bjp govrnment - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा की सेवा संकल्प सभा, पंचायत चुनाव का बिगुल फूंका : नितिन नबीन बोले- चुनाव को सत्ता की चाबी नहीं, सेवा का माध्यम मानते हैं
जयपुर। भाजपा ने शुक्रवार को वाटिका के दादिया में सेवा संकल्प सभा का आयोजन किया, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, सीएम भजनलाल शर्मा सहित अन्य बड़े नेताओं ने पंचायत चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। निकाय चुनाव में भाजपा की विजय के अवसर पर आयोजित सभा में पार्टी के विजयी पार्षदों, जनप्रतिनिधियों के स्वागत अभिनंदन समारोह हुआ। समारोह में जनप्रतिनिधि सहित पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। नबीन और भजनलाल ने यहाँ से पंचायत चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रचार को 90 प्रचार रथों को रवाना किया। कार्यक्रम में 651 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण नबीन ने सीएम के साथ किया। विभिन्न योजनाओं की डीबीटी की राशि 36 लाख लाभार्थियों के खाते में राशि भेजी।

मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि सभी जीते जनप्रतिनिधियों को बधाई देता हूं। जिस आंकड़े और संख्या बल को भाजपा लेकर आई है, उसके लिए कह सकते हैं कि डबल इंजन सरकार को जनता का आशीर्वाद मिला है। उपाध्याय ने जिस सोच और विचार के साथ काम किया, उसको भाजपा ने अपनाया। अंत्योदय पर काम किया। मोदी और भजनलाल शर्मा ने इसी के आधार पर योजना बनाई। अंत्योदय के आधार पर काम किया। निकाय, पंचायत के प्रतिनिधि का जनता से सीधा जुड़ाव होता है, इसलिए अंतिम व्यक्ति तक ये आसानी से योजनाओं को पहुंचा सकते हैं। पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा का सपना पूरा हो रहा है। हमें सेवा करने का मौका मिला है, इसलिए सत्ता में ही नहीं, उनके जीवन में भी बदलाव लाया जाए। चुनाव सत्ता की चाबी नहीं मानते, सेवा का रास्ता है। सोच का परिवर्तन सरकार बदलने से नहीं, सोच बदलने से आता है। सत्ता पाना नहीं, मोदी ने सेवा भाव से काम किया। जनता की सेवा को तत्पर रहें।

कुछ लोग कहते हैं हम क्यों भाजपा की सरकार आने से पहले ही कहते हैं कि सरकार आएगी। यह विश्वास जनता की सेवा और उसके भरोसे को जीतने से आता है। काम करके भरोसा जीता जाता है। उन्होंने मोदी सरकार के काम गिनाते हुए कहा कि बदलाव जनता के जीवन में आता है। इसलिए हम जीतकर आते हैं। निकाय के परिणाम बताते हैं कि जनता का विश्वास मिलेगा। हमें उसके जीवन में बदलाव लाने के भाव से काम करना है। अंतिम व्यक्ति तक उसका फायदा मिले, तभी हमारा जनप्रतिनिधि होने का लक्ष्य पूरा होगा। मैं भी शहरी जनप्रतिनिधि रहा। सुबह पांच बजे उठकर काम को निकलना पड़ता है। जनता का जुड़ाव रहे। उसकी कसौटी पर खरे उतरें, उनकी सेवा भाव के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। राजस्थान के हर शहर को आत्मा के रूप में संस्कारों और विचारों से बसाएं।

ढाई साल में 78 फीसदी वायदे पूरे किए, पंचायत चुनाव भी जीतेंगे : भजनलाल शर्मा

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान भर से जीतकर निकाय प्रतिनिधि आए हैं। देश में मोदी सरकार में हर क्षेत्र में परिवर्तन हुआ है। गरीब कल्याण के कामों में हम सभी को हिस्सेदारी लेनी है। ढाई साल में काम किया है, वो आपके सामने है। पानी, चिकित्सा, शिक्षा, बिजली के काम आपके सामने हैं। मोदी ने राजस्थान की कई समस्याओं का समाधान किया है। किसाऊ समझौता हाल ही में हुआ। पानी पर दो लाख करोड़ के काम मंजूर हुए। ढाई साल में 12 हजार मेगावाट का उत्पादन किया है। विधानसभा में कहा था वन स्टेट वन इलेक्शन को कहा था। कांग्रेस ने कहा कि कोई कक्का जी नहीं करा सकते, अब काका जी ने करा दिए हैं। डबल इंजन में ट्रिपल इंजन जुड़ेगा तो काम तेजी से होगा। क्योंकि पैसा निकायों और पंचायत से जाता है। उम्मीद है कि पंचायतों को भी जिताओगे। 78 फीसदी काम ढाई साल में किए हैं। कांग्रेस ने युवाओं के सपनों को रौंदा है। आलू से सोना हम नहीं करते। कांग्रेस के लोग बौखला गए हैं। हमने नियम बनाकर परिसीमन किया था। लक्ष्मणगढ़ सहित कई जगह कैसे इन्होंने काम किया। अपनी गिरेबान में कांग्रेस झांके, उनकी मनमानी नहीं चलेगी। जनता के बीच जाते नहीं। एक-दो राज्य में ही बचे हैं। जल्दी वहां भी साफ हो जाएंगे। आने वाले पंचायत चुनाव में भी ऐसे ही जीत दिलानी है।

निकायों में जो भी घोषणा की, उन्हें पूरा करें जनप्रतिनिधि : मदन राठौड़

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मोदी ने कहा था कि ये हमारे बॉस हैं। भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया था, एकात्म मानववाद के आधार पर था। मौजूद निकाय के प्रतिनिधियों से कहा कि सब सरकार इसी के आधार पर काम कर रही है। जो भी घोषणाएं हमने की हैं। उन सबको आप सब लोग मिलकर पूरा करें। पंचायतों में भी पार्टी का डंका बजाएं।