did - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एनआईए ने घटना स्थल व अन्य जगहों पर की वीडियोग्राफी
उदयपुर। शहर के मालदास स्ट्रीट क्षेत्र में गत दिनों टेलर कन्हैयालाल तेली की नृशंस हत्या के मामले की जांच कर रही एनआईए टीम ने गुरुवार को घटनास्थल और सापेटिया स्थित एसके इंजीनियरिंग वर्क्स पहुंच कर साक्ष्य जुटाने के साथ ही मौके की वीडियोग्राफी करवाई। इधर, नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वालों को कन्हैयालाल हत्याकांड से पहले धमकी देने के मामले में प्रतापनगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एनआईए की दस से बारह सदस्यीय टीम गुरुवार सुबह करीब दस बजे मालदास स्ट्रीट स्थित टेलर कन्हैयालाल तेली की दुकान पर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से दुकान का शटर खुलवा कर भीतर हत्या से संबंधित कुछ साक्ष्य जुटाए। साथ ही टीम ने दुकान के भीतर व बाहर की तरफ की वीडियोग्राफी भी की। इसके बाद यह टीम सुखेर में सापेटिया स्थित फैक्ट्री पहुंची, जहां हत्या के आरोपियों द्वारा हथियार बनाने की जानकारी सामने आई। टीम ने यहां भी कुछ साक्ष्य संकलित किए और वीडियोग्राफी की। बताया गया कि टीम रियाज और वसीम के घर भी गई और वहां से मोबाइल सिमें, कुछ कागज व अन्य साक्ष्य प्राप्त किए।

अधिकाधिक साक्ष्य जुटाने का प्रयास
मामले में गिरफ्तार आरोपियों की रिमाण्ड अवधि 12 जुलाई को समाप्त हो रही है। ऐसे में एनआईए टीम कोर्ट में मजबूती से पक्ष रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही और सीमित समय में ज्यादा से ज्यादा मजबूत साक्ष्य संकलित कर रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है। मामले से जुड़े अनुसंधान के लिए उदयपुर में एनआईए के करीब पचास अधिकारी डेरा डाले हुए हैं और दिन-रात साक्ष्य व गवाह जुटाने में लगे हैं। टीम इस मामले की जांच से जड़े सभी पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण और परीक्षण कर रही है। टीम यहां कुछ और लोगों से पूछताछ करने वाली है जो रियाज के समूह में सक्रिय थे। नृशंसा हत्या को गंभीरता से लेते हुए एनआईए इन्ही साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की रिमाण्ड अवधि बढ़ाने की कोशिश में है।

उधर, प्रतापनगर थाना पुलिस ने सुंदरवास के एक युवक को जान से मारने की धमकी देने के मामले में अब्दुल मुतलीबाली, गुफरान हुसैन, शाहिद नवाज खान और शोएब जिलानी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पीड़ित युवक ने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। कन्हैयालाल की नृशंस हत्या के बाद अनुसंधान के दौरान पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को रिपोर्ट दी, जिस पर प्रतापनगर थाना पुलिस ने उक्त कार्रवाई की।

कार्तिक व निवेदिता ने -10 डिग्री में किए सूर्य नमस्कार
उदयपुर। प्रदेश के दो पर्वतारोही उदयपुर कार्तिक खंडेलवाल और जयपुर की निवेदिता कौर ने हिमालय पर्वतमाला में समुद्र तल से 17,163 फीट की ऊंचाई पर सूर्य नमस्कार किए।

उन्होंने ये सूर्य नमस्कार माउंट यूनम एक्सपीडिशन के दौरान किए। माउंट यूनम हिमाचल प्रदेश के लाहौल जिले में स्थित है। दोनों पर्वतारोहियों ने एक्सपीडिशन लेह-मनाली मार्ग पर स्थित भरतपुर टेंट कॉलोनी से शुरू किया। यह एक्सपीडिशन का बेस कैंप था जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 15,419 फीट है। यहां निवेदिता और कार्तिक ने 75 सूर्य नमस्कार कर आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित किए। पर्वतारोहियों ने 30 सूर्य नमस्कार समिट कैम्प पर किए जिसकी ऊंचाई 17,163 फीट थी। तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस और आॅक्सीजन लेवल 11 प्रतिशत था। दोनों पर्वतारोहियों का कहना था कि वे फ्री फिटनेस को प्रमोट करना चाहते हैं। सूर्य नमस्कार ऐसी क्रिया है जिसके लिए न किसी उपकरण की आवश्यकता है और ना ही किसी प्रकार का खर्च आता है। वे सूर्य नमस्कार को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचाने दिलाना चाहते हैं। सूर्य नमस्कार फुल बॉडी एक्सरसाइज है जिसमें सभी मांसपेशियों तथा फेंफड़ों की एक्सरसाइज होती है।

उन्होंने 30 सूर्य नमस्कार करने के बारे में तर्क दिया कि सूर्य नमस्कार में 12 पोज होते हैं तथा 12 को 30 से गुणा करने पर 360 आता है। 360 डिग्री एक संपूर्ण गोले का मान है था, जो हमारी पृथ्वी को दर्शाता है एवं 30 सूर्य नमस्कार एक ऐसा नंबर है जो कोई भी साधारण व्यक्ति प्रतिदिन कर सकता है। इस प्रकार इन्होंने इज प्रोजेक्ट को नाम दिया सूर्य नमस्कार: एनीटाइम, एनीवेयर, एनीवन। कार्तिक की इस उपलब्धि पर बीएन संस्थान और विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रशंसा करते हुए भविष्य में और कीर्तिमान स्थापित करने पर शुभकामनाएं दी है।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री बोले...... यह तय करो कि किस नेता ने इनके साथ रोजा इफ्तारी की
उदयपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने सोमवार को स्व. कन्हैयालाल साहू की धर्मपत्नी और पुत्रों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने इस हत्याकांड का जिम्मेदार राज्य सरकार और पुलिस को ठहराया।  भाजपा से आतंकी रियाज के कनेक्शन पर शेखावत ने कहा कि पहले यह तय किया जाए कि किस नेता ने इन लोगों के साथ रोजा इफ्तारी की थी।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि कन्हैयालाल की हत्या के बाद भले ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया हो लेकिन आरोपियों को पकड़ कर वह पल्ला नहीं झाड़ सकती। पूरे मामले में वे सभी पुलिस अधिकारी दोषी हैं जिन्होंने दिवंगत कन्हैयालाल की शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया। पुलिस ने दुकान में कैमरे लगवा कर सतर्क रहने की हिदायत दे दी। इस केस में पुलिसकर्मियों के साथ सरकार भी जिम्मेदार है। उदयपुर में आतंकी मानसिकता के लोग अब भी मौजूद हैं जो देश के लिए खतरा हैं। ऐसे में सबसे पहले उनको चिह्नित कर हिरासत में लेने की जरूरत है।

उपने यादव ने क्यों कहा... हमेशा के लिए जयपुर छोड़ दूंगा
जयपुर। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि साजिशों का दौर शुरू हो गया है। कई बड़े नेता मेरे सोशल मीडिया को खत्म कर देना चाहते हैं। किसी भी मामले में मुझे फंसा कर हमेशा के लिए जेल में डालकर मेरा करियर खत्म करना चाहते हैं। क्या युवा बेरोजगारों की आवाज उठाना गुनाह है। उपेन यादव ने ट्वीट कर लिखा कि अब करियर के साथ, मुझे मेरी जान का भी खतरा। उल्लेखनीय है कि उपेन यादव हाल में जमानत पर रिहा हुए है। इसके बाद से ही उपेन यादव को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी मिल रही है। उपेन यादव का कहना है कि पेपर माफियाओं के साथ-साथ सरकार के बड़े नेता भी मेरे पीछे पड़ गए है। भविष्य में मेरे साथ अनहोनी हो सकती है।

उपेन यादव बोले- हमेशा के लिए जयपुर छोड़ देंगे
उपेन यादव ने कहा कि गहलोत सरकार उनकी मांगों को पूरा कर दें। वह हमेशा के लिए जयपुर छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नहीं है। वह कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे। गहलोत सरकार ने पुराने मुकदमों में न्यायालय में चालान पेश करना शुरू कर दिया है। मानसरोवर थाने में दर्ज मुकदमें का चालान पेश किया है। जमानत पर रिहा होने के बाद उपेन यादव लगातार गहलोत सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पर हाल ही में उपेन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। करीब 8 दिन जेल में रहने के बाद उपेन यादव जमानत पर रिहा हुए है।

अधिवक्ता हंसराज मावलिया के आत्मदाह का मामला गरमाया, वकील नहीं हुए न्यायिक कार्यों में शामिल, रोड जाम
जयपुर। सीकर के खंडेला में अधिवक्ता हंसराज मावलिया के आत्मदाह के बाद हुई मौत को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट सहित अधीनस्थ अदालतों की बार एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया। इसके  चलते वकीलों ने अदालतों में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। वहीं निचली अदालतों के वकीलों ने  बनीपार्क स्थित कोर्ट के बाहर की मुख्य रोड को जाम कर दिया। जिसके चलते रोड पर जाम के हालात हो गए। बता दे कि कलेक्ट्रेट के आसपास वकीलों के प्रदर्शन से लंबे जाम की स्थिति बन गई।

राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव गिर्राज प्रसाद शर्मा ने बताया कि बार सदस्यों को अनौपचारिक रूप से और स्वेच्छा से न्यायिक कार्य से दूर रहने को कहा गया है और इस संबंध में हाईकोर्ट प्रशासन को भी जानकारी दी गई है। एसोसिएशन की मांग है कि घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर गिरफ्तार किया जाए। वहीं डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट बार एसोसिएशन के महासचिव गजराज सिंह राजावत ने न्यायिक कार्य स्थगित करने की घोषणा करते हुए पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता और नौकरी उपलब्ध कराने की मांग की है। इसी तरह दी बार एसोसिएशन जयपुर ने भी न्यायिक कार्य स्थगित करने की घोषणा की है। गौरतलब है कि गुरुवार को वकील हंसराज मावलिया ने अपने सुसाइड नोट में एसडीएम के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए आत्मदाह कर लिया था। वहीं बाद में इलाज के दौरान अधिवक्ता की मौत हो गई थी।

सरकार पर संकट में साथ नहीं छोड़ा, उनसे क्यों उम्मीद कर रही भाजपा-गहलोत
उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जब सरकार संकट में थी और उस वक्त सरकार बचाने में जो अगुवा थे, उनसे भाजपा को उम्मीद नहीं करनी चाहिए थी, न ही उसके समर्थित उम्मीदवार को। जब संकट में साथ दिया हो तो उसके मुकाबले में राज्यसभा चुनाव तो कुछ भी नहीं होता है।

वे रविवार को यहां डबोक एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस विधायकों की उदयपुर में बाड़ेबंदी के चलते मुख्यमंत्री गहलोत रविवार दोपहर यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार संकट में हो, सरकार रहेगी कि नहीं रहेगी, उस वक्त में जिसने साथ दिया, उनसे वे उम्मीद ही क्यों कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर विधायक की कुछ समस्याएं रहती हैं, कुछ हल होती हैं, कुछ नहीं भी होती हैं। बसपा से चुने गए विधायक प्रदेश में मजबूत और स्थायी सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से जुड़े और उसमें मर्ज होने का निर्णय किया। जिनकी सोच इतनी बड़ी हो और उस वक्त हम लोगों ने बातचीत की हो। वे उनके क्षेत्र में विकास की उम्मीद भी रखते हैं और उसमें कोई कमी रही हो तो छोटी-मोटी नाराजगी थी। आज ये सभी उनके साथ आए हैं, किसी को भी शिकायत नहीं है। गहलोत ने पूरे विश्वास के साथ दावा किया कि तीनों सीटें कांगे्रस जीतेगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनका हॉर्स ट्रेडिंग का जो षड्यंत्र है, उसे पहले भी विफल किया है और अब आगे 10 जून को भी उनकी हॉर्स ट्रेडिंग कोई काम नहीं आएगी।

संख्या बल नहीं तो वोट कैसे लेंगे
मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी द्वारा एसीबी में परिवाद देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो माहौल बना हुआ था, उसे देखते हुए कई आशंकाएं होती है। जब कोई उद्योगपति आता है तो यह मानकर चलो और स्वाभाविक रूप से लगता है कि वह क्यों आए हैं? जब भाजपा के पास संख्या बल नहीं है और वोट कैसे लेंगे। उन्होंने कहा कि जब वे बार-बार बोल रहे हैं कि सभी एकजुट हैं तो पता नहीं कि भाजपा में उनके हाईकमान की स्थानीय नेताओं के बीच क्या समझाइश हुई होगी वह तो वे ही जाने। गहलोत बोले कि वे यह कह सकते हैं कि उनका कुनबा एकजुट है और तीनों सीटें वे ही जीतेंगे।

मोबाइल लेने व पाबंदियों से इंकार
विधायकों से मोबाइल लेने और उन पर पाबंदियों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट इंकार किया कि उन्होंने किसी का मोबाइल नहीं लिया। लोग विश्वास से जुड़ते हैं। यह जानकर आश्चर्य होगा, मोबाइल फोन वो लेते हैं, जिनका विश्वास नहीं है। सरकार पर संकट के समय विधायकों को पोरबंदर ले जाने के लिए उनके दो-दो प्लेन आकर खड़े थे जिनमें से एक खाली वापस गया। पूनियाजी की दुर्गति हुई थी। संकट तो हमारी सरकार पर था जो उन पर शिफ्ट हो गया। गहलोत ने कहा कि वे कभी मोबाइल नहीं लेते हैं, विश्वास करते हैं, इसीलिए हम जीतते हैं। संकट के समय में भी जो उनके साथ थे, किसी का मोबाइल न बदला या न बंद किया। उनके मोबाइल चालू थे और सबसे बात करने की पूरी छूट दी गई थी। इतना बड़ा विश्वास होता है तो लोग साथ जुड़ते हैं जिनको कोई लोभ नहीं दे रहे और लालच नहीं दे रहे हें।

छह विधायकों को साथ लाए गहलोत
मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, अनुसूचित जाति आयोग चेयरमैन खिलाड़ीलाल बैरवा, विधायक संदीप यादव, लाखन मीणा, वाजिद अली, गिरिराज सिंह महंगा और आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ को साथ लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विशेष विमान से लेकर दोपहर में डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। स्वागत सत्कार के बाद वे यहां से सीधे होटल ताज अरावली के लिए प्रस्थान कर गए।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया जेडीसी से मिलने क्यों पहुंचे जेडीए.... जानने के लिए पढ़े यह ख़बर
जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) आयुक्त से मिलकर आमेर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले गावों व शहरी क्षेत्र के विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न लंबित मामलों, जिनमें सड़कों के नवीनीकरण, डामरीकरण, हाइमास्क लाइट्स, भूमि आवंटन इत्यादि से जुड़ी समस्याओं के बारे में अवगत कराया एवं शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण करने को कहा। इस दौरान डॉ. पूनियां के साथ चौमूं विधायक रामलाल शर्मा, जयपुर देहात उत्तर जिला अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, जालसू प्रधान हरदेव यादव इत्यादि मौजूद रहे।

डॉ. पूनियां ने आमेर क्षेत्र की निम्नलिखित समस्याओं के समाधान के संबंध में जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त से मुलाकात की:-

- जयपुर विकास प्राधिकरण जोन 12 के अंतर्गत बरसात के मौसम में राजावास स्टैंड पर पानी भरने की बड़ी समस्या है, जिसका उचित समाधान होना है।

- राजावास बस स्टैंड से भूरथल गांव तक सड़क क्षतिग्रस्त जर्जर है, जिसका नवीनीकरण होना है।

- प्रेम नगर तिराहे से अनंतपुरा तक सड़क निर्माण।

- एनएच 52 जाखोटिया फार्म से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा तक सड़क निर्माण।

- एनएच 52 कपूर अस्पताल के सामने से हरिजन मोहल्ला जाहोता रोड रामपुरा तक सड़क निर्माण।

- सहरिया फार्म से महेशपुरा तक सड़क निर्माण।

जोन 12 की अन्य महत्वपूर्ण सड़कें:-
खोराबीसल से दादर वाया चतरपुरा, सरदारपुरा से चक रोजदा, आछोजाई से सरदारपुरा, महेशवास कलां से महेशवास खुर्द, चतरपुरा से सरदारपुरा पेट्रोल पंप तक, हरदतपुरा राधास्वामी सत्संग भवन से सरना डूंगर बावड़ी तक, आछोजाई से मोहनबाड़ी तक वाया गदला की ढाणी, मोहनबाड़ी जालसू तक दादर सड़क तक, महेशवास खुर्द से मुंडोता तक, रामपुरा रायथल सड़क डेयरी से श्योरानों की ढाणी, मावलियों की ढाणी से शेरावतों स्टैंड बावडी तक सड़क निर्माण इत्यादि कार्य जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा होने हैं, इन्हें शीघ्रताशीघ्र पूरा करने के लिये डॉ. पूनियां ने आयुक्त से मुलाकात की। हाइ मास्क लाइट जाहोता मुख्य स्टैंड, भैंरू जी मन्दिर बैनाड़, नांगल पुरोहितान, खोराश्यामदास, रोजदा, चतरपुरा मुख्य स्टैंड पर हाइमास्क लाइट्स लगाने की मांग की। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा डाबड़ी, ग्राम पंचायत उदयपुरिया गोविंदपुरा एवं हरदतपुरा को भूमि आवंटन शीघ्रातिशीघ्र करने हेतु आग्रह किया।

जोन 10 के अंतर्गत निम्नलिखित कार्यों को पूरा करने की मांग की:-
वार्ड नंबर 4 के अंतर्गत ग्राम बड़ी का बास, खारिया के चौराहे से सीआरपीएफ तक, सीआरपीएफ से जगदीश के अखाड़े तक, रामगढ़ रोड़ श्याम सलोनी से पादयाली मोड़ तक, जाजोलाई तलाई से नई माता तक सड़क निर्माण एवं रोड़ लाइट्स, सड़वा मोड़ से नायला मोड़ तक दोनों तरफ रोड लाइट्स, रामगढ़ रोड़ से मित्तल कॉलेज तक रोड़ लाइटस की आवश्यकता से आयुक्त को अवगत करवाया। वार्ड 3 के अंतर्गत बच्याला की ढाणी, पुराका की ढाणी, चोपड़ा की ढाणी, मिलन विहार, कागयाला की ढाणी में सड़क निर्माण, फरासाला की ढाणी से रामगढ़िया से होते हुए होटल बोनविस्ता से होते हुए पीली की तलाई तक सड़क निर्माण, रामगढ़ सड़क से भटाली की ढाणी तक सडक निर्माण कार्य करने के बारे में आयुक्त को अवगत कराया।

जोन 13 के अंतर्गत निम्नलिखित कार्यों को पूरा करने की मांग की:-
भूरानपुरा लिंक रोड से धौल्या की ढाणी होते हुए वाया घटवाडी लिंक रोड ग्राम पंचायत मुख्यालय कंवरपुरा तक सड़क निर्माण।
अचरोल में ढाणी पीपल्यान में पुल निर्माण, अचरोल से छापर होते हुए कांट सीमा तक सड़क निर्माण। छापराड़ी सड़क से थोल्या की ढाणी,बोडया की ढाणी डामर सड़क से कांकड़ भेरू कालीघाटी तक सड़क निर्माण, साथ ही मानपुरा माचेडी,  लबाना, ढंड, खोरा मीणा ग्राम पंचायतों में जयपुर विकास प्राधिकरण के क्षेत्राधिकार की सड़कों के नवीनीकरण हेतु आग्रह किया।

सरकारी डाक्टर ने फोन पर ही किया इलाज, बालिका ने दम तोड़ा
कोटा। कोटा जिले के मंडाना थाना क्षेत्र में सोमवार को एक मासूम ने गफलत में ही दम तोड़ दिया। मासूम के बीमार होने पर सरकारी चिकित्सक ने फोन पर ही उपचार लिखकर अपने कर्तव्य की इति श्री कर ली। कुछ देर बाद बालिका की मौत हो गई। इस बीच विधायक कल्पना देवी ने इस मामले को लेकर जिला कलक्टर से मुलाकात की। कलक्टर ने डाक्टर की भूमिका की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

जानकारी के अनुसार रामगंजमंडी थाने में तैनात कांस्टेबल बनवारीलाल की छह वर्षीय बेटी आरोही को रविवार देर रात एक बजे किसी कीट ने काट लिया था, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन बालिका को लेकर सरकारी अस्पताल मंडाना गए। वहां पर ताला लगा हुआ था। आवाज देने पर एक कार्मिक आया और उन्होंने अपनी बेटी की तबीयत तथा काटे के निशान की जानकारी उसे दी। वहां पर मौजूद कंपाउंडर ने चिकित्सक को फोन किया। इसके बावजूद बच्ची  गंभीर होने पर भी चिकित्सक नहीं आई और ड्यूटी चिकित्सक ने फोन पर ही सारी दवाएं लिखवा दी।
कंपाउडर ने भी पर्चा बना कर दवाएं लिख दी। इसके बाद वह लोग बच्ची को लेकर घर आ गए। घर पहुंचने से पहले ही बच्ची की तबीयत और बिगड़ने लगी तो परिजन रात को ही कोटा के लिए रवाना हुए। इस बीच उनकी पुत्री ने कोटा पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

कलक्टर ने दिए डाक्टर की भूमिका के जांच के आदेश
पीड़ित कांस्टेबल बनवारी लाल ने बताया कि मन में मलाल रह गया, अगर समय पर चिकित्सक आकर उसकी बच्ची को देख लेती तथा उसे कोटा ले जाने की सलाह देती तो शायद रात को ही बच्ची को कोटा ले जाता और उसकी जान को बचाया जा सकता था। सुबह कमरे में सर्प निकलने से पता चला कि बच्ची को शायद सर्प ने ही काटा है। अब रिपोर्ट दर्ज कराने से क्या फायदा है। पूर्व में भी तीन मौतें यहां अस्पताल में चिकित्सकों  की लापरवाही के कारण हो चुकी हैं।

बेटी ने कहा थ बुक लेकर आना
बनवारी ने बताया मेरी बेटी फर्स्ट क्लास में पढ़ती थी। उसने कहा था- पापा मेरे लिए बुक लेकर आना। अब मैं किसके लिए बुक लेकर आऊं। अब क्या शिकायत करूं? किस से शिकायत करूं? मेरी बेटी तो चली गई। लापरवाही ने मासूम की जान ले ली।

डॉक्टर बोलीं- कीड़े-मकोड़े काटने की बात बताई थी
ड्यूटी डॉ. निराली कलवार ने बताया- इमरजेंसी में ऑन कॉल ड्यूटी पर आ जाते हैं। मैं हॉस्पिटल परिसर स्थित क्वार्टर में ही थी। रात के समय बच्ची को हॉस्पिटल लाया गया था। उस समय परिवार के साथ वह आराम से खड़ी थी। परिजन भी स्पष्ट नहीं बता सके कि किसने काटा है। हॉस्पिटल में मौजूद नर्सिंग स्टाफ ने जैसी कंडीशन बताई, उस हिसाब से दवा बताई। ये इमरजेंसी केस नहीं लगा। बच्ची की मौत का मुझे भी दुख है। लापरवाही का आरोप गलत है। हम 24-24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। एक भी दिन का ऑफ नहीं लिया है। वो किसी को नहीं दिख रहा।

स्कूल में पढ़ाई के दौरान 2007 ‘भुल भूलैया’ मूवी देखी थी, लेकिन ये पता नहीं था कि एक दिन इसी मूवी के सिक्वल में काम करने का मौका मिलेगा: कार्तिक आर्यन
जयपुर। बॉलीबुड कलाकर कार्तिक आर्यन ‘ भूल भुलैया पार्ट 2’ के प्रमोशन के सिलसिले में शुक्रवार को जयपुर आए। आर्यन ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि जयपुर शहर उन्हें बहुत पसंद है। ख़ासकर यहां की मेहमान नवाज़ी अच्छी लगती है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में भी फ़िल्म के कुछ हिस्से फ़िल्माए गया हैं। फ़िल्म में ‘ हम नशे में तुम’ सॉंग जयपुर में ही शूट किया गया है। इसके अलावा लखनऊ, मनाली और मुंबई में फ़िल्म की शूटिंग हुई है।

ये फ़िल्म पूरी तरह से फ़ैमिली एंटरटेन मूवी है। इसमें दर्शकों को हॉरर के साथ कॉमेडी देखने को मिलेगी। इससे पहले मैंने काफ़ी कॉमेडी फ़िल्में की है, लेकिन कॉमेडी के साथ हॉरर मूवी पहली बार की है। शूटिंग के दौरान थोड़ा नर्वस था, लेकिन फ़िल्म के डायरेक्टर अनीस बज़्मी सर और तब्बू मैडम ने अच्छा सपोर्ट किया। स्कूल पढ़ाई के दौरान 2007 में ‘भुल भूलैया’ मूवी देखी थी, लेकिन ये पता नहीं था कि क़रीब 14 साल बाद उसी फ़िल्म के सिक्वल में काम करने का मौक़ा मिलेगा। आर्यन का कहना था कि मुझे फ़िट रहना पसंद है। इसलिए रोज़ाना दो घंटे स्पोर्ट्स एक्टिविटी में अपने आपको बिजी रखता हूँ। मेरी ख़्वाहिश है कि एक दिन बॉलीबुड का नम्बर वन हीरो बनना है।

कर्मचारियों के दबाव में झुके मलिंगा, पहले माफी तक नहीं मांगी, आज किया सरेंडर
जयपुर। बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने बिजली कर्मचारी से मारपीट प्रकरण में बुधवार को जयपुर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। पुलिस मलिंगा को पकड़ कर कमिश्नरेट लेकर आई इस दौरान उनके साथ मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी मौजूद थे।यहां पर पूछताछ के बाद मलिंगा को पुलिस टीम धौलपुर लेकर जाएगी।

बता दे कि बाड़ी विद्युत निगम कार्यालय में एससी वर्ग के कर्मचारी जेईएन और एईएन से हुए मारपीट प्रकरण में कई दिनों से अदावत जारी थी। बिजली कर्मचारियों से मारपीट के बाद कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए लगातार विधायक की गिरफ्तारी की मांग उठा रखी थी, वही विधायक ने इस प्रकरण में खुद को निर्दोष बताते हुए माफी तक नहीं मांगी थी। एससी और एसटी वर्ग के कर्मचारियों ने जब राज्य सरकार तक इस मामले में दबाव बनाया तो विधायक मलिंगा ने भी इस मामले में अपने कुछ विरोधियों पर राजनीतिक द्वेषता के चलते आरोप लगाना बताए थे। विधायक मलिंगा ने डीजीपी एमएल लाठर पर भी पूर्व विधायक जसवंत गुर्जर के साथ मिलीभगत कर साजिश में फंसाने का आरोप लगाया था। लाठर ने विधायक के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि विधायक गिरफ्तारी के डर से मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। विधायक के सभी आरोप निराधार हैं।

क्या था मामला:
विधायक मलिंगा मार्च में बड़ी विद्युत निगम कार्यालय में स्थानीय लोगों के साथ पहुंचे थे लोगों की शिकायत के आधार पर मलिंगा की एईएन और जेईएन से बहस हो गई जिसके बाद विधायक और लाठी-डंडों से लैस समर्थकों ने बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट की। एक कर्मचारी के शरीर में तो 36 जगह हड्डियां टूटी थी। इस घटना के बाद कर्मचारियों ने रोष जताते हुए विधायक मलिंगा की गिरफ्तारी की मांग की थी। विधायक मलिंगा ने बचाव में अपने ऊपर लगाए सभी आरोपों को मनगढ़ंत और गलत करार दिया था। मामला तूल पकड़ने के बाद विधायक मलिंगा के खिलाफ केस दर्ज हो गया था। बिजली कर्मचारियों के लगातार बढ़ते दबाव को देखते हुए अब विधायक ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में खुद को सरेंडर कर दिया।

महंगाई के मुद्दे पर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी से बैठक करने का गहलोत ने क्यो किया आग्रह... जानने के लिए पढ़े यह ख़बर
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महंगाई के मुद्दे पर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर सबकी बात सुनने का अनुरोध किया है। गहलोत ने गुरुवार रात सोशल मीडिया के माध्यम से यह अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि बुधवार को प्रधानमंत्री ने कोविड को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की। जिसमें सिर्फ पांच मुख्यमंत्रियों को अपनी बात रखने का मौका मिला और आखिर में स्वयं प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में अचानक से महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती हुई कीमतों का जिक्र कर दिया और इसका ठीकरा गैर-भाजपा शासित राज्यों पर फोडऩे का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पूरे देशभर में महंगाई से जनता त्रस्त है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आर्थिक नीतियां मुख्य तौर पर केन्द्र सरकार द्वारा ही निर्मित एवं संचालित होती हैं परन्तु इसका असर राज्यों पर ही होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री से निवेदन किया कि वह महंगाई के मुद्दे पर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करें एवं सभी की बात सुनें। उन्होंने कहा कि इससे राज्यों को भी अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा और उनका ²ष्टिकोण भी केन्द्र सरकार को पता लग सकेगा।

उन्होंने कहा कि महंगाई के साथ ही केन्द्रीय प्रवर्तित योजनाओं, जीएसटी, जल जीवन मिशन आदि समेत अनेक गंभीर मुद्दों पर सभी राज्यों का केन्द्र सरकार से संवाद आवश्यक है। इसलिए मैं नरेन्द्र मोदी से अपील करूंगा कि राज्यों के हितों एवं देशहित के मुद्दों को लेकर आप सभी मुख्यमंत्रियों से बैठक करें जिससे इनका समाधान निकालकर आमजन को अधिक से अधिक राहत प्रदान की जा सके।

धोनी का नहीं चला जादू, चेन्नई सुपर किंग्स 11 रन से पराजित
मुम्बई।  सलामी बल्लेबाज  शिखर धवन की नाबाद 88 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल मुकाबले में सोमवार को 11 रन से पराजित कर अपनी चौथी जीत हासिल की।  धोनी के आउट होते ही चेन्नई की उम्मीदें समाप्त  पंजाब ने 20 ओवर में चार विकेट पर 187 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और चेन्नई के संघर्ष को छह विकेट पर 176 रन पर थाम लिया। चेन्नई को आखिरी ओवर में 27 रन की जरूरत थी। महेंद्र सिंह धोनी ने ऋषि धवन की पहली गेंद पर छक्का जरूर मारा लेकिन वह अपना करिश्मा नहीं दोहरा सके और एक आसान कैच उछालकर आउट हो गए। धोनी का आउट होना था कि चेन्नई की उम्मीदें भी समाप्त हो गई। पंजाब की आठ मैचों में यह चौथी जीत है जबकि चेन्नई की इतने ही मैचों में छठी हार है।

पंजाब ने पहली बार 5 से कम विकेट गंवाए
आईपीएल में यह पहली बार है जब पंजाब ने अपनी पारी में पांच से कम विकेट गंवाए हैं। शिखर और भानुका राजपक्षा ने दूसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की।

धवन 6000 हजार के क्लब में शामिल
शिखर ने अपने 200 वें आईपीएल मुकाबले का जश्न आईपीएल में 6000 रन पूरे करने के साथ साथ टी-20 क्रिकेट में 9000 रन भी पूरे कर मनाया। शिखर ने पारी की शुरुआत की और अंत में नाबाद पवेलियन लौटे। शिखर ने 59 गेंदों पर नाबाद 88 रन की पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। भानुका राजपक्षा ने 32 गेंदों पर 42 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए। लियाम लिविंग्स्टन ने मात्र सात गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 19 रन बनाये। कप्तान मयंक अग्रवाल ने 21 गेंदों में 18 रन बनाये।

स्कोर बोर्ड:

पंजाब किंग्स :

रन

गेंद

4

6

मंयक को. दुबे बो. तीक्षणा

18

21

2

0

धवन अविजित

88

59

9

2

राजपक्सा को. शिवम बो. ब्रावो

42

32

2

2

लिविंग्स्टन को. मुकेश बो. ब्रावो

19

7

1

2

बेयरस्टो रन आउट

6

3

1

0

अतिरिक्त :     14

कुल : 20 ओवर में 4 विकेट पर 187 रन।

विकेट पतन : 1-37 (मयंक), 2-147 (राजपक्सा), 3-174 (लिविंग्स्टन), 4-187 (बेयरस्टो).

गेंदबाजी : मुकेश 4-0-36-0, तीक्षणा 4-0-32-1, सेंटनर  2-0-8-0, जडेजा  2-0-18-0, प्रिटोरियस 4-0-50-0, ब्रावो 4-0-42-2.

स्कोर बोर्ड:

चेन्नई सुपर किंग्स:

रन

गेंद

4

6

रुतुराज को. मयंक बो. रबादा

30

27

4

0

उथप्पा को. रिषि को. संदीप

1

7

0

0

सेंटनर बो. अर्शदीप

9

15

1

0

दुबे बो. रिषि धवन

8

7

1

0

रायुडु बो . रबादा

78

39

7

6

जडेजा अविजित

21

16

1

1

धोनी को. बेयरस्टो बो. रिषि

12

8

1

1

प्रिटोरियस अविजित

1

1

0

0

अतिरिक्त :     16

कुल : 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन।

विकेट पतन : 1-10 (उथप्पा), 2-30 (सेंटनर), 3-40 (दुबे), 4-89 (रुतुराज), 5-153 (रायुडू), 6-168 (धोनी).

गेंदबाजी : रबादा 4-0-23-2, संदीप 4-0-40-1, रिषि 4-0-39-2, अर्शदीप 4-0-23-1, राहुल चाहर 3-0-30-0, लिविंग्स्टन 1-0-12-0.

प्लेयर ऑफ द मैच : शिखर धवन (पंजाब किंग्स)

आईपीएल      अंक तालिका
टीम    मैच    जीते    हारे    अंक    रन रेट
गुजरात टाइटंस     7    6    1    12    +0.396
हैदराबाद    7    5    2    10    +0.691
राजस्थान रॉयल्स     7    5    2    10    +0.432
लखनऊ जायंट्स    8    5    3    10    +0.334
आरसीबी    8    5    3    10    -0.472
पंजाब किंग्स    8    4    4    8    -0.419
दिल्ली कैपिटल्स    7    3    4    6    +0.715
केकेआर    8    3    5    6    +0.080
सीएसके    8    2    6    4    -0.538
मुंबई इंडियंस    8    0    8    0    -1.000