ramesh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चीन मुद्दे पर संसद में व्यापक चर्चा कराएं सरकार, सवालों पर दें स्पष्टीकरण : जयराम
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर संसद में व्यापक चर्चा की जानी चाहिए। पार्टी ने कहा है कि चीन के साथ सीमा पर विवाद की जो स्थिति है, उसमें चीन की तरफ से किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। हाल के वर्षों में चीन के साथ हमारी आर्थिक निर्भरता बढ़ी है, इसलिए संसद में इस मुद्दे पर रणनीतिक और आर्थिक स्थिति को लेकर सरकार को चर्चा करानी चाहिए और जो सवाल इस मुद्दे पर आए, उन पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने एक बयान में कहा कि हमें विदेश मंत्री के बयान पर किसी भी तरह के स्पष्टीकरण की मांग नहीं रखने दी गई थी। संसद को चीन के साथ सीमा पर चुनौतियों से निपटने के सामूहिक संकल्प पर बात करने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून 2020 को चीन को लेकर बयान दिया था कि हमारी सीमा में'ना कोई घुस आया है और न ही कोई घुसा हुआ हैÓयह बयान असत्य था जिससे भारत की स्थिति कमजोर हुई थी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने एक बयान में कहा था कि हम 2020 से पूर्व की स्थिति में वापस आना चाहते हैं और उसके बाद ही सैनिकों की वापसी, सीमा पर तनाव कम करने और वास्तविक नियंत्रण रेखा पर नॉर्मल मैनेजमेंट की बात करेंगे। विदेश मंत्री ने संसद के इसी सत्र में बयान दिया है कि चीन के साथ हाल में हुई भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 32वीं बैठक में हुई बातचीत 2020 की स्थिति का समाधान करने वाली है। कांग्रेस नेता ने कहा कि चीन के साथ सीमा पर विवाद को लेकर विदेश मंत्री ने जो बयान दिया है, उसमें यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि स्थिति में क्या बदलाव आया है, इसलिए सरकार को इस मुद्दे पर संसद में चर्चा करानी चाहिए।

उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण, प्रशासन की है विफलता : जयराम
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लोक सेवा आयोग की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों की बातें सुनने की बजाय उन पर लाठीचार्ज करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और प्रशासन की विफलता है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि प्रयागराज में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन की मनमानी के खिलाफ आवाज उठा रहे छात्रों की बातों को ध्यान से सुना जाना चाहिए।

अपनी मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग की आलोचना करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है, जब भाजपा युवाओं की आवाज को इस तरह से दबाने का प्रयास कर रही है। इससे पहले भी नौकरी की मांग करने या भर्ती स्कैम एवं पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने पर उनकी आवाज को कुचलने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने युवा न्याय गारंटी के तहत युवाओं की इन्हीं समस्याओं को समझते हुए ठोस पहल करने की बात कही थी। इसके तहत हमने 30 लाख सरकारी पदों पर तत्काल स्थायी नियुक्ति की गारंटी, पेपर लीक से मुक्ति और नौकरी कैलेंडर के माध्यम से समयबद्ध भर्ती समेत पांच वादे किए थे।

ममता बनर्जी के बिना गठबंधन का नहीं है कोई महत्व : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन का अहम हिस्सा हैं और उनके बिना इस गठबंधन का कोई महत्व नहीं है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने असम के गुवाहाटी में कहा कि ममता ने कहा कि हम भाजपा को हराना चाहते हैं। भाजपा को हराने के लिए कोई कदम पीछे नहीं छोड़ेगे और उनकी इसी भावना के साथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर रही है।

ममता के भारत जोड़ो न्याय यात्रा संबंध एक बयान पर उन्होंने कहा कि कुछ अवरोध आते रहते हैं उनको पार किया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन की बहुत बड़ी नेता हैं और उनके बिना इंडिया गठबंधन की कल्पना नहीं की जा सकती है। बनर्जी से बातचीत चल रही है और इसमें जो बाधाएं हैं उनका समाधान निकल आएगा। ममता ने कहा है कि भाजपा को हराना उनका कर्तव्य है, प्राथमिकता है और इसके लिए जो कुछ भी करना पड़े उसे करेंगे। इसी भावना के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल में प्रवेश कर रही है। गठबंधन में जो भी अड़चनें हैं उनको बातचीत से दूर किया जाएगा और इंडिया गठबंधन पूरे देश में मिलकर काम करेगा।

रमेश मीणा का फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल
जयपुर। पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा का चंबल के बीहड़ों में फायरिंग करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मीणा बंदूक लेकर हवाई फायरिंग करते दिख रहे हैं। वीडियो में कुछ समर्थक भी उनके साथ दिख रहे हैं। वीडियो रमेश मीणा के मंत्री बनने से पहले का बताया जा रहा है। उनके कई कार्यकर्ताओं ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो चंबल किनारे करौली के मंडरायल क्षेत्र का है।

मीणा करौली जिले के सपोटरा से लगातार तीसरी बार विधायक हैं। वीडियो के आने के साथ ही इसकी चर्चा शुरू हो गई। करौली क्षेत्र से ही रमेश मीणा समर्थक ने इस वीडियो को बनाकर पोस्ट किया था। उस समय वक्त रमेश मीणा मंत्री नहीं थे। न इसकी चर्चा हुई। कुछ समर्थकों ने फिर उस वीडियो को शेयर कर दिया।

मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। यह मेरी लाइसेंस की बंदूक है, लेकिन वीडियो मंत्री बनने से पहले का है।
- रमेश मीणा, पंचायतराज मंत्री

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत 250 किलो मावा किया सीज
राजसमंद। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं निदेशक आईईसी सुनिल शर्मा आईएएस चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सरकार के निर्देशन में राज्य सरकार द्वारा संचालित शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत नाथद्वारा में बड़ी कार्रवाई की। इसमें कुम्हारवाड़ा स्थित प्रतिष्ठान नाथ मावा एवं मिष्ठान भण्डार से पाये गये 250 किलो मावा व 80 किलो मिल्क केक को मिलावट के संदेह पर मौके पर ही सीज किया गया तथा मावे व मिल्क केक का सेम्पल लेकर जाचं प्रयोगशाला में भेजा गया।

सीएमएचओ कार्यालय की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चन्द एवं शशिकांत शर्मा ने बताया की नाथद्वारा के कुम्हारवाड़ा स्थित प्रतिष्ठान नाथ मावा व मिष्ठान भण्डार को संचालित करने वाला व्यापारी मांगीलाल डांगी जिले में मिलावटी व हल्की क्वालिटी का मावा व मिल्क केक दुकानदारों को सप्लाई करता है। उक्त मावे व मिल्क केक की भी सप्लाई की जाने वाली थी, लेकिन उससे पहले टीम ने कार्रवाई कर प्रतिष्ठान पर उपलब्ध मावे व मिल्क केक को सीज कर दिया तथा मावे व मिल्क केक का सेम्पल प्रयोगशाला में भेजे गए। उन्होंने बताया की प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने पर एफएसएसआई एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा ने किया पदभार ग्रहण,गांवों के विकास पर रहेगा फोकस
जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा ने बुधवार को सचिवालय में अपना पदभार ग्रहण किया। मीणा ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद रहे। पदभार ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रमेश मीणा ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने की प्राथमिकता रहेगी।शहरों की तर्ज पर गांवो का विकास करेंगे। हम चाहते हैं कि ग्रामीण विकास की केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का गांव-ढ़ाणी में अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को लाभ मिले। सरकारी योजनाएं झोंपड़े में बैठे लोगों तक पहुंचे। मंत्रिमंडल पुनर्गठन पर रमेश मीना ने कहा कि पुनर्गठन में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। मुझे लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी,प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट करता हूं।