखीं। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को सूचना दी। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और घटना को लेकर आक्रोश जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चार दिन पहले भी इसी इलाके में चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात हुई थी। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकडऩे का प्रयास किया जा रहा है।

लाखों की चोरी की बड़ी वारदात : जेवरात व नकदी पर चोरों का हाथ साफ, जानें पूरा मामला
जयपुर। जामडोली थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर स्थित सुमेल रोड पर चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर ली। घटना 18 मार्च 2026 शाम 5:30 बजे से 19 मार्च 2026 शाम 6:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस संबंध में परिवादी योगेश शर्मा (39), पुत्र श्री रामचरण शर्मा, निवासी प्लॉट नंबर 70, लक्ष्मण नगर, विजयपुर रोड, ने जामडोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने मु.न. 97/2026 के तहत धारा 331(4) व 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार चोर घर से 4 सोने की चेन, 6 सोने की अंगूठियां, एक सोने का हार सेट, 4 सोने की चूड़ियां, करीब 4.5 ग्राम की एक सोने की अंगूठी, 1 लाख 60 हजार रुपये नकद और बच्चों की गुल्लकों में रखे लगभग 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा संदिग्धों की तलाश के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

फैक्ट्री, गोदाम से चोरी करने वाले 3 चोर और दो खरीदार गिरफ्तार, 150 सेटरिंग के पाइप और वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद
जयपुर। मानसरोवर थाना पुलिस ने फैक्ट्री, गोदाम से चोरी करने वाले तीन चोर और दो खरीदारों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी किए गए 150 सेटरिंग के पाइप बरामद और वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया हैं। गिरफ्तार आरोपित आकाश सिंह राजावत (24) धौलासर झुन्झुनूं हाल स्वर्ण पथ मानसरोवर, यश शर्मा (20) स्वर्ण पथ मानसरोवर, राहुल राजावत (20) रूपवास भरतपुर हाल गुर्जर की थड़ी मानसरोवर, नीरज कुमार (21) नीमकाथाना सीकर हाल मदरामपुरा मुहाना और मनोज कुमार (26) मदरामपुरा मुहाना का रहने वाला हैं।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि चार अप्रैल 2025 को परिवादी ऋषभ जैन ने रिपोर्ट दी कि उसकी बहन का एक गोदाम 16 किरण विहार मांग्यावास में स्थित है। यहां तीन अप्रैल 2025 को दोपहर करीब एक बजे गोदाम से लोहे के ब्रेसिंग पाइप करीब 100 नगर को दो व्यक्ति ई-रिक्शा में रख कर चोरी कर ले गए। चार अप्रैल 2025 को करीब 12 बजे दो व्यक्ति गोदाम से लोहे के पाइप वापस से चोरी कर ले गए। इस रिपोर्ट पर टीम ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों खंगालकर पांच जनों को पकड़ लिया। टीम ने आकाश और यश की निशानदेही पर चोरी के पाइप बरामद कर लिए। इसके बाद आकाश, यश ने अपने साथी राहुल के साथ मिलकर चोरी करना कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपितों की निशानदेही पर आरोपी राहुल और चोरी के पाइप खरीदने वाले नीरज और मनोज को भी गिरफ्तार कर लिया।

पिकअप और आटा चक्की चोरी करने वाले 4 चोर गिरफ्तार, इनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद
जयपुर। हरमाड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार को पिकअप और आटा चक्की चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सरगना सुनील सैनी के विरुद्ध पूर्व में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इनके कब्जे से चोरी की पिकअप, उनके पार्ट्स, इंजन, चैसिस, बॉडी बरामद की है। चोर चोरी की पिकअप की कटिंग के लिए विराट नगर और शाहपुरा में वर्कशॉप बनाकर हब की तरह उपयोग कर रहे थे। पूछताछ में चोरों ने छह पिकअप व 30 आटा चक्की चोरी करना कबूल किया है।

पुलिस ने आरोपित सुनील कुमार पुत्र (35) सुल्ताना झुंझुनूं हाल नींदड रोड हरमाड़ा, लालाराम सैनी (35) विराट नगर जयपुर ग्रामीण हाल संचालक सैनी मोटर बस स्टैण्ड विराट नगर, ओमप्रकाश कुमावत (45) शाहपुरा जयपुर ग्रामीण और संजय जांगिड़ उर्फ संजू (31) शाहपुरा जयपुर ग्रामीण हाल संचालक विश्वकर्मा मोटर बॉडी वर्कशॉप शाहपुरा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि 18 माच 2025 को राजेश बाजिया ने रिपोर्ट दी कि 16 मार्च की शाम को पांच बजे उसकी बोलेरो गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। 17 मार्च को चोर उसकी पिकअप को चोरी कर ले गए। घटना स्थल से लगभग 70-80 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और जाटावाली इण्डस्ट्रीज एरिया पहुंचे, जहां पर मुखबिर की सूचना पर पूर्व से चोरी के प्रकरणों में जेल जा चुका सुनील वाहन चोरी में सक्रिय मिला। पता चला कि सुनील पिकअप चोरी कर शाहपुरा और विराट नगर में सस्ते भावों में बेचता है। इस पर सुनील को पकड़कर पूछताछ की तो उसने चोरी करना कबूल कर लिया। इसके बाद सुनील के अन्य साथियों को पकड़ लिया। सुनील सैनी के विरुद्ध पूर्व में आर्म्स एक्ट सहित प्रकरण सुलताना झुंझुनूं के रिकार्ड में दर्ज हैं।

ऐसे करता है चोरी
सुनील सैनी बचपन से चोरी करने अपराधी है। वह सुदामापुरी कॉलोनी नीदड़ रोड हरमाड़ा में किराए से रहता है और विश्वकर्मा फैक्ट्री एरिया में मजदूरी करता है, जिसने विराट नगर व शाहपुरा में मोटर गैराज के मालिकों से सम्पर्क कर उनकी डिमाण्ड अनुसार मॉडल की पिकअप की रैकी कर पिकअप चोरी कर कच्चे रास्तों से टॉल प्लाजा बचाते हुए विराट नगर व शाहपुरा में मोटर गर्राजो में ले जाकर पीकअप के पार्ट्स को मुताबिक डिमाण्ड के अलग-अलग मोटर गैराज के मालिकों को सस्ते भावों में बेच देता है।

चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना : घर का तोड़ा लॉकर, सोने-चांदी सहित लाखों की नकदी लेकर फरार
जयपुर। करधनी थाना क्षेत्र में एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों रुपए की नकदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया। वारदात उस समय हुई जब परिवार गांव गया हुआ था। पीड़ित विकास शर्मा के अनुसार वह झोटवाड़ा बैनाड स्थित श्रीराम नगर में रहते हैं। एक फरवरी 2025 को वह अपने परिवार के साथ गांव गए थे। अगले दिन दो फरवरी की सुबह करीब सात बजे पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि उनके मकान की छत का दरवाजा खुला हुआ है। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ घर पहुंचे।

घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए थे और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर के लॉकर तोड़कर चोरों ने करीब 5 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से सुराग जुटाने की कोशिश की गई। पुलिस का मानना है कि चोरों ने पहले से रैकी की होगी और घर को खाली देखकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चोरों ने सुने मकान को बनाया निशाना, ताले तोड़कर ले उड़े कीमती आभूषण
जयपुर। करणी विहार थाना इलाके में चोर एक सुने मकान से सामान चोरी कर ले गए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की जांच कर रही है। दौलतपुरा रोड हरमाडा जयुपर पुलिस ने बताया कि सुबह 11.30  से 2 बजे के बीच चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने बताया कि परिवादी अशोक सिंह निवासी मणकसास उदयपुरवाटी  नीमकाथाना हाल किरायेदार बनवारी लाल का बी करणी 11 मकान नम्बर नगर दौलतपुरा रोड बैनाड थाना हरमाडा ने रिपोर्ट दी।

रिपोर्ट में बताया कि मेरे घर से चोर सोने के बाजु, पूंची, बंगङी, कानों के आभूषण, रखडी, चिकहार, चैन, 1 चांदी की पायल, 2 अंगुठियां, 2 एलईडी टीवी चोरी कर ले गए।

चोरों के निशाने पर ई-रिक्शा, 4414 मामले दर्ज
जयपुर। शहर में इन दिनों ई-रिक्शा चोरी की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। शहर में अगस्त 2024 तक दुपहिया और चौपहिया वाहन चोरी के 4414 मामले दर्ज हुए। पिछले कुछ सालों से परकोटे में मिनी बसों का संचालन बंद होने से बहुत से युवा ई-रिक्शा का संचालन करने लगे। शहर के बाहरी इलाकों में भी ई-रिक्शा के संचालन में वृद्धि होने से चोरी की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। चोर ई-रिक्शा की चोरी करने के साथ ही उसकी बैट्री, पहिए और अन्य सामान चोरी कर ले जाते हैं। पार्किंग में खड़े ई-रिक्शा भी चोरों के निशाने पर हैं। हालांकि,पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों को पकड़ती भी है, लेकिन चोरी की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रहीं।

केस 1 - राजीव सहगल निवासी शास्त्री नगर ने झोटवाड़ा थाने में रिपोर्ट दी कि इसी साल ई-रिक्शा शीत कमल कम्पनी के बाहर पार्किंग में खड़ा था, जिसे चोर शाम सवा सात बजे चोरी कर ले गया। सीसीटीवी फुटेज में रिक्शा चोरी कर ले जाता हुआ शख्स दिखाई दे रहा है।
केस 2 - विकास बैरवा निवासी मण्डावर तहसील टोंक ने बजाज नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 सितम्बर को एचपी पेट्रोल पम्प एनयू लाइट कॉलोनी के पास ई-रिक्शा चोरी हो गया।
केस 3 - दुलीचन्द बैरवा निवासी खेड़ला दौसा, हाल किराएदार अम्बेडकर कॉलोनी सांगानेर ने रिपोर्ट दी कि एसएमएस अस्पताल के गेट नम्बर तीन से रिक्शा को प्रात: नौ बजे कोई चोरी कर ले गया।
केस 4- यादराम सैनी निवासी झूलेलाल नगर बास बीलवा शिवदासपुरा ने शिवदासपुरा थाने में रिपोर्ट दी कि झूलेलाल नगर से 22 सितम्बर को रिक्शा चोरी हो गया।

दिन दहाड़े सूने मकान का ताला तोड़ नकदी व लाखों के जेवर चुराए
कोटा । रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी सहित करीब बीस लाख रुपए कीमत के सोने के जेवर चुराने का मामला सामने आया है। चोरों के घर में घुसने  से लेकर चोरी करने तक की पूरी घटना एक सीसीटीवी में कैद हो गई।  घटना के समय पीड़ित परिवार का कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं था।  परिवार के अधिकांश सदस्य देहरादून गए हुए थे, और उनकी बेटी जॉब पर गई हुई थी।   रेलवे में लोको पायलट सत्येंद्र जायसवाल ने रेलवे कॉलोनी पुलिस थाने में रिपोर्ट दी जिसमें बताया  कि वह अपने परिवार के साथ रंगपुर रोड भदाना स्थित रिद्धि सिद्धि कॉलोनी में रहते है । पत्नी संगीता व बेटे मृत्युंजय के साथ देहरादून  गए थे। बेटी कृतिका घर पर ही थी, वह बुधवार सुबह आॅफिस के लिए निकल गई थी।  जब रात 8.30 बजे वापस लौटी तो  देखा कि  घर में सामान पूरा बिखरा पड़ा था। उनकी पुत्री ने मामले की जानकारी पड़ोसियों व पुलिस को दी । उन्होेंने  अपनी बेटी और भांजी की शादी  के लिए सोने के जेवरात बनवाए थे। जिनकी कीमत करीब बीस लाख रुपए है जिसमें दो सोने के हार  सेट, दो सोने की चेन, चार डायमंड व पांच सोने की अंगूठी, कान की झुमकियां, मंगलसूत्र, सोने का गुलुबंद व सोने की चूड़ियां  कुल मिलाकर 30 तोला सोना है।   इसके अलावा घर में रखे  15 हजार रुपए नकद भी चोरी हो गए।  चोरों ने घर में रखी  चांदी के हाथ नहीं लगाया।

इनका कहना है
मामले में पीड़ित की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है  घटनास्थल का मौका मुआयना व सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे है।अनुमान है कि लाखों रुपए का सामान चोरी हुआ है।  यह घटना बुधवार दोपहर  की है,  जिसका पता देर रात 8.30 बजे उनकी पुत्री के घर आने पर पता चला था। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। चोरों ने पीछे से आकर खिड़की की ग्रिल तोड़ी और मकान में प्रवेश किया ।
-राम सिंह , सब इंस्पेक्टर रेलवे कॉलोनी थाना

शहर की सुंदरता पर ग्रहण लगा रहे नशेड़ी व चोर
कोटा। पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए गए  कोटा शहर की सुंदरता पर इन दिनों नशेड़ी व चोर ग्रहण लगा रहे हैं।  मेन रोड पर सड़क किनारे लगाई गई बैंच व स्मार्ट डस्टबीन तक चोरी हो गए हैं।  पिछली कांग्रेस सरकार में नगर विकास न्यास की ओर से शहर में करवाए गए विकास व सौन्दर्यीकरण कार्य के तहत लाखों रुपए खर्च सड़क किनारे लोगों के बैठने के लिए बैंच व कचरा डालने के लिए स्मार्ट डस्टबीन लगाए थे। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विकसित की गई डिवाइडर रोड के किनारे व फुटपाथ पर राह चलते लोगों के थकने पर उनके बैठने के लिए लकड़ी की बैंच लगाई थी। जमीन  में लोहे के एंगल से मजबूती से गाड़ कर उन बैंचों को लगाया गया था। पीछे सहारा भी दिया गया था। जिससे दोनों तरफ से लोग बैठ सकें। लेकिन लगने के कुछ समय बाद ही इनकी दशा बिगड़ने लगी। वर्तमान में अधिकतर बैंचों के पाटे व लोहे के एंगल तक चोरी हो गए हैं। यहां लगाई थी बैंच: नगर विकास न्यास की ओर से शहर में मेन रोड पर किनारे की तरफ इस तरह की बैंच लगाई थी। सर्किट हाउस से राजकीय महाविद्यालय होते हुए जेडीबी के पास से तालाब के किनारे तक सड़क के दोनों तरफ थोड़ी-थोड़ी दूरी पर कई बैंच लगाई गई थी। इसी तरह से इन बैंच को शहर के अन्य स्थानों पर भी लगाया गया था।  लेकिन हालत यह है कि मेन रोड पर लगी होने के बाद भी सर्किट हाउस के पास से लेकर अंटाघर तक और किशोर सागर तालाब के किनारे तक से बैंचों के पाटे व एंगल गायब हो गए हैं। शुरुआती में यह एक दो बैंचों के हुए थे। लेकिन अब तो अधिकतर की हालत की दशा बिगड़ चुकी है। कई बैंच तो पूरी ही गायब हो गई।

निगम के डस्टबीन और रैलिंग तक चोरी
चोर इतने अधिक बेखौफ हैं कि उन्हें न तो पकड़े जाने का डर है और न ही पिटाई होने का। यही काण है कि नगर निगम कोटा दक्षिण की ओर से भी शहर में कई जगह पर सड़क किनारे स्टील के स्मार्ट डस्टबीन लगाए थे। करीब 35 हजार का एक डस्टबीन था और ऐसे 100 डस्टीन लगाए थे। लेकिन उनमें से अधिकतर के तो डिब्बे ही गायब हो गए। सिर्फ उनके स्टैंड बचे हैं। वहीं कई जगह से तो पूरे डस्टबीन ही गायब हो गए। जनता के लाखों रुपए की बर्बादी तो हुई और चोरों व नशेड़ियों की पौबाहर हो रही है। छावनी चौराहा, कोटडीे चौराहा, घोड़ा चौराहा और निगम क्षेत्र के अन्य स्थानों पर डस्टबीन की यही हालत है। इसी तरह से शहर में करवाए गए विकास कार्य के तहत लगाई गई लोहे की रैलिंग तक टुकड़ों में काट-काटकर चोरी की जा रही है।  सीएडी मेन रोड पर अभय कमांड सेंटर के सामने सड़क के बीच डिवाइडर पर लगाई रैलिंग हो या घोड़ा चौराहे के पास हरितिमा पट्टी की रैलिंग। सभी जगह से रैलिंग के आधे-आधे हिस्से चोरी हो चुके हैं। ऐेस में नगर निगम कोटा उत्तर द्वारा भी शहर में स्मार्ट डस्टबीन लगानी की तैयारी की जा रही है। जिसके टेंडर किए गए हैं। हालांकि वे लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण अटके हुए हैं। यदि शहर में डस्टबीन लगे तो उनकी दशा भी ऐसी ही होने वाली है।

पुलिस व प्रशासन के साथ आमजन की भी जिम्मेदारी
शहर वासियों का कहना है कि स्मैकची व चोरों की हालत इतनी अधिक खराब है कि वे घरों में से नल को टोटियां, साइकिल, मीटर, सीवरेज के चैम्बर तक चोरी कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें जो भी कीमती चीज दिखती है। वह नशे की एक पुड़िया के लिए उसे चोरी कर बेच देते हैं। निर्माण कार्य के लिए सड़क पर रखे लोहे के सरिये हों या फिर अन्य कोई सामान।  लोगों का कहना है कि शहर में जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासन को चोरी करने वालों पर निगाह रखकर उन्हें पकड़ना चाहिए। वहीं आमजन की भी जिम्मेदारी है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति चोरी करता पाया जाए तो उसे रोकें व टोंके। या फिर पुलिस को सूचना दी। जिससे इन घटनाओं पर रोक या कमी लाई जा सके।

यही हालत डस्टबीन की
राह चलते लोगों द्वारा कचरा सड़क पर नहीं डालकर कचरा पात्र में डालने के लिए न्यास की ओर से तालाब के किनारे समेत कई अन्य स्थानों पर स्मार्ट व मजबूत डस्टबीन लगाए थे। उनके चोरी होने व टूटने की संभावना को देखते हुए उन्हें लोहे की चैन से बांधकर ताला तक लगाया हुआ था। लेकिन नशेड़ी व चोरों के हौंसले इतने अधिक बुलंद हैं कि व्यस्त रोड होने के बाद भी वहां से बेश कीमती डस्टबीन तक चोरी कर ले गए। जिसकी भनक तक किसी को नहीं लगी।

इनका कहना है
नगर विकास न्यास की ओर से शहर को सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बाहर से आने वालों को या राह चलते लोगों को बैठने के लिए आराम दायक बैंच मिल सके। उसके लिए लाखों रुपए खर्च कर सड़क किनारे बैंच लगाई थी। कचरा सड़क पर नहीं डले उसके लिए डस्टबीन लगाए थे। लेकिन नशेड़ी व चोर उन सुंदरता को बिगाड़ रहे हैं। ऐसी घटनाएं कई जगह होने पर एसपी को पत्र लिखा है। जिसमें सीसीटीवी कैमरों चैक करने और पुलिस गश्त के दौरान उन पर निगरानी  रखने को कहा गया है।
- कुशल कोठारी, सचिव नगर विकास न्यास

Crime : चोरों और नकबजनों की पौ-बारह लुटेरों और डकैतों का दंश हुआ कम
जयपुर। प्रदेश में वर्ष 2024 के अप्रेल माह में दुकानों, मकानों और कारखानों समेत अन्य जगहों पर चोरी करने वाले चोरों और नकबजनों की पौ-बारह हुई है। यदि पिछले दो वर्ष 2022 और 2023 के अप्रेल माह तक की बात की जाए तो दोनों ही वारदातों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। इनके अलावा अपहरण और बालिक के साथ दुष्कर्म का ग्राफ भी बढ़ा है। लेकिन काला सच ये भी है कि दुष्कर्म के दर्ज औसतन सौ मामलों में से 76 मामले में झूठे पाए गए हैं। यदि तीन साल में अप्रेल माह तक हुए अपराधों की बात की जाए तो सबसे ज्यादा कमी हत्या और हत्या के प्रयासों में आई है। वहीं अन्य आईपीसी की धाराओं में दज मामलों में भारी कमी दर्ज की गई है।

डकैतों से बरामदगी
प्रदेश में पुलिस ने डकैती, लूट, चोरी और नकबजनी के आरोपी गिरफ्तार किए। यदि वर्ष 2023 और 2024 में इन अपराधों में बरामदगी की बात की जाए तो वह काफी कम रही है। वर्ष 2023 में डकैती में 10.54 प्रतिशत बरामदगी हुई थी, जो 2024 में जीरों रही। लुटेरों से वर्ष 2023 में 7357 और 2024 में 1.55 बरामदगी हुई। नकबजनी 2023 में 6.95 और 2024 में 2.83 प्रतिशत बरामदगी रही। चोरों से पुलिस ने 2023 में 9.19 और 2024 के अप्रेल माह तक 4.32 प्रतिशत माल की बरामदगी की।

सबसे ज्यादा झूठ अपहरण और बालिग दुष्कर्म में
प्रदेश पुलिस ने हर बडे़ अपराध को गंभीरता से लिया और गहनता से जाचं की तो काला सच सामने आ गया। अपराधों में सबसे ज्यादा लोगोें को फंसाने के लिए अपहरण और दुष्कर्म के झूठे मामले दर्ज कराए गए। वर्ष 2024 तक अप्रैल माह तक के अपराधों की बात की जाए तो अपहरण के 76.47, दुष्कर्म (बालिग) 61.93 और बलवा के 43.33 मामले झूठे दर्ज हुए। इनके अलावा हत्या के 19, हत्या के प्रयास के 17, डकैती के 33, लूट के 32, नकबजनी के 7, चोरी के 36 और अन्य आईपीसी के 28 मामले झूठे पाए गए।

नशेडियों ने की पुलिस कंट्रोल रूम के सामने से रैलिंग गायब
कोटा ।  शहर में चोरों व नशेड़ियों के हौंसले इतने अधिक बुलंद हो गए हैं कि मेन रोड पर तो आए दिन लोहे की रैलिंग चोरी हो रही है। अब तो पुलिस कंट्रोल रूम के सामने से ही रैलिंग चोरी कर ले गए। नगर विकास न्यास की ओर से कुछ समय पहले ही अभय कमांड सेंटर के सामने नया रास्ता बनाया है। जिस पर लोहे की रैलिंग लगाकर उसे कवर किया गया है। इस रोड पर और कमांड सेंटर में सीसी टीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। उसके बाद भी चोर व नशेड़ी लोहे की मजबूत व भारी भरकम लोहे की रैलिंग को ही काटकर ले गए। वह भी एक जगह से नहीं दो जगह से और छोटी भी नहीं काफी बड़े हिस्से से काटकर ले गए। लेकिन उस पर न तो पुलिस का ध्यान है और न ही न्यास अधिकारियों का। इसी तरह से घोड़ा चौराहे पर स्थित हरितिमा पट्टी की रैलिंग हो या नयापुरा स्थित विवेकानंद चौराहे के पाथ वे भी रैलिंग धीरे-धीरे थोड़ी-थोड़ी कर गायब हो रही है। लोगों का कहना है कि जनता के लाखों-करोड़ों रुपए से रैलिंग लगाई गई है। लेकिन उनकी सुरक्षा नहीं करने से वे गायब हो रही है। लोगों का कहना है कि जब पहले भी लोहे की रैलिंग चोरी होती रहीे हैं फिर भी इन्हें क्यों लगाया जा रहा है। इनके स्थान पर पत्थर या सीमेंट की जालियां लगाई जाएं। जिससे उनके चोरी होने का खतरा भी नहीं रहे। शहर में ऐसी कई जगह हैं जहां से रैलिंग गायब हो रही है। जानकारों का कहना है कि अभय कमांड सेंटर के सामने लगी सीसीटीवी कैमरों को भी नशेड़ी खराब कर देते हैं। जिन्हें पुलिस कर्मी आए दिन ठीक करते रहते हैं। इधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशेड़ियों व चोरों को पकड़ते रहते हैं। लेकिन वे किस समय ऐसा कर रहे हैं उन पर निगाह रखी जाएगी।