eighty - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी जारी, 80 पैसे पेट्रोल और 70 पैसे डीजल बढ़े दाम
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के भावों में अबाल जारी है। मंगलवारो को भी देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने  लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढोत्तरी की। इस इजाफे के साथ राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 100 रूपये प्रति लीटर के पार हो गया है। दिल्ली में आज 80 पैसे के उछाल के साथ पेट्रोल की कीमत 100.21 रुपए  प्रति लीटर और डीजल के दाम 70 पैसे बढ़कर 91.47 रूपये प्रति लीटर हो गया। जबकि सोमवार को पेट्रोल 99.41 रूपये और डीजल 90.77 रूपये प्रति लीटर था।

मुंबई में पेट्रोल के दाम 85 पैसे से बढ़कर 115.04 रूपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 75 पैसे की वृद्धि के साथ 99.25 रूपए प्रति लीटर हो गए हैं। तेल कंपनियों ने 137 दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। जिससे अब तक बीते आठ दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत सात बार बढ़ चुकी है।

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल इसके कारण 13 वर्षाें के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 1.31 प्रतिशत गिरकर 111.01 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.75 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

महानगर

पेट्रोल (रूपए प्रति लीटर)

डीजल (रूपए प्रति लीटर)

दिल्ली

100.21

91.47

कोलकाता

109.68

94.62

मुंबई

115.04

99.25

चेन्नई

105.94

96.00

बीते पांच दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उबाल: 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े दाम
नई दिल्ली। बीते पांच दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं।देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के साथ यहां पेट्रोल 98.61 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि शुक्रवार को पेट्रोल 97.81 और डीजल 89.07 की कीमत पर था। तेल कंपनियों ने 137 दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। जिससे अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमत 3.20 पैसे तक बढ़ गए हैं। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम इस बढोतरी से 113.35 और 97.55 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल इसके कारण 13 वर्षाें के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड 120.65 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.23 प्रतिशत की बढोतरी के साथ 112.60 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

महानगर

पेट्रोल

(रुपए प्रति लीटर)

डीजल

(रुपए प्रति लीटर)

दिल्ली

98.61

89.87

कोलकाता

108.01

93.01

मुंबई

113.35

97.55

चेन्नई

104.43

94.47

गहलोत मंत्रिमंडल की बैठक में महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय : संविदा कर्मियों के लिए बनेंगे अलग से सेवा नियम, करीब 80 हजार को होगा फायदा, चारागाह भूमि पर बसी सघन आबादी के नियमितिकरण के लिए नीति
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में संविदा नियुक्ति के लिए नियम बनाने, चरागाह भूमि पर बसी सघन आबादी के नियमितिकरण के लिए नीति के प्रारूप के अनुमोदन सहित कई अन्य महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय किए गए।

संविदा कर्मियों के लिए बनेंगे अलग से सेवा नियम
मंत्रिमंडल ने राज्य एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं एवं कार्यक्रमों की क्रियान्विति के उद्देश्य से एक निश्चित अवधि के लिए रखे जाने वाले कार्मिकों की संविदा नियुक्ति के लिए ‘राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल अपॉइंटमेंट टू सिविल पोस्ट्स रूल्स-2021‘ बनाये जाने का अनुमोदन किया है। केबिनेट के इस निर्णय से मैनपावर की आवश्यकता की पूर्ति के लिए ऐसे कार्मिकों को संविदा पर नियुक्त करने के नियम बनाये जाने का मार्ग प्रशस्त होगा। इसका करीब 80 हजार कर्मियों को फायदा मिलेगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंत्रिमंडल ने संविदा कर्मियों के लिए अलग से सेवा नियम बनाने का फैसला किया है। इसके बाद संविदाकर्मियों के नियमितीकरण की दिशा में सरकार आगे निर्णय कर सकेगी और उन्हें सरकारी कर्मचारियों की तरह बेनिफिट मिल सकेगा। मंत्री बी डी कल्ला की अध्यक्षता में संविदा कर्मियों को लेकर कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया।

जिलों में भी चलेगा तीसरी वर्षगांठ का जश्न
मंत्रीपरिषद की बैठक प्रताप सिंह खाचरियावास ने बैठक में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि तीसरी वर्षगांठ पर बिड़ला सभागार में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी। तीन दिन तक प्रदर्शनी में सरकार की उपलब्धि बताई जाएगी। जिला स्तर पर मंत्री जाकर विभिन्न कार्यक्रम करेंगे। सभी मंत्रियों ने जयपुर में कांग्रेस की सफल रैली पर माला पहना कर बधाई दी। बैठक में जल जीवन मिशन और स्वच्छता को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश में सभी जगह सुलभ शौचालय बनेंगे, सभी मंत्री अपने विभागों का रिपोर्ट कार्ड रखेंगे। प्रशासन गांवों/शहरों के संग अभियान पर भी बैठक में चर्चा हुई। 20 व 21 दिसंबर को मंत्री प्रभार वाले जिलों में जाएंगे। जिला स्तर पर सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगेगी।

चारागाह भूमि पर बसी सघन आबादी के नियमितिकरण के लिए नीति
केबिनेट ने चारागाह भूमि पर बसी सघन आबादी के नियमितिकरण के लिए प्रस्तावित नीति के प्रारूप का अनुमोदन किया है। चारागाह भूमि का वर्गीकरण परिवर्तन व्यापक जनहित में ही अन्य राजकीय भूमि की अनुपलब्धता होने पर किया जाएगा। नीति के तहत चारागाह भूमि पर कम से कम 30 वर्ष से घर बनाकर रह रहे परिवारों में से प्रति परिवार अधिकतम 100 वर्गमीटर का पट्टा दिया जाएगा। आयकरदाता व्यक्ति को इसका लाभ नहीं दिया जाएगा। इस नीति से चारागाह भूमि पर बसे निर्धन परिवारों को पट्टा मिल सकेगा।

राज्य में 1500 मेगावाट के सोलर पार्क की स्थापना का मार्ग प्रशस्त
मंत्रिमंडल ने राज्य में 1500 मेगावाट क्षमता के सोलर पार्क की स्थापना के लिए राज्य सरकार तथा मैसर्स अदाणी रिन्यूबल एनर्जी पार्क राजस्थान लिमिटेड की हिस्सेदारी की ज्वॉइन्ट वेंचर कंपनी को जैसलमेर के भीमसर एवं माधोपुरा, सदरासर गांव में 1324.14 हैक्टेयर तथा बाटयाडू एवं नेडान गांव में 276.86 हैक्टेयर राजकीय भूमि सशर्त कीमतन आवंटित करने की मंजूरी दी है। इसके अतिरिक्त करीब 30 मेगावाट विंड सोलर हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए केरालियां गांव में 64.38 हैक्टेयर राजकीय भूमि को लीज पर सशर्त कीमतन आवंटित करने की मंजूरी दी गई। इससे सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

इथेनॉल उत्पादन इकाइयों को मिलेगा रिप्स के तहत इंसेंटिव
बैठक में प्रदेश में इथेनॉल उत्पादन इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजस्थान इथेनॉल प्रोडक्शन प्रमोशन पॉलिसी-2021 को मंजूरी दी गई। यह नीति स्थाई एवं वैकल्पिक ईंधन के रूप में इथेनॉल के उत्पादन को बढावा देगी। इस नीति के तहत लगने वाली इथेनॉल उत्पादन इकाइयों को रिप्स-2019 के प्रावधानों के तहत इंसेंटिव देय होंगे। इससे राज्य के भूजल सुरक्षित क्षेत्रों (सेफ ब्लॉक्स) में इथेनॉल प्लांट नियमानुसार स्थापित हो सकेंगे, जिससे औद्योगिकीकरण को बढावा मिलेगा। साथ ही किसानों, उद्यमियों एवं कामगारों के लिए लाभ के अवसर उत्पन्न होंगे।

एटीपी की सीधी भर्ती में बी. प्लानिंग एवं एम. प्लानिंग की अर्हता शामिल
बैठक में राजस्थान नगर नियोजन सेवा नियम-1966 में संशोधन को मंजूरी दी गई। इससे सहायक नगर नियोजक की सीधी भर्ती के लिए आवश्यक अर्हता में बैचलर ऑफ प्लानिंग तथा मास्टर ऑफ प्लानिंग को सम्मिलित किया जा सकेगा। इस निर्णय से नगर नियोजन विभाग में टाउन प्लानिंग से संबंधित उच्च योग्यता, विशेषज्ञता एवं अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी उपलब्ध हो सकेंगे। जिससे आमजन के नगर नियोजन संबंधी कार्यों को सुगमता से संपादित किया जा सकेगा।

शौचालय रखरखाव के लिए आरटीपीपी एक्ट में जुड़ेगा सुलभ इंटरनेशनल
मंत्रिमंडल ने राजस्थान लोक उपापन में पारदर्शिता अधिनियम-2012 तथा राजस्थान लोक उपापन में पारदर्शिता अधिनियम-2013 के तहत जारी अधिसूचना में सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन को जोडने का निर्णय किया है। इससे राज्य के सभी विभागों एवं विकास प्राधिकरणों, यूआईटी, नगर निगम, नगर परिषदों, नगर पालिकाओं आदि को शौचालय निर्माण, रखरखाव एवं संचालन का कार्य समयबद्ध एवं त्वरित रूप से किए जाने के लिए एक विकल्प उपलब्ध हो सकेगा।

राजस्थान फाइनेंशियल सर्विसेज डिलीवरी लि. का होगा गठन
बैठक में राजस्थान फाइनेंशियल सर्विसेज डिलीवरी लिमिटेड का गठन करने की मंजूरी दी गई। इस संस्था के गठन से राजकीय विभागों तथा स्वायत्तशासी संस्थाओं को लोक उपापन, अनुबंध प्रबंधन, कराधान, सेवा नियमों आदि क्षेत्रों में आवश्यक विशेषज्ञता, परामर्श एवं सहयोग मिल सकेगा।

जालूपुरा स्थित विधायक आवासों की भूमि का स्वामित्व सामान्य प्रशासन विभाग से जयपुर विकास प्राधिकरण को हस्तांतरित करने का अनुमोदन
मंत्रिमंडल ने जालूपुरा स्थित विधायक आवासों की भूमि का स्वामित्व सामान्य प्रशासन विभाग से जयपुर विकास प्राधिकरण को हस्तांतरित करने का अनुमोदन किया है। इससे विधायकों के लिए विधायक नगर पश्चिम में बहुमंजिला आवासों के निर्माण में सुगमता होगी। केबिनेट ने राजकीय महाविद्यालय बीदासर का नामकरण ‘श्री सांवरलाल  सुशीला देवी सुथार राजकीय महाविद्यालय बीदासर‘ किए जाने को मंजूरी दी है। बैठक में भू-आवंटन नीति-2015 के प्रावधानों में शिथिलता प्रदान करते हुए भरतपुर की श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर योजना में मीणा छात्रावास के लिए 17 बिस्वा भूमि निःशुल्क आवंटित करने का अनुमोदन भी किया गया।

अलवर नगर परिषद सभापति बीना व पुत्र रिश्वत लेते ट्रैप
अलवर। कांग्रेस नेता व अलवर नगर परिषद सभापति बीना गुप्ता और उनके बेटे कुलदीप गुप्ता को एसीबी ने सोमवार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। सभापति गुप्ता ने खुद के घर पर ऑक्शनर से रिश्वत मांगी थी। रिश्वत के रूप में 3 लाख 50 हजार रुपए देना तय हुआ। करीब 1 लाख 35 हजार रुपए पहले दिए जा चुके थे। अब 80 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता मोहनलाल ने एसीबी को करीब सवा महीने पहले शिकायत दी थी कि वह नगर परिषद में ऑक्शनर है। परिषद की अस्थाई जगह पर दुकान लगाने  के ठेके छोड़ता है। इसके अलावा प्रचार प्रचार के काम करता है जिसके लिए परिषद की ओर से उसे 2 प्रतिशत कमिशन मिलता है। सभापति बीना गुप्ता इस कमिशन की राशि में से 50 प्रतिशत रिश्वत मांगती हैं। एसीबी ने करीब एक माह पूर्व शिकायत का सत्यापन कर लिया था। सोमवार को अलवर शहर में अशोका टाकीज के पास गाय वाले मोहल्ले में बीना गुप्ता को उसके घर पर ट्रैप किया।

पहली बार पार्षद और पहली बार सभापति
बीना गुप्ता पहली बार कांग्रेस के टिकट पर यहां पार्षद बनी और पहली बार ही में उन्हें सभापति बनने का मौका मिल गया। हालांकि ताजपोशी के साथ ही उनका नाता विवादों से जुड़ गया। कांग्रेस के पार्षद ही उनकी कार्यशैली को लेकर विरोध में हो गए और भ्रष्टाचार के लगातार आरोप लगाते रहे। लॉकडाउन के दौरान जिस टिफिन सेंटर वाले से खाना खरीदकर बांटा गया उसने लॉकडाउन के बाद नगर परिषद मुख्यालय के बाहर अपने भुगतान के लिए भूख हड़ताल की थी और रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे।

बड़ी मात्रा में गोल्ड भी मिला
एसीबी ने अभी सभापति के घर पर सम्पति व नकदी मिलने की जानकारी नहीं दी है। हालांकि सूत्रों से पता लग रहा है कि घर पर बड़ी मात्रा में सोना मिला है। इसके अलावा प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी मिले हैं जिनकी जांच जारी है।