tiwari - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संविधान के निहित मूल्य के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही कांग्रेस : तिवाड़ी
जयपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमेशा संविधान के निहित मूल्य के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। पिछले एक दशक से संविधान की नींव को कमजोर करने के लिए व्यवस्थित प्रयास भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किये जा रहे हैं। इस प्रवृत्ति का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने सविधान के विभिन्न आयोजन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस के लोग सबसे आगे हैं। इस मौके पर संगठन महामंत्री ललित तुनवाल, अयूब खान, शरीफ खान, राजेंद्र आर्य, भीमराज,  सीताराम बैरवा, बीएफ मिश्रा, सतेंद्र सिंह जादौन, नरेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार सभी जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा संविधान रक्षक अभियान के तहत 5 प्रमुख विषयों पर 10 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

इसके प्रमुख बिंदु, आरक्षण की रक्षा संविधान की गारंटी, भेदभाव का उन्मूलन-संविधान का मुख्य विषय, गरीबों के संविधान के विरुद्ध पूंजीवादी सरकार, लोकतंत्र और संविधान द्वारा गारंटीकृत स्वतंत्रता को बचाओ अभियान के मुख्य बिंदु हैं। उन्होंने बताया  कि इन विषयों और मुख्य बिंदुओं को जनता के मध्य प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए सभी जिला कांग्रेस कमेटियां अपने-अपने जिलों में रैलियां, घर-घर संपर्क, परिचर्चाओं के माध्यम से अभियान के रूप में प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्तता तथा संगठन के पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनता के बीच वर्तमान केन्द्र सरकार द्वारा उत्पन्न परिस्थितियों को उजागर करेंगी।

नवलकिशोर शर्मा ने राजनीतिक शुचिता रखी, आज देश में नफरत की राजनीति: तिवाडी
जयपुर। जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवाडी ने कहा कि पहले समय मे राजनीति की शुद्धता दिखती थी, आज देश में नफरत की राजनीति चल रही है।

पीसीसी मुख्यालय में पूर्व राज्यपाल और पीसीसी चीफ प. नवलकिशोर शर्मा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद तिवाडी ने कहा कि प. नवलकिशोर शर्मा राजनीति में बाबूजी के नाम से जाने जाते थे। उन्होंने आजीवन राजनीतिक शुचिता रखी। आज राजनीति का अलग दौर है। शर्मा ने भृष्टाचार के खिलाफ लडाई लड़ी। कांग्रेस में नए और युवा चेहरों को आगे बढाया। आज भी नौजवानों को आगे बढाया जाना चाहिए। आज देश में नफरत की राजनीति होने लगी है। भ्रष्टाचार का वातावरण बन गया है। ऐसे में हम सबको शर्मा के जीवन से प्रेरणा लेकर प्रेम बढ़ाने की राजनीति करनी चाहिए।

प्रदेश में सरकार अभी तक फेल, भजनलाल शर्मा के क्षेत्र में ही लोग टैंकर से बुझा रहे प्यास : तिवाड़ी
जयपुर। शहर जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने भजनलाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार गठन के बाद अभी तक फेल साबित हुई। भजनलाल सरकार से जयपुर शहर में भी कोई व्यवस्था नही संभली। पेयजल समस्या के हालात इस कदर हैं कि सीएम के विधानसभा क्षेत्र में ही टैंकरों से सप्लाई करनी पड़ रही है। पीसीसी में तिवाड़ी ने कहा कि जयपुर शहर में सीएम के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर और डिप्टी सीएम के विद्याधर नगर में ही पेयजल और कानून व्यवस्था नहीं सही हो रही है। खुलेआम अपहरण, लूट, रेप और गुंडागर्दी की घटनाएं हो रही हैं। अन्य क्षेत्रों में भी पेयजल की समस्या का आलम यह है कि लोगों को कई दिनों में एक दिन तो कई को गन्दा पानी मिल रहा है।

शहर कांग्रेस पेयजल, कानून व्यवस्था, इंग्लिश मीडियम स्कूल बंद करने सहित अन्य जनविरोधी फैसलों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भजनलाल सरकार का घेराव करेगी। सभी वार्ड और ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। कानून व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर जयपुर शहर में अलग अलग प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे जाएंगे। जनता के मुद्दों को उठाते हुए शहर कांग्रेस लोगों को राहत मिलने तक विरोध प्रदर्शन करती रहेगी। जयपुर शहर लोकसभा सीट पर जीत को लेकर कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास जयपुर सीट पर अच्छे मतों से जीत हासिल करेंगे। खाचरियावास चुनाव जीतकर संसद में जनता के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाएंगे।

तिवारी बने राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता
नई दिल्ली। राज्यसभा में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ सांसद प्रमोद तिवारी विपक्ष के उपनेता के रूप में नियुक्त किए गए हैं। शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने तिवारी के नाम को हरी झंडी दी। कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने बताया कि इसके साथ ही सांसद रजनी पाटिल को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के इस निर्णय से राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ को अवगत करवा दिया गया है।

ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है भाजपा, 23 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से नीचे लाने का किया काम : तिवारी
जयपुर। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की जानकारी देते हुए भाजपा पर हमला किया। पीसीसी मुख्यालय में प्रमोद तिवारी ने कहा कि मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर दिल्ली में रैली सफल रही। राजस्थान की भागीदारी उत्साहजनक रही। अब 7 सितंबर से राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किमी तक पदयात्रा निकलेगी। यह यात्रा एक दिन में 25 किमी चलेगी। देश में 27 करोड़ लोगों को कांग्रेस गरीबी की रेखा से ऊपर लाई थी। इस सरकार ने 23 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से नीचे लाने का काम किया है। कर्जे में डूबा अडानी देश का सभी से अमीर व्यक्ति बन गया है। 70 साल में कांग्रेस ने जो सम्पत्ति बनाई थी, वह 100 वे हिस्से में बिक गई। वह दिन दूर नहीं, जब भारतीय रेल की जगह अडानी रेल में चलेंगे। सारी सम्पत्ति दे दी गई। कारखानों का तो डेप्रिसिएशन दिया गया, लेकिन भूमि का एप्रीसिएशन नहीं दिया। इस लूट से देश को बचाने के लिए यात्रा निकल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तिवारी ने कहा पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी परिवार से ही होना चाहिए।

ईस्ट इंडिया कम्पनी से भाजपा की तुलना
तिवारी ने मोदी सरकार की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से करते हुए कहा कि मोदी सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह फूट डालो और शासन करो की नीति पर काम कर रही है। ईस्ट इंडिया कंपनी भाषा-धर्म, जाति, नस्ल और क्षेत्रवाद के आधार पर लोगों को बांट कर शासन करती थी। उसी तरह से केंद्र सरकार और भाजपा भी धर्म- जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर देश में शासन करने की कोशिश कर रही है, जो काम अंग्रेज करते थे। वही मोदी सरकार कर रही है। इतिहास साक्षी है, जब हमें धर्म और भाषा के नाम पर बांटा गया है, तो हम कमजोर हुए है और जब धर्म और जाति से ऊपर उठकर काम किया है, तो देश मजबूत हुआ है और भारत एक बड़ी ताकत बनकर उभरा है।

संवैधानिक संस्थाए भूली अपना दायित्व
तिवारी ने कहा कि देश की कई संवैधानिक संस्थाएं बीजेपी की सेल की तरह काम कर रही है, जो अपना दायित्व भूल चुकी है, जो लोग केंद्र सरकार से मुखर होकर सवाल करते है। उन्हें ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स से डराया जाता है। कई राजनीतिक लोग डरे हुए है। राहुल गांधी ने भी कहा कि वह ईडी से नहीं डरते है। मोदी सरकार में बीजेपी का खेल चुनी हुई सरकारों को धनबल और जांच एजेंसियों के जरिए गिराना है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक सहित कई प्रदेशों में चुनी हुई सरकारों को गिराया गया।

प्रदेश में एंटी हिन्दू सरकार, तुष्टीकरण से पुलिस का मोरल डाउन : तिवाड़ी
जयपुर। भाजपा के राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने भाजपा ऑफिस में आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार एंटी हिन्दू सरकार है। जयपुर के लोगों ने बिना किसी विरोध के जयपुर बंद कर साबित कर दिया है। यह लोगों का मौन प्रतिरोध है। उन्होंने कहा कि हत्याकांड ने सरकार के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। लोगों ने स्वस्फूर्त अपने प्रतिष्ठान को पूर्णतया बंद रखे।

तुष्टिकरण की राजनीति करने का नया आयाम सरकार ने स्थापित किया है। इसके कारण पुलिस का मोरल भी डाउन हो गया है। करौली, बूंदी, अलवर, जोधपुर सहित कितने ही हादसे प्रदेश में हुए, जिनमें सरकार ने समाज कंटकों का संरक्षण किया।

राज्यसभा चुनाव में भाजपा से घनश्याम तिवाड़ी का नाम लगभग तय
जयपुर। प्रदेश में राज्यसभा की चार सीटों के लिए होने वाले चुनावों में भाजपा की ओर से घनश्याम तिवाड़ी का नाम लगभग तय हो गया है। इनके नाम की अधिकृत घोषणा नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश के पदाधिकारियों को इसके संकेत मिल चुके हैं और उन्होंने तिवाड़ी का नामांकन भरने की तैयारी भी कर ली। भाजपा आलाकमान तिवाड़ी को प्रत्याशी बनाकर दूसरे नेताओं को संकेत देना चाहते हैं कि भाजपा में किसी व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। तिवाड़ी का करीब चार दशक का राजनीतिक जीवन है और वे शुरू से ही आरएसएस से जुड़े हुए हैं। इस बीच में किन्ही नेताओं की वजह से उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ गई। तिवाड़ी सांगानेर से तीन बार विधायक रह चुके हैं। अपनी पार्टी से चुनाव हारने के बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी, लेकिन उसकी रीति-नीति रास नहीं आने के कारण वापस भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। राज्यसभा चुनाव के लिए अभी तक एक भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। दोनों प्रमुख दलों कांग्रेस और भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा भी नहीं की गई।

अब तक एक भी नामांकन दाखिल नहीं
24 मई को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। 27 मई तक किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। अब अवकाश की वजह से 28 और 29 मई को आवेदन दाखिल नहीं होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। ऐसे में प्रत्याशियों के पास अब केवल 2 दिन का समय शेष बचा है। अंतिम दिन 31 मई को ही प्रत्याशियों के नाम नामांकन दाखिल होंगे

कांग्रेस तीन और भाजपा दो प्रत्याशी उतार सकती है मैदान में
राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें, तो कांग्रेस तीन प्रत्याशी मैदान में उतारेगी, जबकि भाजपा दो प्रत्याशियों को मैदान में उतारने के बाद कह रही है। विधानसभा सदस्यों की संख्या के लिहाज से यह तय है कि चार सीटों में से दो सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जीत होना तय है। भाजपा की ओर से दो प्रत्याशी मैदान में उतारने पर चौथी सीट के लिए उठापटक होने की संभावना है।

मनीष तिवारी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर की कांग्रेस सरकार की आलोचना : भाजपा
नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर पूर्ववर्ती कांग्रेस नेतृत्व की सरकार की आलोचना की है, जो कांग्रेस की विफलता को स्वीकार करना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता भाटिया ने कहा कि तिवारी ने मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर कार्रवाई नहीं करने के लिए अपनी ही पार्टी की तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने किताब में कहा कि मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं कर के सरकार ने अपनी कमजोरी को दर्शाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बात को स्वीकार नहीं करेगी, लेकिन भारत के लोग कभी नहीं भूलेंगे कि कैसे कांग्रेस की निष्क्रियता ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। भाटिया ने कहा कि हमले के समय तत्कालीन वायु सेना प्रमुख ने तत्कालीन प्रधानमंत्री सिंह से कार्यवाई की अनुमति मांगी थी, जो उन्हें नहीं दी गई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार है, जिसने बालाकोट एयरस्ट्राइक की छूट दी। यह दोनों सरकारों में अंतर है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और सिंह की सरकार ने उन्हें छूट नहीं दी। उल्लेखनीय है कि तिवारी ने किताब टेन फ्लैश पॉइंट्स, ट्वेंटी में कांग्रेस पार्टी की पूर्व सरकार की आलोचना करते हुए लिखा कि मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले के बाद सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी।