teams - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शहर को बदरंग करने वालों पर निगम डाल रहा पर्दा
कोटा। नगर निगम और कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं निजी संस्थाएं व लोग शहर को बदरंग करने में जुटे हैं। लोगों की उस करतूत को नगर निगम अपने काम से परदा डाल रहा है। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर चाहे चार दीवारी हो या फोर्ट। फ्लाई ओवर हो या गेंट्री बोर्ड। कहीं भी बिना अनुमति के किसी भी तरह का प्रचार प्रसार करने व विज्ञापन फ्लेक्स और पोस्टर-बैनर लगाना गलत है। उसके बाद भी लोग व निजी संस्थाएं उन्हीं जगहों पर पोस्टर बैनर लगाकर निगम व केडीए कार्रवाई को धता बता रहे हैं।

निगम हटा रहा, लोग लगा रहे

नगर निगम के राजस्व अनुभाग की ओर से व केडीए की ओर से पूर्व में कई बार सार्वजनिक स्थानों से अवैध रूप से लगे पोस्टर व बैनर हटाए जा चुके हैं। लेकिन लोग हैं कि उन्हीं जगहों पर फिर से प्रचार प्रसार के पोस्टर व फ्ïलैक्स लगा रहे हैं। जिससे निगम की कार्रवाई का असर ही नजर नहीं आ रहा है।

इन जगहों पर क्रेन की सहायता से हटाए

नगर निगम की ओर से शहर में कई जगह पर अधिक ऊंचाई पर लगे पोस्टर व बैनर और फ्लैक्स को क्रेन की सहायता से हटाया गया। जानकारी के अनुसार नाग नागिन मंदिर से कोटड़ी चौराहा, छावनी फ्लाई ओवर के ऊपर से एरोड्राम चौराहा होते हुए विज्ञान नगर चौराहे तक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही टीलेश्वर चौराहे से सीएडी रोड होते हुए कई अन्ज जगह पर कार्रवाई की। निगम के गैराज से बड़ी क्रेन व लिफ्ट मशीन की सहायता से करीब

300 से अधिक पोस्टर बैनर हटाए गए।

निगम कर्मचारियों ने बताया कि डिवाइडर के बीच, बिजली के खम्बो,ग्रीन बेल्ट, सार्वजनिक शौचालयों, खेल मैदानों की दीवारों पर बड़ी संख्या में निजी स्कूल, कोचिंग, हॉस्पिटल और डॉक्टरों के विज्ञापन वाले कागज व प्लास्टिक के बैनर और फ्लेक्स लगाए हुए हैं। ऐसे करीब 700 पोस्टर बैनर को लोहे के ब्रश, पत्ती व पानी की सहायता से 700 पोस्टर बैनर साफ किए गए।

सम्पति विरूपण के तहत कार्रवाई

नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी ऋचा गौतम ने बताया कि पूर्व में निगम के राजस्व अनुभाग द्वारा अवैध पोस्टर बैनर हटाए गए थे। अब निगम के जन स्वास्थ्य अनुभाग कर्मचारियों द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। बिना अनुमति व सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर बैनर लगाकर प्रचार करना सम्पति विरूपण अधिनियम के तहत आता है। इस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है। पूर्व में कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। कई जगह पर केडीए की ओर से भी इस तरह की कार्रवाई की जा चुकी है।

असर खबर का : फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू, खेतों में उतरी टीमें
कोटा। बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान के बाद अब प्रशासन हरकत में आ गया है। जिलेभर में कृषि व राजस्व विभाग की टीमें सक्रिय होकर खेतों में पहुंचने लगी हैं और नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। शनिवार को कई गांवों में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की और फसलों की स्थिति का आकलन किया। कृषि विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गांव-गांव जाकर कटी व खड़ी फसलों का निरीक्षण कर रही हैं। पटवारी, गिरदावर और कृषि पर्यवेक्षक किसानों के साथ खेतों में जाकर नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। कई जगहों पर टीमों ने फसल की नमी, गिरावट और पानी भराव की स्थिति का रिकॉर्ड भी तैयार किया।

किसानों से ली विस्तृत जानकारी
टीमों के अधिकारियों ने किसानों से फसल की बुवाई, कटाई और बारिश के समय की स्थिति के बारे में जानकारी ली। किसानों ने भी खुले तौर पर अपनी समस्या रखते हुए बताया कि कटाई के दौरान हुई बारिश से उन्हें भारी नुकसान का डर है। कई किसानों ने भीगी हुई गेहूं और सरसों की फसल दिखाकर नुकसान का अंदेशा जताया। कुछ टीमों द्वारा सर्वे के दौरान मोबाइल ऐप के जरिए फोटो और लोकेशन के साथ डेटा अपलोड किया जा रहा है, ताकि वास्तविक स्थिति का सही आकलन हो सके और रिपोर्ट शीघ्र तैयार की जा सके। प्रशासन की सक्रियता से किसानों में मुआवजे की उम्मीद जगी है। अधिकारियों का कहना है कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही नुकसान का आंकलन कर सरकार को भेजा जाएगा।

सर्वे करवाकर शीघ्र रिपोर्ट भेजने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर संज्ञान लेते हुए सभी जिला कलक्टर्स को सर्वे करवाकर शीघ्र रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की हर परिस्थिति में सहायता के लिए पूर्ण संवेदनशीलता के साथ तत्पर है। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि किसानों की पीड़ा हमारी पीड़ा है। राजस्थान की समृद्धि का आधार हमारे अन्नदाता भाई-बहन हैं। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ किसान भाइयों के साथ दृढ़तापूर्वक खड़ी है। प्रत्येक प्रभावित किसान को शीघ्र एवं समुचित सहायता उपलब्ध कराना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इसके लिए सरकार पूर्णत: प्रतिबद्ध है।

नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था मामला
पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश से फसलों में नुकसान के सम्बंध में दैनिक नवज्योति में शनिवार को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। जिसमें बताया था कि इन दिनों जिले में रबी फसलों की कटाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। खेतों में गेहूं, सरसों और अन्य फसलें कटी हुई पड़ी हैं। ऐसे में बारिश होने से कटी फसलों के भीगने और खराब होने की आशंका बढ़ गई है। कई किसानों ने अपनी फसल को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल और अन्य साधनों का सहारा लिया, लेकिन तेज हवा और बारिश के कारण उन्हें पूरी तरह बचा पाना मुश्किल साबित हुआ। ऐसे में उत्पादन और भाव दोनों पर असर पड़ने की आशंका से किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।

सरकार के निर्देश पर बारिश से फसलों में हुए नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया है। कुछ स्थानों पर कटी फसलों में खराबे की संभावना है। अभी सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
- राजेन्द्र मीणा, कृषि पर्यवेक्षक

बाबा बर्फानी, आफत तूफानी जीवन की तलाश में जुटे बचाव दल
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा में शुक्रवार को हुए हादसे के बाद शनिवार को 30-35 लापता तीर्थयात्रियों का पता लगाने के लिए व्यापक तलाश अभियान जारी रहा। फिहाल यात्रा अस्थाई रूप से स्थगित है। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद अचानक आई बाढ़ से कम से कम 25 तंबू बह गए। खोजी कुत्तों और नवीनतम उपकरणों से लैस कई एजेंसियों और बचाव दल लापता लोगों का पता लगाने के लिए युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। तलाश अभियान में एनडीआरएफ, सेना, पुलिस, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसडीआरएफ के अलावा अन्य एजेंसियां शामिल हैं।

विशेषज्ञ दल अमरनाथ गुफा में पहुंचे
भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि कि अमरनाथ गुफा की मलबा हटाने का काम और लापता लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। सेना की दो बचाव टीम और अन्य विशेषज्ञ दल पवित्र गुफा में पहुंच गए हैं।

अमरनाथ हादसा : राज्य के मृतकों को 5-5 लाख का मुआवजा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अमरनाथ यात्रा में आई प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि देते हुए प्रदेश के मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है। गहलोत ने ट्वीट किया कि आपदा में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धांंजलि अर्पित करता हूं। हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। ईश्वर शोकाकुल परिजनों को यह कष्ट सहने की शक्ति दें।

महिला चैलेंज टी-20 में खेलेंगी तीन टीमें, मिताली और झूलन बाहर
नई दिल्ली। बीसीसीआई ने आईपीएल प्लेऑफ मैचों के दौरान होने वाले महिला चैलेंज टी-20 मैचों के कार्यक्रम और दल की घोषणा कर दी है। दीप्ति शर्मा को मिताली राज की जगह वेलॉसिटी टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि हरमनप्रीत कौर और  स्मृति मंधाना क्रमश: सुपरनोवाज और ट्रेलब्लेजर्स की कप्तान बनी रहेंगी। यह टूर्नामेंट 23 से 28 मई के बीच पुणे में होगा, जिसमें फाइनल सहित कुल चार मैच होंगे। सीनियर खिलाड़ी मिताली राज और झूलन गोस्वामी इस टूर्नामेंट में खेलती हुई नहीं दिखाई देंगी।

12 विदेशी खिलाड़ी खेलेंगी
टूर्नामेंट में 12 विदेशी खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगी। इनमें अलाना किंग (आॅस्ट्रेलिया), सोफी एकलस्टन (इंग्लैंड), सोफिया डंकली (इंग्लैंड), केट क्रॉस (इंग्लैंड), अयाबोंगा खाका (साउथ अफ्रीका), सुने लूस (साउथ अफ्रीका), लॉरा वूलवार्ट (साउथ अफ्रीका), डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज), हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज), सलमा खातून (बांग्लादेश) और शरमिन अख्तर (बांग्लादेश) का नाम शामिल है।

वेदा और अनुजा भी नहीं खेलेंगी
इस दौरान श्रीलंका की महिला टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी, इसका मतलब यह है कि श्रीलंकाई सुपरस्टार चामरी अट्टापट्टू इस टूर्नामेंट में खेलती हुई नहीं दिखाई देंगी। वेदा कृष्णमूर्ति और अनुजा पाटिल कुछ ऐसे बड़े नाम हैं, जो पिछले साल इस टूर्नामेंट का हिस्सा तो थे लेकिन इस बार नहीं रहेंगे। पहले मैच में सुपरनोवाज का सामना ट्रेलब्लेजर्स से होगा।

644 टीमों ने घर-घर किया सर्वे
कोटा । डेंगू सहित अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए चलाए गए 8 दिवसीय डेंगू रोधी सर्वे अभियान के दूसरे दिन सोमवार को भी जिले में 644 टीमों ने  घर घर जाकर सर्वे किया और एंटी लार्वा वह जागरूकता गतिविधियां की। इस दौरान मिले बुखार के 84 मरीजों की जांच के लिए ब्लड स्लाइड बनाई।

सीएमएचओ डॉ भूपेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि टीमों ने घर-घर जाकर 31288 जल पात्रों/कंटेनरों जैसे पानी की टंकियां, कूलर, ड्रम, परिण्डे, खेळ गमले, फ्रीज की ट्रे और छतों पर रखे टायर, कबाड़ आदि की जांच कर लार्वा मिले 218 कंटेनरों को उपचारित किया। वहीं, 1090 कंटेनरों को खाली कराया। इनके अलावा 1061 जल पात्रों में टेमीफास की दवा डाली तथा 1071 स्थानों पर एमएलओ डाला,  25 कमरों में पायरेथ्रम का छिड़काव भी किया। इस दौरान रोग से बचाव, रोकथाम संबधी पोस्टर्स का प्रदर्शन किया व जागरूकता के पम्पलेट भी बांटे।

यह विशेष अभियान 15 मई तक चलेगा। 16 मई को राष्टÑीय डेंगू दिवस मनाया जाएगा। सीएमएचओ ने बताया कि वर्तमान में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को स्वयं जागरूक रहना होगा और अपने घरों में कूलर, फ्रिज, पानी की टंकियों को साफ रखना होगा । वैसे चिकित्सा विभाग की टीमें अपना काम कर रही हैं।

दो नई टीमों में आज विस्फोटक मुकाबला
मुंबई।  आईपीएल की दो नई टीमों लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल के सोमवार को होने वाले मुकाबले में जबरदस्त भिड़ंत होने की पूरी उम्मीद है।  दोनों टीमें अपना अभियान विजयी अंदाज में शुरू करने उतरेंगी। लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल और गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं और दोनों कप्तानों का लक्ष्य विजयी शुरुआत करना होगा।

स्टॉयनिस, होल्डर और मेयर्स बाद में जुडेंगे
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड कोहनी में चोट की वजह से पूरी प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। मार्कस स्टॉयनिस, जेसन होल्डर और काइल मेयर्स भी टीम के साथ आईपीएल के पहले हफ्ते के बाद ही जुड़ पाएंगे। ये सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यस्त हैं। क्विंटन डिकॉक पावरप्ले में आक्रामक हो सकते हैं और लंबी पारी भी खेल सकते हैं। लेकिन कप्तान  लोकेश  राहुल किस अंदाज में खेलेंगे, ये देखना दिलचस्प होगा। पिछले तीन सीजन में मनीष पांडे का स्ट्राइक रेट 127.52 का ही रहा है, पूरी उम्मीद है कि उन्हें नंबर-3 पर खेलने का मौका मिलेगा। लिहाजा ये माना जा सकता है कि पावरप्ले में राहुल दूसरे बल्लेबाज होंगे जो आक्रामक शैली में खेलें जबकि ऐंकर की भूमिका में मनीष नजर आ सकते हैं।

क्रुणाल-होल्डर भी समय के साथ खेल में बदलाव ला सकते है
मार्कस स्टॉयनिस और दीपक हुड्डा के तौर पर लखनऊ के पास दो ऐसे बल्लेबाज भी मौजूद हैं जो पहली ही गेंद से बड़ी-बड़ी हिट लगाने में सक्षम हैं। साथ ही साथ बाएं हाथ के बल्लेबाज क्रुणाल पांड्या और वेस्टइंडीज के आॅलराउंडर जेसन होल्डर भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो वक्त के हिसाब से अपने खेल में बदलाव ला सकते हैं। अगर इस टीम के बेंच पर नजर ंडालें तो बल्लेबाजी में एविन लुईस के अलावा और कोई बड़ा नाम मौजूद नहीं है। लुईस सलामी बल्लेबाजी में भी डिकॉक का बैकअप हो सकते हैं, उस परिस्थिति में राहुल को दस्तानों के साथ विकेट के पीछे जिम्मेदारी निभानी होगी। इनके अलावा काइल मेयर्स और मनन वोहरा हैं, ये भी शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ही हैं, जहां पहले से ही लखनऊ के पास कई विकल्प मौजूद हैं।

हंगामा ए बेट-बॉल
लबे गेप के बाद में
फिर आनंद विभोर,
दर्शक दीर्घाएं भरी
बीता काला दौर.

Women's Cricket World Cup: 04 मार्च से होगा शुरू, पहले मैच में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें होंगी आमने सामने
टोरंगा।  महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 का आगाज 04 मार्च से होने जा रहा है जहां पहले मैच में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें आमने सामने होंगी। यह प्रतियोगिता पहले 2021 में होने वाली थी मगर कोरोना महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दी गयी थी। आईसीसी ने 15 दिसंबर 2020 को घोषणा की कि महिला क्रिकेट विश्व कप 04 मार्च  से 03 अप्रैल के बीच खेला जायेगा।  विश्वकप का फाइनल क्राइसचर्च में होगा लेकिन इससे पहले आठ टीमों को 30 मुकाबलों को सामना करना होगा।  पिछली बार जब न्यूजीलैंड में महिला विश्व कप का आयोजन हुआ था तो एमिली ड्रम की अगुवाई में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था।

अब तक सबसे ज्यादा बार विश्व कप ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। साल 2013 में उन्होंने अपना सातवां विश्व कप जीता था और 2017 में हुए विश्व कप में इंग्लैड ने भारत को फाइनल में हराकर खिताब हासिल किया था। टूर्नामेंट के शुरुआती चरणों में, स्टेडियम में क्षमता के 10 प्रतिशत दर्शकों को ही  अनुमति दी जाएगी। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा भीड़ की सीमा बढ़ाई जा  सकती है। यह दूसरी बार होगा जब महिला वनडे विश्व कप में डिसीजन रिव्यू  सिस्टम (डीआरएस) का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रत्येक टीम की प्रति पारी दो  असफल रिव्यू मिलेंगे।

आईपीएल 2022 : दस टीमों की अंतिम स्थिति
बेंगलुरु। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी रविवार को खत्म हो चुकी है। कई टीमों ने पहले दिन संघर्ष किया और कई ने दूसरे दिन बाजी मार ली। आईपीएल 2022 के लिए 10 फ़्रेंचाइजी टीमों में खिलाडिय़ों की अंतिम स्थिति इस प्रकार है:

लखनऊ सुपर जायंट्स : केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक, दीपक हुड्डा, मनीष पांडे, मार्कस स्टॉयनिस, जेसन होल्डर, रवि बिश्नोई, क्रुणाल पांड्या, मार्क वुड, आवेश खान, अंकित राजपूत, शाहबाज नदीम, दुश्मांता चमीरा, मनन वोहरा, के गौतम, एविन लुइस, काइल मेयर्स, करण शर्मा, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बदोनी
(कुल खिलाड़ी : 21, बची हुई राशि : 0, विदेशी खिलाड़ी : 7)

राजस्थान रॉयल्स : देवदत्त पड़क्किल, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, जॉस बटलर, शिमरन हेटमायर, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, रियान पराग, केसी करिअप्पा, नवदीप सैनी, तेजस बरोका, अनुनेय सिंह, कुलदीप सेन, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, शुभम गढ़वाल, नेथन कुल्टर-नाइल, रैसी वान डेर डुसेन, जेम्स नीशम, डैरिल मिचेल, करुण नायर, ओबेद मकॉय
(कुल खिलाड़ी : 24, बची हुई राशि : 0.95 करोड़, विदेशी खिलाड़ी : 8)

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल, जेसन रॉय, हार्दिक पांड्या, राशिद खान, मोहम्मद शमी, लॉकी फ़ग्र्युसन, नूर अहमद, अभिनव मनोहर, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, डॉमिनिक ड्रेक्स, जयंत यादव, दर्शन नालकंडे, साई सुदर्शन, यश दयाल, मैथ्यू वेड, प्रदीप सांगवान, ऋद्धिमान साहा, डेविड मिलर, वरुण ऐरन, गुरकीरत सिंह मान, अल्जारी जोसफ़
(कुल खिलाड़ी : 23, बची हुई राशि : 0.15 करोड़, विदेशी खिलाड़ी : 8)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फ़ाफ़ डुप्लेसी, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, वनिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जॉश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, आकाश दीप, अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, लवनीत सिसोदिया, अनीश्वर गौतम, जेसन बेहरनडॉफऱ्, कर्ण शर्मा, डेविड विली, सिद्धार्थ कौल, चामा मिलिंद, महिपाल लोमरोर, शफरेन रदरफर्ड़, फ़नि ऐलेन
(कुल खिलाड़ी : 22, बची हुई राशि : 1.55 करोड़, विदेशी खिलाड़ी : 8)

कोलकाता नाइट राइडर्स : वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर, आंद्रे रसल, सुनील नारायण, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी, शेल्डन जैक्सन, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, अभिजीत तोमर, प्रथम सिंह, रसीख सलाम, अमन खान, रमेश कुमार, अशोक शर्मा, टिम साउदी, ऐलेक्स हेल्स, मोहम्मद नबी, सैम बिलिंग्स, उमेश यादव, बाबा इंद्रजीत, चमिका करुणारत्ना
(कुल खिलाड़ी : 25, बची हुई राशि : 0.45 करोड़, विदेशी खिलाड़ी : 8)

चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जाडेजा, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायुडू, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, केएम आसिफ़, महीश थीक्षणा, शिवम दुबे, नारायण जगदीशन, हरि निशांत, शुभ्रांशु सेनापति, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, राजवर्धन हंगारगेकर, भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, क्रिस जॉर्डन, ड्वेन प्रिटोरियस, डेवन कॉन्वे, ऐडम मिल्न, मिचेल सैंटनर
(कुल खिलाड़ी : 25, बची हुई राशि : 2.95 करोड़, विदेशी खिलाड़ी : 8)

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, कायरन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, इशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, बेसिल थंपी, मुरुगन अश्विन, मयंक मार्कंडेय, जयदेव उनादकट, संजय यादव, रमनदीप सिंह, आर्यन जुयाल, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, ऋतिक शौकीन, राहुल बुद्धि, अरशद खान, टिमाल मिल्स, जोफ़्रा आर्चर, फ़ैबियन ऐलेन, डेनियल सैम्स, अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड, राइली मेरेडिथ
(कुल खिलाड़ी : 25, बची हुई राशि : 0.1 करोड़, विदेशी खिलाड़ी : 8)

पंजाब किंग्स : शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, जॉनी बेयरस्टो, राहुल चाहर, शाहरुख खान, इशान पोरेल, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत बराड़, लियम लिविंगस्टन, ओडीन स्मिथ, संदीप शर्मा, अथर्व तायड़े, वैभव अरोड़ा, अंश पटेल, राज अंगद बावा, बेनी हॉवेल, ऋषि धवन, भानुका राजापक्षा, बलतेज सिंह, ऋतिक चैटर्जी, नेथन एलिस, प्रेरक मांकड
(कुल खिलाड़ी : 25, बची हुई राशि : 3.45 करोड़, विदेशी खिलाड़ी : 8)

दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, अनरिख नॉर्खिये, मिचेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव (स्पिनर), मुस्तफ़जुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, अश्विन हेब्बार, केएस भरत, सरफऱा खान, खलील अहमद, चेतन साकरिया, मंदीप सिंह, रिपल पटेल, ललित यादव, यश ढुल, विकी ओस्तवाल, लुंगी एनगिडी, टिम साइफ़र्ट, प्रवीण दुबे, रोवमन पॉवेल
(कुल खिलाड़ी : 24, बची हुई राशि : 0.1 करोड़, विदेशी खिलाड़ी : 7)

सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन, अब्दुल समद, उमरान मलिक, वॉशिंगटन सुंदर, निकोलस पूरन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, श्रेयस गोपाल, राहुल त्रिपाठी, जगदीश सुचित, कार्तिक त्यागी, मार्को यानसन, एडन मारक्रम, सौरभ दुबे, शशांक सिंह, शॉन ऐबट, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड़, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलप्स, फक़ाल हक़ फ़ारूक़ी
(कुल खिलाड़ी : 23, बची हुई राशि : 0.1 करोड़, विदेशी खिलाड़ी : 8)

प्रदेश के तीन बड़े कारोबारी समूहों पर आयकर छापे
जयपुर। आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के तीन नामी कारोबारी समूहो पर छापे की कार्रवाई की है। तीन समूहों में से दो समूहों का ज्वेलरी ओर प्रोपर्टी का कारोबार है वहीं एक अन्य समूह का बड़े पैमाने पर फाइनेंस का कारोबार है। आयकर विभाग ने जयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में एक साथ कार्रवाई शुरू की है। प्रदेश भर में करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर मंगलवार सुबह कार्रवाई शुरू की गई है। जयपुर में जौहरी बाजार, सी स्कीम, एमआई रोड सहित कई जगहों पर आयकर विभाग की टीमें कार्रवाई में जुटी हैं। आयकर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल विभाग की टीमें सभी ठिकानों से दस्तावेज जुटा रही है और उनकी गहनता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में कारोबारी समूहों के ठिकानों से बड़ी काली कमाई के सबूत मिले हैं। फिलहाल जांच जारी है और उसके बाद ही सही मायने में कार्रवाई का खुलासा होगा।