concrete - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मोईकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में गहरी दरारों ने बढ़ाई चिंता, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
मोईकलां। मोईकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की निर्माण गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल भवन के मुख्य कॉलम और दीवारों में गहरी दरारें आने से कभी भी बड़ी अनहोनी होने की आशंका जताई जा रही है। भवन की जज स्थिति के चलते यहां कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों और इलाज के लिए आने वाले मरीजों में भय का माहौल बना हुआ है।जानकारी के अनुसार अस्पताल भवन के मुख्य लोड-बेयरिंग कॉलम में कई स्थानों पर चौड़ी दरारें दिखाई दे रही हैं। पिलर्स से सीमेंट और कंक्रीट उखड़कर गिरने लगा है, जिससे भवन की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा मुख्य प्रवेश द्वार की दीवारों में भी दरारें आ चुकी हैं और प्लास्टर टूटने लगा है। बताया जा रहा है कि भवन के आसपास की जमीन भी कुछ स्थानों पर धंसती नजर आ रही है।

शुरुआत से विवादों में रहा निर्माण कार्य
स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन निर्माण शुरू होने के समय से ही घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं।तत्कालीन सरकार के दौरान भवन हैंडओवर किए जाने के समय भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गुणवत्ता को लेकर विरोध जताते हुए जांच की मांग की थी, लेकिन उस समय मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब भवन में आई दरारों ने उन आशंकाओं को फिर से उजागर कर दिया है।

डर के साए में काम कर रहा स्टाफ
अस्पताल में तैनात डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारी भय के माहौल में काम करने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि भवन की हालत लगातार खराब होती जा रही है और किसी भी समय हादसा हो सकता है। रोजाना सैकड़ों मरीज और उनके परिजन यहां आते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों से भवन की तकनीकी जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इनका कहना है
पीएचसी भवन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच के लिए बीसीएमएचओ को निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- दीपक महावर, एसडीएम, सांगोद

देश में बढ़ते ऊर्जा संकट पर तुरंत ठोस उपाय करे सरकार : एलपीजी सिलेंडरों की कमी के कारण घंटों लाइन में लग रहे लोग, सैलजा ने कहा- कई स्थानों पर धक्का-मुक्की के हालात चिंताजनक
चंडीगढ़। हरियाणा में सिरसा की सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने देश में उभरते ऊर्जा संकट और हरियाणा में एलपीजी की कमी को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के कई जिलों में एलपीजी सिलेंडरों की कमी के कारण लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है और कई स्थानों पर धक्का-मुक्की की स्थिति बन रही है। यह हालात चिंताजनक हैं और सरकार को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। कुमारी सैलजा ने कहा कि संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने भी ऊर्जा सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि दुनिया में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि यह केवल एलपीजी का मुद्दा नहीं है, बल्कि पेट्रोल, डीजल और अन्य ऊर्जा संसाधनों से जुड़ा बड़ा सवाल है। यदि समय रहते सरकार ने ठोस तैयारी नहीं की तो इसका सीधा असर करोड़ों लोगों के जीवन और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। सैलजा ने केंद्र सरकार से मांग की कि ऊर्जा सुरक्षा को लेकर स्पष्ट रणनीति बनाई जाए, एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और राज्यों में उत्पन्न हो रही समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संकट जैसे गंभीर विषय पर संसद में खुली और गंभीर चर्चा होना देशहित में आवश्यक है।

मुम्बई की पारी में सरफराज का शतक, एमपी का ठोस जवाब
बेंगलुरु। सरफराज खान (134) के शतक की बदौलत मुंबई के 374 रन बनाने के बाद मध्य प्रदेश ने गुरुवार को रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन के अंत तक एक विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए।

मुंबई के लिए दूसरे दिन 248/5 से शुरुआत करते हुए सरफराज ने मध्य प्रदेश को ‘सरफराज शो’ दिखाया। एक तरफ जहां मुंबई के अन्य बल्लेबाज एमपी की फिरकी के आगे बेअसर नजर आए, सरफराज ने मोर्चा संभालते हुए रणजी के इस सत्र का चौथा शतक जड़ा। सरफराज ने 243 गेंदें खेलकर 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से 134 रन बनाए। सरफराज के अलावा शम्स मुलानी ने 12, तनुष कोटियान ने 15, तुषार देशपांडे ने छह और मोहित अवस्थी ने सात रन बनाए। मध्य प्रदेश की ओर से गौरव यादव ने 106 रन देकर सरफराज खान के बहुमूल्य विकेट सहित चार विकेट झटके। इसके अलावा अनुभव अग्रवाल ने तीन, सारांश जैन ने दो और कुमार कार्तिकेय ने एक विकेट लिया।
यश और शुभम के बीच 76 रनों की नाबाद साझेदारी

मुंबई के 374 रन का जवाब देने उतरी मध्य प्रदेश को हिमांशु मंत्री और यश दूबे ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 47 रन की साझेदारी हुई। हिमांशु 49 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों सहित 31 रन बनाकर लय में दिख रहे थे मगर तुषार देशपांडे ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर मुंबई को पहली सफलता दिलाई। तीसरे नंबर पर आए शुभम शर्मा ने सलामी बल्लेबाज यश दूबे के साथ 76 रन की साझेदारी कर ली है।  यश 131 गेंदों पर 44 रन (छह चौके) बनाकर खेल रहे हैं जबकि शुभम ने 65 गेंदों पर 41 रन (छह चौके) बना लिए हैं।

सरफराज का प्रथम श्रेणी में 8वां शतक
यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सरफराज का आठवां शतक था, जिसमें से वह सिर्फ दो में ही 150 का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं। 2019-20 के पिछले रणजी सीजन में सरफराज ने नौ पारियों में 928 रन बनाए थे। इस सीजन में भी वह आठ पारियों में 133.85 के औसत के साथ 937 रन  बना चुके हैं। मुंबई 248 रन पर छह विकेट खोकर बैकफुट पर ही थी, लेकिन सरफराज ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ पारी को संभाला और ना सिर्फ अपना शतक पूरा किया बल्कि अपनी टीम को 374 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया

Amazon पर अंकुश लगाने की मांग
जयपुर। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स राजस्थान के अध्यक्ष सुभाष गोयल व महामंत्री सुरेन्द्र बज ने कहा कि अमेज़न ई-कॉमर्स पोर्टल के जरिये गांजा की बिक्री मानवता के साथ जघन्य अपराध है। केंद्र को इस संबंध में ठोस ई-कॉमर्स नीति बराकर इनकम पर अंकुश लगाना चाहिए वह राजस्थान में भी कोई भी ई-कॉमर्स कंपनी इस तरह का जघन्य  कारोबार न कर सके इस पर नजर रखी जानी चाहिए ।

कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स राजस्थान प्रदेश के महामंत्री सुरेन्द्र बज ने बताया कि ऑनलाइन अमेजन के झूठे लुभावने ऑफर से हमारे छोटे कारोबारियों की कमर पहले से टूटी हुई है, लेकिन नशे के कारोबार को बढ़ावा मिले, ये कैट बर्दाश्त नहीं करेगा। राज्य सरकार से मांग की जाती हैं कि अमेजन के गैरकानूनी तरीके से किये जाने वाले कारोबार पर तुरंत रोक लगाई जाएं।

जयपुर व्यापार महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष हरीश केड़िया व उपाध्यक्ष सचीन गुप्ता   ने केंद्र सरकार से बड़ी विदेशी  ई-कॉमर्स कंपनियों  के बिजनेस मॉडल की गहन  जांच करने का आग्रह किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ई-कॉमर्स पोर्टल्स पर प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री या राष्ट्र विरोधी गतिविधियां नहीं की जाती हैं और इन मार्केटप्लेस की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए ! पोर्टल पर पंजीकृत होने वाले विक्रेताओं की सख्त केवाईसी की जाए और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और  तकनीक का उपयोग कर  केवल वही सेवाएं प्रदान करने की अनुमति दी जाए  जो वैध हैं।
आज की प्रेस वार्ता में केट के राष्ट्रीय सचिव जे के वैष्णव व प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र रूपानी एवं राधेश्याम गुप्ता भी मौजूद रहे।