focus - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री का महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का विकास एवं शिक्षकों की भर्ती पर फोकस
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का ढांचागत विकास और शिक्षकों की भर्ती राज्य सरकार की प्राथमिकता है। राज्य सरकार प्रदेश में स्कूल शिक्षा को प्रभावी एवं उत्कृष्ट बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। वैश्वीकरण के दौर में प्रदेश के विद्यार्थियों को भी अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए अब तक 749 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्थापित किए गए हैं। वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा के अंतर्गत भी राज्य के गांवों और शहरों में कुल 2 हजार महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं।

गहलोत मुख्यमंत्री निवास पर स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों का नामांकन अब तक का उच्चतम 98.5 लाख से अधिक हो गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आगामी सत्र हेतु योजनाबद्ध तरीके से प्रवेशोत्सव आयोजित कर नामांकन को 1 करोड़ से अधिक पहुंचाया जाए। शिक्षा विभाग स्कूलों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करें।

अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों का कैडर
बैठक में बताया गया कि राज्य के सभी जिलों में संचालित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में पूर्व प्राथमिक कक्षाऐं संचालित की जा रही है एवं नए खोले जा रहे महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1000 पूर्व प्राथमिक बाल-वाटिकाऐं संचालित करने की स्वीकृति जारी कर दी गई है। गहलोत ने कहा कि इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों का कैडर बनाने और 10000 अंग्रेजी माध्यम के अध्यापकों की भर्ती की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का पूरा लाभ मिल सके। अधिकारियों ने बताया कि महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए मजबूत मॉनिटरिंग तंत्र स्थापित किया जाएगा। इस कार्य के लिए  प्रारम्भिक/माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर में एवं 9 शैक्षिक संभागों में शीघ्र ही अलग से प्रकोष्ठ स्थापित किए जाएंगे।

3832 माध्यमिक विद्यालय उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत
बैठक में बताया गया कि कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच दूर दराज में गांव ढाणी तक बनाने के लिए बजट 2022-23 में की गई घोषणा के तुरंत बाद ही राज्य में बिना किसी भेदभाव के सभी 3832 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत किया गया, जिनमें 397 बालिका माध्यमिक विद्यालय भी शामिल हैं तथा 115 बालिका प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक स्तर पर क्रमोन्नत किया गया है।

खेलकूद को मिला प्रोत्साहन
बैठक में बताया गया कि खेलकूद को प्रोत्साहन देने की दिशा में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसके लिए 254 विद्यालयों में स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा को कक्षा 11वीं एवं 12वीं में वैकल्पिक विषय के रूप में संचालित करने की स्वीकृति इसी सत्र से प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने शारीरिक शिक्षकों के नवसृजित 5546 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश के स्कूलों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को काफी तेजी से पूरा किया जा रहा है। दिसम्बर, 2018 से अब तक विभाग में 64,706 पदों पर नियुक्तियां दी गई हैं और 24,966 पदोन्नतियां की गई हैं। इन नियुक्तियों के अलावा शिक्षा विभाग ने विभिन्न श्रेणी के शिक्षकों के 94,845 पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। प्रारम्भिक शिक्षा के अन्तर्गत 15500 पदों हेतु जिला परिषदों द्वारा 25 मई, 2022 तक नियुक्ति प्रदान कर दी जाएगी।

विद्यालयों में ढांचागत विकास के लिए 2468.76 करोड़ रूपये स्वीकृत
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा पवन कुमार गोयल ने बताया कि विद्यालयों में ढांचागत विकास के लिए 2468.76 करोड़ रूपये स्वीकृत कर 7199 विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिनमें से 30 अप्रेल 2022 तक 6326 कार्य पूर्ण हो गए हैं तथा 778 कार्य प्रगतिरत हैं। इन कार्यों पर अब तक 1730.77 करोड़ रूपये का व्यय किया जा चुका है। प्रस्तावित नई भर्तियों की प्रगति की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में की गई बजट घोषणाओं को तत्परता के साथ पूरा किया जा रहा है। गोयल ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में राजस्थान को 1$ रैंकिंग हासिल हुई। फिट इंडिया मूवमेंट में सत्र 2020-21 में राजस्थान राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर रहा। इन्सपायर अवॉर्ड योजना में राजस्थान (सत्र 2020-21 एवं 2021-22 में) देश में पहले स्थान पर रहा। शहीदों के बलिदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से कुल 297 विद्यालयों के नामकरण शहीदों के नाम से किये गए।

पूर्वी यूक्रेन पर है रूस का ध्यान : ब्रिटेन
लंदन। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस बेलारूस से लगातार पीछे हट रहा है, ताकि वह पूर्वी यूक्रेन में अपने सैन्य अभियानों को तेज कर सके। मंत्रालय ने ट्वीट कर के कहा कि आगामी दो से तीन सप्ताह में पूर्वी यूक्रेन में लड़ाई तेज होगी, क्योंकि रूस वहां  फिर से ध्यान केंद्रित कर रहा है।

रूसी हमले डोनेट्स्क और लुहान्स्क के पास यूक्रेनी मोर्चो पर केंद्रित है। इसके साथ ही खेरसॉन और मायकोलाइव के आसपास की लड़ाई को क्रामाटोरस्क की ओर एक नए सिरे से शुरु कर रहा है। मंत्रालय ने कहा कि रूस की सेना बेलारूस से लौट रही है ताकि  पूर्वी यूक्रेन में सैन्य हमले को और तेज किया जाये।

महंगाई पर फोकस
रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की समीक्षा करने वाली समिति ने इस बार जो फैसले लिए हैं, उससे इस बात के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि बैंक का अर्थव्यवस्था की जगह ज्यादा ध्यान महंगाई पर केन्द्रित हो गया है। बैंक ने नई रणनीति के तहत धीरे-धीरे बैंकिंग सिस्टम में नकदी सामान्य स्तर पर लाने का प्रयास करेगी, ताकि महंगाई पर अंकुश लगाया जा सके। बैंक की नीति में बदलाव की सबसे बड़ी वजह यह है कि अभी देश के बैंकिंग सिस्टम में करीब 8.5 लाख करोड़ रुपए की अतिरिक्त नगदी है। कोविड महामारी के दौरान पाबंदियों के चलते सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सिस्टम में नकदी बढ़ाई गई थी, लेकिन बीते कुछ महीनों से महंगाई बैंक की सहूलियत वाली स्थिति 4 फीसद से ऊपर निकल गई है। बैंकिंग सिस्टम में जब नकदी ज्यादा हो तो महंगाई में मदद मिलती है। मगर आरबीआई ने महंगाई काफी बढ़ने के बावजूद रेपो रेट व रिवर्स रेपो रेट के साथ एलटीवी यानी लोन टू वैल्यू में बदलाव नहीं किया है। इससे रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही उद्योग जगत को भी लाभ मिलेगा। कम ब्याज पर अधिकतम लोन मिलने से व्यापार में अनिश्चितता बनी रहेगी।

उद्योगों की लागत बढ़ी है, लेकिन ब्याज दर नहीं बढ़ना अच्छा संकेत है, लेकिन रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने यह भी संकेत दिया है कि नीतिगत दरों में बदलाव न करने की स्थिति ज्यादा नहीं चल सकती। लगता है कि समिति आने वाले दिनों के जोखिमों को समझ रही है। इसलिए उसने मुद्रास्फीति का अनुमान बढ़ाकर 5.7 फीसद कर दिया है, जबकि इस साल फरवरी में यह साढ़े चार फीसद रखा गया था। इसके अलावा हालात को देखते जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान भी कम कर 7.2 फीसद कर दिया है, जो पहले 7.8 फीसद था महंगाई और ग्रोथ के अनुमानों में बदलाव इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था की चुनौतियां और बढ़ सकती है। जहां तक महंगाई का सवाल है तो शीर्ष बैंक यह पहले से ही कह रहा है कि इस साल यानी 2022-23 में भी महंगाई से मुक्ति नहीं मिलने वाली है। शीर्ष बैंक का अनुमान सही भी है, क्योंकि जिस तरह से डीजल- पेट्रोल से लेकर रसोई गैस और सीएनजी व पीएनजी के दाम जिस गति से बढ़ रहे हैं, उससे महंगाई बेलगाम हो गई है। आम आदमी व मध्यम वर्ग महंगाई से काफी त्रस्त है। रिजर्व बैंक हालात से अच्छी तरह वाकिफ है और कुछ नए कदम भी उठा रहा है। मौद्रिक नीति समिति के फैसले साफ संकेत दे रहे हैं कि आने वाला समय मुश्किलों व चुनौदियों से ही भरा है।

भारत-श्रीलंका मैच कल, रोहित के 400वें अंतरराष्ट्रीय मैच में कलीन स्वीप पर फोकस
बेंगलुरु। जीत से लबरेज भारत कप्तान रोहित शर्मा के 400वें अंतरराष्ट्रीय मैच में शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप के लिए उतरेगा। बेंगलुरु में पिंक बॉल टेस्ट में रोहित बड़ा कीर्तिमान हासिल करने की मंशा से उतरेंगे। रोहित का यह भारत के लिए 400वां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होगा। रोहित इसी के साथ विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर और पांच अन्य भारतीयों के एलीट क्लब में शामिल होंगे, जिन्होंने देश के लिए 400 या इससे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

भारतीय कप्तान इस सूची में शामिल होने वाले नौवें भारतीय बनेंगे। 2007 में पदार्पण करने वाले रोहित ने भारत के लिए अब तक 44 टेस्ट, 230 वनडे और 125 टी-20 मैच खेले हैं। यह उनका 45 वां टेस्ट और 400वां अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा। भारत ने उनकी कप्तानी में मोहाली में पिछला टेस्ट पारी और 222 रन के अंतर से जीता था। मोहाली टेस्ट विराट कोहली का 100वां टेस्ट भी था।

कुल मिलाकर यह घर पर भारत का तीसरा पिंक-बॉल टेस्ट मैच होगा। नवंबर 2019 में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ़ कोलकाता में और फऱवरी 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ़ अहमदाबाद में पिंक-बॉल टेस्ट मैच खेला है। भारत ने तीन दिनों के भीतर ही इन दोनों मैचों में जीत दर्ज की थी।अब यह देखना होगा कि मोहाली टेस्ट को तीन दिन के अंदर पारी से जीतने वाली भारतीय टीम इस टेस्ट को भी तीन दिन के अंदर समाप्त करती है या नहीं।

इस बीच दूसरे टेस्ट के लिए अक्षर पटेल की भारतीय टीम में वापसी हुई है। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर को बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की जगह टीम में शामिल किया गया है। मोहाली टेस्ट के लिए अक्षर अनुपलब्ध थे। वह कोविड-19 से लडऩे के साथ-साथ पिंडली की चोट से उबर रहे थे। पहले टेस्ट के लिए टीम की घोषणा करते हुए बीसीसीआई की रिलीज में बताया गया था कि अक्षर की फ़टिनेस का आकलन करने के बाद उनका चयन दूसरे टेस्ट के लिए किया गया है। कुलदीप ने पहला टेस्ट नहीं खेला था, जहां भारतीय टीम तीसरे स्पिनर के तौर पर जयंत यादव के साथ गई। जयंत दोनों पारियों में विकेट नहीं ले पाए थे, जबकि रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 15 विकेट बांटे।

अगर भारत दूसरे टेस्ट में तीसरे स्पिनर के साथ जाता  है तो टीम अक्षर के पांच टेस्ट के रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें सीधा जयंत की जगह एकादश में शामिल कर सकती है। अक्षर ने पांच टेस्ट में 11.86 की औसत से 36 विकेट अपने नाम किए हैं। बेंगलुरु में एसजी की गेंद से डे-नाइट टेस्ट होगा, जिससे अक्षर के चयन की संभावना और बढ़ जाती है। भारत का पिछला डे-नाइट टेस्ट अहमदाबाद में हुआ था, जहां उन्होंने 70 रन देकर 11 विकेट लिए थे, जिससे दो दिन के अंदर इंग्लैंड टेस्ट हारी और वह प्लेयर ऑफ़ द मैच बने थे।

दूसरे टेस्ट में रवींद्र जडेजा विश्व के नंबर एक टेस्ट ऑलराउंडर के रूप में उतरेंगे।  जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ मोहाली में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए जडेजा ने पहले 175 रनों की धाकड़ पारी खेली और फिर जब गेंदबाजी करने आए तो मैच में कुल 9 विकेट भी झटक लिए।

दूसरे स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का भी मोहाली में बेहतरीन प्रदर्शन रहा था। पहली पारी में अर्धशतक बनाने के अलावा उन्होंने मैच में कुल छह विकेट हासिल किये थे। अश्विन इन छह विकेटों के साथ महान तेज गेंदबाज कपिल देव से आगे निकल गए हैं और सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन के निशाने पर अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन का 439 विकेटों का रिकार्ड रहेगा जिसे तोडऩे के लिए उन्हें सिर्फ चार विकेटों की जरूरत है।

इस बीच श्रीलंका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज पथुन निसंका पीठ की परेशानी के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं जबकि पहले टेस्ट से बाहर रहे दुष्मंत चमीरा टखने की चोट से पूरी तरह न उबर पाने के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। निसंका का बाहर होना श्रीलंका के लिए गहरा झटका है। निसंका ने पहली पारी में नाबाद 61 और दूसरी पारी में छह रन बनाये थे।

श्रीलंका के लिए उसकी बल्लेबाजी चिंता का सबब है। मोहाली में उसकी बल्लेबाजी दो दिन के अंदर सिमट गयी थी। निसंका के बाहर होने से श्रीलंका के लिए परेशानी और बढ़ जायेगी। सीरीज में बराबरी हासिल करने लिए श्रीलंका को मोहाली के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

बेंगलुरु टेस्ट के लिए 100 फीसदी दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दे दी गयी है। जून 2018 के बाद बेंगलुरु पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। जनवरी 2020 में अंतिम बार इस मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय मैच का आयोजन हुआ था जब ऑस्ट्रेलिया ने एक छोटी वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था। रोहित शर्मा के शतक ने भारत को सीरीज जिताई थी।

विधानसभा चुनाव से पहले आधी आबादी पर कांग्रेस की नजर
जयपुर। सत्तारूढ़ पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में ‘आधी आबादी’ यानी महिलाओं पर फोकस कर रही है। पार्टी महिलाओं के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने के लिए जल्दी ही कई कार्यक्रम शुरू करेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के महिलाओं को आगे बढ़ाने के फॉर्मूले पर भी राजस्थान में मंथन किया जाएगा। समाज का बड़ा हिस्सा होने के कारण प्रदेश कांग्रेस के रणनीतिकारों ने महिला आबादी पर फोकस करने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस के सत्ता और संगठन दोनों ही आगामी दिनों में कई कदम उठाएंगे। बजट घोषणा में महिलाओं को स्मार्टफोन देने की घोषणा भी इसी दिशा में उठाया कदम है। संगठन भी महिला दिवस से महिलाओं को जोड़ने के लिए एप लांच और सेल्फ डिफेंस से जुड़े काम शुरू करने जा रहा है।'

सेल्फ डिफेंस के लिए बांटेंगे मिर्च स्प्रे
कांग्रेस एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने अपने जयपुर दौरे में बताया था कि अंतर्राष्टÑीय महिला दिवस पर कांग्रेस जयपुर से इंदिरा शक्ति मोबाइल एप लांच करेगी। इस एप से महिला चार सेकंड तक बटन दबाएगी तो उसका मैसेज और लोकेशन फोन में फीड चार नम्बरों पर पहुंचेगा और उसको मदद मिल जाएगी। वहीं युवतियों को मिर्च स्प्रे दिया जाएगा, ताकि वह छेड़खानी करने वालों को सबक सीखा सके।

सरकार देगी स्मार्टफोन
राज्य सरकार ने बजट में 1.33 करोड़ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन देने, बालिकाओं के लिए हॉस्टल संख्या बढ़ाने, इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना को प्रदेशभर में लागू करने, महिला स्वयं सहायता समूहों को एक हजार डेयरी बूथ आवंटित करने जैसी कई घोषणाएं कर महिलाओं को भावनात्मक रूप से जोड़ने पर काम शुरू कर दिया है।

विधानसभा-लोकसभा चुनाव में महिलाओं को ज्यादा सीटें
कांग्रेस राजस्थान में आधी आबादी को जोड़ने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के यूपी में महिलाओं के लिए लाए फॉर्मूल पर भी यहां के हालातों के हिसाब से लागू करने पर फोकस करेगी। महिलाओं को सरकारी योजनाओं और संगठन गतिविधियों के माध्यम से जोड़ने के लिए पंचायत से लेकर विधानसभा-लोकसभा चुनाव तक महिलाओं को अधिक सीटें देने की कवायद भी की जाएगी।

उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने संभाला कार्यभार : स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने पर होगा फोकस
जयपुर। उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने बुधवार को शासन सचिवालय स्थित अपने कक्ष में उद्योग, राजकीय उपक्रम और देवस्थान विभाग की नई मंत्री के रुप में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि राज्य में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाओं को देखते हुए स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर फोकस रहेगा।  साथ ही, राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से युवाओं को उद्योगों से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

रावत ने कहा कि राजस्थान बेहतर निवेश गंतव्य के रुप में ऊभर रहा है। हाल ही में दुबई एक्सपो के दौरान हुए 45 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू और एलओआई राज्य सरकार की नीतियों पर निवेशकों का भरोसा दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 24 और 25 जनवरी को होने वाले इन्वेस्ट राजस्थान के लिए देश- विदेश के निवेशकों को आंमत्रित किया जा रहा है। इससे पूर्व  रावत ने सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और पूजा अर्चना की।

पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा ने किया पदभार ग्रहण,गांवों के विकास पर रहेगा फोकस
जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा ने बुधवार को सचिवालय में अपना पदभार ग्रहण किया। मीणा ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद रहे। पदभार ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रमेश मीणा ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने की प्राथमिकता रहेगी।शहरों की तर्ज पर गांवो का विकास करेंगे। हम चाहते हैं कि ग्रामीण विकास की केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का गांव-ढ़ाणी में अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को लाभ मिले। सरकारी योजनाएं झोंपड़े में बैठे लोगों तक पहुंचे। मंत्रिमंडल पुनर्गठन पर रमेश मीना ने कहा कि पुनर्गठन में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। मुझे लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी,प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट करता हूं।