seventy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजसमंद में हाइवे पर 70 लोगों से भरी बस में आग, मची अफरातफरी
राजसमंद।अहमदाबाद से जयपुर जा रही करीब 70 लोगों से भरी ट्रेवल्स बस में अचानक आग लगने के बाद हाहाकार मच गया। पिछले टायर से लगी आग ने देखते ही देखते पूरी बस को चपेट में ले लिया और चालक व खलासी बस को खड़ी कर भाग गए। लोग खिडक़ी तोडक़र और दरवाजे से बाहर निकले। आग बुझाने के लिए दमकल पहुंचने के बाद भी एक घंटे तक धमाकों के साथ बस सुलगती रही। फोरलेन पर धूं धूं कर जलती बस के चलते एक घंटे तक यातायात व्यवस्था भी बाधित रही।

अहमदाबाद से जयपुर जा रही ट्रेवल्स बस के राष्ट्रीय राजमार्ग आठ के फोरलेन पर केलवा के पास पहुंचने पर अचानक पिछले टायर में आग लग गई। पिछले टायर में आग लगने की भनक लगते ही चालक ने बस रोकी और नीचे उतरा तब तक पूरी बस ही भभक उठी। इस कारण बस में सवार लोगों में हडक़ंप मच गया और लोग बचाओ बचाओ चीखने व चिल्लाने लग गए। कुछ लोग खिडक़ी के कांच तोडक़र बाहर निकले, तो ज्यादातर लोग आगे मुख्य गेट से बाहर गए। एक बारगी चौतरफा लोगों की चीख, चिल्लाहट व रोने- बिलखने की आवाज गूंज उठी। फिर आस पड़ोस से बड़ी तादाद में लोग मौके पर पहुंचे, मगर तब तक आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी। सूचना पर नगरपरिषद राजसमंद से दमकल मौके पर पहुंच गई और करीब साढ़े पांच बजे दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए, मगर तब तक आग बेकाबू हो गई। इस कारण पटाखों के धमाकों की तरह आवाज के साथ ट्रेवल्स बस धूं धूं कर जलती रही।

बस में रह गए मोबाइल, रुपए
अचानक ट्रेवल्स बस में आग लगने व अफरातफरी की वजह से लोग हड़बड़ाकर गए और जैसे तैसे बाहर निकल गए। इस कारण कई यात्रियों के मोबाइल, रुपए, पर्स, बैग सरीखे कई महत्त्वपूर्ण दस्तावेज भी आग की भेंट चढ़ गए। हालांकि यह राहत की बात रही कि आग लगने के बाद कोई जनहानि नहीं हुई।

दुनिया के पास मात्र 70 दिन का गेहूं!
वॉशिंगटन। यूरोप की रोटी की टोकरी कहे जाने वाले यूक्रेन पर रूस के हमले से खाद्यान सप्लाइ को लेकर हालात भयानक होते जा रहे हैं। इस महासंकट पर संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि दुनिया के पास मात्र 10 सप्ताह यानि 70 दिन का ही गेहूं शेष बचा है। यह साल 2008 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि दुनिया में खाद्यान का ऐसा संकट एक पीढ़ी में एक ही बार होता है। इस बीच अब दुनिया की निगाहे जापान में होने जा रहे क्वॉड देशों की बैठक पर टिक गई है जहां गेहूं संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठ सकता है। भारत के गेहूं के निर्यात पर बैन से अमेरिका समेत यूरोपीय देश टेंशन में आ गए हैं। अमेरिका और यूरोपीय देशों के टेंशन की वजह भी है। गो इंटेलिजेंस की रिपोर्ट बताती है कि दुनिया में अब मात्र 10 सप्ताह तक ही गेहूं की सप्लाइ का स्टॉक बचा है। दरअसल, रूस और यूक्रेन दुनिया के एक चौथाई गेहूं की आपूर्ति करते हैं और पश्चिमी देशों को डर है कि पुतिन गेहूं को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। रूस में इस साल गेहूं की फसल शानदार हुई है और पुतिन इसे नियंत्रित कर सकते हैं। वहीं खराब मौसम की वजह से यूरोप और अमेरिका में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है।

गो इंटेलिजेंस की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सारा मेनकर ने चेतावनी दी कि खाद्यान की सप्लाइ कई असाधारण चुनौतियों से जूझ रही है। इसमें फर्टिलाइजर की कमी, जलवायु परिवर्तन और खाद्यान तेल तथा अनाज का रेकॉर्ड कम भंडार इसकी वजह है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि बना तत्काल और आक्रामक वैश्विक प्रयास के हम इंसानों के लिए असाधारण मानवीय त्रासदी और आर्थिक नुकसान की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा संकट एक पीढ़ी में केवल एक ही बार आता है और यह भूराजनीतिक दौर को नाटकीय तरीके से बदल सकता है। पश्चिमी देशों को डर सता रहा है कि रूसी राष्ट्रपति जानबूझकर वैश्विक खाद्यान सप्लाइ को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं और यूक्रेन के कृषि उपकरणों को नष्ट कर रहे हैं, उनके गेहूं को चुरा रहे हैं। इस बीच भारत के गेहूं निर्यात पर बैन लगाने से पश्चिमी देश टेंशन में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति क्वॉड की जापान में हो रही बैठक में गेहूं के निर्यात के मुद्दे को पीएम मोदी से उठा सकते हैं। अमेरिका ने कहा है कि क्वॉड बैठक में गेहूं संकट पर चर्चा होगी। बाइडन पीएम मोदी से गेहूं के निर्यात पर बैन हटाने के लिए गुहार लगा सकते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी जारी, 80 पैसे पेट्रोल और 70 पैसे डीजल बढ़े दाम
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के भावों में अबाल जारी है। मंगलवारो को भी देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने  लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढोत्तरी की। इस इजाफे के साथ राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 100 रूपये प्रति लीटर के पार हो गया है। दिल्ली में आज 80 पैसे के उछाल के साथ पेट्रोल की कीमत 100.21 रुपए  प्रति लीटर और डीजल के दाम 70 पैसे बढ़कर 91.47 रूपये प्रति लीटर हो गया। जबकि सोमवार को पेट्रोल 99.41 रूपये और डीजल 90.77 रूपये प्रति लीटर था।

मुंबई में पेट्रोल के दाम 85 पैसे से बढ़कर 115.04 रूपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 75 पैसे की वृद्धि के साथ 99.25 रूपए प्रति लीटर हो गए हैं। तेल कंपनियों ने 137 दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। जिससे अब तक बीते आठ दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत सात बार बढ़ चुकी है।

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल इसके कारण 13 वर्षाें के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 1.31 प्रतिशत गिरकर 111.01 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.75 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

महानगर

पेट्रोल (रूपए प्रति लीटर)

डीजल (रूपए प्रति लीटर)

दिल्ली

100.21

91.47

कोलकाता

109.68

94.62

मुंबई

115.04

99.25

चेन्नई

105.94

96.00

लोक अदालत का आयोजन, पांच लाख सत्तर हजार मुकदमों की सुनवाई
जयपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को हाइकोर्ट सहित प्रदेश की अधीनस्थ अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। एक्टिंग सीजे और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष एमएम श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया।लोक अदालत में मुकदमों का राजीनामे से निस्तारण करने के लिए 1047 बैंचों का गठन किया गया है। इनके समक्ष करीब 5 लाख 70 हजार मुकदमों को सूचीबद्ध किया गया है।इसमें 231884 मुकदमें प्री लिटिगेशन और 337289 लंबित मुकदमे शामिल हैं।

लोक अदालत में एनआइए, धन वसूली, राजीनामे योग्य फौजदारी मामले, एमएसीटी, बिजली, पानी और बिलों के भुगतान संबंधित, वैवाहित प्रकरण, पेंशन, राजस्व मामलों सहित अन्य मामलों को सूचीबद्ध किया गया है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को वर्ष की पहली राष्ट्रीय अदालत का आयोजन हो रहा है। इस बार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से राजीनामे योग्य मुकदमों की सुनवाई होगी।

हाईकोर्ट जयपुर में छह सेवानिवृत्त न्यायाधीश और एक पदासीन न्यायाधीश की बेंच बनाई गई है। जिसमें 24 मामले प्री लिटिगेशन और 3791 लंबित मामले सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव ने बताया कि लोक अदालत की सफलता के लिए प्राधिकरण के अध्यक्ष न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव ने विभागों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक ली है। इसी के साथ सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समझाइश के जरिए ज्यादा से ज्यादा से मामलों का निस्तारण करने का संदेश दिया है।

उत्तराखण्ड की 70 विधानसभा सीटों से चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देहरादून। उत्तराखण्ड की सभी 70 विधानसभा सीटों से चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला गुरुवार को होगा। राज्य की पांचवीं विधानसभा के गठन के लिये गत 14 फरवरी को 11,697 मतदेय स्थलों पर हुये मतदान के बाद, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद कुल 632 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा कल खुल जायेगा। इस बार राज्य में कुल 81 लाख, 72 हजार, 173 मतदाताओं में से 65.37 फीसदी ने ही मतदान किया, जो वर्ष 2017 के चुनावों से थोड़ा कम रहा है। वर्ष 2017 में मतदान प्रतिशत 65.56 रहा था। अभी इसमें पोस्टल बैलेट का आंकड़ा जुड़ेगा तो मतदान प्रतिशत में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

इन कुल 632 प्रत्याशियों में से मात्र 70 भाग्यशाली राजनीतिज्ञों के नाम कल सुबह आठ बजे ईवीएम खुलने के लगभग तीन घण्टे बाद सामने आने लगेंगे। इनमें निवर्तमान मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (पार्टी) प्रत्याशी पुष्कर ङ्क्षसह धामी, पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित सभी मंत्रिमण्डल सदस्यों के अलावा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व में मुख्यमंत्री रहे हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित अनेक पूर्व मंत्री और दर्जा प्राप्त मंत्री भी अपने भाग्य का फैसला सुनने को व्याकुल हैं। पहली बार आम आदमी पार्टी (आप) ने भी सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, जिनमें उसके मुख्यमंत्री पद के दावेदार सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल और अन्य के भी भाग्य का फैसला हो जायेगा। इनके अलावा, कांग्रेस और भाजपा के विद्रोही और स्वतंत्र प्रत्याशियों की भी स्थिति साफ हो जायगी।

भाजपा और कांग्रेस के बागी भी परिणाम पर व्यापक असर डाल सकते हैं। इस चुनाव में भाजपा से 13 और कांग्रेस के छह बागी मैदान में हैं। दिलचस्प बात यह कि दोनों ही दल अब कड़े मुकाबले में फंसने के बाद अपने उन बागियों से संपर्क में जुट गए हैं, जो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं और मुख्य मुकाबले का हिस्सा माने जा रहे हैं। यह कवायद इसलिए है ताकि जीतने की स्थिति में इन्हें अपने पाले में लाया जा सके।

राज्य गठन के बाद से ही, भाजपा और कांग्रेस दोनों में कांटे की टक्कर रही है। वर्ष 2017 में हुये चौथी विधानसभा चुनावों में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दो सीटों से चुनाव लड़ा। दुर्भाग्य से वह दोनों जगह से खुद तो हार ही गये, कांग्रेस के मात्र 11 सदस्य ही विजय प्राप्त कर सके। यह पहली बार हुआ जब भाजपा ने रिकॉर्ड 57 सीटों पर विजय हासिल की। जबकि उससे पहले यहां मात्र एक अथवा दो सीटों के अंतर से ही वह कांग्रेस के आगे-पीछे रही।

उत्तराखण्ड राज्य का गठन अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में हुआ। पहले मुख्यमंत्री के रूप में नित्यानन्द स्वामी को अंतरिम सरकार में मुख्यमंत्री बनाया गया। विडम्बना रही कि पहली विधानसभा के चुनावों में यहां कांग्रेस ने जीत हासिल कर सरकार बनायी। इसके बाद हुये सभी चार चुनावों में एक बार भाजपा, एक बार कांग्रेस की तर्ज पर सरकार बनीं। निवर्तमान भाजपा की पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने पहली बार इस मिथक को तोडऩे का संकल्प लिया है कि वह लगातार दूसरी बार सरकार बनाये। भाजपा अपने इस संकल्प को पूरा करने में कितना सफल होगी, यह तो गुरुवार तीसरे पहर तक साफ हो जायेगा। इस बीच, आये अधिकांश एक्जिट पोल में दोनों राष्ट्रीय दलों में वर्ष 2012 की तरह बहुत कम अंतर से हार-जीत का $फैसला होने के अनुमान लगाए गये हैं। अधिकांश में कांग्रेस को विजय पथ पर बढऩे के दावे भी हुये हैं। अब इन सब कयासों पर कुछ घण्टों के अंतराल पर तस्वीर साफ हो जाएगी। भाजपा और कांग्रेस के बागी भी परिणाम पर असर डाल सकते हैं। इस चुनाव में भाजपा से 13 और कांग्रेस के छह बागी मैदान में हैं। दिलचस्प बात यह कि दोनों ही दल अब कड़े मुकाबले में फंसने के बाद अपने उन बागियों से संपर्क में जुट गए हैं,जो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं और मुख्य मुकाबले का हिस्सा माने जा रहे हैं। यह कवायद इसलिए,ताकि जीतने की स्थिति में इन्हें अपने पाले में लाया जा सके।

राजस्थान में पहली बार आरएएस पति-पत्नी एक साथ आईएएस में पदोन्नत
जयपुर। राजस्थान के इतिहास में मंगलवार को ऐसा पहली बार हुआ है, जब आरएएस पति-पत्नी एक साथ आईएएस में पदोन्नत हुए हैं। यह इतिहास वर्ष 1994 बैच के आरएएस इकबाल खान और उनकी पत्नी डॉ. रश्मि शर्मा ने बनाया है। इकबाल खान अभी अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जयपुर प्रथम और डॉ. रश्मि शर्मा एडिशनल स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसएमएसए एंड राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के पद पर कार्यरत है। इकबाल मूलरूप से नागौर और डॉ. रश्मि झुंझुनूं जिले की निवासी है। केन्द्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने मंगलवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 17 अफसरों को आईएएस में पदोन्नत करने की अधिसूचना जारी कर दी।  विभाग के अंडर सेक्रेटरी पंकज गंगवार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राजस्थान के इन आरएएस अफसरों को सन् 2020 की चयन सूची में पदोन्नत किया गया है। इनमें नरेंद्र गुप्ता, प्रेमसुख बिश्नोई, अनिल कुमार अग्रवाल, टीकम चंद बोहरा, हरजी लाल अटल, महावीर प्रसाद मीणा, रामअवतार  मीणा, रामदयाल मीणा, खजान सिंह, एम एल चौहान, डॉ. रश्मि शर्मा, लक्ष्मीनारायण मंत्री, इकबाल खान, कल्पना अग्रवाल, डॉ. मनीषा अरोड़ा, सुनील शर्मा और पुष्पा सत्यानी शामिल है।