love - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नाटक ‘बगिया बांछाराम की’ में दिखा प्रकृति प्रेम
जयपुर। नाटक ‘बगिया बांछाराम की’ का मंचन रवीन्द्र मंच के मिनी थिएटर में हुआ। राम सहाय पारीक निर्देशित नाटक एक गरीब वृद्ध किसान बांछाराम की धरती के प्रति प्रेम और संघर्ष की कहानी है। बांछाराम ने उम्र भर मेहनत करके अपनी बगिया को संजोए रखा है। वह महज आजीविका के लिए पेड़-पौधे नहीं उगाता। उसका धरती के प्रति श्रद्धा व प्रेम उसकी मेहनत के मूल में छिपी है। इस हरे-भरे बाग को कई लोग हड़पना चाहते हैं। गांव का पूर्व जमींदार छैकोड़ी इसी बाग की आस मन में लिए मर गया और अब भूत बनकर इसी बाग में रहता है। उसका बेटा नौकोड़ी अपने सहयोगी मुख्तार के साथ बगीचे को हथियाने की नई साजिश रचता है। इसी के ईद-गिर्द नाटक की कहानी घूमती है। इस नाटक में जहां एक ओर बांछा के प्रकृति प्रेम व जीने की इच्छा-शक्ति का चित्रण है, वहीं दूसरी ओर सामंतवादी दुष्चक्रों व धरती को व्यापार का साधन बनाने की मानसिकता व उपभोगवादी संस्कृति भी परिलक्षित होती है। इस पूरे कथानक को लेखक ने बहुत सुंदरता से हास्य के ताने-बाने से बुना है।

खाप पंचायत ने दी प्रेम विवाह करने की सजा
उदयपुर। जिले के खेरवाड़ा क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाले दंपती एवं उसके परिजनों को खाप पंचायत ने न केवल जमकर पीटा, बल्कि गर्भवती महिला को भी नहीं बक्शा। साथ ही प्रेम विवाह करने वाली युवती के परिजनों को समाज से बाहर करने का फरमान भी सुनाया। यह घटनाक्रम थाने पहुंचने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।  खेरवाड़ा कस्बे में होली पर प्रेम विवाह करने वाला दम्पती नन्ही बेटी को ‘ढूंढाने’ के लिए होलिका दहन स्थल पर पहुंचा तो समाज के पंचों को यह नागवार गुजरा और उन्होंने दंपती सहित उनके परिजनों के साथ मारपीट की।
उन्होंने गर्भवती महिला के साथ भी जमकर मारपीट की और उसके पेट पर लात-घूंसे चलाए।

भोई समाज की खाप पंचायत ने इससे पूर्व गत वर्ष दो परिवारों को समाज से बहिष्कृत कर दिया था। इस घटनाक्रम के बाद पीड़ित परिवार की ओर से खेरवाड़ा थाने में नामजद प्रकरण दर्ज हुआ लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता दीपिका पत्नी हितेश भोई की रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने एक साल पहले लव मैरिज की थी, जो समाज के पंचों को नागवार गुजरी। उन्होंने दोनों परिवार को समाज से आजीवन बहिष्कृत कर दिया और समाज के किसी भी व्यक्ति को संबंध नहीं रखने की बात कही। इसके चलते समाज के किसी भी मांगलिक समारोह या मौत कार्यक्रम में न तो ये परिवार शामिल हो पाते हैं और ना ही किसी समाजजन को आमंत्रित कर सकते हैं। होली पर ढूंढाने से खफा समाज के कुछ लोग घर पर आए और उन्होंने गाली गलौज करने के बाद परिवार वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी। दीपिका ने बताया कि उसकी गर्भवती ननद से भी मारपीट की। महिलाओं के कपड़े फाड़कर उनका नग्नावस्था में गांव में जुलूस निकालने की बात कही।

हमलावरों के पक्ष में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
पीड़ित पक्ष ने हमलावरों के घर पहुंचते ही पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची, किन्तु किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पीड़िता की नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने न तो किसी गिरफ्तारी की है और ना ही पीड़ितों का मेडिकल करवाया। दूसरी तरफ हमलावरों की पैरवी करने के लिए समाज अध्यक्ष कालूलाल राठौड़ सहित दो दर्जन लोग थाने पहुंच गए और मामला दर्ज नहीं करने की बात कहते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रेम के रंग में रंगी हाथियों वाली होली
रंगीले त्यौहार होली पर हर साल जयपुर में हाथी होली के नजारे को देखने के लिये समूचा शहर टूट कर जुटता था और देखते ही देखते वहां हर्षोल्लास का वातावरण बन जाता था। जहां कभी राजाओं के शौक पूरा करने हेतु हाथियों की लड़ाई कराई जाती थी,उसी चौगान स्टेडियम पर भी कई बार हाथी होली खेली गई थी।

रंगों के त्यौहार के दिन शाम के समय हाथियों पर बैठकर होली खेली जाती थी। इस अनूठी गज होली को देखने के लिए भारतीय और विदेशी पर्यटकों के अलग-अलग दल बनाए जाते थे तथा होली में चार चांद लगाने के लिये हाथियों के सवारो के सिर पर रंग-बिरंगी पगड़ियां बांधी जाती थीं। हाथियों को राजसी पोशाकों से सजाया जाता था। महावतों का निर्देश पा हाथी झूमने लगते थे और हंसते-हंसाते हाथी होली आई,के स्वर के साथ हाथियों पर बैठे भारतीय दल के सदस्य अपने हाथों में छुपी थैलियों में से हरा,नीला,पीला,लाल आदि रंग निकाल कर विदेशी लोगों पर उछालते थे। बैंडबाजे बज उठते थे और क्षणभर में आसमान का नजारा रंगीन हो जाता था।

संगीत के मधुर स्वरों एवं उड़ते विभिन्न रंगों का नजारा देख हाथियों पर आराम से बैठे विदेशी दल के लोग अचंभित हो उठते। दर्शकों में विशेषकर बच्चों को यह इतना आकर्षित करती थी कि वे भी इस मस्ती में डूब जाने को बेताब हो उठते थे। इस विचित्र होली को देखकर,हाथी भी मस्त हो जाते और वे गुलाल उछालने वालों की ओर बढ़-बढ़ कर उन्हें भी इस मनोरंजक खेल में सम्मिलित करने के लिए संकेत देते। क्षणभर में वे हाथियों को लाल, पीले,नीले रंगों से रंग देते और हाथी भी झूम-झूम कर नाचने लगते। जब पहली बार हाथी होली खेली गई तब इस अनूठी होली को विश्वभर में सराहा गया। बीबीसी लंदन ने इस होली पर एक फिल्म बना कर दुनिया के लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया था। उसके बाद से यहां पर हर वर्ष हाथी होली,खेली जाती।

हाथी होली का शुभारंभ चमकीली रंग-बिरंगी पोशाकें पहने हाथियों के राजसी जुलूस के साथ जिनके मस्तक कलात्मक ढंग से सिंदूर से सजे होते उनके ऊपर बैठे होते थे पगड़ी पहने महावत और वे मैदान के चक्कर लगाते हुए हर आगन्तुक का स्वागत करते। इस जुलूस में पालकी में दुल्हन के साक्षात दर्शन होते थे। दूसरी ओर मजदूरी के दृश्य में अनाप-शनाप सामान लादे हाथी अपना अलग ही परिचय देते हुये आगे बढ़ते जाते। जब सैकड़ों पर्यटकों एवं दर्शकों की भीड़ इकट्ठे हो जाती थी तो तालियों की गड़गड़ाहट व हंसी की आवाज से समूचा मैदान गुंजायमान हो जाता था। हाथियों की दौड़ में जब भारी भरकम हाथियों को दौड़ते देख उपस्थित जन समूह हंसते हंसते लोटपोट हो जाते थे। प्रेम व सद्भाव के प्रतीक गुलाल का भरपूर प्रयोग कर विदेशी एवं भारतीय एक-दूसरे से गले मिल कर दुनिया को प्रेम का संदेश देते थे।

नवज्योति वैलेंटाइन-डे पर परिचर्चा
जयपुर। वैलेंटाइन डे के लिए लोगों ने सात दिन पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। सोमवार को वैलेंटाइन डे है। युवा पीढ़ी वैलेंटाइन डे को उत्साह से मनाती है, वहीं एक तबका ऐसा भी है जो इसे सांस्कृतिक प्रदूषण बताता है। उनका मानना है कि अगर प्यार का इजहार की करना है तो बसंत पंचमी, हरतालिका तीज जैसे त्योहार भी मौजूद हैं। पाश्चात्य संस्कृति की देखादेखी वैलेंटाइन डे पर ही संस्कृति का गैर जिम्मेदाराना प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। दैनिक नवज्योति ने रविवार को वैशाली नगर स्थित कार्यालय में ‘वैलेंटाइन डे कितना जरूरी और विरोध कितना जायज’ विषय पर संगोष्ठी की, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता निशा सिद्धू, फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, फैशन इंडस्ट्री से मीताली कौर, मानसी राठौड़, सामाजिक कार्यकर्ता ईशा शर्मा, शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी एवं उद्यमी पूनम मदान, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, राजस्थान जाट महासभा के युवा इकाई अध्यक्ष कुलदीप चौधरी, आईनोक्स के क्लस्टर हेड अमिताभ जैन, फैशन गुरु दीपक गुप्ता, एनजीओ नया सवेरा के अध्यक्ष अखिलेश माहेश्वरी एवं दीपक शर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय संपादक सुबोध पारीक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं संगोष्ठी के विषय पर प्रकाश डाला।

युवा पीढ़ी पर अपनी सोच थोपना गलत : निशा सिद्धू
सामाजिक कार्यकर्ता निशा सिद्धू कहती हैं कि हम प्रेम से दूर भाग रहे हैं, जबकि इसी धरती पर मीरा और राधा ने भी तो प्रेम किया था। ये यूरोप का कल्चर नहीं है, यह हमारी प्राचीन सभ्यता का प्रतीक है। जो लोग विरोध कर रहे हैं, वे गलत हैं। युवा पीढ़ी अगर समाज में अपनी मोहब्बत का इजहार करती है तो गलत क्या है। जब भी युवा पीढ़ी का विरोध होता है तो उन्हें आत्महत्या जैसे कदम उठाने पड़ते हैं। हमें अपने बच्चों पर विश्वास करना होगा, उन्हें सपोर्ट करना होगा।

विरोध नाजायज : ईशा शर्मा
जो लोग वैलेंटाइन डे का विरोध कर रहे हैं, उन्हें पता ही नहीं है कि सोसायटी आज कहां पर जा रही है। समय के साथ चलना होगा।

वैलेंटाइन डे की आड़ में बच्चियों के साथ होता है खिलवाड़ : मकराना
प्रेम का सर्वोच्च स्थान है, लेकिन घटियापन एवं गलत तरीके का हम हमेशा विरोध करेंगे। युवा पीढ़ी को पथभ्रमित करने का काम करने वालों का हमेशा विरोध होगा। अगर घरवालों से इजाजत लेकर कोई लड़का-लड़की मिलते हैं तो हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वैलेंटाइन डे जैसे अवसरों पर हमारे समाज की लड़कियों को गुमराह किया जा रहा हैं।

युवी पीढ़ी के प्यार इजहार पर पाबन्दी गलत : मिताली कौर
मिताली कौर का कहना है कि युवा पीढ़ी समझदार है, उसे किसी संस्था या वर्ग की जबर्दस्ती पाबन्दी की आवश्यकता नहीं है। युवा पीढ़ी जो कर रही है उसका विरोध करने वालों को इसकी इजाजत किसने दी है। प्रेमी युगलों को पार्क में या रेस्टोरेन्ट में अगर विरोध का सामना करना पड़े तो किस बात की आजादी है देश में।

बच्चों को अच्छे संस्कार देने की जरूरत : सुरेश अग्रवाल
फोर्टी के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है कि पाश्चात्य संस्कृति की नकल में हमारे समाज की संस्कृति और सभ्यता नहीं बिगाड़ी जानी चाहिए। सेक्सुअल को प्रेम मानना गलत है। हमें बच्चों को सेक्स एजुकेशन देनी चाहिए और इस पर बैड टच और गुड टच जैसी बातें भी शुरू से ही बतानी चाहिए।

कमर्शियल एंगल से वैलेंटाइन हो रहा है सेलेब्रेट : दीपक गुप्ता
फैशन डिजाइनर दीपक गुप्ता का कहना है कि वैलेंटाइन डे पूरी तरह से कमर्शियल हो गया है। बड़ी कंपनियों का खेल है। प्यार करना कोई बुरा नहीं है, लेकिन उसे तोहफों से नहीं जोड़ना चाहिए। तोहफा संस्कृति बंद होनी चाहिए।

वैलेंटाइन डे पर लड़कियों को करते है टॉर्चर : कुलदीप चौधरी
राजस्थान जाट महासभा के युवा विंग के अध्यक्ष कुलदीप चौधरी कहते हैं कि समाज की संस्कृति और इतिहास के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

बच्चों को फिजिकल अट्रेशन और लव में अंतर समझाना होगा : पूनम मदान
एकेडमिक क्षेत्र से जुड़ी सफल उद्यमी पूनम मदान का कहना है कि हमें अपने बच्चों को फिजिकल अट्रेक्शन और प्यार में अंतर समझाना होगा। प्यार का कोई एक दिन हो, ये जरूरी नहीं है। वैलेंटाइन डे को टेकन फोर ग्रान्टेड नहीं लेना चाहिए, लेकिन इजहार के नाम पर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ या टॉर्चर करना बिल्कुल गलत है।

हमें सकारात्मक सोच रखनी होगी : मानसी राठौड़
मेरा वैलेंटाइन डे में कोई विश्वास नहीं है। मेरा मानना है कि प्यार के लिए एक ही दिन क्यों होना चाहिए। प्यार का सार्वजनिक जगहों पर प्रदर्शन करना गलत है। पेरेन्टस के नोटिस में है तो लड़का-लड़की भी ठीक है।

किसी की स्वतंत्रता पर हमला उचित नहीं : योगेश मिश्रा
योगेश मिश्रा कहते हैं कि युवा पीढ़ी की स्वतंत्रता पर हमला नहीं होना चाहिए। युवी पीढ़ी को भी अपने परिवार खासकर माता पिता को विश्वास में लेकर काम करना चाहिए।

दायरे में हो तो ठीक वरना अनुचित : अमिताभ जैन
आईनोक्स के क्लस्टर हेड अमिताभ जैन का कहना है कि अगर युवा पीढ़ी दायरे में प्रेम या इजहार ए मोहब्बत करती है तो ठीक है, लेकिन जब बेरिकेटिंग तोड़ेंगे तो तय है कि उसका विरोध भी होगा।

सही का समर्थन, गलत का विरोध : दीपक
होटलियर दीपक कहते हैं कि युवी पीढ़ी को विदेशी हवाएं गुमराह कर रही हैं अगर युवा पीढ़ी सही करती है तो मेरा समर्थन है, लेकिन प्रेम या वासना का खुलेआम प्रदर्शन किया जाता है तो उसका विरोध होना चाहिए।

परिवार से ही शुरू हो जाता है शारीरिक शोषण : अखिलेश
एनजीओ नया सवेरा के अध्यक्ष अखिलेश माहेश्वरी कहते हैं कि हम बच्चों के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन छोटी छोटी लड़कियों के मामले में हमने पाया है कि सबसे अधिक शारीरिक शोषण उनका घर से ही शुरू हो जाता है। मेरा मानना है कि युवा पीढ़ी को संस्कारों की शिक्षा देनी चाहिए तभी माहौल बदलेगा।

वैलेंटाइन-डे स्पेशल : प्रदेश के पावर कपल्स के यादगार प्रेम विवाह
जयपुर। दुनियाभर में आज वेलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। वेलेंटाइन डे यानि प्यार का दिन पूरी तरह विश्वास और कमिटमेन्ट पर टिका हुआ है। राजस्थान के आईएएस, आईपीएस एवं आईआरएस सेवा में कुछ ऐसे पावर कपल्स भी हैं, जिन्होंने प्रेम विवाह किया और वे समाज के लिए मिसाल बने।

मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान हुई मुलाकात पति-पत्नी दोनों डीआईजी
आईपीएस डॉ. विकास पाठक और उनकी पत्नी प्रीति चंद्रा दोनों डीआईजी हैं। डॉ. विकास कहते हैं कि हम दोनों बैचमेट थे, मेरी और प्रीति की पहली मुलाकात मसूरी में हुई थी। विकास का जन्म उत्तर प्रदेश के बस्ती 1981 में और प्रीति चन्द्रा का सीकर के कुंदन गांव में 1979 में हुआ। वे बताते हैं कि टेÑनिंग के दौरान मित्रता कब प्यार में बदली ये पता ही नहीं चला। हैदराबाद में ट्रेनिंग के दौरान ही हमारी सगाई हो गई। 2009 में हमारी शादी हो गई। डॉ. विकास कहते हैं कि जिन्दगी बेहद खूबसूरत है। हम दोनों बेहद व्यस्त रहते हैं, लेकिन एक-दूसरे के लिए पूरा समय रखते हैं।

नागपुर में ट्रेनिंग में ही हो गया था प्यार
दिल्ली इनकम टेक्स विभाग में एडीजी संजीव सिंह एवं उनकी पत्नी रिचा खोड़ा कमिश्नर अपील में कार्यरत हैं। संजीव कहते हैं कि नागपुर में ट्रेनिंग के दौरान ही जब हम मिले थे तो मुझे लग गया था कि रिचा मेरे लिए ही बनी है। एक दिन मैंने रिचा को इजहारे मोहब्बत किया। हालांकि मैं राजपूत हूं और रिचा मीणा जाति से हैं, लेकिन मैंने कभी जाति-पाति में विश्वास नहीं किया। हमारे घरवालों ने भी मामूली ऐतराज जताया और हमारे रिश्ते के लिए हामी भर दी। पिछले साल ही हमने शादी की 25वीं वर्षगांठ उत्तराखंड के पहाड़ों में मनाई है। मुझे लगता है कि रिचा जैसा पार्टनर मिलना मेरे लिए एक सौगात है।

अद्भुत है श्रुति भारद्वाज और एलसी असवाल की प्रेम कहानी
पूर्व आईएएस एलसी असवाल और वरिष्ठ आरएएस श्रुति भारद्वाज की प्रेम कहानी में कई टविस्ट एवं टर्न आए, लेकिन अन्तत: दोनों का एक-दूसरे के प्रति कमिटमेन्ट और समर्पण सभी बाधाओं को पार करने में सफल रहा। श्रुति कहती हैं कि मेरी पहली पोस्टिंग कलक्ट्रेट में अस्सिटेंट कलक्टर के पद पर बतौर ट्रेनर हुई थी। तब असवाल कलक्ट्रेट में एडीएम थे। मुझे इन्होंने प्रपोज किया था और मैंने हां, कहने में सालभर का समय लगा दिया। हालांकि हम दोनों के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे, और मैं उनसे 12 साल छोटी थी, लेकिन एक-दूसरे के प्रति प्रेम को देखकर आखिरकार घरवालों को भी मानना पड़ा। श्रुति कहती हैं कि हमारी शादी 14 फरवरी, 1997 में हुई थी।

इज्जत के लिए रिश्ते का खून : मां ने पैर पकड़े, भाई ने बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ऑनर किलिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 19 वर्षीय लड़की ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली। उसके 17 वर्षीय भाई को यह बात इतनी बुरी लगी कि उसने अपनी मां के साथ मिलकर अपनी बड़ी बहन का गला काट दिया। वारदात के समय मां ने लड़की के पैर पकड़ लिए और भाई ने सिर धड़ से अलग कर दिया। दोनों ने गला काटने के बाद लड़की के सिर के साथ सेल्फी भी ली। घटना रविवार शाम को लाड़गांव शिवार गांव में हुई। आरोपी युवक का नाम संकेत संजय मोटे और महिला का नाम शोभा है। आरोपी संकेत बहन से इतना नाराज था कि उसने बहन को जान से मारने के बाद उसका सिर धड़ से अलग किया। यही नहीं, वारदात के बाद भाई हाथ में खून से सना बहन का सिर थामे घर के बाहर आया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि वह खत्म हो चुकी है।

आशीर्वाद देने घर गए थे
पुलिस ने बताया कि लड़की अपने कॉलेज में साथ पढ़ने वाले लड़के से प्यार करती थी। दोनों एक-दूसरे से शादी करने के लिए घर से भाग गए और कई महीनों तक गायब रहे। इस बीच दोनों ने शादी भी कर ली। कुछ दिन पहले दोनों के घर के बारे में लड़की की मां और भाई को पता चला था। दोनों लड़की से मिलने और आशीर्वाद देने उसके घर गए थे।

खुद थाने में किया सरेंडर
पुलिस ने बताया कि रात में लड़की के भाई और मां ने मिलकर उसका गला काट दिया। दोनों ने लड़की के कटे हुए सिर के साथ सेल्फी भी ली। हत्या के बाद मां-बेटे थाने पहुंकर पुलिस के सामने गुनाह कबूल किया और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एकतरफा प्यार: फ्रेंडशिप से मना किया तो छात्रा का गला काटा
राणावास। निकटवर्ती गांव बिठौडा कलां गांव के राजकीय सीनियर सैकंडरी विद्यालय में मंगलवार को एक छात्र ने सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया। विद्यालय की एक छात्रा के गले पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार कर जख्मी कर  दिया। जानकारी मिलने पर शिक्षकों ने खून से लथपथ छात्रा को मारवाड़ जंक्शन सरकारी अस्पताल में पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पाली रेफर कर दिया गया। इतने में भी छात्र का मन नहीं पसीजा और अस्पताल जाकर उसने लोगों से पूछा कि वह जिंदा है या मर गई। बताया जा रहा है कि यह छात्र काफी समय से फ्रेंडशिप के लिए छात्रा पर दबाव बना रहा था। उसके मना करने के दौरान आरोपी छात्र ने इस घटना को अंजाम दिया है। जख्मी छात्रा का पाली के ट्रोमा वार्ड में इलाज जारी है। पुलिस आरोपी छात्र की तलाश में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विद्यालय में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा लंच के दौरान अपनी कक्षा में खाना खा रही थी। इतने में मौका पाकर बाहरवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने छात्रा के गले पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार कर उसे जख्मी के दिया। अचानक हुए इस हमले को देख अन्य छात्रों के चिल्लाने की आवाज से स्कूल स्टाफ मौके पर जाकर देखा तो छात्रा लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी जिसको तुरंत मारवाड़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक विकास गहलोत ने स्थिति गंभीर होने के कारण इलाज के लिए पाली रेफर कर दिया।