BD Kalla - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

CM Gehlot के सलाहकार लोकेश शर्मा ने मांगा बीडी कल्ला के इलाके से टिकट, बीकानेर की दोनों विधानसभाओं से चुनाव लड़ने का है इरादा
जयपुर। सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार लोकेश शर्मा ने बीकानेर की दोनों विधानसभा सीट से टिकट मांगकर सियासी हलचल बढ़ा दी है। राजस्थान विधानसभा के चुनाव अब सिर पर आ चुके हैं। कांग्रेस पार्टी टिकट लेने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांग रही है। इसी बीच सीएम के सलाहकार ने मंत्री बीडी कल्ला के सामने टिकट मांगकर ताल ठोंक दी है। लोकेश शर्मा इस इलाके में पिछले एक साल से एक्टिव भी है। वे यहां के दौरे भी कर रहे हैं।

अब तक किस विधानसभा से कितने आवेदन
बीकानेर पूर्व से अब तक 38 लोगों ने टिकट मांगा है जबकि बीकानेर पश्चिम से 18 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जैसै-जैसे चुनाव नजदीक आता जाएगा वैसे-वैसे ये संख्या बढ़ती जाएगी।

लोक कलाकारों को दिया जाएगा रोजगार : डॉ. बीडी कल्ला
ब्यूरो/ नवज्योति, जयपुर। डॉ. बीडी कल्ला शनिवार को शासन सचिवालय में कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की राज्य अपीलीय नीति निर्धारण एवं पर्यवेक्षण समिति की प्रथम बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लोक कलाकारों को मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के तहत 100 दिन के कला प्रदर्शन के माध्यम से रोजगार दिया जाएगा। इससे वह अपने परिवार का पालन पोषण आराम से कर सकते हैं। लोक कलाकारों के आॅनलाइन पंजीकरण के लिए शीघ्र ही वेब पोर्टल भी शुरू किया जाएगा। इस मौके पर विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि लोक कलाकारों को स्थानीय स्तर पर ही कला प्रदर्शन का मौका दिया जाएगा।

प्रोत्साहन कार्ड से मिलेगी पहचान
योजनांतर्गत लोक कलाकारों को लोक कलाकार प्रोत्साहन कार्ड दिया जाएगा। कार्ड कला प्रदर्शन अवसर प्राप्त करने के लिए कलाकारों का प्राथमिक दस्तावेज होगा, जो एक कलाकार की पहचान करेगा।

रंधावा से मुलाकात के बाद मंत्री कल्ला का ऐलान: अगला चुनाव मैं ही लडूंगा
जयपुर। पीसीसी वॉर रूम में प्रभारी सुखजिंदर सिंह रन्धावा की फीडबैक बैठक में शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला भी पहुंचे और आगामी चुनाव रणनीति पर चर्चा की।

रंधावा से मुलाकात के बाद कल्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रभारी रंधावा से मिले मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि रंधावा से आज शिष्टाचार मुलाकात हुई। जिसमें मैने अपने क्षेत्र के हालातों से अवगत कराया। चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि मैं चुनाव लडूंगा। आज में जीताऊ उम्मीदवार हूं। बीकानेर में मेरे सामने बीजेपी के पास भी कोई जिताऊ नेता नहीं है। कई युवा दावेदारों के सवाल पर कहा कि कोई चुनाव लड़ने का ऐलान करता है तो यह उसकी ईच्छा है। मेरे क्षेत्र में भी भविष्य के लिए नेता तैयार करने होंगे,लेकिन अभी तो मैं ही उम्मीदवार हूं। आगामी चुनाव को लेकर रंधावा से काफी चर्चा हुई है।

शिक्षा मंत्री ने की बच्चों की हौसला अफजाई
जयपुर। शिक्षा, कला–साहित्य और संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला गुरुवार को जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में चल रहे ‘जूनियर समर कैम्प‘ में चल रही गतिविधियों का जायजा लेने पहुंचे। डॉ. कल्ला ने इस दौरान बच्चों द्वारा कैम्प में सीखी गई कलाओं के आधार पर नाटक, भरत नाट्यम, कत्थक और तबला वादन जैसी कलाओं पर आधारित प्रस्तुतियों को देखा। उन्होंने बच्चों को ‘बेस्ट परफोर्मेंस‘ के लिए बधाई देते हुए प्रेरणादायक संवाद किया और हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देने की कला सिखाते है, ये ‘स्टेज फीवर‘ को खत्म करने में काफी मददगार है।

शिक्षा, कला, साहित्य और संस्कृति मंत्री ने कहा कि बच्चें ‘जूनियर समर कैम्प‘ में सीखी गई गतिविधियों का घर पर अभ्यास करे। साथ ही उन्होंने जेकेके के अधिकारियों से कहा कि इस कैम्प के बाद आगामी सर्दिर्यों में बच्चों के लिए एक ‘रिफ्रेशर कैम्प‘ और आयोजित करे, जिससे बच्चों को एक बार फिर इनकी बारीकियों को दोहराने का मौका मिलें। प्रमुख शासन सचिव पर्यटन गायत्री राठौड़ भी उपस्थित रही।

फ्रेंच भाषा और संस्कृति को बढ़ावा मिलने से राज्य को होगा लाभ: डॉ. बीडी कल्ला
नवज्योति,जयपुर। फ्रेंच भाषा और संस्कृति अब गुलाबी शहर के लोगों के लिए पहले से कहीं अधिक सुलभ होगी। भारत में एलायंस फ्रांसेस नेटवर्क के 15वें केंद्र जयपुर के एलायंस फ्रांसेस का उद्घाटन शुक्रवार को जवाहर कला केंद्र में एक सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ। कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, भारत में फ्रांस के एम्बेसडर एचई इमैनुएल लेनैन, महाराज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, पूर्व राजपरिवार की गौरवी कुमारी, मानवाधिकार कार्यकर्ता अरुणा रॉय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मंत्री कल्ला ने जयपुर शहर में एलायंस फ्रांसेस का स्वागत करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस एलांयस के आने से दोनों संस्कृतियों के संबंधों में एक नया आयाम जुड़ेगा और राज्य में फ्रेंच भाषा और संस्कृति को बढ़ावा मिलने से लाभ होगा। जयपुर में एलायंस फ्रांसेस के उद्घाटन अवसर पर दास्तानगोई की प्रस्तुति इस तथ्य का प्रमाण है कि यह दो संस्कृतियों का मिश्रण है। राजस्थान एक प्रतिष्ठित राज्य है और जहां समुद्र और बर्फ के अलावा सब कुछ है। वहीं उदयपुर झीलों का शहर है, बीकानेर हवेलियों का और जयपुर स्मारकों का शहर है।

जयपुर आकर मुझे प्रसन्नता हुई: लेनैन
भारत में फ्रांस के एम्बेसेडर इमैनुएल लेनैन ने कहा भारत में एलायंस फ्रांसेस नेटवर्क का औपचारिक रूप से शुभारंभ करने के लिए जयपुर आकर मुझे प्रसन्नता हुई। ऐतिहासिक शहर जयपुर में एलायंस फ्रांसेस का खुलना फ्रांस और पिंक सिटी के बीच गहरे संबंधों को दर्शाता है और राजस्थान के साथ हमारे बढ़ते संबंधों में सहयोग देगा। एलायंस फ्रांसेस आॅफ जयपुर की अध्यक्ष डॉ तूलिका गुप्ता ने कहा इस नए केन्द्र का उद्घाटन गुलाबी नगर के सांस्कृतिक और शैक्षणिक परिदृश्य के लिए एक नया आयाम स्थापित करेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में फ्रेंच कहानी द लिटिल प्रिंस को स्टोरी टेलिंग की प्राचीन उर्दू कला दास्तानगोई में रूपांतरित कर दिखाया गया। दास्तानगोई कलेक्टिव की पूनम गिरधानी और राजेश कुमार ने प्रस्तुति दी। इस शाम की शुरुआत बेयरफुट कॉलेज तिलोनिया की प्रसिद्ध कठपुतलियों की विशेष प्रस्तुति के साथ हुई।

प्रदेश के 60 लाख से ज्यादा बच्चों को दूध वितरण और फ्री यूनिफॉर्म का इंतजार
जयपुर। प्रदेश के करीब 60 लाख से ज्यादा सरकारी स्कूलों के बच्चों को नि:शुल्क दूध वितरण और यूनिफॉर्म का इंतजार है। शिक्षा विभाग की ओर से लम्बे समय से कवायद की जा रही है, लेकिन दोनों ही योजनाओं का अधिकारिक शुभारंभ नहीं होने से बच्चों को लाभ नहीं मिला। विभाग की ओर से दो बार योजना की शुरुआत की कार्य योजना तैयार की गई, लेकिन मुख्यमंत्री को समय नहीं मिलने के चलते विभाग की तैयारी धरी रह गई। ऐसे में अब उम्मीद है की नवम्बर के महीने से ही दोनों योजनाओं का विधिवत शुभारंभ शिक्षा विभाग की ओर से कर दिया जाएगा। प्रदेश में कक्षा 1 से 8वीं तक पढ़ने वाले करीब 60 लाख से ज्यादा बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में नि:शुल्क दूध वितरण और कक्षा 1 से 8वीं तक के ही बच्चों के लिए दो यूनिफॉर्म का कपड़ा नि:शुल्क देने की योजना शुरू होनी हैं। कक्षा 1 से 5वीं तक के बच्चों के लिए जहां 15 ग्राम मिल्क पाउडर को गर्म पानी के साथ दूध बनाकर दिया जाना है तो वहीं कक्षा 6 से 8वीं तक के बच्चों को 20 ग्राम मिल्क पाउडर को गर्म पानी में दूध बनाकर दिया जाना है। दूसरी ओर कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों को दो यूनिफॉर्म का कपड़ा नि:शुल्क देने साथ ही दोनों यूनिफॉर्म की सिलाई के लिए 200 रुपए देने हैं।

अभी कुछ जिलों में सामग्री पहुंचना शेष
दोनों योजनाओं को लेकर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का कहना है कि राजस्थान बड़ा प्रदेश है और स्कूलों तक दूध पाउडर पहुंचाने तथा यूनिफॉर्म का कपड़ा पहुंचाने में थोड़ा समय लग रहा है। अभी भी कुछ जिले हैं, जहां दूध पाउडर और यूनिफॉर्म का कपड़ा पहुंचाना शेष है। अगले 3 से 4 दिन में सभी स्कूलों में दूध पाउडर और यूनिफॉर्म का कपड़ा पहुंच जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से दोनों ही योजनाओं का विधिवत शुभारंभ करवाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

कला एवं संस्कृति मंत्री ने किया नौनिहाल का शुभारंभ
जयपुर। बाल दिवस के अवसर पर जवाहर कला केंद्र की ओर से दो दिवसीय नौनिहाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सोमवार को मुख्य अतिथि डाॅ. बी. डी. कल्ला, मंत्री कला एवं संस्कृति विभाग ने नौनिहाल के पोस्टर का विमोचन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान गायत्री राठौड़, महानिदेशक जेकेके सह प्रमुख शासन सचिव कला एवं संस्कृति विभाग बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहीं।

वाॅल पर उकेरी शुभकामनाएं
डाॅ. बी. डी. कल्ला व गायत्री राठौड़ ने डूडल वाॅल पर पेंटिंग कर बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने जेकेके पहुॅंचे बच्चों को गुलाब और चाॅकलेट भेंट की।

बच्चों संग देखी डाॅक्यूमेंट्री
समस्त अतिथियों ने बच्चों के साथ पहले बाल दिवस के अवसर पर फिल्माई गयी डाॅक्यूमेंट्री देखी। 1950 के दशक में बनी यह डाॅक्यूमेंट्री अजमेर फिल्म अभिलेखागार से लाई गयी है।

‘नेहरू जी के आदर्शों को करें आत्मसात’
सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डाॅ. बी. डी कल्ला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भारत के मूलभूत ढांचे का निर्माण किया। वे बच्चों से भी बहुत प्यार करते थे। आजादी के आंदोलन में भी उनकी महती भूमिका रही। उन्होंने सभी बच्चों को नेहरू जी के आदर्शों को आत्मसात कर जीवन में आगे बढ़ने को प्रेरित किया।

‘बच्चों को मिलेगा मंच‘
गायत्री राठौड़ ने कहा कि जेकेके में एक नवाचार नौनिहाल की शुरुआत की गयी है। बच्चों में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के प्रति रुझान बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे, जिससे बच्चों के मंच मिले और उनकी प्रतिभा निखरे।

जिस गाय की पूजा करते, उसी को मारते हैं लठ: शिक्षा मंत्री
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने एक बार फिर भाजपा और केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा के नेता जिस गाय की पूजा करते हैं, उसी पर लठ बरसाते हैं। वे जयपुर में सोमवार को संवैधानिक संस्थाएं और लोकतंत्र विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के शुभारंभ में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर और राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी जयपुर ने स्वर्गीय मरुधर मृदुल की स्मृति में संवैधानिक संस्थाएं और लोकतंत्र विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। झालाना स्थित अकादमी सभागार में संगोष्ठी का उद्घाटन शिक्षा मंत्री डॉ.बीडी कल्ला ने किया, अध्यक्षता न्यायाधिपति गोपालकृष्ण व्यास ने की। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत हिंदी ग्रंथ अकादमी के निदेशक ने किया।

संगोष्ठी में तीन अलग-अलग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें देशभर से अपने विचार रख रहे हैं। कल्ला ने कहा कि स्व. मरुधर मृदुल हमेशा गरीबों के लिए काम करते थे। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते थे, लेकिन आज केंद्र सरकार राज्यों के साथ अन्याय कर रही है। योजना आयोग की जगह नीति आयोग बनाया, जो अनीति के अलावा कोई काम नहीं करता। राजस्थान के साथ कितना बड़ा अन्याय किया जा रहा है। अगर आज मृदुलजी होते तो इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते।

आज लोकतांत्रिक संस्थाओं पर खतरा
कल्ला ने कहा कि आज लोकतांत्रिक संस्थाओं पर खतरा बढ़ रहा है। आज एक ही व्यक्ति खुद को स्वयंभू समझ रहे हैं। लोगों ने तो गणेशजी तक को दूध पिला दिया है। हमने हमेशा से ही अंधविश्वास को छोड़ने की बात कही है। हमारे देश के लोगों को आज धर्मांध कर रखा है। धर्मांधता के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है, लेकिन इनको हिन्दू की परिभाषा तक नहीं आती है। भाजपा वाले कभी तो गाय की पूंछ पकड़ लेते हैं, लेकिन जब गाय आती है तो उसको लठ मारकर भगाते हैं। लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कितना अच्छा काम किया, लेकिन इनकी पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक ने तो एक रुपया तक नहीं दिया।

डूंगर कॉलेज में बनेंगे 10 क्लास रूम
बीकानेर। डूंगर कॉलेज में 02 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 10 कक्षा कक्षों का शिलान्यास शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला और ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने किया। समारोह के दौरान सहायक निदेशक (उच्च शिक्षा) डॉ. राकेश हर्ष ने मंत्रियों के समक्ष पीटीईटी फंड के 35 करोड़ रुपए स्वीकृत करवाने की आवश्यकता बताई। समारोह में शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा के ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने युवाओं से पूर्ण मनोयोग के साथ पढ़ने का आह्वान किया और कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं।

ऊर्जा मंत्री भाटी ने कहा कि राज्य सरकार ने गत 4 वर्षों में 186 नए कॉलेज खोलकर शिक्षित राजस्थान विकसित राजस्थान की अवधारणा को साकार किया है। इस अवसर पर शशि शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। छात्रसंघ अध्यक्ष हरिराम गोदारा ने कॉलेज में खेल मैदान और आॅडिटोरियम बनाने की मांग रखी। कार्यक्रम में एमएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजयलक्ष्मी, डूंगर कॉलेज डॉ. इन्द्र सिंह राजपुरोहित, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डॉ. बिट्ठल बिस्सा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता नरेश जोशी, सहायक अभियंता चंद्रप्रकाश बोहरा, डॉ. राजेंद्र पुरोहित, शिवलाल गोदारा, सुंदर ज्याणी, विक्की पुरोहित तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक कालेज प्रोफेसर्स व स्टाफ उपस्थित रहे।

बीकानेर का सर्वांगीण विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : कल्ला
बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला ने कहा कि बीकानेर का सर्वांगीण विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। डॉ. कल्ला सर्वोदय बस्ती में 53 लाख रुपए की लागत से नरसिंह सागर तालाब क्षेत्र में पार्क की चारदीवारी और लेवलिंग कार्य के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सर्वोदय बस्ती क्षेत्र में नया प्राथमिक विद्यालय खोला जाएगा। साथ ही यहां जनता क्लीनिक की स्थापना के लिए स्वास्थ्य मंत्री से शीघ्र ही मुलाकात की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पार्क तैयार होने से स्थानीय नागरिकों को शुद्ध और स्वच्छ हवा मिलेगी। यह स्थान आमजन के लिए लाभदायक होगा।  शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंग्रेजी माध्यम में निशुल्क शिक्षा मुहैया करवाने के लिए पारदर्शिता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र की वर्ष 2052 की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए 614 करोड़ रुपए की वृहद पेयजल योजना का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। कार्य पूर्णता के बाद एक से डेढ़ महीने की नहरबंदी के बावजूद पेयजल की किल्लत नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने 30 नए कुएं बनवाए हैं, तथा इन्हें अलग विद्युत लाइन से जोड़ा गया है। डॉ. कल्ला ने कहा कि गेबना पीर रोड पर 25 करोड़ रुपए थी लागत से 132 केवी जीएसएस बनाया जा रहा है। रानी बाजार रेलवे अंदर ब्रिज का कार्य शुरू कर दिया गया। रेलवे अस्पताल के पास भी अंडर ब्रिज का कार्य चल रहा है। उन्होंने किसानों और गोपालों के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न अनुदान योजनाओं की जानकारी दी।  इस दौरान नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, अधिशासी अभियंता राजीव गुप्ता, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माशि) सुनील बोड़ा, सहायक अभियंता विनीत सीलू, विक्की पुरोहित, उपेंद्र शर्मा सहित स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डॉ. बिट्ठल बिस्सा ने किया।

विधानसभा में विनियोग संख्या-3 विधेयक पारित
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में राजस्थान विनियोग संख्या-3 विधेयक को पारित कर दिया। विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए कल्ला ने कहा कि सरकार ने वित्तीय स्थिति को सही किया है। पूरी तरह से राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम (एफबीआरएम) का पालन किया है। प्रदेश का राजकोषीय नुकसान 5 प्रतिशत से कम रहा है, जबकि यह 6.09 प्रतिशत था। उन्होंने बताया कि सरकार की ऑन टैक्स रेवेन्यू में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि नॉन टैक्स रेवेन्यू में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

सरकार के बेहतर वित्तीय प्रबंधन के कारण 2021 में राजस्व प्राप्तियां 90 हजार 11 करोड़ रुपए प्राप्त हुई थी, जो इस वर्ष अगस्त में 1 लाख 30 हजार 777 करोड़ पहुंच गई है। कल्ला ने विधेयक को सदन में रखते हुए बताया कि यह विधेयक वित्तीय वर्ष की सेवाओं के लिए प्रदेश की समेकित निधि में से कतिपय और राशियों के संदाय और विनियोजन को प्राधिकृत करने के लिए लाया गया है। विधेयक पारित होने से 4 हजार 402 करोड़ 12 लाख 18 हजार रुपए की राशि संदत्त और उपयोजित की जा सकेगी। इससे पूर्व विधानसभा ने अनुपूरक अनुदान की मांगे प्रथम संकलन को भी पारित किया। प्रभारी मंत्री कल्ला ने मांगों का उपस्थापन किया, जिसे सदन ने मुखबन्द का प्रयोग कर पारित कर दिया।

बीडी कल्ला ने किया पंचतत्व उत्सव का पोस्टर लांच
जयपुर। कला-संस्कृति विभाग और ओरायन ग्रीन्स की ओर से प्रदेश स्तरीय पंचतत्व उत्सव रवींद्र मंच पर होगा। पंचतत्व के पोस्टर का विमोचन कला संस्कृति विभाग मंत्री डॉ. बीडी कल्ला और खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने किया। डॉ. कल्ला ने कहा कि सम्पूर्ण कलाओं के कोलाज से सजा ये कार्यक्रम सभी प्रकार के कला रसिकों के लिए एक सुंदर कृति रहेगी। ओरायन ग्रीन्स की अध्यक्ष नीता उपाध्याय ने बताया कि दोनों मंत्री ने कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी है। 21 सितंबर को जेकेके में प्रदेश की कथक गुरु अनिता ओरडीया के निर्देशन में लोकनृत्यों एवं कथक को मिलाकर मरुधरा की प्रस्तुति होगी।