municipality - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जमीन तय किए बिना सीवरेज प्लांट का काम, 41 करोड़ की योजना पर उठे सवाल
भैंसरोड़गढ़/ रावतभाटा। रावतभाटा में मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत वर्ष 2023 में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) एवं पाइपलाइन बिछाने के लिए लगभग 41 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत की गई थी, जिसकी समयावधि वर्ष 2025 तक निर्धारित थी। लेकिन तीन वर्ष बीतने के बावजूद नगर पालिका के पास प्लांट स्थापित करने के लिए प्रस्तावित जमीन ही उपलब्ध नहीं है।जानकारी के अनुसार क्षेत्र एनजीटी के नियमों और जवाहर सागर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी तथा मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के दायरे में आता है, जिसके चलते निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध और जमीन आवंटन में अड़चनें बताई जा रही हैं। इसके बावजूद नगर में सड़कों की खुदाई और पाइपलाइन कार्य शुरू कर दिए गए हैं। आरोप है कि वर्ष 2022 में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बनी सड़कों, जिनका गारंटी पीरियड अभी शेष है, उन्हें भी दोबारा खोदकर नई सड़कें बनाई जा रही हैं। इससे नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

योजना की पारदर्शिता और उद्देश्य पर गहराया संदेह
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकृत फर्म को बिना जमीन तय हुए ही कार्यदिश जारी कर दिया गया और सीवरेज लाइन डालने के नाम पर ड्रेन चैंबर हटाकर सीसी सड़क निर्माण शुरू कर दिया गया। इससे योजना की पारदर्शिता और उद्देश्य पर संदेह गहराया है। पूरे मामले को लेकर शहरवासियों में असमंजस और चिंता का माहौल है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन इस योजना को लेकर क्या ठोस निर्णय लेता है और उठ रहे सवालों का जवाब कैसे देता है।

इनका कहना है
यह पूरा मामला बेहद गंभीर है। बिना जमीन के योजना शुरू करना और गारंटी पीरियड की सड़कों को तोड़ना भ्रष्टाचार की आशंका को जन्म देता है।
- शंकर बुनकर, नगर काँग्रेस अध्यक्ष

रावतभाटा का अधिकांश क्षेत्र एनजीटी की धारा 20 के तहत प्रतिबंधित है और फिलहाल सीवरेज प्लांट का स्थान तय नहीं हुआ है। आगामी एक वर्ष में संबंधित विभागों और वन्य क्षेत्र प्रबंधन से समन्वय कर समाधान निकाला जाएगा।
- विवेक गरासिया, तहसीलदार एवं वर्तमान नगर पालिका प्रशासक, रावतभाटा

खानपुर नगर पालिका का मामला : गंदगी व कचरे से नाला अवरूद्ध, मंडराया बीमारियों का खतरा
खानपुर। खानपुर नगर पालिका बनने के बाद भी कस्बे का रैगर मोहल्ला आज भी गंदगी और अव्यवस्था से जूझ रहा है। पुराने टीवीएस शोरूम के पास बना नाला इन दिनों स्थानीय लोगों की बड़ी समस्या बन गया है। नाले में लगातार कचरा भरता जा रहा है, जिससे उसका निकास पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। बदबूदार गंदगी न केवल माहौल को अस्वस्थ बना रही है बल्कि दुर्घटनाओं और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रही है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि आए दिन गाय, बछड़े, नंदी महाराज जैसे मूक पशु इस नाले में गिर जाते हैं। कई बार छोटे बच्चे भी इस नाले की चपेट में आने से बाल-बाल बचे हैं। रोजाना स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के लिए यह नाला सबसे बड़ी मुसीबत बना हुआ है। दिन में लोग जैसे-तैसे निकल जाते हैं लेकिन रात को स्थिति और भी भयावह हो जाती है। थोड़ी सी असावधानी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। नाले पर जमा गंदगी इतनी सड़ चुकी है कि दुर्गंध से आसपास रहना मुश्किल हो गया है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि इस गंदगी से वायरल बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। यदि बच्चे संक्रमित हो गए तो पूरा मोहल्ला इसकी चपेट में आ सकता है। गरीब बस्तियों में उपचार का खर्च उठाना भी भारी पड़ता है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

इनका कहना
रैगर मोहल्ले के नाले को दिखवाकर तुरंत इस पर एक्शन लिया जाएगा और सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से की जाएगी।
- पुखराज मीणा नगर पालिका आयुक्त खानपुर

यहां पर नाले की वजह से गंदगी फैल रही है कुछ दिनों पहले यहां एक नंदी नाले में गिर गया था जिसे बड़ी ही बड़ी ही मशक्कत से बाहर निकाला था।
- सावन मेरोठा, कस्बेवासी

गंदगी के कारण गंभीर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। जल्द से जल्द गंदगी की समस्या का हल किया जाना चाहिए।
- शिव शंकर बैरवा, कस्बेवासी

गंदगी व कचरे के ढेरों का हटाया जाना चाहिए तथा कचरा गाड़ी नियमित रूप से मोहल्ले में आनी चाहिए।
- पप्पू बाई, कस्बेवासी

गंदगी की समस्या के कारण राहगीरों व कस्बेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- ममता बाई, कस्बेवासी

इस नाले के कारण गंदगी की समस्या आ रही है अवरूद्ध नाले को समय समय पर साफ करवाना चाहिए।
- दीपक मेहरा, कस्बेवासी

कस्बेवासियों को इस नाले पर से ही होकर निकलना पड़ता है। कभी भी कोई भी इस नाले में गिर सकता है।
- गोलू मेहरा, कस्बेवासी

दहीखेड़ा फव्वारा सर्किल की अतिक्रमण व गंदगी से बिगड़ी तस्वीर : बने जाम के हालात, गंदगी के ढेर से राहगीर परेशान
खानपुर। खानपुर कस्बे के अंदर सौंदर्यता बढ़ाने के लिए एक फव्वारा सर्कल बनाया गया था, जिसकी अभी कोई सुंदरता नजर नहीं आ रही है। फव्वारा सर्कल दहीखेड़ा चौराहे की शान है यदि बाहर से भी कोई व्यक्ति आता है तो वह यही पूछता है कि फंव्वारा सर्कल कहां पर है और इसी सर्कल के पते से किसी व्यक्ति के घर का पता लगता है लेकिन आज यह सर्कल ही ट्रैफिक जाम में फंसा हुआ है इसके आसपास अतिक्रमण हो रहा है। अतिक्रमण होने के कारण गाड़ियों के आने जाने में परेशानी होती है और आम व्यक्ति को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी भी अचानक सर्किल से कोई भी वाहन राहगीरों के सामने आ जाता है जिससे दुर्घटना की स्थिति बन जाती है। वहीं फव्वारा सर्किल के अंदर व आसपास गंदगी के ढेर लगे हुए है जिससे राहगीरों को दुर्गंध से निकलना दुश्वार हो रहा है।

खानपुर में कस्बे के अंदर फव्वारा सर्कल खानपुर की शान के लिए लगाया था जो की प्राकृतिक सुंदरता को दिखाता है लेकिन इस पर अतिक्रमण व ट्रैफिक जाम रहते हैं प्रशासन से गुजारिश हे की इसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
- अभिनव राजावत, कस्बेवासी

कस्बे के अंदर दहीखेड़ा चौराहे पर एक ही सर्किल है, यह अतिक्रमण से ढका हुआ है। आमने-सामने आने वाले वाहनों को दिखाई नहीं देता है जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।
- शुभम नागर, कस्बेवासी

फंव्वारा सर्किल को पूर्व में दहीखेड़ा चौराहा बोला जाता था, यह खानपुर से दहीखेड़ा जाने का एक पुराना रास्ता है, जो की सर्कल के नाम से ही जाना जाता है, आजकल फल फ्रूट के ठेले वालों ने इस सर्किल पर अतिक्रमण कर लिया है।
- विपिन गौतम, कस्बेवासी

खानपुर अब नगर पालिका बन चुकी है तो नगर पालिका का असर तो दिखाना जरूरी है, अभी खानपुर नगर पालिका जैसा नहीं लग रहा है, हालांकि सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो गई है लेकिन अतिक्रमण अभी वही है।
- इंद्रराज मीणा, कस्बेवासी

जैसे खानपुर में नगर पालिका हो चुकी है और अतिक्रमण लगभग हटाना भी शुरू हो गया है तो हमारा सर्किल का अतिक्रमण भी हटना चाहिए सरकार से गुजारिश है कि हमारे सर्कल के आसपास का अतिक्रमण हटाना चाहिए व सफाई व्यवस्था बनी रहे।
- ब्रजेश नागर, कस्बेवासी

फव्वारा चौराहा जो एक सौंदर्य का प्रतीक है इसके अंदर कचरे के ढेर लगे हुए हैं दुर्गंध से राहगीरों को परेशानी हो रही है।
- राहुल मीणा, कस्बेवासी

फव्वारा सर्किल का अतिक्रमण तुरंत हटा दिया जाएगा और सफाई व्यवस्था भी सुचारू रूप से बनी रहेगी ।
- पुखराज मीणा नगर पालिका आयुक्त खानपुर

झोटोली गांव में पेयजल संकट : प्यास बुझाने के लिए लंबा सफर तय करते ग्रामीण, स्थाई समाधान नहीं होने से बढ़ी परेशानी
सुल्तानपुर। झोटोली गांव के ग्रामीणों को इन दिनों पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पूरे गांव के लिए केवल एक ही हैंडपंप उपलब्ध है, जिसके लिए ग्रामीणों को लगभग एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इसके कारण कई बार घंटों लाइन में लगकर पानी भरना पड़ता है, खासकर गर्मी के मौसम में परेशानी और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का पानी फ्लोराइड युक्त होने के कारण पीने और खाना बनाने योग्य नहीं है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस समस्या के कारण ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया था, और चुनावी वादों के बावजूद पांच वर्षों में स्थाई समाधान नहीं हुआ।

समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका के संबंधित अधिकारियों से चर्चा की जाएगी और आम जनता की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
- दीपक महावर, एसडीएम।

गांव में मुख्य समस्या पेयजल की है। फ्लोराइड युक्त पानी पीने योग्य नहीं है। पानी लेने के लिए बाबा मान शाह वली की दरगाह के समीप हैंडपंप तक जाना पड़ता है, जिससे समय की बबार्दी होती है।
- मायाराम गोचर, ग्रामीण।

महिलाओं को घर के कामों के लिए पानी की अधिक आवश्यकता होती है, और पीने के पानी के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बबार्दी होती है।
- रेनू गोचर, ग्रामीण महिला।

पुराने समय में गांव में कुएं और हैंडपंप से पानी पीने योग्य आता था। अब हैंडपंप का पानी खराब हो गया है और उसमें फ्लोराइड की मात्रा बढ़ गई है। गांव के एकमात्र कुएं का पानी भी गंदगी के कारण पीने योग्य नहीं है।
-  परमानंद गोचर, ग्रामीण।

अगर समय पर समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। एकमात्र हैंडपंप होने के कारण लाइन लंबी होती है और बाहर से आने वाले यात्रियों को भी परेशानी होती है।
- रामप्रताप गोस्वामी, ग्रामीण।

सफाई व्यवस्था चौपट, सब्जीमंडी में लगे गंदगी के ढेर
डग। नगरपालिका बनने के बाद डग कस्बे में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जो उम्मीदें जगी थी, वे अब पूरी तरह धराशायी हो चुकी हैं। कस्बे की गलियों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। बदबू और गंदगी के बीच आमजन जीने को मजबूर है। पुराने बस स्टैंड स्थित सब्जीमंडी, न्यू बस स्टैंड, पुरानी कचहरी परिसर, जगदीश मंदिर के सामने वाली गली और खेल मैदान के आसपास गंदगी का आलम साफ देखा जा सकता है। सब्जीमंडी में तो हालात इतने खराब हैं कि व्यापारी और ग्राहक दोनों ही दुर्गंध से परेशान हैं। आवारा पशुओं का जमावड़ा, कीचड़ और सड़ांध से संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि नगरपालिका बनने के बाद सफाई व्यवस्था में सुधार के बजाय और गिरावट आई है। सफाईकर्मी नियमित रूप से नहीं आते और न ही कचरा उठाने की कोई ठोस व्यवस्था है। इस बदहाल स्थिति से डेंगू, मलेरिया और टायफाइड जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। कस्बे में पहले ही कई लोग बुखार, उल्टी-दस्त और संक्रमण से पीड़ित बताए जा रहे हैं। हाल ही में जलदाय विभाग में कार्यरत ठेका कर्मी कालू प्रजापत की डेंगू से मौत हो चुकी है, जिससे लोगों में चिंता और बढ़ गई है।

इनका कहना है
सब्जीमंडी और बस स्टैंड जहां भी गंदगी फैली हुई है, वहां पर सफाई करवा दी जाएगी और इस समस्या का जल्द निस्तारण कर दिया जाएगा ।
- मनीष मीणा ईओ नगरपालिका डग

जब से नगरपालिका बनी है, तब से सब्जीमंडी में सफाई समय पर नहीं हो रही है। कूड़ा-कचरा चारों ओर फैला हुआ है, हम सब्जी बेचते- बेचते बीमार हो रहे हैं।
- राजू माली, सब्जी विक्रेता

इधर-उधर से इकट्ठा हुआ कचरा सब्जीमंडी में डाल दिया जाता है। हम सब्जी का बचा कचरा गाय को खिलाते हैं, लेकिन गंदगी से हमें ही बीमारी लग रही है।
- धापू बाई, सब्जी विक्रेता

नगरपालिका बनने से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन सफाई व्यवस्था पहले से भी खराब हो गई है। इससे अच्छा तो ग्राम पंचायत ही थी।
- फिरोज खान, फल विक्रेता

बारिश में कूड़ा भीगकर सड़ने लगता है। दुर्गंध में हमें व्यापार करना पड़ता है। इसी से डेंगू, मलेरिया, टायफाइड जैसी बीमारियां फैल रही हैं।
- राकेश भाटी, सब्जी विक्रेता

तीन साल से बंद पड़ा नाला व सड़क निर्माण का कार्य
लाखेरी। लाखरी के बूंदी रोड स्थित निजी कॉलेज से उपखंड कार्यालय सार्वजनिक नाला और सड़क निर्माण कार्य  पिछले तीन साल से बंद होने से वार्डवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार नगर पालिका को इसके बारे में अवगत कराने के बावजूद भी काम शुरू नहीं हुआ है। मानसून सक्रिय होने के साथ ही वार्डवासियों लिए परेशानी बढ़ गई है। रोड नहीं होने भारी परेशानी हो रही है। वार्डवासियों ने बताया कि इन दोनों कार्यो के लिए लगभग 6 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया था, लेकिन 3 साल बीत जाने के बाद भी इन कार्य योजनाओं को गति नहीं मिली है। वहीं अधिशाषी अधिकारी ने योजना के दोनों कार्यों को अतिशिघ्र शुरू करवाया जाएगा, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

इनका यह कहना है
इन दोनों योजना की जानकारी लेकर उसे गति देने का प्रयास किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को शीघ्र राहत मिल सके।
- नरेश राठौड़, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका, लाखेरी।

छह करोड़ का बजट स्वीकृत होने बाद नहीं किया काम
नगर पालिका ने बूंदी रोड स्थित निजी कॉलेज से एसडीएम कार्यालय तक वर्ष 2022-23 में सार्वजनिक नाले और सड़क निर्माण कार्य के लिए लगभग छह करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया था। लेकिन तीन वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद यह कार्य शुरू नहीं करवाया गया है।
- मुकेश सैनी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि

कनिष्ठ अभियंता पद रिक्त नहीं हो रही सुनवाई
हजारीलाल सैनी, बाबूलाल सैनी, प्रेमशंकर सैनी, सत्यनारायण सैनी, देवीलाल, राजूलाल, विनोद कुमार सहित अनेक नागरिकों ने बताया कि सड़क व नाले का कार्य कराने को लेकर कई बार पालिका अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जानकारी के अनुसार नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता पद पिछले सात-आठ माह से रिक्त चल रहा है। इन दोनों कामों शीघ्र पूरा करने पर ही वार्डवासियों को राहत मिलेगी।

इनका यह कहना है
इन दोनों योजना की जानकारी लेकर उसे गति देने का प्रयास किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को शीघ्र राहत मिल सके।
- नरेश राठौड़, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका, लाखेरी।

गंदगी के लगे ढ़ेर,बीमारियों का खतरा मंडराया
भवानीमंडी। भवानीमंडी नगर में बिगड़ती सफाई व्यवस्था से नगर की जनता अपने आप ठगा सा महसूस कर रही है। नगर में कई जगह कचरा ज्यों का त्यों इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ रहता है। कई मुख्य चौराहों ,गलियों, धर्मशालाओ के आस पास पड़े कचरा पात्र कई समय तक कचरे से भरे रहते है। पालिका ने कुछ समय पूर्व शहर में खाली पड़े भूखंडों पर कचरे की सफाई उनके मालिकों से करवाने के लिए सचेत किया था और इसकी पालना नहीं करने वाले भूखंड मालिकों पर जुर्माना तक वसूलने की बात कही थी पर वो आदेश भी खोखला साबित हुआ। वहीं नालियों का हाल देखे तो उनकी दुर्दशा का भी हाल बद से बद्तर कहे तो कोई दिक्कत नहीं है, इस गंदगी भरे शहर को जब जनता निहारती है तो नगरपालिका के उस वादे पर पछताती होगी जब शहर को विकसित नगर बनाने का सपना दिखाया था ।

सफाई रोजाना होती है, अगर कही समस्या है तो अभियान चलाकर सफाई करवा देंगे ।
- कैलाश बोहरा, नगरपालिका अध्यक्ष

सफाई व्यवस्था को सही करना चाहिए , सफाई नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
- रामलाल गुर्जर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष

नगरपालिका बोर्ड को शहर की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए धरातल पर आना पड़ेगा।
- सुनीश दीक्षित, मंडल अध्यक्ष भवानीमंडी

समय से पहले बरसात होने से समस्या आई है। आज भी एक जगह नालियों के ऊपर ढकान तोड़ के जाम नाली का निकास किया है और जगह भी जल्दी ही काम हो जाएगा ।
- मनीष मीणा, अधिशासी अधिकारी

झूठे साबित हो रहे स्वच्छता सर्वेक्षण के दावे
सांगोद। नगर पालिका सांगोद की ओर से इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर भले ही बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों के बिलकुल उलट है। सांगोद में बपावर रोड स्थित शहीद हेमराज मीणा कॉलोनी के बाहर बह रहा अकेला नाला ही इन दावों की पोल खोलने के लिए काफी है। स्थानीय निवासियों के अनुसार इस नाले की सफाई कई दिनों से नहीं हुई है। जिससे पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई है और नाले से तीव्र दुर्गंध आने लगी है। स्थानीय लोग नगर पालिका से जल्द से जल्द इस नाले की सफाई करवाने की मांग कर रहे हैं। ताकि उन्हें गंदगी और स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सके। वहीं सांगोद के गांधी चौराहा स्थित आधुनिक मूत्रालय की तस्वीर भी सांगोद नगर पालिका के स्वच्छता के दावों के विपरीत ही नजर आ रही है। जहां लगे हुए पॉड्स में गंदगी भरी पड़ी है। मूत्रालय में हाथ धोने के लिए नलों में पानी नहीं आ रहा है। जबकि फर्श पर लगातार बेहिसाब पानी बह रहा है।

ठौर के ठाकुर बने हुए हैं अधिकारी
स्थानीय निवासियों की मानें तो उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों को प्रत्यक्ष रूप से इस समस्या से अवगत करवाया है। लेकिन सफाई करवाना तो दूर ठौर के ठाकुर बने अधिकारी मौके पर आकर इनकी हालत देखना भी उचित नहीं समझते। जिससे इनकी सफाई समय पर नहीं हो पा रही है और आमजन को लगातार परेशान होना पड़ रहा है।

सांगोद के गांधी चौराहे पर स्थित आधुनिक मूत्रालय के हालत बहुत खराब है। यहां लगातार पानी बहता रहता है। ठीक से सफाई नहीं होने के करण आसपास रहने वालों का दुर्गन्ध के चलते जीना मुहाल हो रहा है। कई बार पालिका अधिकारियों को प्रत्यक्ष रूप से मैंने खुद इस समस्या के बारे में अवगत करवाया है। लेकिन अधिकारी कभी कर्मचारी नहीं होने तो कभी पालिका के पास बजट नहीं होने का बहाना बना देते हंै। ऐसे में तमाम प्रयासों के बावजूद समस्या लम्बे समय से जस की तस बनी हुई है।
- केशव राठौर, स्थानीय निवासी, सांगोद

सांगोद नगर पालिका के स्वच्छता को लेकर किए जा रहे दावे पूरी तरह झूठे हैं। पिछले कई महीनों से इस नाले की सफाई नहीं हुई है। जिससे कॉलोनी वासियों को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
- राकेश कुमावत, स्थानीय निवासी, सांगोद

नालों की सफाई निरंतर करवाई जा रही है। जिन नालों की सफाई अभी नहीं हुई है, उनकी सफाई भी अगले एक दो दिन में करवा दी जाएगी। गांधी चौराहे पर आधुनिक मूत्रालय पर भी टूट-फूट सही करवा कर अगले एक दो दिन में सफाई की व्यवस्था करवा दी जाएगी।
- मनोज मालव, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, सांगोद

असर खबर का असर- पालिका ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा
सुकेत। नगर पालिका के अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी तरुण लहरी ने मंगलवार को नगर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति ने कई बार प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित कर नगर की चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारयिों व जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान दिलाने का प्रयास किया था। मंगलवार को पालिका के अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी तरुण लहरी ने कई  मोहल्लों में स्वयं जाकर निरीक्षण किया। जहां सफाई व्यवस्था चरमराई हुई नजर आई। जिसको लेकर अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी ने आगामी दिनों में कर्मचारियों के साथ मीटिंग लेकर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को तत्काल पाबंद करने की बात कही। कस्बे की नगर पालिका क्षेत्र में कस्बे की साफ-सफाई नियमित रूप से नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारी लापरवाही से कार्य करते हैं। जिम्मेदारी का अहसास नहीं है। बाहर के कर्मचारी लगा रखे हैं। इनके आए बिना ही उपस्थित पंजिका के हाजरी लग जाती हैं। पिछले दिनों से रोजाना देखते हैं सफाई कर्मचारी के आए बगैर हाजरी लग जाती है। अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने की आवश्यकता है। सार्वजनिक शौचालयों में नियमित सफाई नहीं होने के कारण लोग जाने से कतराते हैं। स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी है। साथ ही अधिशासी अधिकारी को मौका दिखाया गया। स्थाई कर्मचारी लगाने की मांग की गई है।
- सत्यनारायण खटीक, संयोजक, गांधी दर्शन समिति, सुकेत

नगर पालिका में कर्मचारी कस्बे के बाहर के लगा रखे हैं। जिनके आए बिना ही उपस्थित पंजिका में हजारी लग जाती है। वार्ड नं. एक में पालिका का कोई कर्मचारी सफाई करने नहीं आते। जब से पालिका बनी है तब से अभी तक हमने हमारे वार्ड में कोई सफाई कर्मचारी नहीं देखा। इसका भुगतान न जाने कौन उठा रहा है। पिछले चार दिन से मेरे घर के बाहर तीन मृत कुत्ते पड़े हैं। जिसको फैंंकने के लिए पालिका के जिम्मेदार लोगों को अवगत करवा दिया है। लेकिन अभी तक वहीं पर पड़े हैं। जिनसे बदबू आना शुरू हो गई है। बस्ती वासियों का निकाला दुश्वार हो गया है।
- प्रहलाद राठौर, पूर्व सरपंच, सुकेत

आगामी शुक्रवार को सभी कर्मचारियों की बैठक ली जाएगी। लापरवाह कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाएगी।
- गोवर्धन मेहर, नगर पालिका अध्यक्ष, सुकेत

असर खबर का - पालिका में फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच
भंवानीमण्डी। स्वायत्त शासन विभाग ने सफाईकर्मी भर्ती के लिए भवानीमंडी नगर पालिका सहित अन्य निकायों में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में सख्त कदम उठा लिया है। विभाग के निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव ने सभी निकायों से जांच के लिए दस्तावेज तलब किए हैं। विभाग के निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव कुमार पाल गौत्तम ने सभी नगर पालिका, नगर परिषद और निगमों को आदेश जारी किए हैं, जिसमें निकायों को उनके द्वारा 27 नवम्बर तक जारी किए गए समस्त सफाईकर्मी अनुभव प्रमाण पत्रों की सूची विभाग को पेश करने के लिए कहा है। साथ ही वे सभी मूल दस्तावेज भी तलब किए हैं जिनके आधार पर ये प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। निदेशक ने आगामी 11 दिसम्बर शाम 5 बजे तक क्षेत्रीय उपनिदेशक को पेश करने के निर्देश दिए हैं।  नगर पालिका के पास प्लेसमेंट पर भर्ती सफाई कर्मचारियों के पीएफ कटौती, ईएसआई, यहां तक हाजरी तक के दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। बिलों में कर्मचारियों के महीने में 30- 31 दिन का भुगतान उठा रखा है। जबकि श्रम नियमों के अनुसार एक श्रमिक से माह में 26 दिन ही काम लिया जा सकता है, लेकिन नगर पालिका प्लेसमेंट एजेंसियों को 4 दिन का अतिरिक्त भुगतान कर रही है।

यह था मामला
भवानीमंडी नगर पालिका में 133 स्थाई सफाईकर्मी होने के बावजूद प्लेसमेंट एजेंसियों और अधिशासी अधिकारी ने मिलकर 90 सफाईकर्मी लगाए हुए हैं। लेकिन ये प्लेसमेंट एजेंसियां इसी सत्र में 163 सफाईकर्मी अनुभव प्रमाण पत्र जारी कर चुकी है। इन प्रमाण पत्रों पर प्लेसमेंट एजेंसी मालिक के अधिशासी अधिकारी के हस्ताक्षर और मोहर लगी है। जिन लोगों को प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं उनमें से कुछ को छोड़कर बाकी ने नगर पालिका में कभी सफाईकर्मी का काम ही नहीं किया। इनमें से कई लोग दूसरे जिलों के हैं जबकि कई अन्य स्थानों पर रोजगार कर रहे है।

जर्जर व खाली पड़े खण्डहरों से दहशत, जिम्मेदार बेखबर
इन्द्रगढ़। इन्द्रगढ़ शहर में कई मकान खण्डहर अवस्था में है जो तेज हवा व बारिश में कभी भी गिर सकते है। जिससे जान माल का नुकसान भी हो सकता है। इन्द्रगढ़ के वार्ड नं0 7 निवासी शुभम शर्मा ने बताया कि बाईसी पाडा वार्ड नं0 7 में कुछ पुराने खण्डहर है जो बिल्कुल जीर्ण शीर्ण अवस्था मे हो चुके है। जो कभी भी तेज आंधी और बरसात में भरभरा कर गिर सकते है। इन खण्डहरों की वजह से मोहल्ले के लोगो में बारिश के मौसम में भय का माहौल बना हुआ है। अभी कुछ दिन पूर्व ही एक खण्डहर मकान का छज्जा टूट कर गिर गया था। गली में किसी के मौजूद नही होने से जान माल का नुकसान नही हुआ। शर्मा ने बताया कि ये मकान काफी समय से खाली पड़े हुए है तथा अब बिल्कुल खंडहर हो चुके है। यहां तक की कुछ खंडहरों में तो पीपल के बड़े बड़े पेड़ भी उग आए है तेज आंधी में इन पेड़ों के गिरने का भी डर लगा रहता है। जिससे खतरा और ज्यादा बढ़ गया है। सारे मोहल्लेवासी तेज आंधी व बारिश होते ही भयभीत हो जाते है।  शुभम शर्मा ने नगर पालिका अध्यक्ष से इन खण्डहर मालिकों को नोटिस देने की बात कही है। वार्ड नं0 07 के बाशिंदे लगभग 1 वर्ष पूर्व भी नगर पालिका इन्द्रगढ़ को पत्र के माध्यम से उक्त जर्जर भवन के बारे में अवगत करवा चुके है परंतु पालिका प्रशासन द्वारा एक वर्ष बाद भी उक्त मामले में किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की गई है। गौरतलब है कि वार्ड नं0 7 ही नही बल्कि इन्द्रगढ़ शहर में इस तरह के कई खण्डहर है जो जीर्ण शीर्ण अवस्था में है तथा तेज बारिश व आंधी के चलते कभी भी ढह सकते है तथा उनके ढह जाने से कभी भी कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है व जान माल का नुकसान भी हो सकता है। पालिका प्रशासन को इन जर्जर भवनों के मालिकों को जल्द से जल्द नोटिस देकर इनका निस्तारण करवाया जाना चाहिए। इन्द्रगढ़ में बहुत सारे है जर्जर भवन - इन्द्रगढ़ के वार्ड नं0 07 में ही नही पुराने शहर के हर गली मोहल्ले में कई जर्जर इमारतें है जो निरंतर हादसों को न्योता दे रही है। मुख्य बाजार में चन्द्र बिहारी जी के मंदिर के सामने ही एक जर्जर भवन है जो वर्षों से खाली पड़ा है तथा जो पुरी तरह से खंडहर हो चुका है तथा बारिश व तेज आंधी में कभी भी भरभरा कर गिर सकता है। इसके साथ ही कई पुरानी दुकाने जो जीर्ण शीर्ण अवस्था में है इनके भी गिरने का खतरा बना रहता है। कई भवन तो ऐसे है जो केवल छोटी मोटी दीवारों पर ही टिके हुए है।

सक्षम भवन मालिकों को दिया जाना चाहिए मरम्मत का आदेश
शहर में कई ऐसे जर्जर भवन भी है जिनके मालिक यहां किसी अन्य मकान में रह रहे है और पुराना भवन जर्जर हो चुका है तो पालिका प्रशासन को ऐसे सक्षम मकान मालिकों को अपने पुराने जर्जर भवन की मरम्मत करवाने के लिए पाबंद किया जाना चाहिए जिससे समय रहते बडे हादसे को टाला जा सके। सभी भवनों को ढहाना न तो नगर पालिका के लिए संभव है और ना ही भवन मालिकों के लिए। इसलिए जो भवन कुछ मरम्मत से ठीक हो सकते है उनकी मरम्मत करवाई जानी चाहिए।कई सरकारी इमारते भी हो चुकी है खण्डहर - पुराने शहर में कई सरकारी इमारते भी खंडहर व जर्जर हो चुकी है। जिसमें मुख्य बाजार में स्थित बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का भवन व छोटी सब्जी मंडी में स्थित पुराना धर्मशाला स्कूल। ये ऐसी इमारते है जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है और इनकी देखभाल भी नही हो पाती है। तीन मंजिला बालिका स्कुल का भवन तो इन्ही सुरक्षा कारणो से खाली करवा कर नए भवन में शिफ्ट किया गया था। अब ये इमारते खाली पडी है व शहर के मुख्य बाजार में स्थित होने से बडे हादसे का भय है।

हमारे मोहल्ले में एक दो मकान बिल्कुल खण्डहर हो चुके है तथा इन खण्डहरों की वजह से मोहल्लेवासी दहशत में है। पालिका प्रशासन को इन खण्डहरों के मालिकों को नोटिस देकर इनकी साफ सफाई करवाना चाहिए अन्यथा बारिश में गिरने के कगार वाली दीवारों को सुरक्षा के मध्येनजर पहले ही ढहा देना चाहिए।
- शुभम शर्मा निवासी वार्ड नं0 7 इन्द्रगढ़।

नगर पालिका द्वारा समय रहते जर्जर भवन मालिकों को नोटिस देकर उचित कार्यवाही अमल मे लानी चाहिए साथ ही सक्षम भवन मालिकों द्वारा खण्डहर भवनों की मरम्मत करवाने के लिए भी पाबंद किया जाना चाहिए। इन्द्रगढ शहर में ऐसे कई खण्डहर है जो कभी भी धराशाही हो सकते है।
- पंकज वैष्णव शहरवासी इन्द्रगढ़।

पुराने शहर में ऐसे भवनों की संख्या बहुत सारी है तथा इनमें से कई तो इतने जीर्ण शीर्ण हो चुके है कि चार वर्ष पूर्व जैसी खतरनाक बारिश आ जाए तो गिर भी सकते है। भविष्य में होने वाली दुर्घटना से बचने के लिए जल्द कार्यवाही की जानी आवश्यक है।
- गणेश गौत्तम, शहरवासी इन्द्रगढ़।

इन्द्रगढ़ शहर में जर्जर एवं क्षतिग्रस्त मकानों को चिह्नित किया जाकर बहुत जल्द इनके मालिकों को नोटिस भेजने की कार्यवाही प्रारंभ की जावेगी।
- गजेन्द्र मीना, सहायक अभियंता नगर पालिका इन्द्रगढ़।

एक वर्ष पूर्व दिए गए प्रार्थना पत्र की तो मुझे जानकारी नही है। परंतु अब ये मामला मेरे संज्ञान में आया है तो इन जर्जर भवनों को चिन्हित करने की कार्यवाही जल्द ही प्रारंभ करवा कर नोटिस जारी किए जाएगें।
- मनोज मालव, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका इन्द्रगढ़।

पालिका की अनदेखी: समय रहते नहीं हुई नालों की सफाई
कैथून। कैथून में समय रहते नालों की सफाई नहीं होने से पहली बारिश में ही मुख्य बाजार में कई दुकानों में नालों का गन्दा पानी भर गया। जिससे व्यापारियों का काफी नुकसान उठाना पड़ा।  कैथून व्यापार महासंघ की ओर से नालों की सफाई को लेकर कई बार नगर पालिका प्रशासन को ज्ञापन देकर चेताया गया कि मानसून के पहले सभी नालों की सफाई करवा लें। ताकि बारिश में आने वाली बाढ़ की वजह से व्यापारियों को नुकसान न हो। कैथून में बीती रात हुई बारिश की वजह से हुए नुकसान को लेकर व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुनील जैन के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर पालिका कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से व्यापारियों के नुकसान की भरपाई करने की मांग की।

जिला कलक्टर को देंगे ज्ञापन
व्यापारियों ने प्रदर्शन के बाद ज्ञापन देकर चेताया कि अगर समय पर नालों की सफाई एवं कचरा उठाने की उचित व्यवस्था नहीं हुई तो जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।

नालों की सफाई नहीं होने के कारण पहली बरसात में ही मेरी दुकान व गोदाम में नालों का गन्दा पानी भर गया। जिसके कारण मुझे 1 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। नालों की सफाई की उचित व्यवस्था की जाए। मुझे नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
- हनुमान राठौर, दुकानदार

नगर पालिका क्षेत्र में पानी का मुख्य निकासी तंत्र बस स्टैंड के पास स्थित नालों एवं तलाई से होकर गुजरता है। इसकी सफाई नहीं होने के कारण कचरे से अवरुद्ध हो जाता है। बिना बारिश के भी यह उफान पर आता रहता है। जिससे व्यापारियों की दुकानों में पानी घुस जाता है एवं उनका  नुकसान होता है। मानसून का शुभारंभ होने वाला है। अगर शीघ्र ही नालों की सफाई नहीं की गई तथा लापरवाही की गई तो नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
- नितिन राठौर, कोषाध्यक्ष, व्यापार महासंघ, कैथून

नाले का पानी दुकान में आने से आए दिन किराने की दुकान का समान खराब हो जाता है। उसे फैंकना पड़ता है। कई बार नगर पालिका में इसकी शिकायत की। लेकिन आज तक उचित समाधान नहीं हुआ।
- प्रभुलाल, दुकानदार

पूरे कैथून में पिछले कई दिनों से बल्कि पूरे वर्ष भर से ही बड़े नालों की सफाई नहीं होने के कारण आए दिन उनका पानी निकल कर व्यापारियों की दुकान में चला जाता है। दुकानों के सामान भीगकर खराब हो जाते हैं। कई बार नगर पालिका प्रशासन को सूचना देने के बाद भी नालो की सफाई नहीं होती है। अब जबकि मानसून आ रहा है और हर मानसून में कैथून में बाढ़ आती है, उससे व्यापारियों का बड़ा नुकसान होता है। अगर नाले पूरी तरह साफ हो जाएं तो पानी नालों में बहकर निकल सकता है। लेकिन नगर पालिका की  लापरवाही से व्यापारियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है।
- सुनील जैन, अध्यक्ष, व्यापार महासंघ, कैथून

सुबह दुकान खोलते ही नाली का पानी दुकान में भरा हुआ मिला। नीचे रखी सभी तस्वीरें खराब हो चुकी थीं। जिन लोगों ने अपनी तस्वीर बनाने के लिए रख रखी थी, उनका फोटो और फ्रेम सब डूब जाने के कारण बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।
- शुभम कुमार, दुकानदार

कस्बे के सभी नालों की सफाई होगी। लगातार मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
- रवि दाधीच, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका कैथून