contractor - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में पार्किंग ठेकेदार को चिकित्सालय अधीक्षक अरविंद खरे ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला
अजमेर। अजमेर के राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में स्थित पार्किंग ठेकेदार को चिकित्सालय अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे ने नोटिस देकर वहां पार्किंग के बदले निर्धारित किराए से अधिक वसूली करने के मामले में 10000 का जुर्माना ठोका है।

डॉक्टर खरे ने बताया कि इस संबंध में उन्हें पार्किंग ठेकेदार के विरुद्ध काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि वह चिकित्सालय प्रशासन द्वारा किए गए टेंडर में निर्धारित की गई दो पहिया में चार पहिया वाहनों की किराया राशि से अधिक राशि वाहन मालिकों से वसूल करके अनैतिक रूप से रकम ले रहा है। इसीलिए उसे पर जुर्माना राशि निर्धारित की गई है।

सड़कों की गुणवत्ता में घालमेल, हर चरण के काम की ठेकेदार को करनी होगी फोटोग्राफी
जयपुर। सड़कों के निर्माण में होने वाली घालमेल पर अंकुश लगाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने हर चरण के काम की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करनी होगी।  इसके लिए।स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी निर्माण कार्यों के प्रत्येक चरण- जैसे कि E/W, GSB लेयर, WMM लेयर, प्राइमर कोट, टैक कोट, बिटुमिन लेयर आदि- की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी पूरी लंबाई में करवाई जाए। इसके साथ ही QC लैब स्थापना, हॉट मिक्स प्लांट, मशीनरी की उपलब्धता आदि बिंदुओं की भी रिकॉर्डिंग कर फाइल में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह निर्णय विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने और भविष्य में तकनीकी निरीक्षण के लिए साक्ष्य संकलन की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

मुख्य अभियंता (सड़कें) के अनुसार सभी सम्बंधित अधिकारियों को पालना के लिए आदेश भेजा गया है। इस पहल से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार के साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

निर्माण कार्यों में पैकेज निर्माण में पारस्परिक दूरी का रखें ध्यान:
इसके साथ ही निर्माण कार्यों के पैकेज बनाते समय पारस्परिक दूरी की अनदेखी को लेकर चिंता व्यक्त की गई है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि स्वीकृत कार्यों की निविदाओं के लिए अनावश्यक रूप से छोटे या नजदीकी क्षेत्रों के कार्यों को एक ही पैकेज में शामिल न किया जाए। यदि पैकेज बनाना आवश्यक हो, तो केवल पूर्व अनुमोदन के पश्चात ही दो या अधिक उपयुक्त कार्यक्षेत्रों को मिलाकर पैकेज तैयार किया जाए। इसका उद्देश्य कार्यों की दक्षता, निष्पक्षता और गुणवत्ता बनाए रखना है। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू करने और भविष्य में इससे संबंधित शिकायतों से बचने के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा है।

मुख्य सड़कों पर छाया अंधेरा : रोड लाइटें बंद, ठेकेदार पर पेनल्टी लगाने के निर्देश
जयपुर। शहर में मुख्य सड़कों पर अंधेरा छाया रहता है और नगर निगम जयपुर ग्रेटर के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। निगम ग्रेटर विद्युत समिति एक एवं सी की निगम ग्रेटर मुख्यालय में आयोजित बैठक में संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति ए की अध्यक्ष रश्मि सैनी और समिति सी के अध्यक्ष हरीश शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी रोड पर रोड लाइट बंद नहीं होनी चाहिए और इसके लिए अधिकारी नियमित निगरानी करें। बैठक में सैनी ने अधिशासी अभियंता विद्युत प्रदीप शर्मा को फटकार लगाई उन्होंने कहा कि समय पर लाइट ठीक नहीं हो रही है और न ही ठेकेदारों की पेनल्टी लग रही है।

विद्युत समिति सी के अध्यक्ष हरीश शर्मा ने कहा कि वर्तमान में एनर्जी सेविंग प्रोजेक्ट पर दोबारा से निगम स्तर पर प्रक्रिया अपनाते हुए एनर्जी सेविंग व पर्याप्त रोशनी व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की जाए। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विद्युत प्रदीप शर्मा ने जो जानकारी दी उस पर समिति के सदस्यों ने आपत्ति भी दर्ज कराई। बैठक में समिति सदस्यों में रामप्रसाद, महेंद्र शर्मा, दिनेश गौड़, रणवीर सिंह, सुनीता अग्रवाल, कविता कटियार, अर्चना शर्मा, नरेश शर्मा भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही बैठक में  एक वार्ड में एक हाई मास्क लाइट लगाने, पांच सीमेंट के पोल और दो फोर आर्म पोल देने का प्रस्ताव पारित किया गया।

एक ठेकेदार के पास 23 पंचायतों का सफाई ठेका, फूटा दिलावर का गुस्सा
जयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर जयपुर जिले के बस्सी पंचायत समिति क्षेत्र में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला परिषद् जयपुर प्रतिभा वर्मा और ब्लॉक विकास अधिकारी समीक्षा वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। दिलावर ने पांच ग्राम पंचायतों राम रतनपुरा, हीरावाला कानोता, मानगढ़, खोखावाला और बैनाड़ा में निरीक्षण किया।

कानोता ग्राम पंचायत में सबसे ज्यादा गंदगी और कचरे के ढेर लगे मिले। कानोता नायला मुख्य सड़क पर जयपुर होंडा शोरूम के पास गंदगी का अंबार देख दिलावर ने ग्राम विकास अधिकारी प्रभु नारायण को पूछा कि सफाई कब से नहीं हुई। इस पर ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि दो तीन दिन पहले ही सफाई करवाई है। दिलावर ने विकास अधिकारी को इस पर डांट लगाई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां लंबे समय से सफाई नहीं हुई। इसके बाद दिलावर गांव के अंदर किसान सेवा केन्द्र के पास हरिजन मौहल्ले में पहुंचे। जहां सड़क पर ही कचरे के ढेर लगे थे। दिलावर ने सफाई ठेकेदार को मौके पर बुलवाया। दिलावर के पूछने पर ठेकेदार रमेश मीणा ने कहा 23 पंचायतों का सफाई का ठेका उसके ही पास है। इस पर दिलावर भड़क गए और सीईओ से नियम विरूद्ध ठेके देने के बारे में पूछा।

सभी ठेके निरस्त करने के निर्देश :

दिलावर ने सभी ठेके निरस्त कर ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। अन्य ग्राम पंचायतों के निरीक्षण में भी लोगों ने साफ सफाई को लेकर शिकायतें की। दिलावर ने  सभी मामलों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान बोले गड़करी- निर्माण में गड़बड़ी करने वाले ठेकेदारों पर सरकार करेगी कार्रवाई
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में गुरुवार को कहा कि राजमार्गों के निर्माण में कमी को लेकर सरकार गंभीर है औऱ इसमें गड़बड़ी करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गडकरी ने प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे देश का सबसे लंबा राजमार्ग है। इस एक्सप्रेस वे से लोग दिल्ली से 12 घंटे में मुंबई पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर सड़कें धंस गई है, लेकिन नीचे की सतह सही है और इसमें सही सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इस मार्ग की मरम्मत की दस साल की जिम्मेदारी ठेकेदार के पास है।

उन्होंने कहा कि सड़कों की कमी आने पर चार ठेकेदारों को जिम्मेदार ठहराकर उनको नोटिस दिया गया है और कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं किया गया जाएगा। गडकरी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल की ओर से पूछे गये प्रश्न का जवाब दे रहे थे। बेनीवाल ने कहा कि कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाएं हुई है, जिसमें करीब 150 लोगों की जान गई है।

गडकरी ने एक अन्य पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि राजमार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। इसमें लोगों को भी सहयोग करने की जरूरत है। लोगों को नियम औऱ कानून का पालन करना चाहिए।

अधूरी पुलिया का निर्माण कार्य शुरू होने की बाट जोह रहे कस्बेवासी
नाहरगढ़। नाहरगढ़ में नाहरगढ़ जलवाड़ा मार्ग स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया का कार्य अधूरा होने के कारण आए दिन दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ती जा रही है। जिसमें ठेकेदार की लापरवाही जाहिर होती है। अभी कुछ समय पहले क्षतिग्रस्त पुलिया का कार्य शुरू हुआ जिसके अंतर्गत पुलिया के दोनों तरफ का रास्ता उबड खाबड़ रह गया। वाहनों को निकालने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं छोटे-छोटे वाहन और बाइक तो कई बार अनियंत्रित होकर गिर भी जाती है।

ठेकेदार की लापरवाही कहीं पड़ न जाए भारी
ठेकेदार कभी-कभी आता हैं व सारा कार्य मुंशी संभालते थे मगर पिछले कई महीनो से मुंशी भी नदारद है। इसकी शिकायत कई बार ठेकेदार के पास करने के बावजूद भी कोई भी कार्रवाई नहीं की  जा रही है। ठेकेदार की यह लापरवाही कहीं आमजन और वाहन चालकों को भारी न पड़ जाए।

बारिश में होगी ज्यादा परेशानी
बरसात का समय शुरू हो चुका है। बारिश के चलते आमजन और वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पडेÞगा। क्षतिग्रस्त पुलिया पर पानी भरने से बारिश में हादसे का डर लगा रहेगा। वहीं क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ती जा रही है। किसानों को खेतों पर जाने के लिए मुख्य रास्ता यही है। सभी  इसी रास्ते से खेतों पर जाते हैं। जरा सी असावधानी से क्षतिग्रस्त पुलिया पर दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।

निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग
वाहन चालाकों और कस्बेवासियों ने जल्दी ही क्षतिग्रस्त और अधूरी पड़ी पुलिया का काम शरू करवाने की मांग की है ताकि बारिश में परेशानियों का सामना नहीं करना पडेÞ। पुलिया का निर्माण कार्य शुरू होने से सभी को राहत मिलेगी और आवागमन में आ रही दिक्कतें भी समाप्त हो जाएगी।

इनका कहना है
जल्दी ही रोड का कार्य शुरू करवाएंगे।
- रामनिवास, रोड ठेकेदार।

बीच में फंड खत्म हो गया था। इस वजह से काम बंद कर दिया था।
- सुनील कुमार सोनी, एईएन, पीडब्ल्यूडी।

क्षतिग्रस्त  पुलिया पर दो-तीन बार मेरी बस भी अनियंत्रित होकर गिरते गिरते बची।
- भानु लोधी, निजी बस ड्राइवर।

सावधानी पूर्वक बस को निकालना पड़ता है। जरा सा बैलेंस बिगड़ने से ही बस को पलटने की संभावना रहती है।
- शाहिद रायन, बस ड्राइवर।

खेत पर जाने के लिए वहीं एकमात्र रास्ता है। क्षतिग्रस्त पुलिया की वजह से आने-जाने में काफी परेशानी होती है।
- दिनेश कुशवाह, किसान।

सांगोद मार्ग पर धाकड़खेड़ी के पास कई दिनों से खुदी पड़ी है सड़क
कोटा। कोटा से कैथून जाने वाले रास्ते पर सड़क बनाने का कार्य कई दिनों से बंद पड़ा है। कार्य बंद होने के कारण इस मार्ग पर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार द्वारा करीब 2 किलोमीटर सड़क को खोद तो लिया है लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं किया जिसके चलते मार्ग का पूरा यातायात एक तरफ की सड़क पर आ गया है। ऐसे में लोगों को परेशानी होने के साथ साथ हादसों का खतरा भी रहता है। लोगों का कहना है कि सड़क का कार्य शुरू करने के बाद ठेकदार ने इसे यूं ही छोड़ा हुआ है और समस्या आमजन को हो रही है।

सड़क खोदने के बाद काम बंद पड़ा
दरअसल सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा धाकड़खेड़ी चौराहे से अरामपुरा गांव तक नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए पुरानी सड़क को खोदकर नई सड़क बनानी है। लेकिन ठेकेदार द्वारा कई दिनों से सड़क को बिना किसी सुरक्षा के ऐसे ही छोड़ रखा है। वहीं एक तरफ से टूटी होने के कारण मार्ग का सारा यातायात दूसरी तरफ से निकल रहा है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी होने के साथ हादसों की संभावना भी बढ़ रही है।

रोजाना हजारों वाहनों का रहता है यातायात
कोटा से कैथून जाने के लिए अभी धाकड़खेड़ी से ही मार्ग है, जिससे इस मार्ग पर हर दिन हजारों वाहन चलते हैं। रोजाना हजारों वाहनों के गुजरने के चलते इस मार्ग की आवश्यकता बहुत अधिक हो जाती है। वहीं कैथून के अलावा इस मार्ग से खेड़ा रसूलपुर, जालखेड़ा और जाखोड़ा गांव के लोगों की भी आवाजाही रहती है। लेकिन पिछले कई दिनों से मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण इन क्षेत्रों के लोगों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।

इनका कहना है
सड़क निर्माण कार्य के लिए विभाग की ओर से बजट जारी कर दिया है। कुछ तकनीकी कारणों के चलते काम रुका हुआ है। ठेकेदार से बोलकर कार्य को जल्द पूरा करवाएंगे।
- आर. के. सोनी, अधीक्षण अभियंता, पीडब्लूडी

लोगों का कहना है
पहले ये सड़क बिल्कुल खराब हो चुकी थी, जिसके बाद इसे दोबारा से बनाने का काम शुरू किया गया लेकिन पिछले एक हफ्ते से यह सड़क टूटी पड़ी है जिस पर कोई सूचना भी नहीं है।
- अरूण वर्मा, खेड़ा रसूलपुर

इस मार्ग पर एक तरफ की सड़क पिछले एक हफ्ते से खुदी पड़ी है। आगे का कोई कार्य नहीं किया जा रहा, यहां से रोज हजारों वाहन निकलते हैं। सबको परेशानी होती है हादसों की संभावना भी बनी रहती है।
- जगदीश प्रसाद, धाकड़खेड़ी

कैथून जाने के लिए सबसे छोटा मार्ग यही है, ऐसे में ज्यादातर वाहन इसी मार्ग से जाते हैं। विभाग को चाहिए सड़क को जल्दी से जल्दी बनाए ताकि मार्ग पर परेशानी खत्म हो।
- दिनाशंकर मालव, रायुपरा

ठेकेदार ने यूआईटी को लगाई लाखों की चपत
कोटा। शहर के सीवी गार्डन और गोपाल निवास बाग (नागाजी का बाग) में ठेकेदार द्वारा यूआईटी को लाखों रुपए की चपत लगा दी गई और नगर विकास न्यास को भनक तक नहीं लगी। दोनों ही पार्कों में यूआईटी की अवैध टिकट पर्चियां बनाकर 50 से 100 रुपए में प्री-वेडिंग व फोटोशूट करवाई जा रही है। जबकि, प्री-वेडिंग के लिए यूआईटी नियमानुसार 5 हजार रुपए चार्ज करती है। लेकिन, ठेकेदारों द्वारा मामूली रकम लेकर लोगों को अवैध रूप से प्री-वेडिंग व फोटो शूट करवा रहे हैं। पिछले तीन महीने में दोनों ही पार्कों में करीब 100 से ज्यादा प्री-वेडिंग, वीडियोग्राफी व फोटोशूट हो चुके हैं।  ऐसे में 5 हजार रुपए के हिसाब से यूआईटी को अब तक लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है। जागरूक लोगों की शिकायत पर  दैनिक नवज्योति ने स्टिंग ऑपरेशन कर जब काली कमाई का खेल उजागर किया तो हालात चौंकाने वाले थे। पढ़िए, खास रिपोर्ट...

टेंटनुमा चेंजिंग रूम, किराया 100 रुपए
नागाजी के बाग में टिकट काटने वाले युवक ने बताया कि यहां लोग प्री-वेडिंग के लिए आते हैं। ड्रैस चेंज करने के लिए वैसे तो यहां कोई रूम नहीं है लेकिन हमने एक टेंटनुमा चेंजिंग रूम बना रखा है, जिसमें ड्रेस बदलने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से 100 रुपए चार्ज किया जाता है। जबकि, यह सुविधा सीवी गार्डन में नहीं है। हालांकि, यहां लगेज रखने के लिए 20  रुपए से 100 रुपए तक वसूले जाते हैं।

जॉय ट्रेन में वीडियोग्राफी के 4000 रुपए
सीवी गार्डन में मौजूद जॉय ट्रेन में प्री-वेडिंग करवाने के लिए कपल से 4000 रुपए किराया वसूला जाता है। जबकि, प्लेटफॉर्म  पर शूट के लिए 500 रुपए तथा वोटिंग में भी 500 रुपए का चार्ज वसूला जाता है। जबकि, यह टेंडर की नियम शर्तों में नहीं है।

यहां 50 तो वहां 100 रुपए चार्ज
सीवी गार्डन में 50 रुपए पर कैमरे के हिसाब से चार्ज वसूला जाता है। जबकि, नागाजी के बाग में प्रत्येक कपल से 100 रुपए वसूले जाते हंै। यहां टिकट काट रहे लोगों ने बताया कि एक बार चार्ज देने के बाद फोटो शूट, वीडियोग्राफी व प्री-वेडिंग के लिए कैमरे व ड्रोन का इस्तेमाल करने पर कोई रोक नहीं है। इसके  अलावा 5 रुपए प्रति सदस्य एंट्री शुल्क अलग से लिया जाता है।

सीवी गार्डन में टिकट काटने  वाले से बातचीत
सवाल : मैडम हमें प्री-वेडिंग करनी है, कितने रुपए लगेंगे
जवाब : 50 रुपए पर प्रति कैमरा और 5 रुपए प्रत्येक सदस्य एंट्री टिकट का चार्ज है।
सवाल : एक बार टिकट लेने पर कितने समय तक शूट कर सकते हैं?
जवाब : समय की कोई लिमिट नहीं है, चार्ज देने के बाद दिनभर शूट करो, कोई दिक्कत नहीं।
सवाल : ड्रोन से वीडियोग्राफी करनी है, इसका अलग से चार्ज है क्या?
जवाब : नहीं कैमरा चार्ज में ही शामिल है।
सवाल : लगेज सुरक्षित रखने के लिए अलग से कोई व्यवस्था है?
जवाब : हमारे पास ही रख सकते हैं, उसका अलग चार्ज है। लगेज के हिसाब से 20 से 100 रुपए तककिराया है।
सवाल : क्या प्री-वेडिंग के लिए और भी लोग आते हैं?
जवाब : हां, दिनभर में कई लोग आते हैं। कभी एक ही दिन में 20 प्री-वेडिंग हो जाती है तो कभी एक भी नहीं हो पाती। कई बार तो एक ही समय में 50 से ज्यादा वीडियो शूटिंग हुई है।
नागाजी के बाग में टिकट  काटने वाले से बात
सवाल : भईया, प्री-वेडिंग शूट करनी है, क्या चार्ज लगेगा
जवाब : प्रत्येक कपल 100 रुपए चार्ज है। कैमरे का अलग से कोई चार्ज नहीं, संख्या कितनी भी हो।
सवाल : ड्रोन का अलग से कोई चार्ज है क्या?
जवाब : नहीं, अलग से कुछ नहीं
सवाल: दूल्हा-दुल्हन को ड्रेस चेंज करने के लिए कोई रूम है
जवाब : यहां अलग से कोई रुम नहीं है लेकिन टेंटनुमा चेंजिंग रूम है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को 100 रुपए चार्ज देना होगा।

असर खबर का - जावर में उधड़ी सड़कों पर अब लगा मरहम
चंदीपुर। जावर कस्बे में जलजीवन मिशन के ठेकदार द्वारा पाइप लाइन बिछने के लिए खोदी सड़क का मरम्मत करवाने का कार्य शुरू किया। जावर कस्बे में दैनिक नवज्योति टीम ने खोदी गई सड़क की समस्या का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। आपको बता दे कि जावर कस्बे में जलजीवन मिशन के ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए गांव की गलियों को 1 महीने पहले खोद दी गई थी लेकिन ठेकेदार द्वारा उन गलियों में सही नही करवाया गया था ग्रामीणों का कहना था कि इन गलियों को खोदे 1 महीना हो गया है, इसमें आए दिन हमारे जानवर,और रात के अंधेरे में हमारे बच्चे गिरते है हमने ठेकेदार को कई बार बोला लेकिन उन्हीने गलियों में खोदी नालिया सही नही करवाई इसी को लेकर हमने 3 अगस्त चंदीपुर जनसुनवाई में जिला कलेक्टर को अवगत भी करवाया था, जिला कलेक्टर ने सही करवाने की बोला था।  इसी समस्या को लेकर दैनिक नवज्योति टीम ने ग्रामीणों की इस समस्या मुद्दा उठाया। जिसके बाद जलजीवन मिशन के ठेकेदार द्वारा जावर कस्बे में खोदी पाइप लाइन की नालियों को सही करवाने के लिए काम शुरू कर दिया।

रंजिश में सड़क किनारे खड़े शराब ठेकेदार पर हमला
झुंझुनूं। जिले के कस्बा सिंघाना में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमला करने के बाद करीब एक दर्जन बदमाश बोलेरो गाड़ी में सवार होकर नारनौल के तरफ  फरार हो गए। हमले में घायल युवक की हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार मानोता कलां निवासी धर्मेंद्र पुत्र शीशराम गुर्जर बुहाना मोड़ स्थित सड़क किनारे खड़ा होकर अपने साथी अजय पुत्र जुगलाल व कपिल पुत्र दूलीचंद निवासी मानोता खुर्द के साथ बात कर रहा था। इसी दौरान बोलेरो गाड़ी में एक दर्जन युवक सवार होकर आए और उन्होंने आते ही धारदार हथियार से धर्मेंद्र उर्फ धर्मा पर हमला कर दिया। हमला कर देने के दौरान शोर-शराबा होने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे तो सभी आरोपी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। घायल धर्मेंद्र उर्फ  धर्मा को उपचार के लिए सिंघाना के राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर झुंझुनूं रेफर कर दिया।

पार्टनरशिप में चलता है ठेका
घायल के पिता के अनुसार, उसका बेटा धर्मेंद्र अपने घर कॉपर से सिंघाना काम के लिए गया था जो बीस हजार रुपए भी लेकर गया था। सिंघाना में 10-12 युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। वारदात करने आए आरोपी पथाना के पास के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस दौरान आरोपी धर्मेंद्र की सोने की चेन व बीस हजार रुपए भी छीन कर भी ले गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भूप सिंह पथाना का रहने वाला है जो पपला गुर्जर कांड में शामिल था, जिसकी तीन महीने पहले ही जमानत हुई थी।

एक महीने पहले भी हुआ था हमला
धर्मेंद्र उर्फ  धर्मा का डूमोली में पार्टनरशिप का शराब का ठेका है जिस पर एक महीने पहले भूप सिंह व उसके साथियों ने ठेके पर तोड़फोड़ कर दी थी। जिस पर धर्मेंद्र व उसके साथियों ने डूमोली में भूप सिंह के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था, जिसका बदला लेने के लिए आरोपी ने अपने साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया जाना बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की गहनता से जांच कर रही है।

अधिकारी ही बन जाते है ठेकदार के पार्टनर, ऐसे में सड़कों की स्थिति कैसे होगी ठीक : गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सब कुछ स्वीकृत है, लेकिन गुणवत्ता में समझौता मंजूर नहीं है। चीफ इंजीनियर से ठेकेदार डरते है कि कब बिल रुक जाएगा। कई एक्सईन, तो ठेकेदार के पार्टनर बन जाते है, भ्रष्टाचार बढ़ गया है। ऐसे में ठेकेदार क्वालिटी में समझौता करता है। ठेकेदार के साथ अधिकारियों की पार्टनरशिप से ही सड़कों की क्वालिटी खराब होती है। सीएमआर से  प्रदेश को 3324 करोड़ के कार्यो की सौगात देते हुए कार्यक्रम को गहलोत संबोधित कर रहे थे। वर्चुअल शिलान्यास और लोकार्पण के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया भी मौजूद रहे। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि मैं जिम्मेदारी मानूंगा, निचले के अधिकारियों की नही, आप एपीओ करे, सस्पेंड करें, कुछ भी करे। ठेका देते समय तो पाबंद करते है, लेकिन उसके बाद ध्यान ही नहीं देते। ठेकेदार रिपेयर नहीं करता, ऐसे में जनता तकलीफ पाती है। ऐसे में देखरेख करने का काम कौन करेगा। लोगों के हित में काम करना चाहिए। स्वयं से पूछना चाहिए कि लोगों के हित में काम कर रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा राजस्थान सड़कों के मामले में अव्वल रहे, सड़क से ही विकास संभव है। अच्छा ट्रांसपोर्ट सिस्टम होने पर निवेशक आते है, अगले महीने में प्रदेश में इन्वेस्टमेंट समित होना है। एक समय था जब गुजरात की सड़क अच्छी मानती थी, लेकिन गुजरात की सड़के खराब है। राजस्थान में सड़कों का शानदार विकास हुआ। अब राजस्थान में पहले की स्थिति नहीं है।

गहलोत ने कहा कि खराब सड़क के कारण एक्सीडेंट हो जाते है। एक्सीडेंट की चिंता भी हमें करनी चाहिए। प्रदेश में 10 हजार लोग एक्सीडेंट में मर जाते है। हम इसकी तकलीफ होती है। इंटेलेजेंस ट्रेफिक मैनेजमेंट लागू करने की प्लानिंग विदेश में ओवर स्पीडिंग की जानकारी ऑटोमेटिक मिल जाती है। ओवरलोडिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट आदेश दे चुका है। ओवरलोडिंग के मामले में भ्रष्टाचार होता है। लालच में माफिया गिरोह बनाकर काम करते है। सरकार इनको रोकने के लिए काम करती है।

एनएच पर बेहतरीन काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि नेशनल हाइवे का काम शानदार हो रहा है। केंद्र व राज्य के आपसी सहयोग से काम हो रहा। सड़कों के सुदृढीकरण पर ध्यान दिया जा रहा है। बारिश के कारण सड़के टूट-फूट जाती है। अब नई टेक्नोलॉजी काम में लेने का फैसला लिया है, सड़कों के रिपेयर में टेक्नोलॉजी काम आएगी।

जोधपुर की सड़कें बर्बाद हो चुकी
गहलोत ने कहा कि जोधपुर की सड़के बर्बाद हो चुकी है। मैंने अधिकारियों को वहां भी दो टूक कह दिया है। ऐसी स्थिति जोधपुर की ही नहीं, अन्य जगह भी है, जब धन की कमी नहीं है, फिर ऐसी स्थिति क्यों है। अधिकारियों को फील्ड में दौरे करने के निर्देश देते हुए कहा कि जेईन व एईन के पद पता नहीं क्यों समाप्त किए गए। अब मंत्री ने कहा है कि भर्ती की जा रही है, जेईन का काम तो जेईन कर सकता है, एक्सईन नहीं। मुझे नहीं पता कि यह फैसला हमारे समय हुआ या भाजपा के समय। व्यक्ति सरकार में हो या ब्यूरोक्रेसी में, बस उसे ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करनी चाहिए।

रिकॉर्डेड नहीं होने से सड़क का नहीं हो पाया निर्माण
सिरोही। उपखंड मुख्यालय के ग्राम पंचायत डाक में ठेकेदार की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ने का मामला अब सामने आया है । बारिश के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली भारी परेशानी के बाद मामला उजागर हो पाया । रेवदर उपखंड के ग्राम पंचायत डाक में विधायक कोष से विधायक जगसीराम कोली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाक से रेबारियों का गोलुआ की ओर 1 किलोमीटर के ग्रामीण गौरव पथ को स्वीकृत करवाया था, परंतु उस मार्ग का राजस्व रिकॉर्ड नहीं होने के कारण कार्यकारी एजेंसी द्वारा कार्य नहीं किया गया और ना ही उसका भुगतान उठाया गया था ।

इसके बाद प्रशासन गांवों के संग तथा पिछले 2 साल से सरपंच एवं समस्त सदस्यों के सहयोग से समस्त कार्यवाही पूरी करके राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाया गया, जिसके लिए स्थानीय विधायक ने भी हरसंभव मदद की । अब बारिश के मौसम के रुकते ही इस रोड को ग्रेवल डलवाया जाएगा तथा पथ का निर्माण भी किया जाएगा । जहां पर रिकॉर्डेड था, वहां पर ग्राम पंचायत द्वारा सीसी रोड पर रपट का निर्माण किया गया है एवं गत 2020-21 में जिगरा भी डाला गया था । स्थानीय सरपंच दिनेश प्रजापत द्वारा इस रोड की स्वीकृति हेतु हर संभव प्रयास किया गया, परंतु विधायक ने ना तो बोर्ड का शिलान्यास किया, उसके बावजूद ठेकेदार द्वारा कार्य पूर्ण का बोर्ड लगते ही काम रुक गया था, जिसका खामियाजा स्थानीय ग्रामीणों को बारिश के मौसम में भुगतना पड़ रहा है ।