reaching - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यूं की बर्फानी बाबा ने कृपा, दर्शन करते इससे पहले फट गया बादल
शाहाबाद। जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा पर गए उपखंड मुख्यालय मूलत: शाहाबाद के रहने वाले एक ही परिवार के सभी 25 लोग सुरक्षित है। बर्फानी बाबा ने इन पर कृपा बरसाई। जब शुक्रवार को चंदनबाड़ी से होकर पवित्र गुफा की ओर बढ़ रहे थे। ये पवित्र गुफा तक पहुंचते उससे पहले ही बादल फट गया। लेकिन ये सभी पवित्र गुफा से 15 किमी दूर शेषनाग में थे। ये सभी शेषनाग कैंप में ठहरे हुए हैं। इनके बर्फानी बाबा के दर्शन करना बाकी है। बादल फटने के बाद दर्शन को बंद कर दिए गए है। यह जत्था दर्शन खुलने के इंतजार में शेषनाग स्थित कैंप में ठहरा हुआ है। अब ये रविवार को बाबा के दर्शन करने के लिए कूच करेंगे। यात्री मंजू शर्मा ने बताया कि शनिवार को राहत कार्य के साथ ही बाबा के दर्शन शुरू कर दिए गए है। इनका जत्था रविवार को दर्शन करने के लिए रवाना होगा।

इधर, शाहबाद और आसपास के इलाकों के अमरनाथ गए यात्रियों के स्थानीय परिजन सकते में आ गए। सभी मिलने वालों रिश्तेदार परेशान होने लगे एवं टीवी के आगे बैठकर समाचार देखने लगे। सभी लोग रिश्तेदार परेशान हो गए थे। यात्रा पर गए रिश्तेदार के नेटवर्क नहीं आने से फोन पर बात नहीं होने तक घंटों परेशान रहे। आखिरकार देर शाम को अमरनाथ से फोन आया और सभी के सकुशल होने का सूचना पर सभी ने राहत की सांस ली।

रामजीलाल शर्मा ने बताया  कि शाहबाद मूल के रहने वाले एक ही परिवार के 25 लोग पांच दिन पहले ही अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए। इनमें शाहबाद निवासी उसकी पुत्री मंजू, दामाद सुदर्शन शर्मा,26 साल का बेटा अंकित, 24 साल की बेटी दिपाली के अलावा बारां और कोटा के रिश्तेदार के कुल 25 लोग अमरनाथ यात्रा पर गए। यात्रा में सुदर्शन के बड़े भाई सतीश शर्मा, गौरव शर्मा, महेंद्र शर्मा, कृष्णा शर्मा और उनके साथ परिवार के छोटे बड़े बच्चे जिसमें दो भाई उनके लड़के, लड़की, पोते, पोती, नाती सहित 25 लोग शामिल है। यह जत्था शुक्रवार को जब अमरनाथ की पवित्र गुफा में बर्फानी बाबा के दर्शन करने से 15 किमी दूर शेषनाग में थे तब ही गुफा के पास बादल फटने का पता चला। अमरनाथ में हुए हादसे में यात्रियों की मौत की खबर आने पर स्थानीय परिजन परेशान हो रहे थे।

कई घंटों तक इनके नेटवर्क के अभाव में फोन नहीं लग रहे थे। शुक्रवार शाम को 6:30 बजे अमरनाथ यात्रा पर गए सतीश शर्मा से सबसे पहले फोन पर बात हुई। ये खच्चर पर सवार होकर यात्रा कर सबसे पहले शेषनाग पहुंच गए थे। इस वजह से इनका फोन नेवटर्क में आने की वजह से इनकी बात हो गई। उनके द्वारा बताया गया कि परिवार के साथ गए लोग सभी सुरक्षित हैं और शेषनाग पर रुके हुए हैं। मिलिट्री कैंपस में सब सुविधाएं हैं। कोई परेशानी नहीं है। सभी लोगों के सकुशल होने की जानकारी मिलने पर स्थानीय रिश्तेदार और परिचितों ने राहत की सांस ली। धीरे-धीरे करके शुक्रवार शाम को घटना के बाद मध्य रात्रि 12:00 बजे तक पूरे परिवार के सदस्य शेषनाग मिलिट्री कैंपस में पहुंच चुके थे।

फोन पर बताया पूरा हाल
शाहबाद के संवाददाता ने अमरनाथ यात्रा गए सतीश शर्मा ने फोन पर पूरे हाल बताए।  सतीश शर्मा ने बताया गया की टावर कनेक्टिविटी नहीं आती है। नेटवर्क सही नहीं मिल पाता है। इसलिए बात नहीं हो पाई। परिजनों की भी कोई चिंता ना करें। सभी लोग सुरक्षित हैं और शेषनाग पर कैंपस में रुके हुए हैं। जैसे भी समय-समय पर बात करके हम लोग सूचना समाचार देते रहेंगे। एक और यात्री गौरव शर्मा द्वारा बताया गया कि जब बादल फटने की घटना हुई थी तब हम सब लोग चंदनबाड़ी से शेषनाग की तरफ जा रहे थे। जब भी हम लोगों को जानकारी मिली कि ऐसी अप्रिय घटना घटित हो गई है।

इनका कहना है
अमरनाथ यात्रा में हुए हादसे के बारे में सुनकर देखकर दुख हुआ। शाहाबाद क्षेत्र से जो भी यात्री गए हैं। सभी सकुशल है।    - राहुल कुमार मल्होत्रा, उपखंड अधिकारी शाहाबाद

ईद उल फितर के पर्व पर अदा हुई सामूहिक नमाज, ईदगाह पहुंचकर जोशी ने दी ईद की मुबारकबाद
जयपुर। ईद उल फितर का पर्व मंगलवार को मनाया गया। इस मौके पर शहर की छोटी से लेकर बड़ी मस्जिदों में कोरोना के अनलॉक के दौर में दो साल बाद सामूहिक नमाज अदा की। समाजजनों ने नए कपड़े पहने इसके साथ ही छोटे बच्चों को ईदी दी गई। शहर की मुख्य नमाज  दिल्ली रोड स्थित ईदगाह में अदा हुई। इस दौरान लाखों अकीदतमंदों का हुजुम देखते ही बना। पुरानी चुंगी तक भीड़ रही। इस दौरान मौलानाओं की तकरीर के बाद नमाज अदा हुई। इसके साथ ही बधाईयों का दौर शाम तक जारी रहा। इस बीच घरों में सेवइयां सहित नमकीन पकवान बनाए गए। वहीं दावत का दौर दिनभर चला। इसके साथ ही छोटे बच्चों को ईदी दी गई।

यहां हुई नमाज अदा
शहर की मुख्य नमाज दिल्ली बायपास स्थित ईदगाह में अदा हुई। इस दौरान हिंदू समाज के लोगों ने मुस्लिम समाज को लोगों की अगुवाई कर बधाई दी। जामा मस्जिद में नमाज मु्फ्ती अमजद अली ने अदा करवाई। शास्त्रीनगर स्थित दरगाह हजरत दाता अमानीशाह, कर्बला में हुसैनी छोटी मस्जिद, संसारचंद्र रोड स्थित दरगाह सैयद मीर कुर्बान अली, चारदरवाजा स्थित दरगाह सहित अन्य मस्जिदों में नमाज अदा हुई। इस दौरान प्रदेश में अमन चैन और खुशहाली की दुआ की।

ईदगाह पहुंचकर जोशी ने दी ईद की मुबारकबाद
मीठी ईद का पावन पर्व पर जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। ईद के पवित्र मौके पर मंगलवार सुबह ईद की नमाज पढ़ी गई। खुदा की बारगाह में सजदे के लिए हजारों सिर झुके। देश-प्रदेश में अमन,चैन,भाईचारे,खुशहाली और तरक्की की खुदा से कामना की। जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी दिल्ली रोड स्थित ईदगाह पहुंचे। पीसीसी सदस्य रोहित जोशी ने भी नमाजियों को ईद की बधाई दी। नमाज के बाद मंत्री डॉ महेश जोशी ने गले लग कर सभी को ईद की बधाई दी। आवास पर मिल रहे लोगों का भी मंत्री डॉ महेश जोशी ने ईद के मौके पर मुंह मीठा कराया। जोशी ने अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती का पावन पर्व पर भी लोगों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर जयपुर के आराध्य गोविन्द देवजी मंदिर परिसर में जरुरतमंदों को भोजन वितरण कार्यक्रम हुआ। जोशी ने शाम को जरुरतमंदों को भोजन वितरित किया। हवामहल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता दीपक डंडोरिया के सौजन्य से भोजन वितरण कार्यक्रम हुआ।

यूक्रेन से दिल्ली पहुंचे राजस्थान के 17 स्टूडेंट्स
नई दिल्ली। यूक्रेन में चल रहे संकट से प्रभावित प्रवासी विद्यार्थी और कामगार स्वदेश लौटने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं इसी कड़ी में गुरुवार सुबह राजस्थान के 17 विद्यार्थी दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे।एयरपोर्ट पहुंचने पर दिल्ली स्थित आवासीय आयुक्त कार्यालय द्वारा संचालित राजस्थान हेल्प डेस्क के अधिकारियों ने उन्हें रिसीव किया और अपने गंतव्य पर जाने के लिए विद्यार्थियों को सुविधानुसार राजकीय वाहन, ट्रेन और उनके परिजनों के साथ भेजने की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की।

यूक्रेन संकट से प्रभावित प्रवासी राजस्थानीयों को सकुशल वापस लौटाने के लिए समुचित सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से नामित नोडल अधिकारी राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त  धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि आज सुबह राजस्थान के 17 विद्यार्थी यूक्रेन से दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं उनमें से कोटा क्षेत्र के 6 विद्यार्थियों को दिल्ली एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक पहुंचा कर कोटा में संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया है ताकि वह सुरक्षित अपने घर तक पहुंच सके। 3 विद्यार्थियों को राजकीय वाहन से जयपुर भेजा गया है और शेष 8 विद्यार्थी अपने पेरेंट्स के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना किए गए हैं।

धीरज ने बताया कि यूक्रेन में संकट की लगातार नई परिस्थितियां विकसित हो रही हैं ऐसे हालात में अभी फ्लाइट ऑपरेशन में दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और राज्य सरकार वहां पर फंसे हुए प्रवासी राजस्थानी विद्यार्थियों और कामगारों से संबंधित सूचनाएं विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से जुटाकर और राहत व्यवस्थाओं से संबंधित केन्द्रीय अधिकारियों तथा यूक्रेन के सीमावर्ती देशों में बसे प्रवासी राजस्थानीयों के सहयोग से हर संभव मदद के लिए जुटी हुई है।

सचिवालय में 3 मंत्रियों ने संभाला पदभार, अन्य मंत्री शुभ मुहुर्त के इंतजार में
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के मंत्रीमंडल पुनर्गठन और विभाग आवंटन के बाद अब मंत्रियों ने सचिवालय में पदभार संभालना शुरू कर दिया है। वहीं कई मंत्री अभी भी शुभ मुहर्त का इंतजार कर रहे हैं। पदभार संभालने के बाद विभागीय अधिकारियों और समर्थकों ने उनसे मुलाकात की और बधाई दी।

सचिवालय मंत्रालय भवन में आपदा राहत मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने पदभार संभाला। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि महत्वूपर्ण विभाग की जिम्मेदारी सरकार ने दी है। ओलावृष्टि हो या सूखा, कोरोना आपदा विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। प्रशासनिक सुधार विभाग की जिम्मेदारी को लेकर भी उन्होंने कहा कि कैसे सरकारी कामकाज समय पर हो इसके लिए मॉनिटरिंग की व्यवस्था करेंगे।

वहीं मंत्री बीडी कल्ला ने शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाली और कहा कि मेरे लिए यह विभाग नया नहीं है। मेरे लिए ऊर्जा, पीएचईडी नए थे। इसमें तो पहले भी 4 बार रह चुका हूं। सबसे पहले अंग्रेजी विषय की शुरूआत मैंने ही की थी। अब सरकार ने इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले हैं। इन्हें बेहतर बनाना अच्छी शिक्षा देने का काम करेंगे। तबादलों पर अभी बैन लगा हुआ है। जल्द पॉलिसी बनाई जाएगी। मंत्री प्रताप सिंह ने भी सचिवालय पहुंचकर पदभार संभाला है। उन्होंने कहा कि विभाग कोई भी हो जनता का काम महत्वपूर्ण है। जनता के काम को प्राथमिकता में रखा जाएगा। इसके साथ ही अन्य मंत्री भी कल पदभार संभालेंगे। इसके बाद विभागीय कामकाज गति पकड़ पाएगा।