coal mine - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मेघालय की अवैध कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट; चार मजदूरों की मौत, कई अन्य के दबे होने की आशंका
शिलांग। मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले के एक सुदूरवर्ती इलाके में गुरुवार को एक अवैध कोयला खदान में भीषण डायनामाइट विस्फोट होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। अधिकारियों ने अंदेशा जताया है कि मलबे में और भी मजदूर फंसे हो सकते हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका है।

विस्फोट की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, फोरेंसिक विशेषज्ञ, राज्य आपदा मोचन बल और अग्निशमन सेवा की टीमें स्थिति का जायजा लेने के लिए मयन्संगट थांगस्को क्षेत्र में पहुंच गईं।

ईस्ट जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने यूनी(एजेंसी) को बताया कि यह एक डायनामाइट विस्फोट था। उन्होंने बताया कि खदान से अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि झुलसे हुए एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए शिलांग रेफर किया गया है।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, एक पहाड़ी पर अवैध खनन किया जा रहा था। यह विस्फोट के कारण ढह गई, जिससे वहां काम कर रहे कई खनिक दब गए।

इससे पहले 23 दिसंबर, 2025 को भी थांगस्को गांव में एक विस्फोट हुआ था, जिसमें दो खनिकों की जान चली गई थी। गौरतलब है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने अप्रैल 2014 में मेघालय में खतरनाक 'रैट-होल, कोयला खनन पर इसके अवैध और अवैज्ञानिक स्वरूप के कारण प्रतिबंध लगा दिया था। मेघालय हाई कोर्ट द्वारा कोयले से जुड़े मामलों की निगरानी के लिए नियुक्त किए गए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) ब्रोजेंद्र प्रसाद काटाके ने कहा था कि सरकार के ऐसी गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने के आश्वासन के बावजूद, राज्य में अवैध कोयला खनन और ट्रांसपोर्टेशन जारी है।

हालांकि, मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने उस समय दावा किया था कि जिला प्रशासन सतर्क है और अवैध खनन से जुड़े 1,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

उत्तरपूर्वी ऑस्ट्रेलिया में खदान ढहने से एक मजदूर की मौत, कई लापता
सिडनी। पूर्वोत्तर ऑस्ट्रेलियाई राज्य क्वींसलैंड में दो जनवरी को एक कोयला खदान ढहने के बाद लापता हुए एक मजदूर का शव शनिवार देर रात बरामद कर लिया गया। शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग तीन बजे मध्य क्वींसलैंड में ब्रिस्बेन से 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित कुर्राघ कॉम्प्लेक्स में भूमिगत खदान के ढहने के बाद एक व्यक्ति लापता हो गया जिसकी तलाश एवं बचाव के लिए एक आपातकालीन अभियान शुरू किया गया।

क्वींसलैंड के कार्यवाहक खान मंत्री टोनी पेरेट ने पुष्टि किया कि आपातकालीन बचाव दल ने शनिवार रात लापता श्रमिक का शव बरामद किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन से कहा कि विशेषज्ञ टीमों ने घटनास्थल को सामान्य करने एवं लापता व्यक्ति तक पहुंचने के लिए पूरी रात काम किया। उन्होंने कहा कि दुखद रूप से उस मजदूर को बचाया नहीं जा सका।

शुक्रवार को सुरक्षित बचाए गए दूसरे मजदूरों को एहतियात के तौर पर अस्पताल पहुंचाया गया। कुर्राघ खदान स्थल का स्वामित्व धातुकर्म कोयला उत्पादक कोरोनैडो ग्लोबल रिसोर्सेज के पास है और इसका संचालन मैमोथ अंडरग्राउंड माइन मैनेजमेंट द्वारा किया जाता है, जिसने एक बयान में कहा कि वह इस हादसे की जांच में पूरा सहयोग करेगा।

कोयला मिल में लीकेज से ब्लास्ट, 2 मजदूर झुलसे
बांसवाडा। जिले के झालों का गढ़ा गांव में स्थित द इंडियन सीमेंटस लिमिटेड की कोल मिल में सुबह जबर्दस्त विस्फोट के साथ आग लग गई। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और धुआं दिखाई दिया। हादसे में दो श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। मजदूर कुटुंबी निवासी ईश्वरलाल पुत्र नाथजी और नौखला दिलीप पुत्र भारता झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल शहर के किसी निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। मिल प्रबंधन के अनुसार दोनों मामूली रूप से झुलसे हैं, कोई खतरे की बात नहीं, उनका इलाज जारी है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही गढ़ी थाना पुलिस का जाब्ता डीएसपी सहित मौके पर पहुंचा। फैक्ट्री के चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात हैं। बताया जा रहा है कि कोयला मिल में लीकेज से हुए ब्लास्ट के बाद आग लग गई। सीआई रोहित कुमार सिंह ने बताया कि कोयला मिल में गैस रिसाव के कारण ब्लास्ट हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी है।

Pakistan में कोयला खदान में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के क्वेटा के पास एक कोयला खदान में गैस रिसाव के कारण नौ खनिकों सहित 11 लोगों की मौत हो गयी।

पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' ने बलूचिस्तान के मुख्य खान निरीक्षक अब्दुल गनी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। कोयला खदान क्वेटा से 40 किलोमीटर दूर स्थित है। इस घटना के बाद खदान बंद कर दी गई थी।

अखबार ने अपनी रिपोर्ट कहा कि नौ खनिकों के अलावा, एक ठेकेदार और एक खदान प्रबंधक भी मृतकों में शामिल हैं।

पाकिस्तान में कोयला खदान में विस्फोट से 9 मजदूरों की मौत
खैबर पख्तूनख्व। पाकिस्तान में ओरकजई आदिवासी क्षेत्र के डोली इलाके में एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में 9 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। ओरकजई के उपायुक्त अदनान फरीद ने कहा कि घटना के समय खदान में 13 मजदूर काम कर रहे थे, और बाद में वे उसमें फंस गए। उन्होंने कहा कि बचाव अधिकारी, स्थानीय स्वयंसेवक और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नौ शवों को बरामद किया और  बाकी चार को मलबे से निकाल लिया गया है, और उन्हें केडीए जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया गया।

कोहाट मंडल के आयुक्त महमूद असलम वजीर ने इस घटना पर दुख जताया और संबंधित अधिकारियों को घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया घटना की तत्काल जांच के आदेश दिए और साथ ही ठेकेदारों को मजदूरों को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नवीनतम उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट 2,500 फुट की गहराई में हुआ।

ओरकजई जिले के पुलिस प्रमुख नजीर खान ने बताया कि खनिज विकास विभाग की एक सरकारी टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और कहा कि विस्फोट खदान के अंदर गैस की चिंगारी के कारण हुआ। प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ ने घटना में लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया है।

छत्तीसगढ़ में कोयला खादान में माइनिंग की परमिशन अटकी, राजस्थान में फिर गहरा सकता है बिजली संकट
जयपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राजस्थान को कोयले की आपूर्ति में बाधक बनी हुई हैं। कोयले की खान छत्तीसगढ़ में है, जिसे हाल में केेन्द्र ने राजस्थान को आवंटित किया है। केन्द्र से तो सारी आवश्यक क्लीयरेंस मिल गई,लेकिन छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अनुमति ही नहीं जारी कर रही। मुसीबत के दौर में एक राज्य दूसरे की मदद को तैयार नहीं है। अगर राजस्थान को छत्तीसगढ़ में अलॉट पारसा कोल ब्लॉक खान में माइनिंग के लिए छत्तीसगढ़ सरकार मंजूरी नहीं मिली तो राजस्थान में बिजली संंकट गहरा सकता हैँ।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को पत्र लिखकर जरूरी स्वीकृतियां जारी करने का आग्रह भी किया है, लेकिन अब तक छत्तीसगढ़ सरकार टस से मस नहीं हुई है। खनन के लिए जरूरी स्वीकृतियां जारी नहीं की गई हैं। सूत्रों के मुताबिक कोल ब्लॉक की जमीन छत्तीसगढ़ के वन विभाग क्षेत्र में आती है। आदिवासी क्षेत्र में कुछ स्थानीय नेताओं और लोग इसका विरोध कर रहे हैं। वोट बैंक को देखते हुए छत्तसीगढ़ सरकार मंजूरी नहीं दे रही है।